जयपुर.गांधी जयंती पर रविवार को सरकार के दूसरे स्वच्छता
अभियान का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा के सैकड़ों सेवादार एक
तरह के ड्रेस में नजर आए। सबके हाथों में झाड़ू, पोछा, डस्टबिन थे और बाबा
राम रहीम के कहते ही सभी सफाई में जुट गए। सीएम वसुंधरा राजे की तबीयत खराब
होने के कारण वे कैंपेन में हिस्सा नहीं ले पाईं, लेकिन गृह मंत्री
गुलाबचंद कटारिया, यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, जल संसाधन मंत्री डॉ.
रामप्रताप सहित कई अफसरों ने भी झाड़ू उठाई। इतना कचरा इकट्ठा किया निगम रात तक नहीं उठवा पाया...
- स्वच्छता अभियान में शामिल लोगों को सबसे पहले सफाई का संकल्प दिलाया गया।
- इसके बाद डेरा प्रमुख राम रहीम ने झाड़ू उठाई। फिर अगले दो मिनट में परनामी और मेयर ने भी सफाई की शुरुआत की।
- दिनभर में डेरा के सेवादारों ने शहरभर में सफाई कर कचरा इकट्ठा किया।
- लोगों ने पूरे दिन में इतना कचरा जमा कर दिया कि निगम रात तक कचरा उठवा नहीं पाया।
- जयपुर में नगर निगम रोज 1200 मीट्रिक टन कचरा उठाता है, तो वहीं रविवार को 1600 मीट्रिक टन कचरा उठाने का दावा किया।
- इसके बाद भी लोगों द्वारा जमा किए गए सारे कचरे नहीं उठ सका।
घर की तरह शहर को चमका रही थीं महिलाएं
-
अपने गुरु के आदेश के बाद डेरा सच्चा सौदा की टीम पूरे दिन सफाई में जुटी
रही। हर उम्र की महिलाएं घर की तरह शहर को चमका रही थीं। पुरुष भी महिलाओं
का बराबर साथ दे रहे थे।
- मंच से उतरी मंत्रियों-जनप्रतिनिधियों
की टीम ने नगर निगम के 51 छोटे हूपर व्हीकल को हरी झंडी दिखाकर डेरा की
टीमों के साथ रवाना किया, फिर खुद भी रवाना हो गए।
No comments:
Post a Comment