Thursday, 13 October 2016

एक ही फोन पर कई बार ऐसे करें Jio 4G सिम बार कोड जनरेट

 गैजेट डेस्क। जिओ 4G सिम सिर्फ बार कोड की मदद से ली जा सकती है। बार कोड MyJio ऐप से जनरेट होता है। एक बार कोड से सिर्फ एक सिम मिलती है। वहीं, एक स्मार्टफोन में सिर्फ एक बार कोड ही जनरेट होता है। हालांकि, एक ट्रिक ऐसी भी है जिससे यूजर एक ही फोन पर कई सारे बार कोड जनरेट करके कई सारी जिओ सिम ले सकता है।  सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर तीन ऐप्स 'MyJio', और 'MTK Engineering' को इन्स्टॉल करें। ये सभी प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। 
SETP-2
आप फर्स्ट टाइम बार कोड जनरेट कर रहे हैं, तो MyJio ऐप को ओपन कर अपनी स्टेट और शहर सिलेक्ट करके डिटेल फिल करें। बार कोड जनरेट हो जाएगा।
SETP-3
आपको दूसरा बार कोड जनरेट करने के लिए मोबाइल का IMEI नंबर चेंज करना होगा। इस काम को MTK Engineering ऐप से कर सकते हैं। इसके लिए पहले नेट बंद करें।
SETP-4
अब MTK Engineering ऐप को ओपन कर MTK Settings => Connectivity => CDS Information => Radio Information => Phone 1 में जाएं।


SETP-5
यहां पर AT+ टाइप करेंगे तो नीचे की तरफ AT+EGMR=1,7"" कोड आएगा, उसे सिलेक्ट करें। इस कोड में एक " हटाकर लास्ट में तरफ नीचे दिख रहा IMEI नंबर जोड़ दें।
SETP-6
आपने जो IMEI नंबर लिखा है उसके लास्ट के 3 डिजिट चेंज करके " से बंद करें। इसके बाद Send at command पर क्लिक करें।
SETP-7
ऐसा करने पर 'Not Allowed in UserBuild' की एरर आती है तो शुरू में AT के बाद स्पेस दें। अब 'AT command is sent: OK' का मैसेज आएगा
SETP-8
अब आपको दूसरा IMEI नंबर चेंज करना होगा। इसके लिए पुराने AT+EGMR=1,7 कोड में आप 7 की जगह 10 लिखें और लास्ट के 3 डिजिट चेंज करके Send at command पर क्लिक करें।
SETP-9
अब अपने स्मार्टफोन को रिस्टार्ट करें। अब Settings => Apps => MyJio पर जाएं। यहां पर ऐप का CLEAR DATA करें।
SETP-10
अब MyJio ऐप को ओपन कर अपनी स्टेट और शहर सिलेक्ट करके नाम और मोबाइल नंबर की डिटेल फिल करें। एक OTP आएगा जिसे डालते ही दूसरा बार कोड जनरेट हो जाएगा।

 

Monday, 10 October 2016

सबसे तेजी से 20 बार 5+ विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर बने अश्विन

इंदौर.न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट का तीसरा दिन रविचंद्रन अश्विन के नाम रहा। उन्होंने कुल 8 विकेट लिए। बॉलिंग से 6 विकेट लिए। 2 बैट्समैन को रन आउट किया। अश्विन सबसे तेजी से 20 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर बन गए हैं। उन्होंने हरभजन सिंह को पीछे छोड़ा जिन्होंने एक इनिंग में 20 बार 5+ विकेट लेने का रिकॉर्ड 59 टेस्ट खेलने के बाद बनाया था। सीरीज में अश्विन के 20 विकेट हो गए हैं। पहले टेस्ट में अश्विन ने 10, दूसरे में 4 विकेट लिए। 299 पर न्यूजीलैंड ऑलआउट, टीम इंडिया को 276 रन की लीड...
- तीसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम 299 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया 258 रन की लीड के साथ अपनी दूसरी इनिंग के लिए उतरी।
- उसने बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए। मुरली विजय (11) और चेतेश्वर पुजारा (1) क्रीज पर हैं। कुल लीड 276 रन की हो चुकी है।
20 बार 5+ विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बने अश्विन
- अश्विन टेस्ट की एक इनिंग में 20 या उससे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं।
- उनसे ज्यादा कपिल देव ने 23, हरभजन सिंह ने 25 और अनिल कुंबले ने 35 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।
- 39 टेस्ट खेल चुके अश्विन के अब कुल 213 विकेट हो गए हैं। एवरेज 24.81 का है।
- यह 39 टेस्ट खेल चुके किसी बॉलर का सबसे अच्छा रिकॉर्ड है। उनसे पहले वकार यूनुस ने करियर के शुरुआती 39 टेस्ट में 208 विकेट लिए थे।
- अश्विन सबसे कम मैच में 20 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे बेस्ट बॉलर बन गए हैं।
- अश्विन से पहले इंग्लैंड के सिडनी बारनेस ने 25 टेस्ट और न्यूजीलैंड के क्लैरी ग्रिमेट ने 37 टेस्ट में 20 या उससे ज्यादा बार 5 विकेट ले चुके हैं।
तीसरे दिन के दो टर्निंग प्वाइंट
1. 30 रन बनाने में 5 विकेट खोए

- न्यूजीलैंड ने 34 ओवर खेलकर 118 के स्कोर तक कोई विकेट नहीं खोया था। इसके बाद 30 रन बनाने में 5 विकेट खो दिए और टीम कमजोर स्थिति में आ गई।
- न्यूजीलैंड से सबसे पहले लाथम का विकेट 118 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद 134 के स्कोर पर विलियमसन, 140 पर टेलर, 148 पर गुप्टिल और 148 के स्कोर पर रोंची आउट हुए।
- यानी 14 अोवर के दौरान 30 रन बनाने में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खो दिए। टीम ने बाकी 5 विकेट से 151 रन जोड़े।
2. आखिरी 12 ओवर में 4 विकेट गिरे
- न्यूजीलैंड के आखिरी चार विकेट 12 ओवर में गिरे। 79th ओवर में 253 के स्कोर पर सैंटनर का सातवां विकेट गिरा।
- फिर 87th ओवर में नीशाम का अाठवां विकेट, 89th ओवर में पटेल का नौवां विकेट और 91st ओवर में बाउल्ट का 10वां विकेट गिरा।
अश्विन-जडेजा ने ऐसे लिए विकेट
- न्यूजीलैंड के 5 विकेट अश्विन ने लिए और खुद एक रन आउट भी किया। उन्होंने सबसे पहले टॉम लाथम (53) को कॉट एंड बोल्ड किया।
- फिर 43वें ओवर की लास्ट बॉल पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्स्न को क्लीन बोल्ड कर दूसरा झटका दिया।
- 45वें ओवर की पांचवीं बॉल पर उन्होंने रॉस टेलर को रहाणे के हाथों स्लिप पर कैच कराया। 46वें ओवर में अश्विन की बॉल पर रोंची ने स्ट्रेट ड्राइव लगाने की कोशिश की तभी गुप्टिल रन आउट हो गए।
- इसके कुछ ही देर बाद 48वें ओवर की पहली बॉल पर अश्विन ने रॉन्ची को रहाणे के हाथों स्लिप पर कैच करवाया।
- न्यूजीलैंड को छठा झटका रवींद्र जडेजा ने जॉन वेटलिंग के रूप में दिया। वेटलिंग का कैच भी स्लिप पर रहाणे ने लपका।
- सातवां विकेट भी रवींद्र जडेजा ने लिया, उन्होंने सेंटनर को कोहली के हाथों कैच कराया। न्यूजीलैंड को आठवां झटका भी अश्विन ने दिया, उन्होंने नीशाम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया।
- अश्विन ने मैच का दूसरा रन आउट करते हुए जीतन पटेल को पवेलियन लौटाया।
- वहीं टीम का आखिरी विकेट भी अश्विन के नाम रहा, उन्होंने बोल्ट को पुजारा के हाथों कैच कराया।
ऐसी रही न्यूजीलैंड की शुरुआत
- तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में ही टीम इंडिया के हाथ से एक बड़ा मौका निकल गया।
- शमी के 12वें ओवर की दूसरी बॉल पर गुप्टिल ने शॉट खेला जो गली की तरफ गया। पर अजिंक्य रहाणे से ये कैच ड्रॉप हो गया। गुप्टिल 21 रन पर थे।
- न्यूजीलैंड ने 19.5 ओवर्स (119 बॉल) में अपने 50 रन पूरे किए, जबकि टीम इंडिया ने 12.5 ओवर्स (77 बॉल) में 50 रन पूरे किए थे।
- न्यूजीलैंड ने अपने 200 रन तेजी से पूरे किए, इसके लिए टीम ने 62 ओवर लिए। वहीं, इंडिया ने 71.3 ओवर में 200 रन बनाए थे।

रिलायंस JIO से 'घबराए' BSNL-वोडाफोन ने मिलाए हाथ, जाने उपभोक्ताओं को क्या दिए जा रहे ऑफर्स

नई दिल्ली। दूरसंचार सेवा क्षेत्र में रिलायंस जियो की धमा केदार एंट्री के बाद प्रतिस्पर्धी कंपनियां अपने पहले से बने उपभोक्ताओं को बनाये रखने और नए उपभोक्ताओं को जोड़ने की कवायद में जुट गई हैं। इसका उदाहर धरातल पर भी दिखने लगा है।  


रविवार को सरकारी दूरसंचार सेवा प्रदाता बीएसएनएल ने इसी क्षेत्र की निजी कंपनी वोडाफोन इंडिया के साथ हाथ मिलाया है।  दोनों कंपनियों के बीच हुए इस करार के तहत दोनों कंपनी अपने 2जी उपभोक्ताओं को रोमिंग के दौरान एक-दूसरे के नेटवर्क से कनेक्टिविटी दे सकेंगी। 
वोडाफोन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इससे उसे अपने 2जी नेटवर्क के विस्तार में मदद मिलेगी, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में। शहरी इलाकों में बीएसएनएल अपना नेटवर्क मजबूत कर सकेगी। देश भर में वोडाफोन के एक लाख 37 हजार से अधिक टावर हैं जबकि बीएसएनएल के पास एक लाख 14 हजार से ज्यादा टावर हैं। 

बीएसएनएल के अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने इस करार पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा, '' हम देश भर में नये साइट स्थापित कर तथा दूसरी दूरसंचार कंपनियों के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर साझा करने के समझौते कर अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं। वोडाफोन के साथ इस करार से हमारा नेटवर्क कवरेज बेहतर होगा, विशेषकर शहरी क्षेत्रों में।''

वोडाफोन इंडिया के प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनिल सूद ने कहा, '' हम चाहते हैं कि हमारे लाखों ग्राहक लगातार बेहतर डाटा एवं वॉयस सुविधा का लाभ उठाते रहें। बीएसएनएल के साथ इस समझौते से देश के अंदरूनी हिस्सों में हमारी पहुंच बनेगी। '

Sunday, 9 October 2016

211 रन बनाकर आउट हुए विराट कोहली, इंडिया 500 रन के करीब

इंदौर.न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 481 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे (182) और रोहित शर्मा (4) क्रीज पर हैं। विराट कोहली करियर की दूसरी डबल सेन्चुरी लगाने के बाद 211 रन पर आउट हो गए। 7 मैच पहले ही वेस्ट इंडीज के खिलाफ उन्होंने 200 रन की इनिंग खेली थी। इसके साथ ही वो 2 डबल सेन्चुरी लगाने वाले पहले इंडियन कैप्टन भी बन गए। विराट-रहाणे की रिकॉर्ड पार्टनरशिप....
- विराट और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए पार्टनरशिप का भी रिकॉर्ड बनाया। दोनों के बीच 365 रन की पार्टनरशिप रही।
- इसके साथ ही इन्होंने सचिन तेंडुलकर और वीवीएस लक्ष्मण का 2003-04 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया।
- सचिन-लक्ष्मण ने तब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में चौथे विकेट के लिए 353 रन की पार्टनरशिप की थी।
- न्यूजीलैंड को चौथा विकेट 365 रन के बड़े अंतराल के बाद मिला, इससे पहले तीसरा विकेट चेतेश्वर पुजारा का 100 रन पर गिरा था।
पहले दिन का खेल
- न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने 90 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 267 रन बना लिए।
- 48th टेस्ट खेल रहे विराट कोहली ने 13th सेन्चुरी लगाई और 103 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
- 44 महीने बाद कोहली ने घरेलू मैदान पर सेन्चुरी लगाई। इससे पहले उन्होंने फरवरी 2013 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था।
- अजिंक्य रहाणे ने भी करियर की 10th फिफ्टी लगाई। वे 79 रन पर नॉट आउट रहे। 29th मैच खेल रहे रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 2 हजार रन भी पूरे किए।
- 85वें ओवर की 5वीं बॉल पर कोहली के 100वें रन ने स्टेडियम में मौजदू 20 हजार से ज्यादा दर्शकों की सांसें ही रोक दी। दो मिनट तक सभी धक्क रह गए।
- हुआ यूं कि कोहली 99 रन पर थे। मैट हेनरी के ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने मिडऑफ-कवर के बीच शाॅट मारा और 100वां रन लेने दौड़ पड़े।
- फील्डर ने फुर्ती से नाॅन स्ट्राइक एंड पर सीधे थ्रो से स्टंप्स उड़ा दिए। अंपायर कुमार धर्मसेना ने टीवी अंपायर को साइन दिया।
- इस बीच कोहली ने ड्रेसिंग रूम की ओर साइन देकर कहा- डोंट वरी...।
- थर्ड अंपायर की स्क्रीन पर फैसला भी नॉट आउट आया। कोहली ने बल्ला-हेल्मेट हवा में लहराए और दर्शक झूम उठे। बतौर कप्तान यह उनकी पहली सेन्चुरी है।

काेहली की देश में चौथी, इंदौर में पहली टेस्ट सेन्चुरी
- कोहली ने 17 इनिंग्स के बाद देश में सेन्चुरी लगाई है। यह इंदौर के मैदान पर उनकी पहली और देश में चौथी सेन्चुरी है।
- उन्होंने इससे पहले शुरुआती दो सेन्चुरी 2012 में, तीसरी 2013 में और चौथी शनिवार को इंदौर में लगाई।
- कोहली ने 184 बॉल में सेन्चुरी लगाई। 10 चौके लगाए। दिन का खेल खत्म होने पर वे 191 बॉल्स का सामना कर 103 रन बना चुके थे।
- बता दें कि इंदौर का मैदान टीम इंडिया के लिए लकी रहा है। यहीं पर सहवाग ने वनडे में डबल सेन्चुरी लगाई थी। वनडे में सचिन के 10 हजार रन भी यहीं पूरे हुए थे।
- पिछले 5 टेस्ट की 7 इनिंग्स में कोहली हाफ सेन्चुरी तक भी नहीं पहुंच पा रहे थे। उन्होंने 44, 3, 4, 9, 18, 9 और 45 रन बनाए थे। एवरेज 18.85 का ही था।
- कोहली ने बतौर कप्तान घरेलू मैदानों पर अपने 7 टेस्ट में कभी भी टॉस नहीं हारा।
न्यूजीलैंड का 14 साल बाद एक्सपेरीमेंट
- दरअसल, न्यूजीलैंड ने इस टेस्ट के पांचवें ओवर में स्पिनर जीतन पटेल को बॉलिंग सौंपी। जीतन कप्तान केन विलियमसन के भरोसे पर खरे भी उतरे और उन्होंने पांचवीं गेंद पर मुरली विजय को आउट कर टीम को सफलता दिलाई।
- जीतन ने विजय (10) को फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर टॉम लाथम के हाथों कैच कराया। 2002 के बाद किसी टेस्ट मैच में यह पहला मौका था जब न्यूजीलैंड ने शुरुआती पांच ओवरों के अंदर स्पिनर को बॉलिंग पर लगाया।
ऐसी हुई शुरुआत
- होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।
- गौतम गंभीर और मुरली विजय ने इंडियन इनिंग की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 26 रनों की पार्टनरशिप की।
- इसके बाद विजय सिर्फ 10 रन के निजी स्कोर पर जीतन पटेल की बॉल पर आउट हो गए।
- गंभीर ने आते ही अटैकिंग बैटिंग शुरू की थी। उन्होंने चौके के साथ खाता खोला और फिर लगातार दो छक्के लगाए।
- 2 साल बाद टीम में शामिल हुए गौतम गंभीर 29 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की बॉल पर आउट हुए।
- भारत को तीसरा झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा, पुजारा 41 रन बनाकर मिशेल सेंटनर की बॉल पर आउट हुए।

रिकॉर्ड बना सकते हैं कोहली
- विराट अगर इंदौर टेस्ट जीत लेते हैं तो बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और नवाब पटौदी को पीछे छोड़ देंगे।
- वो अगर ऐसा करने में सफल होते हैं तो वो भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे। महेंद्र सिंह धोनी इस मामले में टॉप पर हैं।
- विराट ने अब तक 16 टेस्ट में कप्तानी की। इसमें 9 जीते और 2 हारे, जबकि पांच मैच ड्रॉ रहे।
 

Jio 4G सिम से लैपटॉप पर भी चलाएं हाई स्पीड इंटरनेट

ऐसे यूजर्स जिनके पास रिलायंस Jio 4G सिम है वो इंटरनेट सिर्फ अपने स्मार्टफोन पर ही चला रहे होंगे। हालांकि, इस सिम की मदद से कम्प्यूटर या लैपटॉप पर हाई स्पीड इंटरनेट का मजा लिया जा सकता है। जिन यूजर्स को मूवी, सीरियल या अन्य वीडियो देखने का शौक है, वो अपने एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकते हैं। हालांकि, सिम से पीसी या लैपटॉप पर इंटरनेट चलाने की ट्रिक कई यूजर्स नहीं जानते। सिम से पीसी पर इंटरनेट चलाने की 3 ट्रिक हैं।
TRICK-1
हॉटस्पॉट का यूज
 
स्मार्टफोन में हॉटस्पॉट का फीचर है तो उसकी मदद से वाईफाई नेटवर्क पर लैपटॉप को कनेक्ट किया जा सकता है। ऐसे में आप लैपटॉप पर 4G इंटरनेट स्पीड का मजा ले सकते हैं। ये ट्रिक कम्प्यूटर में काम नहीं करेगी, क्योंकि उसमें वाईफाई का फीचर नहीं होता।
ऐसे करें हॉटस्पॉट कनेक्ट :
 
स्मार्टफोन में हॉटस्पॉट का फीचर सेटिंग्स के मोर ऑप्शन में होता है। यहां पर यूजर वाईफाई नेटवर्क का नाम और पासवर्ड सेट करे। बाद में लैपटॉप को सेट किए गए वाईफाई नेटवर्क पर पासवर्ड की मदद से कनेक्ट कर लें।
TRICK-2
USB टीथरिंग का यूज
 
स्मार्टफोन की मदद से लैपटॉप या कम्प्यूटर पर इंटरनेट चलाने का ये पुराना तरीका भी है। लगभग सभी एंड्रॉइड स्मार्टफोन में USB टीथरिंग का फीचर होता है। इसके लिए सिर्फ यूजर को इस ऑप्शन को अनेबल करना होता है।
ऐसे करें USB टीथरिंग कनेक्ट :
 
सबसे पहले स्मार्टफोन को कम्प्यूटर या लैपटॉप से USB केबल की मदद से कनेक्ट करें। इसके बाद, स्मार्टफोन की सेटिंग्स के मोर ऑप्शन में जाकर USB टीथरिंग के फीचर को अनेबल करें।
 डॉन्गल का यूज
 
कम्प्यूटर और लैपटॉप में जिओ 4G सिम की मदद से इंटरनेट चलाने की आखिरी ट्रिक का नाम है डॉन्गल। डॉन्गल पीसी और लैपटॉप दोनों के साथ काम करता है।
ऐसे करें डॉन्गल कनेक्ट :
 
लैपटॉप या कम्प्यूटर पर इंटरनेट चलाने के लिए जिओ 4G सिम को डॉन्गल में इन्सर्ट करें। इसके बाद आपको APN सेट करना होगा और इंटरनेट सर्विस शुरू हो जाएगी
 

Jio का नया धमाका, अब 15 महीने फ्री में लें 4G सर्विस का मजा

रिलायंस जिओ मार्केट में एक के बाद एक 4G इंटरनेट धमाके कर रही है। इस बार कंपनी iPhone यूजर्स के लिए दीवाली धमाका लेकर आई है। रिलायंस के नए प्लान के मुताबिक ऐसे यूजर्स जो नया आईफोन खरीदते हैं उन्हें जिओ सिम पर सभी 4G सर्विस 15 महीने तक फ्री दी जाएगी। बता दें कि एप्पल 7 अक्टूबर को भारत में अपना लेटेस्ट iPhone 7 और iPhone 7 Plus रिलायंस जिओ ऑफर के साथ लॉन्च कर चुकी है। ये है जिओ का आईफोन यूजर्स के लिए प्लान...
नया iPhone खरीदने पर यूजर्स को जिओ सिम पर सभी 4G सर्विस 15 महीने तक पूरी तरह फ्री दी जाएंगी। रिलायंस Jio ने जानकारी दी कि उसकी ये स्कीम 1 जनवरी, 2017 से अप्लाई की जाएगी। प्लान के तहत जो iPhone यूजर्स जिओ सिम का इस्तेमाल करेंगे उन्हें 1499 रुपए वाला मंथली प्लान एक साल के लिए फ्री दिया जाएगा। यानी इस प्लान की मदद से यूजर्स को लगभग 18,000 रुपए का फायदा होगा। ऐसा माना जा रहा है कि एप्पल ने iPhone की सेलिंग बढ़ाने के लिए रिलायंस जिओ से हाथ मिलाया है।
प्लान के नियम और शर्तें :
- इस प्लान को लेने वाले यूजर्स सभी लोकल और STD कॉल फ्री कर सकेंगे।
- प्लान में 20GB 4G डाटा, रात में अनलिमिटेड 4G डाटा और 40GB वाईफाई डाटा फ्री दिया जाएगा।
- ये प्लान iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 6, iPhone 6 Plus, iPhone 6S Plus, iPhone SE के मॉडल पर मिलेगा।
बता दें कि रिलायंस जिओ 31 दिसंबर, 2016 तक अपनी सभी सर्विस पूरी तरह फ्री दे रही है। ऐसे में iPhone इस्तेमाल करने वाले यूजर्स जिओ सिम लेने पर 15 महीने तक सभी सर्विस का फ्री इस्तेमाल कर सकते हैं।
फ्लिपकार्ट के मालिक ने की होम डिलिवरी :
बेंगलुरु में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर और CEO बिन्नी बंसल ने iPhone 7 लॉन्च होने के 30 बाद बाद खुद कस्टमर को डिलिवरी की। इस दौरान वो फ्लिपकार्ट की ऑफिशियल ब्लू जर्सी में दिखाई दिए। उन्होंने ये इसलिए किया, क्योंकि वे कस्टमर्स से खुद कंपनी की सर्विस के बारे में जानना चाहते थे।
iPhone 7 और iPhone 7 Plus के फीचर्स :
- iPhone 7 plus के साथ 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिल रहा है। पहली बार इस तरह का एक्सपेरिमेंट हुआ है।
- इसमें 4LED और क्वाड LED फ्लैश का इस्तेमाल किया गया है। इसके सेंसर पिछले फोन से 60% फास्ट हैं। कम रोशनी में भी फोटो अच्छे आते हैं।
- इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन मिलेगा, ताकि हाथ हिलने पर भी फोटो ना बिगड़े।
- जूमिंग के लिए 1X से 10X में आसानी से स्विच किया जा सकता है।
- दावा है कि यह डुअल कैमरा DSLR जैसी फोटोग्राफी कर सकता है। इसमें शैलो डेप्थ और शार्प फ्रंट-ब्लर बैक जैसे फीचर्स हैं।
- इसका इमेज प्रोसेसर इतना ताकतवर है कि यह 25 मिली सेकंड में 100 बिलियन ऑपरेशन्स कर लेता है, ताकि फोटो क्वालिटी सुधर सके।
- iPhone 7 और 7 plus में 7 मेगापिक्सल का फेसटाइम (फ्रंट) कैमरा भी है।

Thursday, 6 October 2016

अनमैरिड है 43 साल की ये एक्ट्रेस, शादी के सवाल पर दिया ऐसा जवाब

रायपुर. टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने रायपुर में कई पहलुओं पर बातचीत की। न सिर्फ पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने की डिबेट पर बोलीं बल्कि शादी करने जैसे पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों का जवाब भी दिया। बता दें कि साक्षी 43 साल की उम्र पार कर चुकी हैं और अभी तक अनमैरिड हैं। 
- साक्षी से पूछा गया कि देश की सीमाओं पर मचे बवाल को देखते हुए क्या पाकिस्तानी कलाकारों को यहां काम करने देना चाहिए ?
- इस सवाल पर साक्षी ने कहा कि कला पर बंदिश लगाना तो ठीक नहीं पर कलाकारों को भी आतंकवाद के विरोध में आना चाहिए। वो सिर्फ इसलिए विरोध नहीं कर रहे कि इसके पीछे उनके मुल्क का नाम जुड़ा है, ये ठीक नहीं। उन्हें इसकी कड़ी निंदा करनी चाहिए।
शादी के सवाल पर दिया ये जवाब
- साक्षी ने कहा - मैंने काफी सारे एक्टिंग अवॉर्ड जीते, देश का नाम रोशन किया। क्या शादी न करूं तो इन सब अचीवमेंट्स का कोई मतलब नहीं। ये सही नहीं, आप लोग अब ये सवाल पूछना बंद करें।
एंकरिंग से की थी करियर की शुरुआत
- बता दे कि 43 साल की हो चुकी साक्षी का जन्म राजस्थान के अलवर में 12 जनवरी, 1973 को हुआ था।
- टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस साक्षी ने कई फिल्मों में भी काम किया है। जल्द ही वो आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' में भी दिखाई देंगी।
- साक्षी ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के एक सॉन्ग बेस्ड शो ‘अलबेला सुर मेला’ के जरिए की थी। इसके लिए उन्होंने बकायदा ऑडिशन भी दिया था।
- 43 साल की हो चुकी साक्षी अब भी सिंगल हैं। हालांकि, कई बार उनके लिंकअप्स और शादी की खबरें भी सामने आई हैं, लेकिन बाद में खबरें महज अफवाह निकलीं।

PoK से 20 आतंकी पकड़कर लाए थे हमारे कमांडो, 2 फेज में हुए सर्जिकल स्ट्राइक

नई दिल्ली.उड़ी आतंकी हमले के दो दिन बाद ही सर्जिकल स्ट्राइक का दावा करने वाली अंग्रेजी वेबसाइट 'द क्विंंट' ने नया खुलासा किया है। वेबसाइट का दावा है कि इस ऑपरेशन के दौरान इंडियन आर्मी के पैरा कमांडो पाक के कब्जे वाले कश्मीर से 20 आतंकियों को पकड़कर लाए थे। सर्जिकल स्ट्राइक की सबसे तगड़ी कार्रवाई लीपा वैली में हुई थी। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दो फेज में हुआ सर्जिकल स्ट्राइक...
- द क्विंंट ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सर्जिकल स्ट्राइक दो फेज में हुए। पहली कार्रवाई 20 सितंबर और दूसरी 28 सितंबर की रात की गई। 20 आतंकियों को पकड़कर इसलिए भारत लाया गया ताकि पीओके में मौजूद आतंकी कैम्प्स के बारे में उनसे खुफिया जानकारी मिल सके।
- इसी वेबसाइट ने पहले यह दावा किया था कि उड़ी आतंकी हमले के दो दिन बाद यानी 20 सितंबर को भारत ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। तीन आतंकी कैम्प में मौजूद 20 आतंकी मारे गए थे। 200 घायल हुए थे।
- हालांकि, सेना ने इस रिपोर्ट काे खारिज कर दिया था। इसके बाद 29 सितंबर को डीजीएमओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सर्जिकल स्ट्राइक होने की बात कही थी।

चायपत्ती से सफेद बाल बनेंगे काले, जानिए ऐसे ही 15 फायदे

 हेल्थ डेस्क। चायपत्ती का यूज सिर्फ चाय बनाने में नहीं किया जाता है। अगर इसका अलग-अलग तरीकों से यूज किया जाए तो यह हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। अमेरिकन डाइटेटिक एसोसिएशनके अनुसार चायपत्ती में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल क्वालिटी कैंसर, हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारियों से राहत दिलाती है।

Jio हॉटस्पॉट या JioFi से आ सकता है Virus, बचने के लिए ध्यान रखें 6 बातें

गैजेट डेस्क। जिन यूजर्स को रिलायंस जिओ 4G सिम नहीं मिल रही है, उनके लिए JioFi भी एक ऑप्शन है। JioFi के इस्तेमाल के लिए यूजर को किसी 4G हैंडसेट की जरूरत भी नहीं होगी। ये एक वाईफाई डिवाइस है, जो जिओ सिम की तरह 4G स्पीड देती है। इतना ही नहीं, इसके साथ एक साथ 10 डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं। हालांकि, वाईफाई शेयरिंग के दौरान स्मार्टफोन में वायरस अटैक हो सकता है। साथ ही, डाटा भी चोरी किया जा सकता है। ऐसे में JioFi या Jio सिम से वाईफाई शेयरिंग के दौरान ये बातें ध्यान रखें 
सिलेक्टेड डाटा शेयर करें :
 
वाईफाई नेटवर्क पर हमेशा ही सिलेक्टेड डाटा शेयर करना चाहिए। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि डाटा शेयर करने से वायरस आने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में Jio हॉटस्पॉट और JioFi नेटवर्क पर यदि आप किसी के साथ डाटा शेयर कर रहे हैं या फिर डाटा ले रहे हैं, तो जरा सावधानी दिखाना चाहिए। गूगल ऐप पर ऐसे कई ऐप्स हैं जिनकी मदद से यूजर्स वाईफाई नेटवर्क पर किसी दूसरे के स्मार्टफोन का डाटा अपने फोन से चुराया जा सकता है।
 
फोल्डर शेयरिंग से बचें :
 
वाईफाई नेटवर्क पर जब आप डाटा शेयर कर रहे हैं, तब फोल्डर शेयरिंग से बचना चाहिए। दरअसल, किसी फोल्डर में कुछ ऐसी फाइल भी हो सकती हैं जो आपको स्मार्टफोन का डाटा करप्ट कर सकती हैं। इनमें कुछ हिडन वायरस हो सकते हैं।
 
 
JioFi को प्रोटेक्शन दें :
 
यदि आपके पास JioFi डिवाइस है तो उसे प्रोटेक्शन जरूर दें। डिवाइस प्रोटेक्ट नहीं होगी तो कोई भी वाईफाई यूज कर सकता है। इस डिवाइस में WPS (Wi-Fi प्रोटेक्ट सेटअप) का बटन दिया है। यहां से यूजर अपने डिवाइस को प्रोटेक्ट कर सकता है। इतना ही नहीं, डिवाइस का एक IP ऐड्रेस भी होता है। जिसका लॉगइन यूजर के पास होता है। यहां से इसे प्रोटेक्ट किया जा सकता है।
 
पासवर्ड शेयर नहीं करें :
 
Jio हॉटस्पॉट और JioFi का पासवर्ड कभी भी किसी से शेयर नहीं करें। इस पासवर्ड का अन्य यूजर्स मिसयूज कर सकते हैं। 31 दिसंबर तक जिओ की सभी सर्विसेज फ्री हैं, ऐसे में कई यूजर्स पासवर्ड शेयर कर देते हैं। हो सके तो पासवर्ड चेंज करते रहना चाहिए।
 
मल्टी टैक्स्ट का पासवर्ड :
 
यूजर को हमेशा Jio हॉटस्पॉट और JioFi के पासवर्ड में मल्टी टैक्स्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। पासवर्ड में अल्फावेट, नंबर्स और स्पेशल कैरेक्टर्स का कॉम्बिनेशन होना चाहिए। यानी 'A to Z', '0 to 9' और '!,@,#,$,%,&,*' का यूज किया गया हो। इस तरह के कॉम्बिनेशन से तैयार पासवर्ड का क्रैक करना आसान नहीं होता।
 

अश्विन-जडेजा को विश्राम, रैना की वापसी

नई दिल्ली। आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, आॅलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए वीरवार को घोषित की गई 15 सदस्यीय टीम से विश्राम दिया गया है जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना की टीम में वापसी हुई है। एमएसके प्रसाद की अगुवाई में नई राष्ट्रीय चयन समिति ने टीम की घोषणा की। प्रसाद ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि अश्विन, जडेजा और शमी को पहले तीन मैचों से विश्राम दिया गया है। रैना की टीम में वापसी हुई है। उत्तर प्रदेश के रैना ने अपना आखिरी वनडे अक्तूबर 2015 में खेला था। रैना को दिसंबर-जनवरी में आस्ट्रेलिया के दौरे,इस साल जून में जिम्बाब्वे के दौरे और अगस्त में अमेरिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो ट््वेंटी-20 मैचों की सीरीज से बाहर रखा गया था। टेस्ट कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्या रहाणे, हार्दिक पांड्या, अमित मिश्रा और उमेश यादव को भारत के पिछले जिम्बाब्वे दौरे में विश्राम दिया गया था। भारत ने जून में जिम्बाब्वे से हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज 3-0 से जीती थी। सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जिम्बाब्वे दौरे में युवा खिलाड़ियों की कमान संभाली थी और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भी धोनी ही कप्तानी संभालेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की नई सीनियर चयन समिति ने इस तरह अपनी पहली टीम का चयन किया। बीसीसीआई के संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी और नए चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद टीम की घोषणा की। जिम्बाब्वे दौरे में खेलने वाले युजवेंद्र चहल, रिषि धवन, फैज फजल, करुण नायर, लोकेश राहुल, अंबाटी रायुडू, बरिन्दर शरण और जयदेव उनादकट को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे 16 अक्टूबर को धर्मशाला में, दूसरा 20 अक्टूबर को दिल्ली में और तीसरा 23 अक्टूबर को मोहाली में खेला जाना है। चौथा मैच 26 अक्टूबर को रांची में और पांचवां मैच 29 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में होगा। टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान),रोहित शर्मा, अजिंक्या रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जयंत यादव, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, उमेश यादव, मनदीप सिंह और केदार जाधव।

Tuesday, 4 October 2016

खुशखबरी! RBI ने घटाई ब्याज दर, अब घर-कार लोन हो जाएगा सस्ता

मुंबई। मानसून के बेहतर रहने से आगे विकास को गति मिलने और कृषि पैदावार बढऩे से महंगाई नियंत्रित करने में मदद मिलने की उम्मीद पर रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से प्रमुख नीतिगत दरों में मंगलवार को एक चौथाई फीसदी की कटौती कर दी है। आरबीआई के इस कदम से अब कार, आवास और दूसरे ऋणों के सस्ते होने की उम्मीद बनी है। 

उर्जित पटेल के रिजर्व बैंक के गवर्नर बनने के साथ ही रिजर्व बैंक अधिनियम को संशोधित कर बनाई गई मौद्रिक नीति समिति की यह पहली मौद्रिक नीति की समीक्षा थी। छह सदस्यीय समिति के अध्यक्ष आरबीआई गवर्नर हैं। 
समिति के सभी सदस्यों ने नीतिगत दरों में एक चौथाई फीसदी की कटौती किए जाने का समर्थन किया और उसी के अनुरूप ब्याज दरों में कटौती की गई है। 
इस कमी के बाद रेपो दर 0.25 फीसदी घटकर 6.25 प्रतिशत, रिसर्व रेपो दर 0.25 प्रतिशत कम होकर 5.75 प्रतिशत, मार्जिनल स्टैंडिंग फैसेलिटी भी एक चौथाई फीसदी घटकर 6.75 फीसदी और बैंक दर 0.25 प्रतिशत कम होकर 6.75 प्रतिशत हो गई है। 
हालांकि, नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 4 फीसदी पर यथावत है। 
समिति की बैठक के जारी बयान में कहा गया है कि विकास को गति देते हुये चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में महंगाई को 5 प्रतिशत पर रखने तथा मध्यावधि में इसके चार प्रतिशत पर लाने के लक्ष्य के साथ नीतिगत दरों में यह कटौती करने का निर्णय लिया गया है।

उमा भारती की दो टूक, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले जाएं पाकिस्तान

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले नेताओं पर हमला बोला है. उमा भारती ने कहा कि जो भी नेता ये कहते हों कि पाकिस्तान सबूत मांग रहा है तो उसे सबूत दो तो उन नेताओं को पाकिस्तान की नागरिकता ले लेनी चाहिए.
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने स्ट्राइक को फर्जी बताया है. पूर्व सांसद संजय निरुपम ने ट्वीट किया कि हर हिंदुस्तानी चाहता है कि पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक हो लेकिन वह फर्जी न हो. निरुपम ने ट्वीट किया कि सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीति के लिए फायदा न उठाया जाए. राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. बता दें कि इससे पहले यूपीए शासनकाल में केंद्रीय मंत्री रहे पी चिदंबरम ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए थे.
वहीं सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर केजरीवाल के भी बयान पर बीजेपी ने वार किया है. बीजेपी के रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केजरीवाल जी ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत की बात कर सेना की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं. संकट के समय देश एक स्वर में बोलता है. राजनीति अपनी जगह है. पाकिस्तान की बात पर एक सीएम सबूत मांग रहे हैं. आज केजरीवाल पाकिस्तान के अखबार की हेडलाइन हैं. उनकी बात से पाकिस्तान को भारत पर सवाल उठाने का मौका मिल रहा है.'

भारत आई PAK लड़की की वापसी की चिंता पर सुषमा बोलीं- बेटियां तो सांझी हैं

नई दिल्ली.पिछले महीने एक ग्रुप के साथ भारत आई पाकिस्तानी लड़की को जब देश वापसी में डर महसूस हुआ तो उसने सुषमा स्वराज को ट्वीट किया। इस पर स्वराज ने कहा- बेटियां तो सबकी सांझी होती हैं। अब यह लड़की पाकिस्तान लौट चुकी है। उसने मंगलवार सुषमा को ट्वीट कर कहा- आपकी बेटी कहलाने का शर्फ (सम्मान) हासिल हुआ, और क्या चाहिए। लाखों बार शुक्रिया।  
क्या है मामला...
  • - भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ताना रिश्ते कायम करने के लिए ‘आगाज-ए-दोस्ती’ मिशन के तहत 20 स्टूडेंट्स का ग्रुप 27 सितंबर को चंडीगढ़ पहुंचा।
  • - उड़ी आतंकी हमले के बाद भारत ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया। पाकिस्तान से लगने वाली सभी सीमाओं पर तनाव बढ़ गया। एलओसी पर फायरिंग अब तक जारी है।
  • - पाकिस्तानी ग्रुप को वापसी की चिंता हुई। इसकी लीडर आलिया हरीर ने वापसी के टेंशन को सुषमा स्वराज से शेयर करने की कोशिश की। उन्हें ट्वीट किया। लिखा- हम हिफाजत के साथ घर वापसी को लेकर बहुत परेशान हैं। प्लीज आप हमारी मदद करें।

सुषमा ने क्या जवाब दिया?
  • - आलिया के ट्वीट के जवाब में सुषमा ने कहा, “आपकी हिफाजत को लेकर मुझे जानकारी है। क्योंकि बेटियां सबकी सांझी होती हैं।”
  • - आलिया की फैमिली भी परेशान थी। इसके बावजूद उनके ग्रुप ने टूर पूरा किया। बाद में आलिया ने खुद ट्वीट कर कहा कि सुषमा ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया है।
  • - आलिया और उनके ग्रुप मेंबर्स सही सलामत पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। इसकी जानकारी आलिया ने मंगलवार सुबह खुद ट्वीट कर दी।
  • - आलिया ने सुषमा को किए ट्वीट में लिखा- आपकी बेटी कहलाने का शर्फ (सम्मान) हासिल है, और क्या चाहिए। डेलिगेशन सुरक्षित घर पहुंच चुका है। और बेहद खुश है। आपका लख-लख शुक्रिया।
  • - आलिया और सुषमा के बीच ट्विटर पर हुई ये बातचीत इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही है।

Monday, 3 October 2016

गरबा के रंग में कुछ यूं रंगा भोपाल, देर रात तक चली गोपियों की मस्ती

भोपाल  'अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव' के दूसरे दिन एक बार फिर भोपाल के लोग अभिव्यक्ति के रंग में रंगे नजर आए। जो देर रात तक चलता रहा, जिसे आखिरकार बारिश ने थाम दिया। गुजराती और बॉलीवुड मिक्स के साथ लेटेस्ट बॉलीवुड नंबर्स का फ्यूजन...
- महाआरती के बाद सबसे पहले सभी कंटेस्टेंट ने गरबा परफॉर्म किया। फिर बॉलीवुड गाने भी प्ले किए गए, जिन पर सभी ने खूब एन्जॉय किया।
- बता दें कि ये 'अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव' का यह 18वां साल है। इस बार यहां एक लाख वॉट के म्यूजिक पर कंटेस्टेंट और ऑडियंस के कदम गानों और ढोल की थाप पर थिरक रहे हैं।
- गरबा म्यूजिक पर सभी को झूमने पर मजबूर करने देने वाले हार्मनी ग्रुप के आर्टिस्ट्स इस बार डिफरेंट म्यूजिक कंपोजिंग दे रहे हैं।
- ट्रेडिशनल गुजराती सॉन्ग्स और ओल्ड मैलोडीज के साथ लेटेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग्स का फ्यूजन भी तैयार किया गया है, ताकि बीट्स पर थिरकने में गरबा लवर्स को भरपूर एन्जॉय करने का मौका मिले।
- 8 सिंगर्स और करीब 10 म्यूजिशियंस की टीम बेहतरीन म्यूजिक की प्रेजेंट कर रही है।
ट्रेडिशनल अंदाज में सज-धजकर आए लोग
- गरबा के पहले दिन लोग ट्रेडिशनल गुजराती आउटफिट में दिखें तो वहीं दूसरे दिन लोग कई तरह के ड्रेस में पहुंचे।
- अलग-अलग रंगों ओर ज्यूलरी से सजे-धजे कंटेस्टेंट अभिव्यक्ति में कई दिन की ट्रेनिंग लेने के बाद यहां परफॉर्म करने पहुंचे थे।
- कंटेस्टेंट के डांस में तैयारी दिखी भी और उन्होंने कमाल का डांस किया। हर ओर म्यूजिक, डांस और त्योहार की खुशी नजर आ रही थी।

राम रहीम जी के कहते ही सफाई में जुटे भक्त, मंत्रियों ने भी उठाई झाड़ू

जयपुर.गांधी जयंती पर रविवार को सरकार के दूसरे स्वच्छता अभियान का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा के सैकड़ों सेवादार एक तरह के ड्रेस में नजर आए। सबके हाथों में झाड़ू, पोछा, डस्टबिन थे और बाबा राम रहीम के कहते ही सभी सफाई में जुट गए। सीएम वसुंधरा राजे की तबीयत खराब होने के कारण वे कैंपेन में हिस्सा नहीं ले पाईं, लेकिन गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप सहित कई अफसरों ने भी झाड़ू उठाई। इतना कचरा इकट्ठा किया निगम रात तक नहीं उठवा पाया...
- स्वच्छता अभियान में शामिल लोगों को सबसे पहले सफाई का संकल्प दिलाया गया।
- इसके बाद डेरा प्रमुख राम रहीम ने झाड़ू उठाई। फिर अगले दो मिनट में परनामी और मेयर ने भी सफाई की शुरुआत की।
- दिनभर में डेरा के सेवादारों ने शहरभर में सफाई कर कचरा इकट्ठा किया।
- लोगों ने पूरे दिन में इतना कचरा जमा कर दिया कि निगम रात तक कचरा उठवा नहीं पाया।
- जयपुर में नगर निगम रोज 1200 मीट्रिक टन कचरा उठाता है, तो वहीं रविवार को 1600 मीट्रिक टन कचरा उठाने का दावा किया।
- इसके बाद भी लोगों द्वारा जमा किए गए सारे कचरे नहीं उठ सका।
घर की तरह शहर को चमका रही थीं महिलाएं
- अपने गुरु के आदेश के बाद डेरा सच्चा सौदा की टीम पूरे दिन सफाई में जुटी रही। हर उम्र की महिलाएं घर की तरह शहर को चमका रही थीं। पुरुष भी महिलाओं का बराबर साथ दे रहे थे।
- मंच से उतरी मंत्रियों-जनप्रतिनिधियों की टीम ने नगर निगम के 51 छोटे हूपर व्हीकल को हरी झंडी दिखाकर डेरा की टीमों के साथ रवाना किया, फिर खुद भी रवाना हो गए।

डिलिवरी के वक्त बहू से जानवर-सा सलूक, ऐसा टॉर्चर कि टूट गई कमर की हड्डी

लखनऊ.यूपी के सीतापुर में एक नव विवाहिता के 10 मिनट के नवजात बच्चे को फर्श पर पटक कर मार डालने की खबर आई है। आरोप है कि 02 अक्टूबर को महिला की डिलिवरी होने के टाइम इतनी बदसलूकी हुई कि उसकी कमर की हड्डी तक टूट गई। इतना ही नहीं, महिला की डिलिवरी अस्पताल में न करा कर किसी गुप्त कमरे में दो बेंच पर जबरन लेटा कर कराई गई।
पी‍ड़ि‍ता ने ये लगाए आरोप
- पीड़िता का आरोप है, जिस समय वो प्रसव के दर्द से परेशान थी, उस समय भी उसके साथ मारपीट की गई।
- पीड़ि‍ता ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज मांगने का, जान से मारने की नीयत से गर्भपात करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
- पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ससुराल के सभी 8 लोगों के खिलाफ धारा 498ए, 315, 506, 3/4 के तहत केस दर्ज किया है।
- सीतापुर एसपी सौमित्र यादव का कहना है कि सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी होगी।
पढ़ें पूरा मामला
- हरदोई जिले की रहने वाली ऐश्वर्या की शादी एक साल पहले 31 मई 2015 को अजीत से हुई थी।
- पीड़ित पक्ष का कहना है कि शादी में लाखों रुपए का दहेज, सोना, महंगे कपड़े, घड़ियांं सभी चीजें दी गईं।
- शादी के दो महीने तक सब ठीक चला, लेकिन उसके बाद अजीत और उसके घरवाले ऐश्वर्या के साथ मारपीट करने लगे।
- वे पेट्रोल पंंप के लिए 10 लाख की डिमांड करने लगे। न लाने पर जान से मारने की नीयत से हमला भी किया।
- डर की वजह से वो चुपचाप अपने मायके चली आई। इसी बीच वो गर्भवती भी हो गई थी।
जानवरों जैसा सलूक होता था एश्‍वर्या के साथ
- पीड़ि‍ता के घर वालों ने बताया कि करीब दो महीने मायके रहने के बाद ऐश्वर्या के ससुर उसको अपनी गारंटी पर ससुराल ले गए।
- उस समय ऐश्वर्या 4 महीने की गर्भवती थी। ससुराल वालों ने उसके साथ जानवरों जैसा सलूक शुरू कि‍या। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। शोर मचाने पर ऐश्वर्या का मुंह बंद कर दिया जाता। इतना ही नहीं, अजीत उसका गला तक दबा देता था।
- बेहोश होने पर उसको फर्श पर छोड़ कर चला जाता।
5 महीने तक चला ये सिलसिला
- उन्होंने बताया कि दरिंदगी का ये सिलसिला लगातार 5 महीने तक चला।
- वो 5 महीने तक घर में ही बंधक बनकर ससुराल वालों के जुल्म को सहती रही।
एक कमरे में कराई डिलिवरी
- ससुराल वाले उसकी डिलिवरी कराने अस्पताल की जगह एक गुप्त कमरे में ले गए।
- जहां दो बेंच पर उसको जबरन लेटाकर उसकी डिलिवरी कराई गई।
- इस कमरे में पहले से दो नर्स भी मौजूद थीं।
कमरे में की गई बदसलूकी और बच्चे को पटक-पटकर मार डाला
- घरवालों ने आरोप लगाया है कि डिलिवरी के समय भी उसकी ननद और सास ने उसको इतना मारा कि उसकी कमर की हड्डी टूट गई।
- बीते रविवार (02 अक्टूबर) को ऐश्वर्या ने एक बच्चे को जन्म दिया।
- ससुराल वाले मासूम के जन्म से खुश नहीं थे।
- ऐश्वर्या के लिए नफरत उनके लिए उस बच्चे से बड़ी थी। जिसका बदला उन्होंने ऐश्वर्या के 10 मिनट के नवजात से ले लिया।
- नंद और सास दोनों ने मिलकर 10 मिनट के मासूम को पक्के फर्श पर पटक-पटकर मार डाला।
- इसके बाद, ऐश्वर्या बेहोश हो गई।
- आरोप है, बेहोशी की हालत में उसके ससुराल वाले उसे घर लाए और बिस्तर पर लाकर छोड़ दिया।
होश में आने के बाद किया घर वालों से संपर्क
- होश आने के बाद किसी तरह ऐश्वर्या ने अपने घर वालों से संपर्क किया।
- इसके बाद उसके घर वाले उसको अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसका इलाज किया जा रहा है।
- मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ि‍ता के घरवालों ने पुलिस को सारी बात बताई।
- इसके बाद पुलिस ने ऐश्वर्या के बयानों को दर्ज किया और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है।

मोदी के साथ मेरे कई मतभेद, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक के लिए उन्हें सैल्यूट: केजरी

नई दिल्ली.पीओके में भारत के पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर अरविंद केजरीवाल ने वीडियो मैसेज जारी कर नरेंद्र मोदी की तारीफ की। केजरीवाल ने कहा, ''मोदी के साथ मेरे कई मुद्दों पर मतभेद हैं, लेकिन आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक के लिए मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं।'' बता दें कि राहुल गांधी भी इस मुद्दे पर पीएम की तारीफ कर चुके हैं। केजरीवाल ने और क्या कहा...
- केजरीवाल ने कहा, ''जय हिंद साथियो, कुछ दिन पहले बॉर्डर पर हमारे 19 जवान शहीद हो गए थे।''
- ''लेकिन पिछले हफ्ते हमारी सेना ने बहादुरी के साथ इसका बदला ले लिया। पाक के अंदर घुसकर आतंकवादी कैंपों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया।''
- ''मेरे अपने, पीएम के साथ 100 मसलों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस मुद्दे पर पीएम ने जो इच्छाशक्ति दिखाई, उसके लिए मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं।''
'PAK के झूठे कैम्पेन का जवाब दें मोदी'
- केजरीवाल ने आगे कहा, ''जब से सर्जिकल स्ट्राइक हुआ है, पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है। वे अब गंदी राजनीति पर उतर आए हैं।''
- ''पिछले दिनों इंटरनेशनल जर्नलिस्ट्स को बॉर्डर पर ले जाकर यह दिखाने की कोशिश हो रही है कि देखो, सर्जिकल स्ट्राइक तो हुआ ही नहीं है।''
- ''मेरी पीएम से अपील है कि जैसे जमीन के ऊपर पाकिस्तान को जवाब दिया, ऐसे ही पाक के झूठे कैम्पेन को बेनकाब करें, हम सब आपके साथ हैं।''
- बता दें कि दिल्ली की राजनीति को लेकर आप और बीजेपी के रिश्ते तल्ख रहे हैं। कई मुद्दों पर केजरीवाल मोदी को जमकर कोसते रहे हैं।
कब हुआ था सर्जिकल स्ट्राइक?
- 18 सितंबर को उड़ी में सीमा पार से आए 4 आतंकियों ने आर्मी हेडक्वार्टर पर हमला किया था। जिसमें 19 जवान शहीद हुए थे।
- हमले के 10 दिन बाद (28 सितंबर की रात) आर्मी के स्पेशल फोर्स के 125 कमांडो हेलिकॉप्टर से एलओसी के पास उतारे गए।
- कमांडो रेंगते हुए PoK में घुसे और 4 इलाकों में आतंकियों के 7 कैंप तबाह कर दिए थे। इस दौरान 38 आतंकी मारे गए।

देश के सामने कलाकार खटमल की तरह, आर्मी के जवान असली हीरो: नाना पाटेकर

पुणे (महाराष्ट्र). भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स के बैन पर नाना पाटेकर ने बड़ा बयान दिया है। नाना ने कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तानी कलाकार बाद में पहले मेरा देश। देश के अलावा मैं किसी को जानता नहीं। कलाकार देश के सामने खटमल की तरह इतने से हैं। इस मसले पर जो लोग पटर-पटर कर रहे हैं। उन्हें महत्व मत दो। मैं किसके बारे में कह रहा हूं, आप जानते हैं। बता दें कि उड़ी हमले के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने की धमकी दी थी। इस मसले पर पूरा बॉलीवुड बंटा हुआ है। सलमान ने कहा था कि इन्हें सरकार ने ही परमिट और वीजा जारी किए हैं। ये लोग तो कलाकार हैं, कोई टेररिस्ट्स नहीं। और क्या कहा नाना ने...
- नाना पाटेकर पाकिस्तानी कलाकारों के बैन पर पूछे गए सवालों का मीडिया को जवाब दे रहे थे।
- उन्होंने कहा- " मुझे लगता है कि पाकिस्तानी कलाकार बाद में, पहले मेरा देश है। देश के अलावा मैं किसी को जानता नहीं और न जानना चाहूंगा। कलाकार देश के सामने इतने से हैं। खटमल की तरह इतने से हैं। हमारी कीमत कोई नहीं है। पहले देश। देश के बाद कोई है तो बाद में बात करो।"
- जब उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड इसमें बंटा हुआ है तो उन्होंने कहा-" बॉलीवुड क्या कहता है उससे मुझे क्या जानना। मैं सेना में था। मैंने सेना में ढाई साल गुजारे हैं।"
- "मुझे मालूम है कि सबसे बड़े हमारे हीरो कौन हैं। हमारे जो जवान हैं उनसे बड़े हीरो दुनिया में कोई नहीं हो सकते।"
- "इस मसले पर जो लोग पटर-पटर कर रहे हैं। उन्हें महत्व मत दो।"
पाकिस्तानी कलाकारों पर बॉलीवुड में किसने क्या कहा?
- सलमान खान ने एक बयान में कहा था- "इन्हें सरकार ने ही परमिट और वीजा जारी किए हैं। ये लोग तो कलाकार हैं, कोई टेररिस्ट्स नहीं।"
- वहीं, जूही चावला ने कहा था- "यह सब जो हो रहा है, उससे लगता है कि हमारी बुद्धि भ्रष्ट हो रही है। हम प्रॉब्लम्स को जड़ से मिटाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हमें लोगों के सोचने का तरीका बदलना होगा।"
- सैफ अली खान ने कहा था- "यह दुनिया फिल्म इंडस्ट्री के लिए खुली हुई है और हमारी फिल्म इंडस्ट्री टैलेंट्स की कद्र करती है, चाहे वह सीमा पार की ही क्यों ना हो।"
- सेंसर बोर्ड के चेयरमैन पहलाज निहलानी ने फिल्म प्रोड्यूसर के इस फैसले को गैर जरूरी बताया है। निहलानी ने कहा कि ये लोग कौन हैं जो बैन लगाने की मांग कर रहे हैं? किसकी आज्ञा से ये लोग ऐसा कर रहे हैं?
कैसे शुरू हुआ मामला?
- पिछले महीने उड़ी आतंकी हमले में 19 सैनिकों के शहीद होने के बाद महाराष्ट्र नव निर्माण सेना यानी एमएनएस ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को बैन किए जाने की मांग की।
- मनसे ने इन कलाकारों को धमकी दी कि वे भारत छोड़ दें। कई कलाकारों और ऑर्गनाइजेशंस ने मनसे की मांग का समर्थन किया।
- इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन यानी IMPPA ने भी पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन का फैसला किया। हालांकि, सलमान खान और श्याम बेनेगल जैसी हस्तियों ने बैन को एक तरह से गलत बताया।
- मनसे चीफ राज ठाकरे ने सलमान के बयान को गलत बताते हुए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई।

ऐसे देेते हैं लुटेरी दुल्हनों को ट्रेनिंग, 3 दिन से ज्यादा नहीं टिकती ससुराल में

इंदौर |एमपी में एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जो लड़कियों को लूट की ट्रेनिंग देकर उनकी शादी कराता था। शादी के कुछ दिनों बाद नई नवेली दुल्हन गहने और नकदी लेकर भाग जाती थी। लुटेरी दुल्हन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गैंग के बाकी लोगों को तलाश रही है।

देते थे तीन दिन में ससुराल वालों का भरोसा जीतने की ट्रेनिंग...

लुटेरी दुल्हन के कुछ मामले
- दिसंबर 2015 में मंदसौर की पूजा नामक युवती ने ढाई लाख रुपए लेकर पाली के राजेंद्र नगर निवासी सत्यनारायण से शादी की थी।
- शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन घर से जेवरात व नकदी लेकर भाग गई।
- पुलिस ने काफी भागदौड़ कर गिरोह में शामिल चार लोगों के साथ फर्जी दुल्हन बनने वाली पूजा गिरफ्तार कर लिया।
- जुलाई 2016 में जोधपुर पुलिस ने खंडवा से एकता और उसके दलाल को गिरफ्तार किया था।
- उसने 4.50 लाख रुपए वहां के श्यामलाल जाट से शादी की। कुछ दिनों बाद वह जेवरात व नकदी समेट खंडवा भाग आई थी ।
-राजस्थान के पाली जिले के सुजाराम और खरताराम ने सितंबर, 2009 में तीन-तीन लाख देकर दलाल के जरिए मंदसौर की पूजा व सपना से शादी रचाई थी।
-तीन रात पति के साथ गुजारने के बाद दोनों दुल्हनें घर से सोना-चांदी के जेवरात व सामान लेकर फरार हो गईं थीं।
- बडवानी के ठीकरी में 5 से ज्यादा लोग ऐसे है जिनकी शादी रुपए लेकर दलालों ने कराई थी।
- शादी के कुछ दिन बाद ही इनकी पत्नियां घर का सामान समेटकर भाग चुकी हैं।

इंडिया ने 178 रन से जीता दूसरा टेस्ट

कोलकाता.टीम इंडिया ने कोलकाता टेस्ट चौथे दिन ही 178 रन से जीत लिया। न्यूजीलैंड की दूसरी इनिंग 197 रन पर सिमट गई। पहली इनिंग में 54* और दूसरी इनिंग में 58* रन बनाने वाले रिद्धिमान साहा को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया पाकिस्तान को पीछे छोड़ टेस्ट में नंबर वन बन गई। साथ ही तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। तीसरा और आखिरी टेस्ट 8 अक्टूबर से इंदौर में होगा।घर में 45 महीने, 13 टेस्ट से नहीं हारे...
- घरेलू मैदान पर 45 महीने और 13 टेस्ट से भारत नहीं हारा। आखिरी हार दिसंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी। उसके बाद 11 टेस्ट जीते, 2 ड्रॉ रहे।
- घर में नहीं हारने का तीसरा लंबा सिलसिला बन गया है। भारत 1977 से 1980 तक 20 टेस्ट में नहीं हारा था। 1960 से 1964 तक 16 टेस्ट जीते थे।
टेस्ट में बने नंबर वन
- कोलकाता टेस्ट मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई है। 43 दिन बाद भारत टेस्ट क्रिकेट में फिर से नंबर वन बना।
- इससे पहले 22 अगस्त को पाकिस्तान की टीम भारत को ही पीछे छो़ड़ पहली बार टॉप पर पहुंची थी।
- टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में हुए पहले टेस्ट में भी 197 रन से जीत दर्ज की थी।
आंकड़ों में कोलाकाता टेस्ट
- टीम इंडिया की 131वीं टेस्ट जीत। 89 मैच घर पर जीते।
- न्यूजीलैंड के खिलाफ 20वीं जीत। घर पर कीवियों के खिलाफ 15वां टेस्ट जीता।
- कोलकाता पर 12वीं जीत। न्यूजीलैंड के खिलाफ 11वीं सीरीज जीती।
- विराट की कप्तानी में 9वीं जीत, जबकि 2016 में चौथी टेस्ट जीत। इससे पहले उन्होंने एक मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ और दो टेस्ट वेस्ट इंडीज के खिलाफ जीते हैं।
संक्षिप्त स्कोरबोर्ड
- भारत पहली इनिंग : 316
- भारत दूसरी इनिंग : 263
- न्यूजीलैंड पहली इनिंग : 204
- न्यूजीलैंड दूसरी इनिंग : 197
ऐसी रही न्यूजीलैंड की दूसरी इनिंग
-376 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की दूसरी इनिंग में शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन उसका फायदा नहीं मिल सका।
- दूसरी इनिंग में कीवी टीम को पहला झटका अश्विन ने गुप्टिल को आउट कर दिया। गुप्टिल ने 24 रन बनाए।
- आउट होने से पहले उन्होंने लाथम के साथ मिलकर 55 रनों की पार्टनरशिप की।
- इसके बाद लाथम ने दूसरे विकेट के लिए भी निकोल्स के साथ 49 रन की पार्टनरशिप की।
- निकोल्स दूसरे विकेट के रूप में 24 रन के निजी स्कोर पर रवींद्र जडेजा का शिकार बने।
- कीवी टीम को तीसरा झटका अश्विन ने कप्तान टेलर को 4 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।
- 74 रन बनाकर लाथम चौथे और 9 रन बनाकर सैंटनर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए।
- दो ओवर बाद ही वेटलिंग को भी 1 रन के निजी स्कोर पर शमी ने आउट कर पवेलियन लौटा दिया।
- सातवें विकेट के रूप में सेट बैट्समैन ल्यूक रॉन्ची (32) जडेजा का शिकार बने।
- कीवी टीम का 8वां विकेट जीतने पटेल के रूप में गिरा। पहली इनिंग के टॉप स्कोरर रहे पटेल इस बार सिर्फ 2 रन बना सके।
- आखिरी के कुछ ओवर में संघर्ष करते हुए हेनरी ने 18 रन बनाए। वो जडेजा का शिकार बने। आखिरी विकेट बोल्ट के रूप में गिरा।
- न्यूजीलैंड ने पहली इनिंग में 204 रन बनाए थे।
- दूसरी इनिंग में शमी, अश्विन और जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला।
भारत की दूसरी इनिंग
-भारत को पहला झटका मुरली विजय (7) के रूप में लगा। उन्हें मैट हेनरी ने आउट किया।
- कुछ देर बाद मैट हेनरी ने चेतेश्वर पुजारा को भी आउट कर भारत को दबाव में ला दिया।
- खराब फॉर्म में चल रहे शिखर धवन भी कुछ खास नहीं कर सके और 17 रन बनाकर बोल्ट की बॉल पर आउट हो गए।
- इसके बाद मैट हेनरी ने अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया। रहाणे 1 रन बनाकर चलते बने।
- कप्तान विराट कोहली ने कुछ देर पारी को संभाला और 45 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने।
- भारत को छठा झटका 106 रन पर रविचंद्रन अश्विन के रूप में लगा।
- अश्विन के जाने के बाद साहा और रोहित ने मोर्चा संभाला। रोहित शर्मा 82 रन बनाकर आउट हुए।
- रोहित (82) और साहा ने 103 रन की पार्टनरशिप कर भारतीय इनिंग को संभाला। वहीं, जडेजा 6 रन बनाकर आउट हुए।
- चाैथे दिन की शुरुआत में भुवी और साहा क्रीज पर थे, भुवी (23) वेगनर की बॉल पर आउट हुए।
- मोहम्मद शमी (1) आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। रिद्धिमान साहा 58 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
- टीम इंडिया ने पहली इनिंग में 316 रन बनाए थे।
- न्यूजीलैंड के लिए बोल्ट, हेनरी, सैंटनर ने तीन-तीन विकेट लिए।

Sunday, 2 October 2016

रोहत साहा बने संकटमोचन संभाली भारत की लड़खड़ाती पारी, 339 की लीड

कोलकाता.भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाकर 339 रन की लीड हासिल कर ली है। साहा (39) और भुवनेश्वर (8) क्रीज पर हैं। शुरुआत में लड़खड़ाई भारतीय पारी को रोहित (82) और साहा ने अपनी पार्टनरशिप से संभाला। भारत को पहला झटका मुरली विजय (7) के रूप में लगा। इसके कुछ ही देर बाद पुजारा (4) भी पवेलियन लौट गए। ये दोनों विकेट मैट हेनरी ने लिए। धवन फिर फ्लॉप रहे और 17 रन बनाकर बोल्ट की बॉल पर आउट हुए। इससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 204 रन पर समेट कर 112 की लीड हासिल की। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन 8वें नंबर पर उतरे जीतन पटेल (47) ने बनाए। कुछ ऐसी रही भारत की दूसरी पारी...
-भारत को पहला झटका मुरली विजय (7) के रूप में लगा। उन्हें मैट हेनरी ने आउट किया।
- कुछ देर बाद मैट हेनरी ने चेतेश्वर पुजारा को भी आउट कर भारत को दबाव में ला दिया।
- खराब फॉर्म में चल रहे शिखर धवन भी कुछ खास नहीं कर सके और 17 रन बनाकर बोल्ट की बॉल पर आउट हो गए।
- इसके बाद मैट हेनरी ने अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया। रहाणे 1 रन बनाकर चलते बने।
- कप्तान विराट कोहली ने कुछ देर पारी को संभाला और 45 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने।
- भारत को छठा झटका 106 रन पर रविचंद्रन अश्विन के रूप में लगा।
- अश्विन के जाने के बाद साहा और रोहित ने मोर्चा संभाला।
- रोहित शर्मा 82 रन बनाकर आउट हुए।
- वहीं जडेजा 4 बॉल खेलकर ही चलते बने।
- तीसरे दिन का खेल लो लाइट की वजह से जल्दी खत्म कर दिया गया, भारत के 2 विकेट शेष हैं।
न्यूजीलैंड की पहली पारी...
- वेटलिंग और जीतन ने 50 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप की।
- जीतन सबसे ज्यादा 47 रन बनाकर हुए, उन्हें अश्विन ने अपना शिकार बनाया।
- न्यूजीलैंड को 9वां झटका वेटलिंग के रूप में लगा, वे शमी की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
- शमी ने वेगनर को भी एलबीडब्ल्यू आउट कर न्यूजीलैंड को 204 रन पर समेट दिया।
- भुवनेश्वर कुमार ने 5, मोहम्मद शमी ने 3 और अश्विन व जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।
टीम इंडिया की पहली इनिंग
- पहली इनिंग में टीम इंडिया की तरफ से तीन बैट्समैन ने हाफ सेन्चुरी लगाई।
- चेतेश्वर पुजारा ने 17 चौकों की मदद से 87 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 11 चौकों की मदद से 77 रन बनाए।
- रिद्धिमान साहा ने नॉट आउट 54 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।
- न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, वैग्नर और जीतन पटेल ने 2-2 विकेट लिए।
- टीम इंडिया पहली पारी में 312 रन पर ऑलआउट हुई।

Saturday, 1 October 2016

क्‍लासमेट को मारने रिवॉल्‍वर लेकर स्‍कूल पहुंचा क्‍लास 3 का छात्र

ललितपुर. यहां एक कॉन्‍वेंट स्‍कूल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जाता है कि क्‍लासमेट से विवाद होने पर कक्षा 3 का स्‍टूडेंट स्‍कूल में रिवॉल्‍वर और कारतूस लेकर पहुंच गया। हालांकि, जैसे ही वह बैग से रिवॉल्‍वर निकालकर उसमें कारतूस डाल रहा था, टीचर ने देख लिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छात्र के पास से रिवॉल्‍वर और कारतूत बरामद कर उसके पिता को हिरासत में लिया है। आगे पढ़िए क्‍या है पूरा मामला...
-मामला ललितपुर के नाराहट थानाक्षेत्र के गांव डोंगराकलां का है।
-यहां के निवासी बृजेंद्र सिंह कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डोडाघाट सुधासागर इंटर कॉलेज के पास में रहते हैं।
-बृजेंद्रे सिंह का 8 वर्षीय पुत्र शहर के चांदमारी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सेंट डोमिनिक सेवियो इंग्‍लिश मिडियम स्‍कूल में कक्षा 3 का स्‍टूडेंट है।
-किसी बात को लेकर उसका क्लासमेट से विवाद हो गया, हालांकि टीचर ने दोनों को समझा-बुझाकर विवाद खत्म करा दिया।
-लेकिन 29 सितंबर को बृजेंद्रे सिंह के बेटे ने घर में रखी रिवॉल्वर और 9 एमएम के कारतूस बैग में रखकर क्‍लासमेट को मारने के लिए स्‍कूल पहुंच गया।
-जब वह बैग से रिवॉल्वर और कारतूस निकाल रहा था, इसी दौरान टीचर की नजर उस पर पड़ गई।
-ये देखते ही टीचर के होश उड़ गए और उसने तुरंत इसकी सूचना स्‍कूल के फादर (प्रिंसिपल) को दी।
-सूचना मिलने पर फादर क्लास में पहुंचे और छात्र से रिवॉल्वर और 9 एमएम के 4 कारतूस बरामद कर लिया।
-इसके बाद छात्र को पकड़कर एसपी के पास ले गए और सारे घटनाक्रम की जानकारी दी।
क्‍या कहते हैं स्‍कूल के प्रिंसिपल
प्रिंसिपल जॉन पडियरिल ने बताया कि 29 सितंबर को कक्षा 3 का छात्र क्लास में सुबह साढ़े 10 बजे उपस्‍थित था।
-वह क्‍लास में बैग से रिवॉल्वर और कारतूस निकाल रहा था, तभी क्लास टीचर सुनीता जैन ने देख लिया।
-इसके बाद उसके परिजनों को सूचित कर एसपी के पास ले जाया गया।
छात्र ने कहा
-रिवॉल्‍वर और कारतूस के साथ पकड़ा गया छात्र ने बताया कि क्लास के उसके साथी से 28 सितंबर को विवाद हो गया था।
-ऐसे में वह उसे मारने के लिए घर में रखी रिवॉल्‍वर और कारतूस लेकर स्‍कूल पहुंचा था।
क्‍या कहते हैं एसपी
-छात्र के पास से बरामद रिवॉल्‍वर और कारतसू देखकर एसपी डी प्रदीप कुमार भी हैरान रह गए।
-उन्होंने छात्र से असलाह के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि वह अपने घर से लाया था।
-इसके बाद पुलिस ने छात्र को घर भेज दिया।
-फिर फादर की शिकायत पर अवैध रूप से घर में असलहा और कारतूस रखने के मामले में छात्र के पिता बृजेंद्र सिंह के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्‍स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है।

इस माता के मंदिर में रहते हैं 20 हजार चूहे, मिलता है उनका जूठा प्रसाद

जयपुर। हमारे घर में एक चूहा आ जाता है तो हम उत्पाद मचा देते है। बेचैन हो जाते है और उस चूहें को भगाने के लिए हर तरकीब निकालने लगते है। लेकिन आप जानते है कि राजस्थान में माता का एक ऐसा मंदिर है। जहां पर सैकड़ों चूहे रहते है। और इनके रहने से कोई बदबू नहीं फैलती और न ही कोई बीमारी।मां दुर्गा का साक्षात अवतार-करणी माता....
- राजस्थान के ऐतिहासिक नगर बीकानेर से लगभग 30 किलो मीटर दूर देशनोक में स्थित करणी माता का मंदिर जिसे चूहों वाली माता, चूहों वाला मंदिर और मूषक मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि मां दुर्गा का साक्षात अवतार-करणी माता है।
- वैसे तो चूहों को प्लेग जैसी कई भयानक बीमारियों का कारण माना जाता है। लेकिन यहां आने वाले भक्तों को चूहों का जूठा किया हुआ प्रसाद ही मिलता है।
-आश्चर्य की बात यह है की इतने चूहे होने के बाद भी मंदिर में बिल्कुल भी बदबू नहीं है, आज तक कोई भी बीमारी नहीं फैली है यहां तक की चूहों का जूठा प्रसाद खाने से कोई भी भक्त बीमार नहीं हुआ है।
ऐसे हुआ था माता का अवतार
- करणी माता, जिन्हें भक्त माँ जगदम्बा का अवतार मानते है, का जन्म 1387 में एक चारण परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम रघुबाई था।
- रघुबाई की शादी साठिका गांव के किपोजी चारण से हुई थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनका मन सांसारिक जीवन से ऊब गया इसलिए उन्होंने किपोजी चारण की शादी अपनी छोटी बहन गुलाब से करवाकर खुद को माता की भक्ति और लोगों की सेवा में लगा दिया।
- जनकल्याण, अलौकिक कार्य और चमत्कारिक शक्तियों के कारण रघु बाई को करणी माता के नाम से स्थानीय लोग पूजने लगे। वर्तमान में जहां यह मंदिर स्थित है वहां पर एक गुफा में करणी माता अपनी इष्ट देवी की पूजा किया करती थीं।
- यह गुफा आज भी मंदिर परिसर में स्थित है। कहते हैं कि करणी माता 151 वर्ष जिन्दा रहकर 23 मार्च 1538 को ज्योतिर्लिंग हुई थी। उनके ज्योतिर्लिंग होने के पश्चात भक्तों ने उनकी मूर्ति की स्थापना करके उनकी पूजा शुरू कर दी जो की तब से अब तक निरंतर जारी है।
मंदिर में हर जगह नजर आते हैं चूहे
-यदि हम चूहों की बात करे तो मंदिर के अंदर चूहों का राज है। मंदिर के अंदर प्रवेश करते ही हर जगह चूहे ही चूहे नजर आते है। चूहों की अधिकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की मंदिर के अंदर मुख्य प्रतिमा तक पहुंचने के लिए आपको अपने पैर घसीटते हुए जाना पड़ता है।
- क्योंकि यदि आप पैर उठाकर रखते है तो उसके नीचे आकर चूहे घायल हो सकते है जो की अशुभ माना जाता है। इस मंदिर में करीब बीस हजार काले चूहों के साथ कुछ सफ़ेद चूहे भी रहते है। इन चूहों को ज्यादा पवित्र माना जाता हैं। मान्यता है की यदि आपको सफ़ेद चूहा दिखाई दे गया तो आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी।
- करणी माता मंदिर में रहने वाले चूहे मां की संतान माने जाते है करणी माता की कथा के अनुसार एक बार करणी माता का सौतेला पुत्र (उसकी बहन गुलाब और उसके पति का पुत्र) लक्ष्मण, कोलायत में स्थित कपिल सरोवर में पानी पीने की कोशिश में डूब कर मर गया।
- जब करणी माता को यह पता चला तो उन्होंने, मृत्यु के देवता यम को उसे पुनः जीवित करने की प्रार्थना की। पहले तो यमराज ने मना किया पर बाद में उन्होंने विवश होकर उसे चूहे के रूप में पुनर्जीवित कर दिया।

6 साल बाद दोगुना हुई टेस्ट क्रिकेटर्स की सैलरी, BCCI अब हर मैच के देगी 15 लाख

नई दिल्ली. बीसीसीआई ने इंडियन क्रिकेट प्लेयर्स के टेस्ट मैच की फीस दोगुना कर दी है। अभी प्लेयर्स को एक टेस्ट के लिए 7 लाख रुपए मिलते हैं। बोर्ड ने इसे बढ़ाकर 15 लाख रुपए करने का फैसला किया है। बता दें कि इससे पहले 2010 में भारतीय टेस्ट क्रिकेटर्स की सैलरी करीब 3 गुना बढ़ाई गई थी। उस वक्त क्रिकेटर्स की एक मैच की फीस 2.5 लाख थी, जिसे बढ़ाकर 7 लाख किया गया था। रिजर्व प्लेयर्स की फीस भी बढ़ाई...
- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रिजर्व प्लेयर्स की फीस भी दोगुना करते हुए 7 लाख रुपए कर दी है। अभी रिजर्व प्लेयर्स को हर टेस्ट मैच के लिए 3.5 लाख रुपए मिलते हैं।
- बोर्ड के प्रेसिडेंट अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा- "हम टेस्ट क्रिकेट को प्रायोरिटी देना चाहते हैं। इसीलिए हमने यह फैसला किया है।"
- "हमने नए खिलाड़ियों में टेस्ट क्रिकेट का ज्यादा पॉपुलर बनाने पर चर्चा की थी, अगर हम टेस्ट में खिलाड़ियों का इंटरेस्ट बढ़ाना चाहते हैं तो यह तय करना होगा कि उन्हें बेहतर पेमेंट हो।"
- ठाकुर ने यह भी कहा कि - "हम T20 लीग के ट्रेन्ड से दूर नहीं भाग सकते जो नए क्रिकेटर्स को ज्यादा अट्रैक्ट कर रहा है।"
- बता दें कि 2010 में ही वनडे की फीस भी 1.8 लाख से बढ़ाकर 4 लाख और टी-20 की फीस एक लाख से दो लाख की गई थी।
अभी क्यों बढ़ाई फीस?
- सैलरी बढ़ाने की बड़ी वजह नए प्लेयर्स को टेस्ट क्रिकेट की तरफ अट्रैक्ट करना है।
- चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय जैसे जो प्लेयर सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं, उनकी इनकम बेहद कम होती है।
- ऐसे में सैलरी बढ़ाकर उनका उत्साह बढ़ाने की कोशिश की गई है।
वर्किंग कमेटी ने लिया फैसला
- बीसीसीआई की वर्किंग कमेटी की बीते शुक्रवार को मुंबई में मीटिंग हुई थी, जिसमें टेस्ट मैच की फीस दोगुना करने का फैसला लिया गया।
- इस मीटिंग में नेशनल क्रिकेट एकेडमी के नए प्रेसिडेंट के चुनाव पर भी चर्चा की गई।
लोढ़ा कमेटी ने बोर्ड से कहा था- सिफारिशों पर अमल होने तक न लें कोई फैसला
- हालांकि, वर्किंग कमेटी की मीटिंग में बोर्ड मेंबर्स लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों पर अमल को लेकर किसी फैसले तक नहीं पहुंच सके।
- अब देखना यह है कि टेस्ट मैच की फीस पर बोर्ड के इस फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का क्या रवैया रहता है।
- लोढ़ा कमेटी ने बीसीसीआई से कहा था कि वह बोर्ड के रिस्ट्रक्चरिंग की सिफारिशों पर अमल होने तक 2016-17 के अपने सभी फैसलों को रोक दे।
2016-2017 में सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड बनाएगी टीम इंडिया
- टीम इंडिया 2016-2017 के सीजन में कुल 17 टेस्ट मैच खेलेगी।
- 139 साल की टेस्ट क्रिकेट हिस्ट्री में किसी टीम के एक सीजन में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का यह रिकॉर्ड होगा।
- इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 1979-80 सीजन में 15 टेस्ट खेले थे।
- वहीं इंडिया ने भी उसी साल अपने सबसे ज्यादा 13 टेस्ट खेले थे।
6 साल में 43% मैच जीती टीम इंडिया
- 2010 के बाद से टीम इंडिया ने 67 मैच खेले, 29 जीते, 21 हारे और 17 ड्रॉ रहे। यानी 43 फीसदी मैचों में जीत हासिल हुई।
- सबसे सफल बॉलर आर. अश्विन (2011 से) रहे। उन्होंने 37 मैच में 203 विकेट लिए।
- दूसरे सबसे सफल बॉलर इशांत शर्मा रहे। उन्होंने 53 मैच में 155 विकेट लिए।
- सबसे बढ़िया पार्टनरशिप मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा की रही। उन्होंने 29 पारी में 1822 रन बनाए। एवरेज करीब 63 का रहा।
- दोनों की पार्टनरशिप का हाईएस्ट स्कोर 370 रन रहा।

पर्रिकर ने कहा- सर्जरी के बाद बेहोशी की हालत में है PAK

देहरादून.पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद डिफेंस मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर ने पहली बार बयान दिया है। इन्होंने कहा- 'पाकिस्तान की हालत एक अनेस्थिाइज्ड (anaesthetised) पेशेंट की तरह है, सर्जरी कर दी गई है, लेकिन वह अभी बेहोशी की हालत में है।' पर्रिकर ने यह भी कहा कि- 'इंडियन आर्मी ने अपनी ताकत को हनुमान की तरह पहचाना है। पाक को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर हुआ क्या?'  
पर्रिकर ने और क्या कहा...

- डिफेंस मिनिस्टर पर्रिकर ने शनिवार को देहरादून में कहा- 'पाकिस्तान अभी भी सदमे में है। इसलिए मामले की जांच तक नहीं करा रहा।'
- 'अगर वह भारत के खिलाफ साजिश जारी रखता है तो हम फिर माकूल जवाब देंगे।''
- पर्रिकर ने कहा- 'भारत शांति चाहता है, बिना वजह आक्रामकता में हमारा भरोसा नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई आतंकवाद फैलाकर हमें नीचा दिखाए।'
- 'सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए हमने पाकिस्तान को यह बताया है कि वह यह जान ले कि जवाबी कार्रवाई कैसे की जाती है।'
- सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस में पर्रिकर ने कहा- 'इस कार्रवाई से हमारी फोर्स को भी यह अंदाजा लग गया है कि वह क्या कर सकती है।'
आर्मी चीफ ने लिया तैयारियों का जायजा
- उधर, आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग ने शनिवार को उधमपुर जाकर नाॅर्दर्न कमांड के अफसरों से मुलाकात की। तैयारियों का जायजा लिया।
- बताया जा रहा है कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल जवानों को शाबाशी भी दी।
- इस बीच, मामले की जांच पूरी होने तक उड़ी ब्रिगेड कमांडर को शिफ्ट कर दिया गया है।
अखनूर में पाक की तरफ से भारी गोलीबारी
- केंद्र ने भी कई राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी कर कहा है कि बदला लेने के लिए पाकिस्तान उकसाने वाली कार्रवाई कर सकता है।
- पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर सीजफायर वॉयलेशन किया है।
- पाकिस्तान की तरफ से 48 घंटे में यह चौथा मौका है, जब सीजफायर वॉयलेशन किया गया। वहीं, सितंबर के बाद से अब तक छह बार सीजफायर वॉयलेशन हो चुका है।
पाकिस्तान क्या कर रहा है?
-पीओके में भारत के सर्जिकल स्ट्राइक से परेशान पाकिस्तान में सरगर्मी बढ़ गई है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेना की पांच बटालियन एलओसी की ओर मूव कर रही हैं। ये पाकिस्तानी सेना की रिजर्व बटालियन हैं।
- पाकिस्तान की आर्मी ने अपने जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। नेवी और एयरफोर्स ड्रिल चल रही है। तटीय इलाकों में हलचल बढ़ गई है। इस बीच, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को कैबिनेट की आपात बैठक की।
- नवाज ने कहा कि भारत की आक्रामकता पूरे दक्षिण एशिया के लिए खतरा है। वह एलओसी पर बार-बार सीजफायर तोड़ रहा है। पूरा देश अपनी सरहद की सुरक्षा के लिए तैयार है। हम पर जंग थोपी गई तो पाक आर्मी मुंहतोड़ जवाब देगी।

भुवनेश्वर के पंजे से घुटनों पर न्यूजीलैंड


कोलकाता । स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 33 रन पर पांच विकेट लेकर न्यूजीलैंड को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को ईडन गार्डन मैदान पर घुटनों के बल ला दिया और भारत की स्थिति मजबूत कर दी। भुवनेश्वर के घातक प्रदर्शन के सामने न्यूजीलैंड ने वर्षा बाधित दूसरे दिन अपने सात विकेट मात्र 128 रन पर गंवा दिए। न्यूजीलैंड अभी भारत के 316 रन के स्कोर से 188 रन पीछे है जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं। भुवनेश्वर ने 10 ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट झटके और इस मैच में उन्हें उमेश यादव की जगह टीम में शामिल करने के फैसले को सार्थक कर दिया। भारत ने सुबह सात विकेट पर 239 रन से आगे खेलना शुरु किया और विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के नाबाद 54 रन की शानदार पारी से 316 रन बनाए। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने 14-14 रन का उपयोगी योगदान दिया। भारत की पारी लंच से कुछ पहले समाप्त हुई। 26 वर्षीय भुवनेश्वर ने अपने करियर में चौथी बार एक पारी में पांच विकेट हासिल किए। उन्होंने गेंद को विकेट के दोनों तरफ स्विंग कराते हुए कीवी बल्लेबाजों को गलतियां करने के लिए मजबूर कर दिया। भुवनेश्वर ने मार्टिन गुप्तिल (13), हेनरी निकोल्स (एक), कप्तान रॉस टेलर (36), मिशेल सेंटनेर (11) और मैट हेनरी (शून्य) के विकेट झटके। मोहम्मद शमी ने ओपनर टॉम लाथम (एक) को आउट किया जबकि लेफ्ट आर्म स्पिनर जडेजा ने ल्यूक रोंची (35) का विकेट लिया। भारतीय पारी को सुबह लंच से पहले समेटने के बाद न्यूजीलैंड को लंच तक जाते जाते दो झटके लग गए। टॉम लाथम को शमी ने दूसरे ओवर में पगबाधा किया जबकि भुवनेश्वर की एक उठती हुई गेंद पर गुप्तिल अपना हाथ नहीं हटा सके और गेंद कोहनी से टकराकर स्टम्प्स में घुस गई। लंच के समय न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 21 रन था।  लंच के बाद भुवनेश्वर ने निकोल्स को भी बोल्ड कर दिया। न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट 23 के स्कोर पर गिरा। टेलर और रोंची ने चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी कर स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन रोंची को जडेजा ने पगबाधा कर दिया। रोंची के आउट होते ही बारिश आ गई और खेल रोक देना पड़ा। फिर चाय भी उसी समय ले लिया गया। चायकाल के समय तक न्यूजीलैंड की पारी में 24.4 ओवर हुए थे। बारिश थमने के बाद खेल जब शुरु हुआ तो मेहमान टीम ने फिर जल्दी-जल्दी तीन विकेट गंवा दिए। चायकाल के बाद खेल शुरु हुआ तो टेलर ने सेंटनर के साथ मिलकर कीवी पारी को 100 के पार पहुंचा दिया। टेलर भारतीय उम्मीदों के लिए खतरनाक साबित होते कि इससे पहले भुवनेश्वर ने टेलर को पहली स्लिप में मुरली विजय के हाथों कैच करा दिया। न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट 104 के स्कोर पर गिरा। भुवनेश्वर ने 33वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर सेंटनर को पगबाधा करने के बाद हेनरी को बोल्ड कर अपने पांच विकेट पूरे कर लिए। न्यूजीलैंड की पारी का 34वां ओवर समाप्त होते ही दिन का खेल भी घोषित कर दिया गया। वर्षा प्रभावित दूसरे दिन कुल 52.5 ओवर का खेल ही संभव हो सका। लेकिन न्यूजीलैंड की पारी के 34 ओवर में ही भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम को करारे झटके देकर उसे संकट में डाल दिया। पहले टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को ज्यादा गेंदबाजी नहीं मिली और उन्होंने सिर्फ पांच ओवर ही डाले। अश्विन के गेंदबाजी हाथ की उंगली में चोट है लेकिन उनकी गेंदबाजी की कमी को भुवनेश्वर ने पूरा किया जिन्हें इस मैच में उमेश यादव की जगह अंतिम एकादश में जगह मिली। भारत की पूरी कोशिश तीसरे दिन कीवी पारी को जल्दी समेटकर भारी बढ़त हासिल करने की रहेगी ताकि वह अपनी दूसरी पारी में एक अच्छा स्कोर बनाकर न्यूजीलैंड के सामने चौथी पारी में बड़ा लक्ष्य रख सकें।
भारत पहली पारी : रन गेंद 4 6
शिखर धवन बो हेनरी 01 10 0 0
मुरली विजय का वाटलिंग बो हेनरी 09 29 2 0
चेतेश्वर पुजारा का गुप्तिल बो वेगनर 87 219 17 0
विराट कोहली का लाथम बो बोल्ट 09 28 1 0
अजिंक्या रहाणे पगबाधा बो पटेल 77 157 11 0
रोहित शर्मा का लाथम बो पटेल 02 12 0 0
आर अश्विन पगबाधा बो हेनरी 26 33 4 0
रिद्धिमान साहा नाबाद 54 85 7 2
रवींद्र जडेजा का हेनरी बो वेगनर 14 31  0 1
भवनेश्वर कुमार पगबाधा बो सेंटनर 05 11 1 0
मोहम्मद शमी का हेनरी बो बोल्ट 14 14 3 0
अतिरिक्त : 18, कुल : 104.5 ओवर में 316 रन।
विकेट पतन - 1-1, 2-28, 3-46, 4-187, 5-193, 6-200, 7-231, 8-272, 9-281
गेंदबाजी : बोल्ट 20.5-9-46-2, हेनरी 20-6-46-3, वेगनर 20-5-57-2, सेंटनर 23-5-83-1, पटेल 21-3-66-2
न्यूजीलैंड पहली पारी : रन गेंद 4 6
मार्टिन गुप्तिल बो भुवनेश्वर 13 13 3 0
टॉम लाथम पगबाधा बो शमी 01 02 0 0
हेनरी निकोल्स बो भुवनेश्वर 01 11 0 0
रास टेलर का विजय बो भुवनेश्वर 36 80 5 0
ल्यूक रोंची पगबाधा बो जडेजा  35 52 5 1
मिशेल सेंटनर पगबाधा बो भुवनेश्वर 11 20 2 0
बीजे वाटलिंग खेल रहे 12 17 2 0
मैट हेनरी बो भुवनेश्वर 00 01 0 0
जीतन पटेल खेल रहे 05 08 1 0
अतिरिक्त : 14, कुल : 34 ओवर में सात विकेट पर 128 रन।
विकेट पतन : 1-10, 2-18, 3-23, 4-85, 5-104, 6-122, 7-122 गेंदबाजी : भुवनेश्वर 10-0-33-5, शमी 11-0-46-1, जडेजा 8-3-17-1, अश्विन 5-2-23-0

आगरा में रोड शो के दौरान राहुल गांधी को लगा करंट,

यहां रोड शो के दौरान राहुल गांधी को करंट लगा। राहुल सुरक्षित हैं। हादसे के बाद भी उन्होंने रोड शो जारी रखा। हालांकि, इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया जा रहा है। बता दें कि 28 सि‍तंबर को बरेली और रामपुर के बीच रोड शो के दौरान राहुल की सिक्युरिटी संभालने वाली SPG के साथ कांग्रेस वर्कर्स की भि‍ड़ंत हो गई थी।क्‍या है मामला...
- किसान महायात्रा के तहत राहुल अागरा में रोड शो कर रहे थे। सर्राफा बाजार में वे अग्रसेन महाराज की मूर्ति‍ पर माला चढ़ाने पहुंचे।
- इसी दौरान एक खुले तार से उनकी बॉडी टच हो गई। करंट लगा। बाद में वो बचते नजर आए।
राहुल बोले- 7th पे कमीशन से सेना खुश नहीं
- राहुल ने रोड शो के दौरान मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- 7वां वेतन आयोग लागू किया, लेकिन इससे सेना खुश नहीं है।
- उन्‍होंने कहा कि पीएम ने सिर्फ 15 लोगों का लाखों-करोड़ों रुपए का कर्ज माफ किया है। 33 हजार करोड़ का मनरेगा बजट खत्‍म कर दिया। ऐसा करके मोदी ने गरीब जनता का धन 15 अमीरों में बांट दिया।
- राहुल गांधी ने कहा इस पैसे से युवाओं को रोजगार दिया जा सकता था। जो जवान हमारे बॉर्डर पर खड़े हैं, उनकी सैलरी बढ़ाई जा सकती थी।
- अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में पेट्रोल का रेट कम हो गया है, लेकिन फिर भी यहां कीमत वैसी ही है। राहुल कहा जनता पस्त है, मोदी मस्त हैं...।

कपिल के ‘अच्छे दिन’ के ट्वीट पर घमासान

‘मैं पिछले 5 सालों से 15 करोड़ का आयकर दे रहा हूं, इसके बाद भी मुझे अपना ऑफिस बनाने के लिए बीएमसी को 5 लाख की रिश्वत देनी पड़ेगी…। ये हैं आपके अच्छे दिन?’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए काॅमेडियन कपिल शर्मा के इन दो ट्वीट ने शुक्रवार को मुंबई से दिल्ली तक राजनीति गरमा दी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में भ्रष्टाचार के इन आरोपों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने ट्वीट कर कपिल को लिखा, ‘कपिलभाई कृपया जानकारी दीजिए, हमने बीएमसी को  कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। दोषी को नहीं बख्शा जाएगा।’ उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कपिल के दोनों ट्वीट को रीट्वीट किया। वहीं, महाराष्‍ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने कपिल पर तीखा हमला किया। पार्टी नेता संजय राउत ने कहा, ‘किरीट सोमैया और कपिल शर्मा के आरोपों में कोई फर्क नहीं है, कपिल शर्मा पर गुंडा एक्‍ट लगाया जाये। इस बीच, रिश्वत मांगने में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता का नाम आया तो पार्टी ने कपिल को आरोप साबित करने की चुनौती दी। साथ ही धमकाया कि यदि आरोप साबित करने में नाकाम रहे तो माफी मांगने तक मुंबई में शूटिंग नहीं करने देंगे। उधर, बीएमसी ने कपिल से औपचारिक शिकायत देने और रिश्वत मांगने वाले का नाम बताने को कहा। बीएमसी ने यह भी दावा किया कि जिस ऑफिस बिल्डिंग की बात कर रहे हैं वह अवैध है, 16 जुलाई को नोटिस जारी किया गया था।
सोशल मीडिया पर छाया विवाद : कपिल के ट्वीट दिनभर सोशल मीडिया पर छाये रहे। इसे नवजोत सिंह सिद्धू के भाजपा से बिगड़े रिश्तों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। योगेश दहिया नाम से ट्वीट किया गया, ‘सर, ये तो हजारों किस्सों में से मात्र एक किस्सा है। बहुत सारे लोग इससे परेशान हैं।’ सुधांशु सिंह ने लिखा, ‘घूस देकर आप भी घूस मांगने वालों की तरह गुनाहगार हो जाते हैं। आपने रिश्वत दी ही क्यों?’ दीपक चौहान ने कपिल को राय दी , ‘कपिल भाई, यहां भक्त आर्मी आपको ही करप्ट साबित कर देगी। जो हो रहा है बस चुप रहो अच्छे दिनों का अहसास लो।’ गायक अभिजित भट्टाचार्य ने तंज कसा, ‘60 साल के बुरे दिन भूल गए क्या? पीएम मोदी का आभार मानिए।’

आंखों की जलन और थकान दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

हमारी आंखें बेहद संवेदनशील होती हैं और इसीलिए उन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. आंखों को लेकर हुई एक छोटी सी लापरवाही भी खतरनाक साबित हो सकती है.
पर्यावरण प्रदूषण, वातावरणीय कारण, कॉन्टैक्ट लेंसेज का इस्तेमाल करना, बहुत अधिक वक्त स्क्रीन के सामने बिताना, नींद कम आना, चिड़चिड़ापन, शरीर में पानी की कमी, बहुत अधिक दवाइयां लेना या फिर घंटों मोबाइल में देखते रहने से आंखों में जलन, थकान और संक्रमण की शिकायत हो जाती है.
इससे न केवल दूसरे कामों को करने में परेशानी होती है बल्क‍ि खूबसूरती पर भी असर पड़ता है. आप चाहें तो इन समस्याओं को दूर करने के लिए घरेलू उपाय अपना सकते हैं. ये उपाय पूरी तरह नेचुरल हैं, ऐसे में इन्हें आजमाना पूरी तरह सुरक्षित है:
1. खीरे का उपाय
आंखों की थकान और जलन दूर करने के लिए खीरे का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद है. ये आंखों की जलन दूर करके उन्हें ठंडक देने का काम करता है. खीरे के पतले-पतले टुकड़े काटकर उन्हें फ्रिज में रख दें. कुछ देर के लिए खीरे के इन टुकड़ों को आंखों पर रखकर लेट जाएं. जलन और थकान दूर करने का ये बेहद कारगर और आसान उपाय है.
2. कैस्टर ऑयल
आंखों से जुड़ी ज्यादातर परेशानियों को आप कैस्टर ऑयल के इस्तेमाल से दूर कर सकते हैं. रूई के एक टुकड़े को कैस्टर ऑयल में डुबोकर हल्के हाथों से निचोड़ लें. इसके बाद इन्हें आंखों पर रखकर लेट जाएं. आप चाहें तो उंगलियों में कैस्टर ऑयल लगाकर हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं.
3. गुलाब जल
आंखों की थकान और जलन दूर करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करना भी बहुत फायदेमंद होता है. आप चाहें तो गुलाब जल में रूई डुबोकर पैच बना सकते हैं और इन्हें आंखों पर रखकर लेट सकते हैं. या फिर गुलाब जल की एक या दो बूंद को आंखों में भी डालकर कुछ देर के लिए लेट सकते हैं. इससे आंखें साफ हो जाएंगी और थकान भी दूर हो जाएगी.
4. ठंडा दूध
ठंडे दूध से आंखें साफ करना भी एक कारगर उपाय है. दूध में मौजूद कई तत्व आंखों के संक्रमण और थकान को दूर करने में मददगार होते हैं. आप चाहें तो ठंडे दूध का पैच बना सकते हैं या फिर ठंडे दूध से आंखों पर मसाज कर सकते हैं.
5. कच्चा आलू
आंखों की जलन, थकान और आंखों के नीचे बने काले घेरों को दूर करने के लिए कच्चे आलू का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है. खीरे की ही तरह आलू के भी पतले-पतले टुकड़े काटकर फ्रिज में रख दें और जब ये ठंडे हो जाएं तो इन्हें आंखों पर रखकर लेट जाएं.

साक्षी मलिक के कितने कोच, सवाल उठा तो इनाम रोका

रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक के असली कोच को लेकर विवाद बढ़ गया है। चार लोगों ने उनका कोच होने का दावा किया है। इस बीच साक्षी ने हलफनामा देकर साफ कर दिया है कि ईश्वर दहिया और मंदीप सिंह ही उनके कोच हैं। लेकिन सरकार ने विवाद को देखते हुए कोच को दी जाने वाली इनाम राशि रोक दी है। सरकार अब इस मामले की जांच करवायेगी।
खेल नीति के तहत पदक विजेता खिलाड़ी के एक कोच को 10 लाख रुपये का नकद इनाम और पदोन्नति दी जाती है। चूंकि साक्षी प्रदेश की अकेली खिलाड़ी हैं, जिसने रियो ओलंपिक में पदक जीता। इस वजह से सरकार ने उनके तीन कोचों को 10-10 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था।
इसी दौरान एक और कोच द्वारा खुद को साक्षी का कोच बताए जाने के चलते मामला उलझ गया। इस बीच साक्षी ने कहा कि ईश्वर दहिया ने उन्हें 2004 से 2009 तक कोचिंग दी। इसके बाद 2010 से अब तक मनदीप सिंह उनके कोच रहे हैं। वहीं रोहतक के कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी रहे राजबीर सिंह और साई, सोनीपत में कोच कुलदीप मलिक भी खुद को साक्षी का कोच बता रहे हैं।
सरकार ने कुलदीप मलिक को 10 लाख के चेक की फोटोकॉपी दी थी। उन्हें सरकार विभागीय प्रक्रिया पूरी करके चेक देती इससे पहले ही विवाद शुरू हो गया।
मलिक के अलावा एक तरफ जहां रोहतक में कार्यवाहक खेल अधिकारी रहे राजवीर सिंह ने साक्षी मलिक का कोच होने का दावा किया वहीं ईश्वर सिंह और मनदीप सिंह ने भी साक्षी के कोच होने का दावा किया था।

पीरियड्स में इन चीजों को खाने से बिगड़ सकती है तबियत

पीरियड्स के दौरान औरतों को कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है. मांसपेशियों में खिंचाव, मरोड़, दर्द, भारीपन और चक्कर आना इन दिनों की आम समस्या है.
पीरियड्स के दौरान हर महिला की स्थि‍ति अलग होती है. किसी को ज्यादा दर्द होता है तो किसी को कम. पीरियड्स की तकलीफ और पीरियड्स के दिन हर महिला के लिए अलग-अलग होते हैं. ऐसे में किसी एक की स्थिति के आधार पर दूसरे की कंडिशन का आंकलन नहीं किया जा सकता है.
पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय हैं. कुछ औरतें तो दवाई भी लेती हैं लेकिन दर्द के उपाय करने के साथ ही इस दौरान खानपान का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए. डाइट में कोई भी ऐसी चीज नहीं लेनी चाहिए, जिससे तकलीफ बढ़ जाए. ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि पीरियड्स के दौरान क्या खाने से तकलीफ बढ़ सकती है.
पीरियड्स के दौरान इन चीजों से करें परहेज:
1. कैफीन से बढ़ जाएगी तकलीफ
पीरियड्स के दौरान कैफीन लेना खतरनाक हो सकता है. बहुत अधिक चाय, कॉफी या फिर सॉफ्टड्रिंक्स पीना नुकसानदेह हो सकता है. इससे मरोड़ की तकलीफ बढ़ सकती है.दिन में एक या दो बार ऑर्गेनिक चाय पीना फायदेमंद हो सकता है लेकिन बहुत अधिक कैफीन आपकी परेशानी बढ़ा देगी.
2. एल्कोहल को हाथ भी न लगाएं
पीरियड्स के दौरान एल्कोहल लेने से तकलीफ बढ़ सकती है. प‍ीरियड्स में एल्कोहल लेने से पेट का निचला हिस्सा फूल जाता है.
3. चॉकलेट खाने से भी बचें
चॉकलेट में कैफीन होता है, जिसकी वजह से क्रैंपिंग की प्रॉब्लम बढ़ सकती है. कैफीन की वजह से मांस-पेशियां सिकुड़ जाती हैं, जिसकी वजह से दर्द बढ़ सकता है.
4. रेड मीट खाने से बचें
रेड मीट खाने से पीरियड्स के समय होने वाला दर्द बढ़ जाता है. रेड मीट में मौजूद एसिड्स प्रोस्टेट ग्लैंड्स को बहुत एक्ट‍िव कर देते हैं. जिसकी वजह से पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द बढ़ जाता है.
5. अचार से बनाएं दूरी
पीरियड्स के दौरान बहुत अधि‍क खट्टी चीजें खाना खतरनाक हो सकता है. खासतौर पर नमकीन और अचार. दरअसल, इन चीजों में सोडियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है, इसकी वजह से दर्द बढ़ जाता है.

सिर्फ पांच घंटे सोते हैं तो जरा ध्यान दें!

लंदन में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि पांच घंटे से कम की नींद लेने से याददाश्त कमजोर हो सकती है. यह अध्ययन दिमाग के एक हिस्से हिप्पोकैम्पस में तंत्रिका कोशिकाओं के बीच जुड़ाव न हो पाने पर केंद्रित है. अध्ययन में पता चला कि कम सोने से हिप्पोकैम्पस में तंत्रिका कोशिकाओं के बीच जुड़ाव नहीं हो पाता है, जिससे याद्दाश्त कमजोर होती है. ग्रोनिनजेन इंस्टीट्यूट फॉर इवॉल्यूशनरी लाइफ साइंसेज के असिस्टेंट प्रोफेसर रॉबर्ट हैवेक्स ने अध्ययन ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि, 'यह साफ हो गया है कि याद्दाश्त बरकरार रखने में नींद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. हम जानते हैं कि झपकी लेना महत्वपूर्ण यादों को वापस लाने में सहायक होता है. मगर, कम नींद कैसे हिप्पोकैंपस में संयोजन कार्य पर असर डालती है और याद्दाश्त को कमजोर करती है, यह स्पष्ट है.'
शोधकर्ताओं ने इसका परीक्षण चूहों के दिमाग पर किया. परीक्षण में डेनड्राइट्स के स्ट्रक्चर पर पड़ने वाले कम नींद के प्रभाव को जांचा गया. सबसे पहले उन्होंने गोल्गी के सिल्वर-स्टेनिंग पद्धति का पांच घंटे की कम नींद को लेकर डेन्ड्राइट्स और चूहों के हिप्पोकैम्पस से संबंधित डेन्ड्राइट्स स्पाइन की संख्या को लेकर निरीक्षण किया.
विश्लेषण से पता चला कि कम नींद से तंत्रिका कोशिकाओं से संबंधित डेन्ड्राइट्स की लंबाई और मेरुदंड के घनत्व में कमी आ गई थी. उन्होंने कम नींद के परीक्षण को जारी रखा, लेकिन इसके बाद चूहों को बिना बाधा तीन घंटे सोने दिया. ऐसा वैज्ञानिकों के पूर्व कार्यों का परीक्षण करने के लिए किया गया. पूर्व में कहा गया था कि तीन घंटे की नींद, कम सोने से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए पर्याप्त है.
पांच घंटे से कम नींद वाले परीक्षण के प्रभाव को दोबारा जांचा गया. इसमें चूहों के डेन्ड्रिक स्ट्रक्चर की निगरानी चूहों के सोने के दौरान की गई, तो डेन्ड्रिक स्ट्रक्चर में कोई अंतर नहीं पाया गया. इसके बाद इस बात की जांच की गई कि कम नींद से आण्विक स्तर पर क्या असर पड़ता है. इसमें खुलासा हुआ कि आण्विक तंत्र पर कम नींद का नकारात्मक असर पड़ता है और यह कॉफिलिन को भी निशाना बनाता है.

ये बात जानकर आप तुरंत कर लेंगे शादी...

विशेषज्ञों ने टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित 270 लोगों पर शोध किया है. इनमें 180 लोग शादीशुदा थे और 90 लोग सिंगल और उनकी औसत उम्र 65 साल थी. इस स्टडी में पाया गया है कि शादीशुदा लोगों में स्लिम रहने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं.
इस शोध में यह नतीजे सामने आए हैं कि सिंगल लोगों में ओवरवेट होने की संभावना शादीशुदा लोगों से दोगुना होती है. योकोहमा सिटी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह भी पाया है कि शादीशुदा पुरूषों में मेटाबोलिक सिंड्रोम होने की संभावना महिलाओं की अपेक्षा कम होती है. मेटाबोलिक सिंड्रोम डायबिटीज, हाई ब्लड-प्रेशर और मोटापे का कॉम्बिनेशन होता है. यह रक्त-वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है.
डॉक्टरों का भी यही मानना है कि मैरिड कपल सिंगल लोगों की अपेक्षा ज्यादा स्वस्थ रहते हैं.
शोधकर्ताओं ने कहा, 'हमारे स्टडी में पाया गया है कि शादीशुदा होने और अपने पार्टनर के साथ रहने से ओवरवेट होने का खतरा 50 प्रतिशत तक घट जाता है. साथ ही उनमें मेटाबोलिक सिंड्रोम होने का खतरा भी सिंगल लोगों की तुलना में 58 प्रतिशत घट जाता है.'
इस शोध से यह बात भी सामने आई है कि टाइप 2 डायबीटिक मरीजों को अपना वजन संतुलित रखने के लिए सामाजिक सहायता की जररूत होती है. इस साल जून में ऐस्टन मेडिकल स्कूल और ईस्ट एंजिला यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स ने एक रिसर्च पब्लिश किया था, जिसमें यह बताया गया था कि शादीशुदा लोगों में हार्ट अटैक में बचने की संभावना ज्यादा रहती है.

दोपहर में सोने की आदत है तो ये जरूर पढ़े

वीकेंड में अगर आप भी दोपहर का समय सोकर गुजारते हैं या फिर दोपहर के वक्त मिले फुरसत के पलों में साना आपका पसंदीदा शगल है तो जरा हाल ही में हुए इस शोध पर ध्यान दें. एक शोध के मुताबिक दिन में एक घंटे से ज्यादा सोने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 45 फीसदी तक बढ़ जाता है.
यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो के अनुसंधानकर्ताओं ने तीन लाख से अधिक लोगों की भागीदारी वाले 21 अध्ययनों से के डाटा के जरिए इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने पाया कि 60 मिनट से ज्यादा समय तक नींद नुकसानदेह हो सकती है और ज्यादा सोने से इसका खतरा बढ़ता है. बहरहाल, 40 मिनट से कम समय तक दिन में नींद लेने का संबंध डायबिटीज के खतरे से नहीं है.
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि दिन में लंबी नींद का परिणाम रात में नींद बाधित होने के रूप में निकल सकता. यह नींद से जुड़ी बीमारियों जैसे, दिल का दौरा, ब्रेन हेमरेज, दिल की बीमारियों और टाइप-2 डायबिटीज सहित अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है.
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि काम और सामाजिक जीवन शैली के चलते नींद पूरी नहीं होने का परिणाम ज्यादा भूख लगने के रूप में निकल सकता है जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है.

दस दिनों तक होगी घरों में नौ देवियों की पूजा-अर्चना

 शनिवार से पावन शारदीय नवरात्र के साथ अधिकांश हिंदू घरों में मां दुर्गा का वास होगा। मां इन घरों में साख (खेत्री)के रूप में वास करेंगी। नौ दिनों तक भक्त मां के विभिन्न स्वरूपों का ध्यान कर उनकी पूजा-अर्चना करेंगे।
शारदीय नवरात्र के नौ दिनों का ¨हदू समुदाय के लिए विशेष महत्व है। इस बार एक अक्टूबर शनिवार से पावन शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहा है। शनिवार को हिंदू परिवारों में लोग विधिवत रूप से अपने घरों में मां का आह्वान कर साख लगाएंगे। नौ नवरात्र विभिन्न नौ देवियों को समर्पित होते हैं और प्रत्येक नवरात्र पर लोग उस दिन की देवी स्वरूप का ध्यान कर पूजा-अर्चना व उपासना करते हैं। नवरात्र पूजन के साथ उपवास का भी विशेष महत्व होता है, जिसके चलते लोग अपनी शारीरिक क्षमता के मुताबिक पूरे नवरात्र में उपवास करते हैं, या फिर शुरू और अंत में एक से दो नवरात्र रखते हैं।
साख लगाने के लिए पूरा दिन शुभ
ज्योतिष वाचस्पति के मुताबिक शनिवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहा है। इस बार प्रतिपदा यानि पहला नवरात्र दो दिन पहली व दो अक्तूबर को है। पहली अक्टूबर को सूर्योदय से लेकर पूरा दिन व दो अक्तूबर को सुबह 7:40 तक प्रतिपदा है। उन्होंने कहा कि पहली अक्टूबर को साख लगाने के लिए पूरा दिन शुभ है। मगर अभिजित मुहुर्त सुबह 11:15 से लेकर 12 बजे तक साख लगाने का अति शुभ मुहूर्त है।
अष्टमी रविवार और नौवीं सोमवार को
ज्योतिष वाचस्पति के मुताबिक नवरात्र में तिथि वृद्धि शुभ होती है। इस बार एक नवरात्र की वृद्धिअष्टमी नौ अक्टूबर रविवार को है। इस दिन सुबह 9:45 बजे तक भद्राकाल है। उसके बाद पूरा दिन अष्टमी पूजन व साख विसर्जन के लिए शुभ है। हालांकि साख विसर्जन में वार का विचार नहीं करते हैं, लेकिन यदि कोई विचार करता है तो वह नवमीं के दिन साख विसर्जन कर सकता है। नवमी दस अक्टूबर सोमवार को है। सूर्योदय के बाद से सारा दिन नवमी पूजन व साख विसर्जन के लिए शुभ है।
कलश स्थापित करने व साख लगाने की विधि
धार्मिक कार्यो में कलश (घट) स्थापना का विशेष महत्व है। नवरात्र पूजन के लिए साख व कलश ईश्वर के स्थान माने जाने वाली उत्तर-पूर्व दिशा, जिसे ईशान कोण कहा जाता है, में स्थापित किया जाना चाहिए। कलश को साख वाले पात्र के मध्य में या उसके बाहर दोनों विधि से स्थापित किया जा सकता है। साख वाले पात्र में कलश स्थापना को अधिक शुभ माना जाता है। मां नवदुर्गा का ध्यान कर मिंट्टी के बर्तन या तांबा, पीतल, चांदी या अन्य किसी धातु के पात्र में साख लगाएं। कलश रखें व मौली बांध कर तिलक लगाएं। फिर कलश में जल, गंगाजल, तिलक, दुर्वा, सुपारी, पंचरत्नी, चुटकी भर तुलसी की मिंट्टी, कुशा का टुकड़ा, धातु का कोई सिक्का डालें। समस्त देवी-देवताओं का आह्वान कर उसमें आम के नौ पत्ते डालें। इन पत्तों पर चावल से भरा डूना रखें। नारियल को मौली बांध कर और तिलक लगा कर डूने पर रखें। साख वाले बर्तन में कलश स्थापना न करने वाले साख के पात्र व जोत जलाने वाले स्थान के बीच दुर्वा और फूलों का आसन बना कर कलश को उक्त विधि से स्थापित करें।
नारियल का मुख रखें सामने
ज्योतिष वाचस्पति ने बताया कि नारियल को कलश पर सही तरह से स्थापित करना चाहिए। अक्सर लोग नारियल का नुकीला भाग ऊपर रख कर उसे कलश पर स्थापित करते हैं। पूजन में नारियल की सही स्थापना न होने से वह अशुभ फल कारक होता है। ज्योतिष शास्त्रों में वर्णित है कि नारियल का मुख पूर्व की ओर रखने से धन की हानि होती है। ऊपर की ओर रखने से रोग लगते हैं, नीचे की तरफ करने से शत्रु बढ़ते हैं। इसलिए नारियल का मुख सदैव अपनी तरफ रख कर उसे कलश पर स्थापित करना चाहिए। जिस तरफ से नारियल पेड़ से जुड़ा होता है, वह नारियल का मुख होता है।
किस दिन है कौन सा नवरात्र
नवरात्र तारीख वार
प्रतिपदा 1 व 2 अक्टूबर (शनिवार व रविवार)
द्वितीया 3 अक्टूबर (सोमवार)
तृतीया 4 अक्टूबर (मंगलवार)
चतुर्थी 5 अक्टूबर (बुधवार)
पंचमी 6 अक्टूबर (वीरवार)
षष्ठी 7 अक्टूबर (शुक्रवार)
सप्तमी 8 अक्टूबर (शनिवार)
अष्टमी 9 अक्टूबर (रविवार)
नवमी 10 अक्टूबर (सोमवार)

पाकिस्तान में सभी भारतीय टीवी चैनलों के प्रसारण पर रोक

पाकिस्तान ने 15 अक्टूबर के बाद सभी भारतीय टीवी चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी है. मीडिया की शनिवार की एक रिपोर्ट में पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी (पीईएमआरए) ने यह बात कही.
'द नेशन' के मुताबिक, पाकिस्तान के लोगों ने सभी भारतीय टीवी चैनलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना के आतंकवादियों के लॉन्च पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक्स के दावे के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर मीडिया रेग्युलेटरी का यह कदम सामने आया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, रेग्युलटरी के आदेश को अगर नहीं माना गया, तो केबल ऑपरेटरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में पाकिस्तानी कार्यक्रमों को प्रतिबंधित कर दिया गया है और भारतीय कलाकारों ने इस्लामाबाद की आलोचना की है, जिसके कारण लोगों ने पाकिस्तान में भारतीय चैनलों का प्रसारण बंद करने की मांग की थी.
×

सिंधु का जवाब ब्रह्मपुत्र से, अपने 'बेस्ट फ्रेंड' पाकिस्तान के लिए भारत से पंगा लेगा चीन!

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और भारत की ओर से पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सिंधु जल समझौते पर सख्त रुख अपनाए जाने के बाद चीन का एक कदम मामले को और उलझा सकता है. खबर है कि चीन ब्रह्मपुत्र नदी पर एक बांध बनाने जा रहा है. इससे भारत में ब्रह्मपुत्र के पानी के प्रवाह में रुकावट आएगी और इससे संबंधों में तल्खी आ सकती है.
गौरतलब है कि उरी आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु समझौते की समीक्षा की बात कही थी और दोनों देशों के बीच सिंधु नदी समझौते को लेकर नियमित बातचीत को भी रद्द कर दिया था. तब से अटकलें थी कि चीन भी भारत के साथ ऐसा ही रुख अपना सकता है. चीन-पाकिस्तान की दोस्ती भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. पीओके में घुसकर सर्जिकल ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान वैसे ही बौखलाया हुआ है.
खबर है कि चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी की एक सहायक नदी का पानी रोक दिया है, इसका कारण बताया जा रहा है कि वह वहां एक हाईड्रो प्रॉजेक्ट लगा रहा है. भारत के लिए यह चिंता की बात है क्योंकि चीन के इस कदम से भारत समेत कई देशों में ब्रह्मपुत्र के पानी के बहाव पर असर पड़ सकता है.
तिब्बत में यारलुंग जेंगबो नाम से जानी जाने वाली ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी पर चीन ने यह प्रॉजेक्ट लगाया है चीन ने इस पर करीब 750 मिलियन यूएस डॉलर का निवेश किया है. यह प्रॉजेक्ट तिब्बत के जाइगस में है. यह जगह सिक्किम के नजदीक पड़ता है. जाइगस से ही ब्रह्मपुत्र नदी अरुणाचल प्रदेश में बहते हुए दाखिल होती है.

आय घोषणा योजना के तहत 65,250 करोड़ के कालेधन की घोषणा : जेटली

नई दिल्ली: देश के भीतर रखे कालेधन को कर दायरे में लाने के लिये शुरू की गई आय घोषणा योजना (आईडीएस) के तहत कुल 65,250 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की गई. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को यह जानकारी दी. योजना चार माह के लिये खुली थी जो कि 30 सितंबर को समाप्त हो गई.

जेटली ने बताया कि योजना के तहत कुल 64,275 घोषणाएं की गईं. उन्होंने कहा जैसे-जैसे ऑनलाइन और दस्तावेज के तौर पर जमा की गई जानकारी को संकलित किया जायेगा कुल राशि का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. इन घोषणाओं में कुल 65,250 करोड़ रुपये की संपत्ति की जानकारी दी गई है. इसमें कर और जुर्माने के तौर पर सरकार को 45 प्रतिशत राशि मिलेगी.

सरकार ने इस योजना के जरिये अवैध आय और संपत्ति रखने वालों को इसकी घोषणा करने के बाद कर और जुर्माना चुकाकर पाक साफ होने का मौका दिया है. जेटली ने इस बात को दोहराया कि यह एकबारगी घोषणा योजना 1997 की योजना की तरह आम माफी योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि 1997 में घोषित स्वैच्छिक आय घोषणा योजना (वीडीआईएस) में केवल 9,760 करोड़ रुपये का कर मिला. इसमें औसतन प्रति व्यक्ति सात लाख रुपये की घोषणा की गई थी. वित्त मंत्री ने कहा कि आईडीएस 2016 के तहत मिलने वाले कर को भारत की संचित निधि में रखा जायेगा और इसका इस्तेमाल जन कल्याण की योजनाओं में किया जायेगा.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने प्रधान आयकर आयुक्तों को 30 सितंबर को मध्यरात्रि तक काउंटर खोलने के निर्देश दिए थे ताकि घरेलू आय घोषणा योजना (आईडीएस) के तहत लोगों को अपने बेहिसाबी धन की घोषणा करने में सुविधा हो. घोषणा के आखिरी दिन कैबिनेट सचिवालय के नॉर्थ ब्लॉक स्थित सीबीडीटी के ऑफिस में देर रात तक काम चलता रहा.

समय सीमा समाप्त होने के दो घंटे पहले ही कर्मचारी घोषित कालेधन के आंकलन में जुट गए थे. सीबीडीटी चीफ रानी सिंह नायर और राजस्व सचिव हसमुख अधिया के निर्देशन में चार महीने में घोषित किए गए कालेधन के मूल्यांकन के लिए दिल्ली और मुंबई के वरिष्ठ इनकम टैक्स अधिकारी आधी रात के बाद तक काम करते रहे.

इस योजना को लेकर आशंका थी कि क्या इस बार 1997 में एचडी देवेगौड़ा के कार्यकाल में वित्तमंत्री पी चिदंबरम द्वारा चलाए गए घरेलु आय घोषणा योजना के तहत घोषित हुए 33 हजार करोड़ रुपए का आंकड़ा पार हो सकेगा. उस दौरान चार लाख से अधिक लोगों ने अपनी बेहिसाब संपत्ति का ब्योरा दिया था. इसकी तुलना में पिछले साल विदेशों में जमा कालेधन के रूप में केवल 4164 करोड़ रुपये की घोषणा हुई थी, जिससे टैक्स के रूप में केवल 2428 करोड़ रुपयों की प्राप्ति हुई थी.

पानी पीकर 10 दिन में घटाएं वजन, जानिए कैसे

हेल्थ डेस्क। नेचुरल मेडिसिन में वाटर थैरेपी के जरिए वजन कम करने का पूरा तरीका समझाया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे निश्चित मात्रा में पानी पीकर हम अपना वजन घटा सकते हैं। ब्रिटेन की वेलनेस एक्सपर्ट और फिटनेस कोच शाउना वॉकर ने भी वाटर थैरेपी को लेकर कई एक्सपेरिमेंट्स किए हैं। वॉकर का दावा है कि उनके द्वारा बताए गए तरीकों से व्यक्ति केवल 10 दिन में 4 से 5 किलो तक वजन घटा सकता है। हालांकि उनका कहना है कि हर व्यक्ति की खाने
और सोने की आदतें अलग-अलग होती हैं। ऐसे में रिजल्ट में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है। कैसे काम करता है पानी, जानिए इसका साइंस..
.पानी मेटाबॉलिज्म सुधार कर कम करता है वजन
> एक्सपर्ट के अनुसार बॉडी को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने से उसके सारे फंक्शन्स सही तरह से होते हैं। जब फंक्शन सही होंगे तो बॉडी का मेटाबॉलिज्म अच्छा रहेगा। मेटाबॉलिज्म जितना अच्छा होगा, उतना वजन कम होगा। इसके अलावा जब ज्यादा पानी (मेटाबॉलिज्म के बारे में विस्तार से पढ़िए अंतिम स्लाइड पर)।
> ज्यादा पानी पीने से कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ जाती है। साइंस की लैंग्वेज में इसे रेस्टिंग एनर्जी एक्पेंडिचर कहते हैं। स्टडीज के अनुसार पानी पीने के 10 मिनट के भीतर ही यह रेस्टिंग एनर्जी एक्पेंडिचर 24 से 30 फीसदी तक बढ़ जाता है। इस तरह जितना ज्यादा पानी पिया जाएगा, कैलोरी बर्न करने की क्षमता उतनी ही बढ़ती जाएगी।

धोनी के बारे में वो 10 बातें, किसी को नहीं थी मालूम

स्पोर्ट्स डेस्क. एमएस धोनी की बायोपिक रिलीज हो चुकी है। फिल्म में धोनी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई ऐसी बातें सामने आई हैं जिसके बारे में लोग पहले नहीं जानते थे, जैसे कभी रेलवे में जॉब करने वाले धोनी को ये जॉब कैसे मिली। धोनी की स्टार क्रिकेटर बनने से पहले की लाइफ कभी सामने नहीं आई। ऐसे मिली रेलवे में नौकरी...
- धोनी लोकल लेवल पर क्रिकेट खेल रहे थे। तब रेलवे के एक अधिकारी एके. गांगुली ने कहा था कि यदि ये लड़का मेरी बॉलिंग झेल लेगा तो इसे नौकरी मिल जाएगी। इसके बाद ही धोनी को रेलवे की नौकरी ऑफर हुई थी।
रेलवे की नौकरी क्यों छोड़ी
- धोनी जॉब के साथ ही क्रिकेट खेलते थे। तभी किसी ने उनके खिलाफ शिकायत की, कि वो जॉब पर नहीं आते फिर भी अटेंडेंस लग रही है। इस मामले पर इन्क्वायरी शुरू होने से पहले ही धोनी ने जॉब छोड़ दी थी।
 
कहां हुई प्रियंका से मुलाकात
- धोनी की पहली गर्लफ्रेंड रहीं प्रियंका झा से उनकी मुलाकात फ्लाइट में हुई थी। प्रियंका ने धोनी से उनके लिए सचिन का ऑटोग्राफ लेने की डिमांड की थी।
साक्षी नहीं पहचानती थीं धोनी को
- जब साक्षी और धोनी की पहली मुलाकात कोलकाता के ताज होटल में हुई, तब साक्षी स्टार बन चुके धोनी को नहीं पहचानती थीं। साक्षी ने धोनी से आईडी प्रूफ भी मांगा था।
1500 रु. मिला था स्टायफंड
- कभी रांची में सेंट्रल कोल लिमिटेड (CCL) टीम से खेल चुके धोनी को तब 1500 रु. स्टायफंड मिला था, जो उस समय सबसे ज्यादा था।
क्या था पापा का जॉब
- ये तो सभी जानते हैं कि धोनी के पिता पान सिंह स्टील कंपनी मैकॉन लिमिटेड में जूनियर मैनेजमेंट पोजिशन पर काम करते थे, लेकिन ये कोई नहीं जानता था कि वो पम्प ऑपरेटर थे।
मां करती थीं पूजा
- धोनी के हर मैच के दौरान उनकी मां पूजा करती थीं। वो आज भी ऐसा करती हैं।
गांगुली ने किया था सिलेक्ट
- पहली बार एमएस धोनी का टीम इंडिया में सिलेक्शन तब कप्तान रहे सौरव गांगुली के कहने पर हुआ था। गांगुली ने दो विकेटकीपर दीपदास गुप्ता और एमएस धोनी में से धोनी को चुना था।
कहां हुई साक्षी से दूसरी मुलाकात
- पहली बार ताज होटल में मिलने के बाद साक्षी से धोनी की दूसरी मुलाकात औरंगाबाद में हुई थी। तब साक्षी यहां धोनी से मिलने उनके होटल पहुंच गई थीं।
3 सीनियर्स को क्यों निकाला
- धोनी द्वारा तीन सीनियर्स को टीम से निकालने पर अब तक होती आई कॉन्ट्रोवर्सी का जवाब फिल्म में हैं। दरअसल, धोनी ने ऐसा वर्ल्ड कप 2011 की तैयारी के लिए किया था। वो टूर्नामेंट के लिए नई और युवाओं की टीम चाहते थे।