Thursday, 29 September 2016

इन सांवली हीरोइनों ने बॉलिवुड को दी अंतरराष्ट्रीय पहचान

कलर्स के कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में अभिनेत्री तनिष्ठा चैटर्जी पर की गई नस्भेदी टिप्पणी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हमारा मनोंरजन जगत आज भी गोरे-काले के पैमाने के पर अटका हुआ है। लेकिन शायद ऐसी टिप्पणी करने वालों को यह नहीं पाता कि तनिष्ठा चैटर्जी की उपलब्धियों के आगे ऐसे बयान मायने नहीं रखते। तनिष्ठा एक ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने ना सिर्फ अपने देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और बॉलीवुड को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।  
आइये हम आपको तनिष्ठा चैटर्जी के साथ ही कुछ ऐसी सांवली हीरोइनों से मिलवाते हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को एक अलग पहचान दी है। 
पार्च्ड फिल्म में विधवा की भूमिका में दिखी 'तनिष्का चैटर्जी' को अब तक 7 बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है। तनिष्का 2007 में 'ब्रिटिश इंडिपेंडेंट फिल्म अवॉर्ड' में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड हासिल कर चुकी हैं।  इसके साथ ही 'लन्दन एशियन फिल्म फेस्टिवल' में भी सम्मानित की जा चुकी हैं। 
'लॉस एंजिलिस' में भी 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल' में 'बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड' से सम्मानित की गई हैं। तनिष्ठा चैटर्जी हिंदी, अंग्रेजी दोनों फिल्मों में अपना बेहतरीन अभिनय दे चुकी हैं।
स्मिता पाटिल एक ऐसी अभिनेत्री थी जिनके नाम पर आज फिल्म जगत में अवॉर्ड भी दिए जाते हैं 'स्मिता पाटिल अवॉर्ड'। स्मिता पाटिल फिल्म, टेलीविजन और थिएटर हर जगह अपने अभिनय से लोगों को कायल करती थी।  हिंदी और मराठी अभिनेत्री स्मिता पाटिल को 'पदम श्री' पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।  उन्हें 2 बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड  मिला था।  इसके अलावा उन्हें 5 बार बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। 
उन्हें 2 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड में सपोर्टिंग बेस्ट एक्ट्रेस के लिए सम्मनित किया गया था। स्मिता पाटिल ने 'भूमिका, बाजार, आज की आवाज, अर्थ, मंडी' जैसी बेहतरीन फिल्मों में शानदार अभिनय किया था।
नंदिता दास ना सिर्फ अपनी बेहतरीन अभिनय के कारण जानी जाती हैं, बल्कि उनकी सांवली खूबसूरती से भी लाखों दिलों को दीवाना बनाती है।  नंदिता दास अब तक 10 भाषाआों में फिल्में कर चुकी हैं। 'फायर, अर्थ, फ़िराक, हजार चौरासी की माँ'  जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी नंदिता सांवली लड़कियों के दिल के भी काफी  करीब हैं। नंदिता दास ने काले-गोरे के भेदभाव के खिलाफ 'ब्लैक इज ब्यूटीफुल' नाम से एक कैम्पेन भी चलाया था।  इस कैम्पेन की फेसबुक पर काफी चर्चा भी हुई थी।  नंदिता दास कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकी हैं।  2008 में फ्रांस सरकार ने भी उन्हें सम्मानित किया था। उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।  'टोरंटों फिल्म फेस्टिवल' में इनकी फिल्म प्रदर्शित की जा चुकी है।  इसके साथ ही नंदिता अब तक 50 अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भाग ले चुकी हैं।  नंदिता 'कांन्स फिल्म फेस्टिवल' में 2 बार जूरी मेम्बर के रूप में भी शामिल चुकी हैं।  नंदिता दास को कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिल चुका  है।   

No comments:

Post a Comment