लखनऊ.यूपी के सीतापुर में एक नव विवाहिता के 10 मिनट के नवजात
बच्चे को फर्श पर पटक कर मार डालने की खबर आई है। आरोप है कि 02 अक्टूबर को
महिला की डिलिवरी होने के टाइम इतनी बदसलूकी हुई कि उसकी कमर की हड्डी तक
टूट गई। इतना ही नहीं, महिला की डिलिवरी अस्पताल में न करा कर किसी गुप्त
कमरे में दो बेंच पर जबरन लेटा कर कराई गई।
पीड़िता ने ये लगाए आरोप
- पीड़िता का आरोप है, जिस समय वो प्रसव के दर्द से परेशान थी, उस समय भी उसके साथ मारपीट की गई।
- पीड़िता ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज मांगने का, जान से मारने की नीयत से गर्भपात करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
- पीड़िता ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज मांगने का, जान से मारने की नीयत से गर्भपात करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
- पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ससुराल के सभी 8 लोगों के खिलाफ धारा 498ए, 315, 506, 3/4 के तहत केस दर्ज किया है।
- सीतापुर एसपी सौमित्र यादव का कहना है कि सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी होगी।
पढ़ें पूरा मामला
- हरदोई जिले की रहने वाली ऐश्वर्या की शादी एक साल पहले 31 मई 2015 को अजीत से हुई थी।
- पीड़ित पक्ष का कहना है कि शादी में लाखों रुपए का दहेज, सोना, महंगे कपड़े, घड़ियांं सभी चीजें दी गईं।
- शादी के दो महीने तक सब ठीक चला, लेकिन उसके बाद अजीत और उसके घरवाले ऐश्वर्या के साथ मारपीट करने लगे।
- वे पेट्रोल पंंप के लिए 10 लाख की डिमांड करने लगे। न लाने पर जान से मारने की नीयत से हमला भी किया।
- डर की वजह से वो चुपचाप अपने मायके चली आई। इसी बीच वो गर्भवती भी हो गई थी।
जानवरों जैसा सलूक होता था एश्वर्या के साथ
- पीड़िता के घर वालों ने बताया कि करीब दो महीने मायके रहने के बाद ऐश्वर्या के ससुर उसको अपनी गारंटी पर ससुराल ले गए।
- उस समय ऐश्वर्या 4 महीने की गर्भवती थी। ससुराल वालों ने उसके साथ जानवरों जैसा सलूक शुरू किया। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। शोर मचाने पर ऐश्वर्या का मुंह बंद कर दिया जाता। इतना ही नहीं, अजीत उसका गला तक दबा देता था।
- बेहोश होने पर उसको फर्श पर छोड़ कर चला जाता।

5 महीने तक चला ये सिलसिला
- उन्होंने बताया कि दरिंदगी का ये सिलसिला लगातार 5 महीने तक चला।
- वो 5 महीने तक घर में ही बंधक बनकर ससुराल वालों के जुल्म को सहती रही।
- वो 5 महीने तक घर में ही बंधक बनकर ससुराल वालों के जुल्म को सहती रही।
एक कमरे में कराई डिलिवरी
- ससुराल वाले उसकी डिलिवरी कराने अस्पताल की जगह एक गुप्त कमरे में ले गए।
- जहां दो बेंच पर उसको जबरन लेटाकर उसकी डिलिवरी कराई गई।
- इस कमरे में पहले से दो नर्स भी मौजूद थीं।
- इस कमरे में पहले से दो नर्स भी मौजूद थीं।
कमरे में की गई बदसलूकी और बच्चे को पटक-पटकर मार डाला
- घरवालों ने आरोप लगाया है कि डिलिवरी के समय भी उसकी ननद और सास ने उसको इतना मारा कि उसकी कमर की हड्डी टूट गई।
- बीते रविवार (02 अक्टूबर) को ऐश्वर्या ने एक बच्चे को जन्म दिया।
- बीते रविवार (02 अक्टूबर) को ऐश्वर्या ने एक बच्चे को जन्म दिया।
- ससुराल वाले मासूम के जन्म से खुश नहीं थे।
- ऐश्वर्या के लिए नफरत उनके लिए उस बच्चे से बड़ी थी। जिसका बदला उन्होंने ऐश्वर्या के 10 मिनट के नवजात से ले लिया।
- नंद और सास दोनों ने मिलकर 10 मिनट के मासूम को पक्के फर्श पर पटक-पटकर मार डाला।
- इसके बाद, ऐश्वर्या बेहोश हो गई।
- आरोप है, बेहोशी की हालत में उसके ससुराल वाले उसे घर लाए और बिस्तर पर लाकर छोड़ दिया।
- नंद और सास दोनों ने मिलकर 10 मिनट के मासूम को पक्के फर्श पर पटक-पटकर मार डाला।
- इसके बाद, ऐश्वर्या बेहोश हो गई।
- आरोप है, बेहोशी की हालत में उसके ससुराल वाले उसे घर लाए और बिस्तर पर लाकर छोड़ दिया।
होश में आने के बाद किया घर वालों से संपर्क
- होश आने के बाद किसी तरह ऐश्वर्या ने अपने घर वालों से संपर्क किया।
- इसके बाद उसके घर वाले उसको अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसका इलाज किया जा रहा है।
- मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के घरवालों ने पुलिस को सारी बात बताई।
-
इसके बाद पुलिस ने ऐश्वर्या के बयानों को दर्ज किया और ससुराल वालों के
खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है।
No comments:
Post a Comment