पुलिस के मुताबिक 19 साल की मारिया कैदी जुआन रामिरेस से मिलने आई थीं। वह चेतमल रिहैबिलिटेशन सेंटर से बाहर आते वक्त पहियों वाला बड़s सूटकेस लेकर निकलीं। मारिया ने बताया कि सूटकेस में जुआन के गंदे कपड़े हैं।
मारिया बहुत नर्वस दिख रही थीं और सूटकेस भी बहुत भारी लग रहा था, इसलिए वहां के स्टाफ को शक हो गया। गार्ड्स ने जब सूटकेस चेक किया, तो उसके भीतर जुआन को बैठे पाया।
जुआन को अवैध हथियार रखने के जुर्म में 2007 में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। उसका संबंध ड्रग्स स्मगलिंग, वेश्यावृति और उगाही करने वाले संगठन से था। जुआन को बहुत खतरनाक मुजरिम माना गया था। मारिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
No comments:
Post a Comment