ऐसे यूजर्स जिनके पास रिलायंस Jio 4G सिम है वो इंटरनेट सिर्फ अपने
स्मार्टफोन पर ही चला रहे होंगे। हालांकि, इस सिम की मदद से कम्प्यूटर या
लैपटॉप पर हाई स्पीड इंटरनेट का मजा लिया जा सकता है। जिन यूजर्स को मूवी,
सीरियल या अन्य वीडियो देखने का शौक है, वो अपने एक्सपीरियंस को बेहतर बना
सकते हैं। हालांकि, सिम से पीसी या लैपटॉप पर इंटरनेट चलाने की ट्रिक कई
यूजर्स नहीं जानते। सिम से पीसी पर इंटरनेट चलाने की 3 ट्रिक हैं।
TRICK-1
हॉटस्पॉट का यूज
हॉटस्पॉट का यूज
स्मार्टफोन में हॉटस्पॉट का
फीचर है तो उसकी मदद से वाईफाई नेटवर्क पर लैपटॉप को कनेक्ट किया जा सकता
है। ऐसे में आप लैपटॉप पर 4G इंटरनेट स्पीड का मजा ले सकते हैं। ये ट्रिक
कम्प्यूटर में काम नहीं करेगी, क्योंकि उसमें वाईफाई का फीचर नहीं होता।
ऐसे करें हॉटस्पॉट कनेक्ट :
स्मार्टफोन
में हॉटस्पॉट का फीचर सेटिंग्स के मोर ऑप्शन में होता है। यहां पर यूजर
वाईफाई नेटवर्क का नाम और पासवर्ड सेट करे। बाद में लैपटॉप को सेट किए गए
वाईफाई नेटवर्क पर पासवर्ड की मदद से कनेक्ट कर लें।
TRICK-2
USB टीथरिंग का यूज
स्मार्टफोन
की मदद से लैपटॉप या कम्प्यूटर पर इंटरनेट चलाने का ये पुराना तरीका भी
है। लगभग सभी एंड्रॉइड स्मार्टफोन में USB टीथरिंग का फीचर होता है। इसके
लिए सिर्फ यूजर को इस ऑप्शन को अनेबल करना होता है।
ऐसे करें USB टीथरिंग कनेक्ट :
सबसे
पहले स्मार्टफोन को कम्प्यूटर या लैपटॉप से USB केबल की मदद से कनेक्ट
करें। इसके बाद, स्मार्टफोन की सेटिंग्स के मोर ऑप्शन में जाकर USB टीथरिंग
के फीचर को अनेबल करें।
डॉन्गल का यूज
लैपटॉप
या कम्प्यूटर पर इंटरनेट चलाने के लिए जिओ 4G सिम को डॉन्गल में इन्सर्ट
करें। इसके बाद आपको APN सेट करना होगा और इंटरनेट सर्विस शुरू हो जाएगी
कम्प्यूटर और लैपटॉप में
जिओ 4G सिम की मदद से इंटरनेट चलाने की आखिरी ट्रिक का नाम
है डॉन्गल। डॉन्गल पीसी और लैपटॉप दोनों के साथ काम करता है।
ऐसे करें डॉन्गल कनेक्ट :
No comments:
Post a Comment