स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया
19 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ मेलबर्न में क्वार्टर फाइनल खेलेगी। अगर
दोनों टीमों के टॉप प्लेयर्स पर नजर डालें तो आप पाएंगे कि ओपनिंग के मामले
में इंडिया के शिखर धवन बांग्लादेश के तामिम इकबाल से आगे हैं। इंडिया को
चुनौती बांग्लादेश के मिडल ऑर्डर से मिल सकती है। विराट कोहली की तुलना में बांग्लादेशी महमदुल्लाह ज्यादा रन बना रहे हैं। इस वर्ल्ड कप में वे पांचवें टॉप स्कोरर हैं।
बॉलिंग में मोहम्मद शमी भी बांग्लादेश के रूबेल हुसैन के मुकाबले
अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। ऑलराउंड परफॉर्मेंस के मामले में भी
बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हमारे रवींद्र जडेजा से आगे नजर आ रहे हैं। अब तक के आंकड़े बताते हैं कि क्वार्टर फाइनल में इंडिया की बैटिंग से ज्यादा बॉलिंग हावी रह सकती है।
दोनों टीमों के टॉप प्लेयर्स का एनालिसिस
1. बॉलर्स
इंडिया : मोहम्मद शमी, 5 मैच, 15 विकेट, वर्ल्ड कप में टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में दसरे नंबर पर
बांग्लादेश : रुबेल हुसैन, 5 मैच, 7 विकेट, विकेट टेकर्स की लिस्ट में 34वें नंबर पर
2. ओपनर्स
इंडिया : शिखर धवन, 6 मैच, 337 रन, वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर्स में 7वें नंबर पर
बांग्लादेश : तामिम इकबाल, 5 मैच, 129 रन, रन स्कोरर्स में टॉप-50 में भी नहीं
3. मिडिल ऑर्डर बैट्समैन
इंडिया : विराट कोहली, 6 मैच, 301 रन, वर्ल्ड कप के टॉप रन स्कोरर्स में 12वें नंबर पर
बांग्लादेश : महमदुल्लाह 5 मैच, 344 रन, रन स्कोरर्स में 5वें नंबर पर
4. ऑल राउंडर्स
इंडिया : रवींद्र जडेजा, 6 मैच, 7 विकेट, सिर्फ 18 रन बनाए
बांग्लादेश : शाकिब अल हसन, 5 मैच, 7 विकेट, 186 रन
बांग्लादेश के साथ पिछले 5 वनडे में क्या रहा नतीजा
|
मैच
|
कप
|
कौन जीता
|
|
जून 2014
|
इंडिया टूर ऑफ बांग्लादेश
|
इंडिया
|
|
फरवरी 2014
|
एशिया कप
|
इंडिया
|
|
मार्च 2012
|
एशिया कप
|
बांग्लादेश
|
|
फरवरी 2011
|
वर्ल्ड कप
|
इंडिया
|
|
जून 2010
|
एशिया कप
|
इंडिया
|
इंडिया वर्सेस बांग्लादेश : अब तक के फैक्ट्स
- इंडिया और बांग्लादेश के बीच वनडे कुल 28 वनडे हुए। भारत 24 मैच जीता। बांग्लादेश 3 मैच जीता। 1 मैच बेनतीजा रहा।
- वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 2 ही मैच हुए। भारत और बांग्लादेश को 1-1 जीत मिली।
- यह पहला मौका है जब दोनों टीमें वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में आमने-सामने हैं। इससे पहले दोनों मैच ग्रुप स्टेज में हुए थे।
- इंडिया की तरफ से वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ दो सेंचुरी लगी है। एक बार वीरेंद्र सहवाग ने 175 रन बनाए, दूसरी बार विराट कोहली ने 100 रन बनाए।
- धोनी बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप में अब तक खाता नहीं खोल पाए
हैं। 2007 के वर्ल्ड कप में वे 3 बॉल खेलकर शून्य पर आउट हो गए थे।
- 2007 के मैच में बांग्लादेश जीता था। मशरफ मुर्तजा ने 4 विकेट लिए थे। वे अब बांग्लादेश के कैप्टन हैं।
- बांग्लादेश के किसी बैट्समैन ने अब तक इंडिया के खिलाफ वर्ल्ड कप
में सेंचुरी नहीं लगाई है। हाईस्कोरर तामिम इकबाल रहे जिन्होंने 2011 में
70 रन बनाए थे।
- बांग्लादेश की टीम में 6 प्लेयर्स ऐसे हैं जो पिछले वर्ल्ड कप में
इंडिया के खिलाफ खेल चुके हैं। ये हैं तामिम, इमरूल, शाकिब अल हसन, मुशफिक
उर रहमान और रूबेल हुसैन।
- इंडिया की तरफ से सिर्फ धोनी और कोहली ही बांग्लादेश के खिलाफ पिछला वर्ल्ड कप मैच खेले हैं।
No comments:
Post a Comment