इंदौर.न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट का तीसरा दिन रविचंद्रन
अश्विन के नाम रहा। उन्होंने कुल 8 विकेट लिए। बॉलिंग से 6 विकेट लिए। 2
बैट्समैन को रन आउट किया। अश्विन सबसे तेजी से 20 बार 5 या उससे ज्यादा
विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर बन गए हैं। उन्होंने हरभजन सिंह को पीछे छोड़ा
जिन्होंने एक इनिंग में 20 बार 5+ विकेट लेने का रिकॉर्ड 59 टेस्ट खेलने
के बाद बनाया था। सीरीज में अश्विन के 20 विकेट हो गए हैं। पहले टेस्ट में
अश्विन ने 10, दूसरे में 4 विकेट लिए। 299 पर न्यूजीलैंड ऑलआउट, टीम इंडिया को 276 रन की लीड...
- तीसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम 299 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया 258 रन की लीड के साथ अपनी दूसरी इनिंग के लिए उतरी।
- उसने बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए। मुरली विजय (11) और चेतेश्वर पुजारा (1) क्रीज पर हैं। कुल लीड 276 रन की हो चुकी है।

20 बार 5+ विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बने अश्विन
- अश्विन टेस्ट की एक इनिंग में 20 या उससे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं।
- उनसे ज्यादा कपिल देव ने 23, हरभजन सिंह ने 25 और अनिल कुंबले ने 35 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।
- 39 टेस्ट खेल चुके अश्विन के अब कुल 213 विकेट हो गए हैं। एवरेज 24.81 का है।
- यह 39 टेस्ट खेल चुके किसी बॉलर का सबसे अच्छा रिकॉर्ड है। उनसे पहले वकार यूनुस ने करियर के शुरुआती 39 टेस्ट में 208 विकेट लिए थे।
- अश्विन सबसे कम मैच में 20 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे बेस्ट बॉलर बन गए हैं।
- अश्विन से पहले इंग्लैंड के सिडनी बारनेस ने 25 टेस्ट और न्यूजीलैंड के क्लैरी ग्रिमेट ने 37 टेस्ट में 20 या उससे ज्यादा बार 5 विकेट ले चुके हैं।

तीसरे दिन के दो टर्निंग प्वाइंट
1. 30 रन बनाने में 5 विकेट खोए
- न्यूजीलैंड ने 34 ओवर खेलकर 118 के स्कोर तक कोई विकेट नहीं खोया था। इसके बाद 30 रन बनाने में 5 विकेट खो दिए और टीम कमजोर स्थिति में आ गई।
- न्यूजीलैंड से सबसे पहले लाथम का विकेट 118 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद 134 के स्कोर पर विलियमसन, 140 पर टेलर, 148 पर गुप्टिल और 148 के स्कोर पर रोंची आउट हुए।
- यानी 14 अोवर के दौरान 30 रन बनाने में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खो दिए। टीम ने बाकी 5 विकेट से 151 रन जोड़े।

2. आखिरी 12 ओवर में 4 विकेट गिरे
- न्यूजीलैंड के आखिरी चार विकेट 12 ओवर में गिरे। 79th ओवर में 253 के स्कोर पर सैंटनर का सातवां विकेट गिरा।
- फिर 87th ओवर में नीशाम का अाठवां विकेट, 89th ओवर में पटेल का नौवां विकेट और 91st ओवर में बाउल्ट का 10वां विकेट गिरा।

अश्विन-जडेजा ने ऐसे लिए विकेट
- न्यूजीलैंड के 5 विकेट अश्विन ने लिए और खुद एक रन आउट भी किया। उन्होंने सबसे पहले टॉम लाथम (53) को कॉट एंड बोल्ड किया।
- फिर 43वें ओवर की लास्ट बॉल पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्स्न को क्लीन बोल्ड कर दूसरा झटका दिया।
- 45वें ओवर की पांचवीं बॉल पर उन्होंने रॉस टेलर को रहाणे के हाथों स्लिप पर कैच कराया। 46वें ओवर में अश्विन की बॉल पर रोंची ने स्ट्रेट ड्राइव लगाने की कोशिश की तभी गुप्टिल रन आउट हो गए।
- इसके कुछ ही देर बाद 48वें ओवर की पहली बॉल पर अश्विन ने रॉन्ची को रहाणे के हाथों स्लिप पर कैच करवाया।
- न्यूजीलैंड को छठा झटका रवींद्र जडेजा ने जॉन वेटलिंग के रूप में दिया। वेटलिंग का कैच भी स्लिप पर रहाणे ने लपका।
- सातवां विकेट भी रवींद्र जडेजा ने लिया, उन्होंने सेंटनर को कोहली के हाथों कैच कराया। न्यूजीलैंड को आठवां झटका भी अश्विन ने दिया, उन्होंने नीशाम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया।
- अश्विन ने मैच का दूसरा रन आउट करते हुए जीतन पटेल को पवेलियन लौटाया।
- वहीं टीम का आखिरी विकेट भी अश्विन के नाम रहा, उन्होंने बोल्ट को पुजारा के हाथों कैच कराया।

ऐसी रही न्यूजीलैंड की शुरुआत
- तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में ही टीम इंडिया के हाथ से एक बड़ा मौका निकल गया।
- शमी के 12वें ओवर की दूसरी बॉल पर गुप्टिल ने शॉट खेला जो गली की तरफ गया। पर अजिंक्य रहाणे से ये कैच ड्रॉप हो गया। गुप्टिल 21 रन पर थे।
- न्यूजीलैंड ने 19.5 ओवर्स (119 बॉल) में अपने 50 रन पूरे किए, जबकि टीम इंडिया ने 12.5 ओवर्स (77 बॉल) में 50 रन पूरे किए थे।
- न्यूजीलैंड ने अपने 200 रन तेजी से पूरे किए, इसके लिए टीम ने 62 ओवर लिए। वहीं, इंडिया ने 71.3 ओवर में 200 रन बनाए थे।

No comments:
Post a Comment