Saturday, 1 October 2016

क्‍लासमेट को मारने रिवॉल्‍वर लेकर स्‍कूल पहुंचा क्‍लास 3 का छात्र

ललितपुर. यहां एक कॉन्‍वेंट स्‍कूल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जाता है कि क्‍लासमेट से विवाद होने पर कक्षा 3 का स्‍टूडेंट स्‍कूल में रिवॉल्‍वर और कारतूस लेकर पहुंच गया। हालांकि, जैसे ही वह बैग से रिवॉल्‍वर निकालकर उसमें कारतूस डाल रहा था, टीचर ने देख लिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छात्र के पास से रिवॉल्‍वर और कारतूत बरामद कर उसके पिता को हिरासत में लिया है। आगे पढ़िए क्‍या है पूरा मामला...
-मामला ललितपुर के नाराहट थानाक्षेत्र के गांव डोंगराकलां का है।
-यहां के निवासी बृजेंद्र सिंह कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डोडाघाट सुधासागर इंटर कॉलेज के पास में रहते हैं।
-बृजेंद्रे सिंह का 8 वर्षीय पुत्र शहर के चांदमारी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सेंट डोमिनिक सेवियो इंग्‍लिश मिडियम स्‍कूल में कक्षा 3 का स्‍टूडेंट है।
-किसी बात को लेकर उसका क्लासमेट से विवाद हो गया, हालांकि टीचर ने दोनों को समझा-बुझाकर विवाद खत्म करा दिया।
-लेकिन 29 सितंबर को बृजेंद्रे सिंह के बेटे ने घर में रखी रिवॉल्वर और 9 एमएम के कारतूस बैग में रखकर क्‍लासमेट को मारने के लिए स्‍कूल पहुंच गया।
-जब वह बैग से रिवॉल्वर और कारतूस निकाल रहा था, इसी दौरान टीचर की नजर उस पर पड़ गई।
-ये देखते ही टीचर के होश उड़ गए और उसने तुरंत इसकी सूचना स्‍कूल के फादर (प्रिंसिपल) को दी।
-सूचना मिलने पर फादर क्लास में पहुंचे और छात्र से रिवॉल्वर और 9 एमएम के 4 कारतूस बरामद कर लिया।
-इसके बाद छात्र को पकड़कर एसपी के पास ले गए और सारे घटनाक्रम की जानकारी दी।
क्‍या कहते हैं स्‍कूल के प्रिंसिपल
प्रिंसिपल जॉन पडियरिल ने बताया कि 29 सितंबर को कक्षा 3 का छात्र क्लास में सुबह साढ़े 10 बजे उपस्‍थित था।
-वह क्‍लास में बैग से रिवॉल्वर और कारतूस निकाल रहा था, तभी क्लास टीचर सुनीता जैन ने देख लिया।
-इसके बाद उसके परिजनों को सूचित कर एसपी के पास ले जाया गया।
छात्र ने कहा
-रिवॉल्‍वर और कारतूस के साथ पकड़ा गया छात्र ने बताया कि क्लास के उसके साथी से 28 सितंबर को विवाद हो गया था।
-ऐसे में वह उसे मारने के लिए घर में रखी रिवॉल्‍वर और कारतूस लेकर स्‍कूल पहुंचा था।
क्‍या कहते हैं एसपी
-छात्र के पास से बरामद रिवॉल्‍वर और कारतसू देखकर एसपी डी प्रदीप कुमार भी हैरान रह गए।
-उन्होंने छात्र से असलाह के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि वह अपने घर से लाया था।
-इसके बाद पुलिस ने छात्र को घर भेज दिया।
-फिर फादर की शिकायत पर अवैध रूप से घर में असलहा और कारतूस रखने के मामले में छात्र के पिता बृजेंद्र सिंह के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्‍स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है।

No comments:

Post a Comment