Wednesday, 14 September 2011

ऐसी अंगुली होती है कुछ खास, इसमें छिपा हैं पैसों का राज

छोटी होने के कारण वैसे तो हाथ में इस अंगुली को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता है। लेकिन कनिष्ठिका अंगुली के नीचे आर्थिक लाभ देना वाला बुध ग्रह होता है। इस ग्रह के प्रभाव से व्यक्ति को अच्छा धन लाभ मिलता है। पैसों से संबंधित बड़ा लाभ भी इन लोगों को मिलता है।



ये खास बात होती है अंगुली में-

- अगर हाथ की छोटी अंगुली यानी कनिष्ठा अँगुली का नाखुन अनामिका अँगुली(रिंग फिंगर) के दूसरे हिस्से से आगे निकलकर तीसरे हिस्से तक जाये तो ऐसा व्यक्ति के जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती।

- अगर किसी के हाथ में कनिष्ठिका यानी लिटील फिंगर का तीसरा हिस्सा लम्बा हो तो जातक के धनोपार्जन में सफलता के योग होते हैं। ऐसा इंसान पैसों के मामलों में कभी असफल नहीं होता ह।

- यदि कनिष्ठा (लिटील फिंगर) अनामिका (रिंग फिंगर) के प्रथम पर्व को छू लेती है। हो तो जातक यात्रा द्वारा धन की प्राप्ति करता है।

- यदि अंगुलियों के पर्व लम्बे हो तो जातक धनी होने के साथ-साथ दीर्घायु भी प्राप्त करता है।

- अगर किसी के हाथ में सूर्य रेखा से कोई छोटी रेखा निकलकर बुधक्षेत्र यानी छोटी अंगुली तक जाए तथा कनिष्ठिका का प्रथम हिस्सा लम्बा हो तो लेखन, प्रकाशन द्वारा अपनी आजीविका अर्जित करता है।

-  यदि कनिष्ठिका (लिटील फिंगर) का दूसरा भाग लम्बा हो एवं बुध पर्वत पर कोई खड़ी रेखाएं हो तो ऐसा जातक चिकित्सा के क्षेत्र से धनार्जन करता है।

- यदि कनिष्ठा एवं अनामिका अँगुली के आपस में सटाने के उपरान्त मध्य छिद्र रहे तो वृद्धावस्था में आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

No comments:

Post a Comment