Friday, 30 September 2016

मिस कॉल पर फ्री मिलेगा 1GB एयरटेल 4G डाटा

गैजेट डेस्क। Jio के ऑफर के बाद अब हर कंपनी सस्ते से सस्ता ऑफर यूजर्स को देने के लिए रेस का हिस्सा बन गई है। जहां एक ओर BSNL ने अपने BB प्लान्स और सस्ते कर दिए हैं, वहीं दूसरी ओर एयरटेल भी पीछे नहीं है। एयरटेल ने कुछ समय पहले 5GB फ्री डाटा वाला प्लान निकाला था। अब कंपनी ने एक ऐसा प्लान निकाला है जिसमें एक मिस कॉल देने पर यूजर्स को 1GB फ्री 4G डाटा मिलेगा।  क्या है ये ऑफर-  इस ऑफर के तहत एयरटेल के एक स्पेसिफिक नंबर पर मिस कॉल देने पर आपको 1GB फ्री 4G डाटा 28 दिनों के लिए मिलेगा।
कौन से नंबर पर करना है कॉल-

इस ऑफर के लिए यूजर्स को अपनी एयरटेल 4G सिम से 52122 पर कॉल करना होगा। कॉल एक रिंग जाने पर ही कट जाएगा।
ये ऑफर हर वो एयरटेल यूजर ले सकता है जो 4G सिम होने पर भी 3G यूज कर रहा हो। ये ऑफर 4G नेटवर्क बढ़ाने के लिए है। 
कहां-कहां है उपलब्ध-

ये ऑफर फिलहाल आंध्रप्रदेश , तेलंगाना, महाराष्ट्र, दिल्ली, कोलकाता, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरला, हरियाणा जैसे प्रदेशों के लिए है जल्दी ही बाकी स्टेट्स में भी आएगा। इस ऑफर की वैलिडिटी 28 दिनों से लेकर 90 दिनों तक है। ये आपके टेलिकॉम सर्कल पर निर्भर करता है कि ऑफर की वैलिडिटी आपके लिए कितनी रहेगी।
कैसे पता चलेगा मिल गया है फ्री डाटा-

एक बार कॉल करते ही आपका कॉल डिस्कनेक्ट हो जाएगा। इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा और आप अपना बैलेंस *121*2# पर डायल करके देख सकते हैं।
ये आएगा मैसेज-

Congrats! You have been credited with Free 1GB data, valid for 28 days.
Ensure you switch network setting yo 4G/LTE to experience high-speed internet on India’s widest 4G network.
 
 

Thursday, 29 September 2016

जाति विशेष पर टिप्पणी का मामला: गायिका सपना चौधरी की गिरफ्तारी पर रोक


चंडीगढ़-जाति विशेष के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोपों में घिरी हरियाणवी रागिनी गायिका सपना चौधरी की गिरफ्तारी पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। सपना ने उसके खिलाफ दर्ज एफआइआर को रद्द करने के लिए हाई कोर्ट में गुहार लगाई थी। मामले में सपना ने गिरफ्तारी पर रोक की गुहार भी लगाई थी। गत दिवस भी मामले की सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने मंगलवार को सपना व शिकायतकर्ता सतपाल तंवर को तलब किया था। बुधवार को हाई कोर्ट के आदेश पर सपना और शिकायतकर्ता सतपाल तंवर कोर्ट में पेश हुए। हाई कोर्ट ने तंवर को समझौता करने की सलाह दी, लेकिन तंवर का रुख नकारात्मक रहा। हाई कोर्ट ने कहा कि जब सपना ने माफी मांग ली है और वो तंवर के खिलाफ दर्ज दो एफआइआर भी वापस ले रही हैं तो इस केस को जारी रखने
गायिका सपना ...
का क्या मतलब है। कोर्ट ने गिरफ्तरी पर रोक लगाते हुए मामले की सुनवाई टाल दी। बता दें कि करीब 3 माह पूर्व सपना चौधरी ने सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के चकरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में रागिनी प्रस्तुत की थी। इसमें एक जाति विशेष पर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए खांडसा गाँव के सतपाल तंवर नामक व्यक्ति ने कहा था कि उनके द्वारा गाई गई रागिनी से एससीएसटी वर्ग के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ता ने सेक्टर-29 पुलिस थाना में सपना व अन्य लोगों के खिलाफ उक्त एक्ट के तहत मामला दर्ज करवा दिया था।

भारत से रिश्ते खराब हुए तो डूब सकती है पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री

पाकिस्तान के फिल्म उद्योग को चिंता है कि अगर भारत-पाकिस्तान संबंध और खराब होते हैं और देश में हिन्दी फिल्मों पर प्रतिबंध लगता है तो उसे 70 प्रतिशत तक नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिल्म जगत के लोगों को डर है कि अगर स्थिति बेहतर नहीं होती है तो आखिरकार भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने की आवाज उठेगी।

एक जाने-माने प्रदर्शक, वितरक और एट्रियम सिनेप्लेक्स सीरीज़ के मालिक नदीम मंडविवल्ला ने बताया, 'मैं निराशावादी बातें नहीं करना चाहता हूं लेकिन सच्चाई यह है कि नई हिन्दी और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के प्रदर्शित होने के कारण पिछले कुछ साल में पाकिस्तान के फिल्म उद्योग को एक उंचाई मिली है।'

उन्होंने बताया, 'मैं केवल यह उम्मीद करता हूं कि लंबी समयावधि तक संबंधों में तनाव नहीं रहना चाहिए। यहां तक कि अगर एक अस्थायी प्रतिबंध लगाया जाता है तो हम पर असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अगर कोई स्थायी प्रतिबंध लगता है तो ऐसी संभावना है कि ढेर सारे सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स बंद हो जाएंगे।'

एक लोकप्रिय फिल्म समीक्षक उमर अलवी ने बताया कि सिनेमा के पर्दों और टैक्स में बढ़ोतरी के कारण भी पाकिस्तानी फिल्म उद्योग का पुनरुत्थान हुआ है। अलवी ने बताया, 'कई पाकिस्तानी फिल्में प्रदर्शित हुई हैं और अच्छा कर रही हैं और कई अन्य प्रदर्शित होने के लिए कतार में हैं, लेकिन किसी सिनेमा जगत को बने रहने के लिए एक साल में कम से कम 50 से 60 फिल्मों का निर्माण करना चाहिए जो हम इस समय नहीं कर रहे हैं।'

रणबीर कपूर ने मेहंदी तो रचाई पर शादी नहीं हुई, जानें 'ऐ दिल है मुश्किल'

ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म के नए गाने 'चन्ना मेरेया' को रिलीज हुए अभी चंद ही घंटे हुए हैं कि यूट्यूब पर खबर लिखे जाने तक इस गाने को 55 हजार से ज्यादा दर्शक मिल चुके हैं. फिल्म के इस गाने में अरिजीत की आवाज में एक तरफा प्यार के दर्द को मजेदार तरीके से बयां किया गया है और गाने में फिल्म से जुड़े सस्पेंस जिस अंदाज में दिखाए गए हैं उससे यह गाना और मजेदार नजर आता है. आइए जानें आखि‍र रणबीर अनुष्का पर फिल्माए गए इस गाने की 5 खास बातें:
1. 'चन्ना मेरेया' गाने का म्यूजिक सबसे पहले रणबीर की पहले रिलीज हुई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के गाने 'कबीरा' की याद दिलाता है. गाने के शुरुआती बोल ही एक बात तो साफ कर देते हैं कि रणबीर और अनुष्का दोनों शादी के लिबास में नजर आ रहे हैं और फिर भी रणबीर अनुष्का को अलविदा कहते नजर आ रहे हैं. यह ट्विस्ट गाने के वीडियो से आपकी नजर नहीं हटने देता.
2. पहली बार है जब रणबीर कपूर या फिर यूं कहे कि शायद पहली बार किसी बॉलीवुड एक्टर ने दुल्हन की तरह मेहंदी रचाई है. गाने में रणबीर के मेहंदी से सजे हाथ और नम आंखें एक अलग ही तरह का नजारा पेश करते हैं.
3. गाने के मिक्स इमोशन आपको उलझाते हैं. गाने के वीडियो को देखने के बाद हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर रणबीर शादी छोड़ कर क्यूं जाते हैं, इस तरह से गाने में एक शॉर्ट स्टोरी बयां की गई है जिसका क्लाइमैक्स क्या होता है यह जानना सबके जहन में है.
4. अनुष्का को दुल्हन के लुक में देखना वाकई मजेदार है. सब्यसाची की डिजाइनर ड्रेस में अनुष्का क्या खूब नजर आ रही हैं.
5. गाने की एक बात आपको परेशान कर सकती है... कोई है जिसे रणबीर और अनुष्का 2-3 बार गले लगा रहे हैं. अब ये फवाद हैं या शाहरुख ... हम भी यही सोच रहे हैं...

इन सांवली हीरोइनों ने बॉलिवुड को दी अंतरराष्ट्रीय पहचान

कलर्स के कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में अभिनेत्री तनिष्ठा चैटर्जी पर की गई नस्भेदी टिप्पणी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हमारा मनोंरजन जगत आज भी गोरे-काले के पैमाने के पर अटका हुआ है। लेकिन शायद ऐसी टिप्पणी करने वालों को यह नहीं पाता कि तनिष्ठा चैटर्जी की उपलब्धियों के आगे ऐसे बयान मायने नहीं रखते। तनिष्ठा एक ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने ना सिर्फ अपने देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और बॉलीवुड को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।  
आइये हम आपको तनिष्ठा चैटर्जी के साथ ही कुछ ऐसी सांवली हीरोइनों से मिलवाते हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को एक अलग पहचान दी है। 
पार्च्ड फिल्म में विधवा की भूमिका में दिखी 'तनिष्का चैटर्जी' को अब तक 7 बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है। तनिष्का 2007 में 'ब्रिटिश इंडिपेंडेंट फिल्म अवॉर्ड' में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड हासिल कर चुकी हैं।  इसके साथ ही 'लन्दन एशियन फिल्म फेस्टिवल' में भी सम्मानित की जा चुकी हैं। 
'लॉस एंजिलिस' में भी 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल' में 'बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड' से सम्मानित की गई हैं। तनिष्ठा चैटर्जी हिंदी, अंग्रेजी दोनों फिल्मों में अपना बेहतरीन अभिनय दे चुकी हैं।
स्मिता पाटिल एक ऐसी अभिनेत्री थी जिनके नाम पर आज फिल्म जगत में अवॉर्ड भी दिए जाते हैं 'स्मिता पाटिल अवॉर्ड'। स्मिता पाटिल फिल्म, टेलीविजन और थिएटर हर जगह अपने अभिनय से लोगों को कायल करती थी।  हिंदी और मराठी अभिनेत्री स्मिता पाटिल को 'पदम श्री' पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।  उन्हें 2 बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड  मिला था।  इसके अलावा उन्हें 5 बार बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। 
उन्हें 2 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड में सपोर्टिंग बेस्ट एक्ट्रेस के लिए सम्मनित किया गया था। स्मिता पाटिल ने 'भूमिका, बाजार, आज की आवाज, अर्थ, मंडी' जैसी बेहतरीन फिल्मों में शानदार अभिनय किया था।
नंदिता दास ना सिर्फ अपनी बेहतरीन अभिनय के कारण जानी जाती हैं, बल्कि उनकी सांवली खूबसूरती से भी लाखों दिलों को दीवाना बनाती है।  नंदिता दास अब तक 10 भाषाआों में फिल्में कर चुकी हैं। 'फायर, अर्थ, फ़िराक, हजार चौरासी की माँ'  जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी नंदिता सांवली लड़कियों के दिल के भी काफी  करीब हैं। नंदिता दास ने काले-गोरे के भेदभाव के खिलाफ 'ब्लैक इज ब्यूटीफुल' नाम से एक कैम्पेन भी चलाया था।  इस कैम्पेन की फेसबुक पर काफी चर्चा भी हुई थी।  नंदिता दास कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकी हैं।  2008 में फ्रांस सरकार ने भी उन्हें सम्मानित किया था। उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।  'टोरंटों फिल्म फेस्टिवल' में इनकी फिल्म प्रदर्शित की जा चुकी है।  इसके साथ ही नंदिता अब तक 50 अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भाग ले चुकी हैं।  नंदिता 'कांन्स फिल्म फेस्टिवल' में 2 बार जूरी मेम्बर के रूप में भी शामिल चुकी हैं।  नंदिता दास को कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिल चुका  है।   

न्यूजर्सी स्टेशन पर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, 100 से अधिक घायल

होबोकेन (अमेरिका) : न्यूजर्सी के एक स्टेशन पर आज सुबह व्यस्त घंटों के दौरान एक यात्री ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें तीन लोगों के मारे जाने की खबर और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. 
न्यूयार्क की आधिकारिक आपातकालीन सूचना प्रणाली ने ट्वीट करके कहा, ‘‘न्यूजर्सी के होबोकेन स्टेशन पर एक ट्रांजिट ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण होबोकेन स्टेशन की तरफ आने वाली और यहां से जाने वाली सभी ट्रेन सेवाएं निलंबित की गई हैं.''
एबीसी न्यूज ने खबर दी कि ट्रेन के इंजीनियर और कई यात्रियों सहित दो दर्जन लोग घायल हो गये. सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में प्रमुख ट्रांजिट हब ट्रेन स्टेशन को गंभीर रुप से नुकसान पहुंचा और इसकी छत का एक हिस्सा ढह गया.

रेलवे के नये टाइम-टेबल में 36 जोड़ी नयी ट्रेन, 350 की बढ़ी स्पीड, पढ़ें

नयी दिल्ली : रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अगले एक साल में देश में 36 जोड़ी नई ट्रेन चलाने की तैयारी में हैं. इसके लिये भारतीय रेलवे ने कमर कस ली है. इन ट्रेनों में हमसफर, तेजस और उदय ट्रेनों को शामिल किया गया है. आज रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे की नयी समय सारणी जारी करते हुए कहा कि इस टाइम टेबल के मुताबिक रेलवे 250 ऑपरेशनल हॉल्ट को व्यवसायिक ठहराव देने का भी फैसला कर लिया है. रेलवे के मुताबिक हालांकि अभी नयी ट्रेनों के शुरू होने की तिथि का एलान करना बाकी है.
नयी समय सारणी होगी लागू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय रेलवे के सूत्रों की माने तो आगामी एक अक्तूबर से लागू होने वाले इस समय सारणी की महत्वपूर्ण बात यह है कि इस साल रेलवे मिशन रफ्तार के तहत तीन सौ पचास से अधिक ट्रेनों की स्पीड बढ़ाकर यात्रा में लगने वाले समय को कम करने का फैसला किया है. इन ट्रेनों में 75 ट्रेनें ऐसी हैं जिनकी स्पीड को बढ़ाकर सुपरफॉस्ट श्रेणी में शामिल किया गया है. इस समय सारणी में रेल बजट में घोषित की गयी हमसफर, उदय और तेजस जैसी ट्रेनों के रूट की घोषणा की गयी है. रेलवे द्वारा मुहैया करायी गयी जानकारी के मुताबिक जिन 10 हमसफर ट्रेनों को अगले एक साल में चलाया जायेगा उनमें गोरखपुर से आनंद बिहार वाया लखनऊ, दुर्ग से निजामुद्दीन वाया झांसी, बांद्रा से पटना, सियालदह से जम्मूतवी, वाया लखनऊ व वाराणसी के साथ श्रीगंगा नगर से तिरुचुरल्लापल्ली वाया अहमदाबाद शामिल है.
ट्रेनों के रूट तय
जानकारी के मुताबिक पूरी तरह स्लीपर श्रेणी वाले ट्रेन उदय के रूट दरभंगा से जालंधर वाया गोरखपुर, टाटा नगर से लोक नायक टर्मिनस, विलासपुर से फिरोजपुर, बांद्रा से गोरखपुर शामिल है. वहीं दूसरी ओर तीन तेजस ट्रेनों के जो रूट हैं उनके मुताबिक दिल्ली और चंडीगढ़, लखनऊ और आनंद बिहार और मुंबई सीएटी से मडगांव के बीच चलायी जायेगी. दूसरी ओर उदय ट्रेनों के भी तीन रूट तय किये गये हैं.
तारीख होगी तय
भारतीय रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों के चलने की तारीख इसलिये अभी तय नहीं की गयी है, क्योंकि इन ट्रेनों के नये कोच अभी तैयार हो रहे हैं. इन ट्रेनों के टाइम टेबल को शामिल कर लिया गया है. वहीं दूसरी ओर रेलवे का कहना है कि ट्रेनों के 240 ठहराव को चिन्हित कर लिया गया है. पहले इन ट्रेनों के ठहराव ऑपरेशनल होते थे और उनपर स्टेशनों पर यात्री सवार नहीं हो पाते थे. अब इन ट्रेनों को वाणिज्यिक रूप से ठहराव सुनिश्चित किया गया है.
महिलाओं को आरक्षण
जानकारी के मुताबिक सुरेश प्रभु ने रेलवे स्टेशनों पर दिये जाने वाले कैटरिंग स्टॉल्स में महिलाओं के आरक्षण की व्यवस्था करने की बात कही है. इस ऐलान के बाद स्टेशनों पर मौजूद आठ हजार खाने पीने की दुकानों में से 33 प्रतिशत महिलाओं को दुकानें दी जायेगीं. रेल मंत्री के मुताबिक इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति समृद्ध होगी और वे स्वालंबी बनेंगी. इस बार के रेल बजट में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव था. सभी आरक्षित श्रेणियों में मिलेगा महिलाओं कि हिस्सा देने पर भी विचार हुआ है.