खेल डेस्क. हाल ही में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बांग्लादेशी बॉलर रुबेल हुसैन टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन विराट कोहली
से उलझते और अपशब्द कहते नजर आए थे। तब विराट ने उन्हें पलटकर कुछ भी नहीं
कहा था। अब रुबेल की इस हरकत के पीछे की सच्चाई सामने आ रही है। दरअसल
इससे पहले भी विराट और रुबेल एक-दूसरे से उलझ चुके हैं। पहले विराट ने
रुबेल पर भद्दे कमेंट किए थे और इस बार मौका मिलते ही रुबेल ने भी अपनी
भड़ास निकाल ली। इसके लिए उन्होंने करीब चार साल का इंतजार किया।
2011 वर्ल्ड कप में हुई थी झड़प
2011 वर्ल्ड कप में पहले विराट कोहली
ने रुबेल हुसैन को अपशब्द कहे थे। तब बॉलिंग के दौरान रुबेल अपनी गेंदों
से विराट को डराने की कोशिश कर रहे थे, जिससे विराट भड़क गए थे। लगता है
तभी से रुबेल अपने दिल में इस बात को दबाए बैठे थे और विराट को जवाब देने
के लिए सही मौके का इंतजार कर रहे थे।
2008 में शुरू हुई थी रुबेल-विराट के बीच नोंक-झोंक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रुबेल-विराट के बीच तकरार अंडर-19 क्रिकेट
खेलने के दौरान हुई थी। ये बात साल 2008 की है। पहली बार तभी इन दोनों
खिलाड़ियों के बीच बहस हुई थी।
क्या हुआ था क्वार्टर फाइनल मैच में
19 मार्च 2015 को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में पारी का 17वां ओवर रुबेल फेंक रहे थे। ओवर की पांचवीं बॉल को विराट कोहली
ने ड्राइव किया, लेकिन एज लगने के बाद बॉल सीधे विकेटकीपर मुशफिक्कुर रहीम
के दस्ताने में जा समाई। निराश विराट पवेलियन की ओर चल पड़े, लेकिन इसी
बीच रुबेल हुसैन ने साथियों संग जश्न मनाते वक्त विराट की ओर देखकर अपशब्द
कहे। हालांकि, विराट ने रुबेल को जरा भी महत्व नहीं दिया और पवेलियन की ओर
चले गए। वहीं, जब बांग्लादेश की बैटिंग के दौरान रुबेल क्रीज पर थे तो
दर्शक फिर किसी घटना की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रुबेल जब
शून्य पर आउट हुए तो विराट ने कुछ भी रिएक्ट नहीं किया। बता दें कि इस मैच
में विराट भी मात्र तीन रन बनाकर आउट हुए थे।
No comments:
Post a Comment