स्पोर्ट्स डेस्क. एमएस धोनी की बायोपिक रिलीज हो चुकी है।
फिल्म में धोनी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई ऐसी बातें
सामने आई हैं जिसके बारे में लोग पहले नहीं जानते थे, जैसे कभी रेलवे में
जॉब करने वाले धोनी को ये जॉब कैसे मिली। धोनी की स्टार क्रिकेटर बनने से
पहले की लाइफ कभी सामने नहीं आई। ऐसे मिली रेलवे में नौकरी...
-
धोनी लोकल लेवल पर क्रिकेट खेल रहे थे। तब रेलवे के एक अधिकारी एके.
गांगुली ने कहा था कि यदि ये लड़का मेरी बॉलिंग झेल लेगा तो इसे नौकरी मिल
जाएगी। इसके बाद ही धोनी को रेलवे की नौकरी ऑफर हुई थी।
रेलवे की नौकरी क्यों छोड़ी
-
धोनी जॉब के साथ ही क्रिकेट खेलते थे। तभी किसी ने उनके खिलाफ शिकायत की,
कि वो जॉब पर नहीं आते फिर भी अटेंडेंस लग रही है। इस मामले पर इन्क्वायरी
शुरू होने से पहले ही धोनी ने जॉब छोड़ दी थी।
कहां हुई प्रियंका से मुलाकात
-
धोनी की पहली गर्लफ्रेंड रहीं प्रियंका झा से उनकी मुलाकात फ्लाइट में हुई
थी। प्रियंका ने धोनी से उनके लिए सचिन का ऑटोग्राफ लेने की डिमांड की थी।
साक्षी नहीं पहचानती थीं धोनी को
-
जब साक्षी और धोनी की पहली मुलाकात कोलकाता के ताज होटल में हुई, तब
साक्षी स्टार बन चुके धोनी को नहीं पहचानती थीं। साक्षी ने धोनी से आईडी
प्रूफ भी मांगा था।
1500 रु. मिला था स्टायफंड
- कभी रांची में सेंट्रल कोल लिमिटेड (CCL) टीम से खेल चुके धोनी को तब 1500 रु. स्टायफंड मिला था, जो उस समय सबसे ज्यादा था।
क्या था पापा का जॉब
-
ये तो सभी जानते हैं कि धोनी के पिता पान सिंह स्टील कंपनी मैकॉन लिमिटेड
में जूनियर मैनेजमेंट पोजिशन पर काम करते थे, लेकिन ये कोई नहीं जानता था
कि वो पम्प ऑपरेटर थे।
मां करती थीं पूजा
- धोनी के हर मैच के दौरान उनकी मां पूजा करती थीं। वो आज भी ऐसा करती हैं।
गांगुली ने किया था सिलेक्ट
-
पहली बार एमएस धोनी का टीम इंडिया में सिलेक्शन तब कप्तान रहे सौरव
गांगुली के कहने पर हुआ था। गांगुली ने दो विकेटकीपर दीपदास गुप्ता और एमएस
धोनी में से धोनी को चुना था।
कहां हुई साक्षी से दूसरी मुलाकात
-
पहली बार ताज होटल में मिलने के बाद साक्षी से धोनी की दूसरी मुलाकात
औरंगाबाद में हुई थी। तब साक्षी यहां धोनी से मिलने उनके होटल पहुंच गई
थीं।
3 सीनियर्स को क्यों निकाला
-
धोनी द्वारा तीन सीनियर्स को टीम से निकालने पर अब तक होती आई
कॉन्ट्रोवर्सी का जवाब फिल्म में हैं। दरअसल, धोनी ने ऐसा वर्ल्ड कप 2011
की तैयारी के लिए किया था। वो टूर्नामेंट के लिए नई और युवाओं की टीम चाहते
थे।
No comments:
Post a Comment