देहरादून.पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद डिफेंस
मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर ने पहली बार बयान दिया है। इन्होंने कहा-
'पाकिस्तान की हालत एक अनेस्थिाइज्ड (anaesthetised) पेशेंट की तरह है,
सर्जरी कर दी गई है, लेकिन वह अभी बेहोशी की हालत में है।' पर्रिकर ने यह
भी कहा कि- 'इंडियन आर्मी ने अपनी ताकत को हनुमान की तरह पहचाना है। पाक को
यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर हुआ क्या?'
पर्रिकर ने और क्या कहा...
- डिफेंस मिनिस्टर पर्रिकर ने शनिवार को देहरादून में कहा- 'पाकिस्तान अभी भी सदमे में है। इसलिए मामले की जांच तक नहीं करा रहा।'
- 'अगर वह भारत के खिलाफ साजिश जारी रखता है तो हम फिर माकूल जवाब देंगे।''

-
पर्रिकर ने कहा- 'भारत शांति चाहता है, बिना वजह आक्रामकता में हमारा
भरोसा नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई आतंकवाद फैलाकर हमें
नीचा दिखाए।'
- 'सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए हमने पाकिस्तान को यह बताया है कि वह यह जान ले कि जवाबी कार्रवाई कैसे की जाती है।'
- सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस में पर्रिकर ने कहा- 'इस कार्रवाई से हमारी फोर्स को भी यह अंदाजा लग गया है कि वह क्या कर सकती है।'

आर्मी चीफ ने लिया तैयारियों का जायजा
- उधर, आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग ने शनिवार को उधमपुर जाकर नाॅर्दर्न कमांड के अफसरों से मुलाकात की। तैयारियों का जायजा लिया।
- बताया जा रहा है कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल जवानों को शाबाशी भी दी।
- इस बीच, मामले की जांच पूरी होने तक उड़ी ब्रिगेड कमांडर को शिफ्ट कर दिया गया है।
अखनूर में पाक की तरफ से भारी गोलीबारी
- केंद्र ने भी कई राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी कर कहा है कि बदला लेने के लिए पाकिस्तान उकसाने वाली कार्रवाई कर सकता है।
- पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर सीजफायर वॉयलेशन किया है।
-
पाकिस्तान की तरफ से 48 घंटे में यह चौथा मौका है, जब सीजफायर वॉयलेशन
किया गया। वहीं, सितंबर के बाद से अब तक छह बार सीजफायर वॉयलेशन हो चुका
है।
पाकिस्तान क्या कर रहा है?
-पीओके
में भारत के सर्जिकल स्ट्राइक से परेशान पाकिस्तान में सरगर्मी बढ़ गई है।
खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेना की पांच बटालियन एलओसी की ओर मूव कर रही
हैं। ये पाकिस्तानी सेना की रिजर्व बटालियन हैं।
- पाकिस्तान की आर्मी ने अपने जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। नेवी और एयरफोर्स ड्रिल चल रही है। तटीय इलाकों में हलचल बढ़ गई है। इस बीच, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को कैबिनेट की आपात बैठक की।
- नवाज ने कहा कि भारत की आक्रामकता पूरे दक्षिण एशिया के लिए खतरा है। वह एलओसी पर बार-बार सीजफायर तोड़ रहा है। पूरा देश अपनी सरहद की सुरक्षा के लिए तैयार है। हम पर जंग थोपी गई तो पाक आर्मी मुंहतोड़ जवाब देगी।

No comments:
Post a Comment