कोलकाता.टीम इंडिया ने कोलकाता टेस्ट चौथे दिन ही 178 रन से
जीत लिया। न्यूजीलैंड की दूसरी इनिंग 197 रन पर सिमट गई। पहली इनिंग में
54* और दूसरी इनिंग में 58* रन बनाने वाले रिद्धिमान साहा को मैन ऑफ द मैच
अवॉर्ड दिया गया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया पाकिस्तान को पीछे छोड़
टेस्ट में नंबर वन बन गई। साथ ही तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 से
अजेय बढ़त हासिल कर ली। तीसरा और आखिरी टेस्ट 8 अक्टूबर से इंदौर में होगा।घर में 45 महीने, 13 टेस्ट से नहीं हारे...
-
घरेलू मैदान पर 45 महीने और 13 टेस्ट से भारत नहीं हारा। आखिरी हार दिसंबर
2012 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी। उसके बाद 11 टेस्ट जीते, 2 ड्रॉ रहे।
-
घर में नहीं हारने का तीसरा लंबा सिलसिला बन गया है। भारत 1977 से 1980 तक
20 टेस्ट में नहीं हारा था। 1960 से 1964 तक 16 टेस्ट जीते थे।
टेस्ट में बने नंबर वन
-
कोलकाता टेस्ट मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर
पहुंच गई है। 43 दिन बाद भारत टेस्ट क्रिकेट में फिर से नंबर वन बना।
- इससे पहले 22 अगस्त को पाकिस्तान की टीम भारत को ही पीछे छो़ड़ पहली बार टॉप पर पहुंची थी।
- टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में हुए पहले टेस्ट में भी 197 रन से जीत दर्ज की थी।
आंकड़ों में कोलाकाता टेस्ट
- टीम इंडिया की 131वीं टेस्ट जीत। 89 मैच घर पर जीते।
- न्यूजीलैंड के खिलाफ 20वीं जीत। घर पर कीवियों के खिलाफ 15वां टेस्ट जीता।
- कोलकाता पर 12वीं जीत। न्यूजीलैंड के खिलाफ 11वीं सीरीज जीती।
-
विराट की कप्तानी में 9वीं जीत, जबकि 2016 में चौथी टेस्ट जीत। इससे पहले
उन्होंने एक मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ और दो टेस्ट वेस्ट इंडीज के खिलाफ
जीते हैं।
संक्षिप्त स्कोरबोर्ड
- भारत पहली इनिंग : 316
- भारत दूसरी इनिंग : 263
- न्यूजीलैंड पहली इनिंग : 204
- न्यूजीलैंड दूसरी इनिंग : 197
ऐसी रही न्यूजीलैंड की दूसरी इनिंग
-376 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की दूसरी इनिंग में शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन उसका फायदा नहीं मिल सका।
- दूसरी इनिंग में कीवी टीम को पहला झटका अश्विन ने गुप्टिल को आउट कर दिया। गुप्टिल ने 24 रन बनाए।
- आउट होने से पहले उन्होंने लाथम के साथ मिलकर 55 रनों की पार्टनरशिप की।
- इसके बाद लाथम ने दूसरे विकेट के लिए भी निकोल्स के साथ 49 रन की पार्टनरशिप की।
- निकोल्स दूसरे विकेट के रूप में 24 रन के निजी स्कोर पर रवींद्र जडेजा का शिकार बने।
- कीवी टीम को तीसरा झटका अश्विन ने कप्तान टेलर को 4 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।
- 74 रन बनाकर लाथम चौथे और 9 रन बनाकर सैंटनर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए।
- दो ओवर बाद ही वेटलिंग को भी 1 रन के निजी स्कोर पर शमी ने आउट कर पवेलियन लौटा दिया।
- सातवें विकेट के रूप में सेट बैट्समैन ल्यूक रॉन्ची (32) जडेजा का शिकार बने।
- कीवी टीम का 8वां विकेट जीतने पटेल के रूप में गिरा। पहली इनिंग के टॉप स्कोरर रहे पटेल इस बार सिर्फ 2 रन बना सके।
- आखिरी के कुछ ओवर में संघर्ष करते हुए हेनरी ने 18 रन बनाए। वो जडेजा का शिकार बने। आखिरी विकेट बोल्ट के रूप में गिरा।
- न्यूजीलैंड ने पहली इनिंग में 204 रन बनाए थे।
- दूसरी इनिंग में शमी, अश्विन और जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला।
भारत की दूसरी इनिंग
-भारत को पहला झटका मुरली विजय (7) के रूप में लगा। उन्हें मैट हेनरी ने आउट किया।
- कुछ देर बाद मैट हेनरी ने चेतेश्वर पुजारा को भी आउट कर भारत को दबाव में ला दिया।
- खराब फॉर्म में चल रहे शिखर धवन भी कुछ खास नहीं कर सके और 17 रन बनाकर बोल्ट की बॉल पर आउट हो गए।
- इसके बाद मैट हेनरी ने अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया। रहाणे 1 रन बनाकर चलते बने।
- कप्तान विराट कोहली ने कुछ देर पारी को संभाला और 45 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने।
- भारत को छठा झटका 106 रन पर रविचंद्रन अश्विन के रूप में लगा।
- अश्विन के जाने के बाद साहा और रोहित ने मोर्चा संभाला। रोहित शर्मा 82 रन बनाकर आउट हुए।
- रोहित (82) और साहा ने 103 रन की पार्टनरशिप कर भारतीय इनिंग को संभाला। वहीं, जडेजा 6 रन बनाकर आउट हुए।
- चाैथे दिन की शुरुआत में भुवी और साहा क्रीज पर थे, भुवी (23) वेगनर की बॉल पर आउट हुए।
- मोहम्मद शमी (1) आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। रिद्धिमान साहा 58 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
- टीम इंडिया ने पहली इनिंग में 316 रन बनाए थे।
- न्यूजीलैंड के लिए बोल्ट, हेनरी, सैंटनर ने तीन-तीन विकेट लिए।
No comments:
Post a Comment