यहां रोड शो के दौरान राहुल गांधी को करंट लगा। राहुल सुरक्षित हैं।
हादसे के बाद भी उन्होंने रोड शो जारी रखा। हालांकि, इसे सुरक्षा में बड़ी
चूक बताया जा रहा है। बता दें कि 28 सितंबर को बरेली और रामपुर के बीच रोड
शो के दौरान राहुल की सिक्युरिटी संभालने वाली SPG के साथ कांग्रेस
वर्कर्स की भिड़ंत हो गई थी।क्या है मामला...
- किसान महायात्रा के तहत राहुल अागरा में रोड शो कर रहे थे। सर्राफा बाजार में वे अग्रसेन महाराज की मूर्ति पर माला चढ़ाने पहुंचे।
- इसी दौरान एक खुले तार से उनकी बॉडी टच हो गई। करंट लगा। बाद में वो बचते नजर आए।
राहुल बोले- 7th पे कमीशन से सेना खुश नहीं
- राहुल ने रोड शो के दौरान मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- 7वां वेतन आयोग लागू किया, लेकिन इससे सेना खुश नहीं है।
-
उन्होंने कहा कि पीएम ने सिर्फ 15 लोगों का लाखों-करोड़ों रुपए का कर्ज
माफ किया है। 33 हजार करोड़ का मनरेगा बजट खत्म कर दिया। ऐसा करके मोदी ने
गरीब जनता का धन 15 अमीरों में बांट दिया।
- राहुल गांधी ने कहा इस पैसे से युवाओं को रोजगार दिया जा सकता था। जो जवान हमारे बॉर्डर पर खड़े हैं, उनकी सैलरी बढ़ाई जा सकती थी।
-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल का रेट कम हो गया है, लेकिन फिर भी यहां
कीमत वैसी ही है। राहुल कहा जनता पस्त है, मोदी मस्त हैं...।- राहुल गांधी ने कहा इस पैसे से युवाओं को रोजगार दिया जा सकता था। जो जवान हमारे बॉर्डर पर खड़े हैं, उनकी सैलरी बढ़ाई जा सकती थी।
No comments:
Post a Comment