नई दिल्ली.पिछले
महीने एक ग्रुप के साथ भारत आई पाकिस्तानी लड़की को जब देश वापसी में डर
महसूस हुआ तो उसने सुषमा स्वराज को ट्वीट किया। इस पर स्वराज ने कहा-
बेटियां तो सबकी सांझी होती हैं। अब यह लड़की पाकिस्तान लौट चुकी है। उसने
मंगलवार सुषमा को ट्वीट कर कहा- आपकी बेटी कहलाने का शर्फ (सम्मान) हासिल
हुआ, और क्या चाहिए। लाखों बार शुक्रिया।
क्या है मामला...
- - भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ताना रिश्ते कायम करने के लिए ‘आगाज-ए-दोस्ती’ मिशन के तहत 20 स्टूडेंट्स का ग्रुप 27 सितंबर को चंडीगढ़ पहुंचा।
- - उड़ी आतंकी हमले के बाद भारत ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया। पाकिस्तान से लगने वाली सभी सीमाओं पर तनाव बढ़ गया। एलओसी पर फायरिंग अब तक जारी है।
- - पाकिस्तानी ग्रुप को वापसी की चिंता हुई। इसकी लीडर आलिया हरीर ने वापसी के टेंशन को सुषमा स्वराज से शेयर करने की कोशिश की। उन्हें ट्वीट किया। लिखा- हम हिफाजत के साथ घर वापसी को लेकर बहुत परेशान हैं। प्लीज आप हमारी मदद करें।
सुषमा ने क्या जवाब दिया?
- - आलिया के ट्वीट के जवाब में सुषमा ने कहा, “आपकी हिफाजत को लेकर मुझे जानकारी है। क्योंकि बेटियां सबकी सांझी होती हैं।”
- - आलिया की फैमिली भी परेशान थी। इसके बावजूद उनके ग्रुप ने टूर पूरा किया। बाद में आलिया ने खुद ट्वीट कर कहा कि सुषमा ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया है।
- - आलिया और उनके ग्रुप मेंबर्स सही सलामत पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। इसकी जानकारी आलिया ने मंगलवार सुबह खुद ट्वीट कर दी।
- - आलिया ने सुषमा को किए ट्वीट में लिखा- आपकी बेटी कहलाने का शर्फ (सम्मान) हासिल है, और क्या चाहिए। डेलिगेशन सुरक्षित घर पहुंच चुका है। और बेहद खुश है। आपका लख-लख शुक्रिया।
- - आलिया और सुषमा के बीच ट्विटर पर हुई ये बातचीत इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही है।
No comments:
Post a Comment