Saturday, 1 September 2018

एशिया कप: हिटमैन संभालेंगे टीम इंडिया की कमान by Jago India Voice

विराट को कोहली  को दिया गया रेस्ट|| Rohit Sharma Caption Asian Series

Jago India Voice 
आज होने वाले एशिया कप के लिए टीम का ऐलान किया। इसकी कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। बीसीसीआई ने नियमित कप्तान विराट कोहली को रेस्ट दिया है। टीम में नया चेहरा खलील अहमद होंगे। एशिया कप में छह टीमें खेलेंगी। इनमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। छठी टीम वह होगी, जो एशिया कप क्वालिफायर का फाइनल जीतेगी। इसका निर्णय 6 सितंबर को होगा।
के मुताबिक, विराट कोहली पर बहुत ज्यादा वर्कलोड देखते हुए यह फैसला किया गया। बोर्ड ने बताया, "वे कुछ दिनों से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। हमें क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले हमारे उत्कृष्ट खिलाड़ियों को संभालकर रखने की जरूरत है। उन पर कुछ ज्यादा ही वर्कलोड हो गया था। हमने शुरुआत विराट से की है। उन्हें एशिया कप के लिए आराम दिया गया है।" (Jago India Voice)

खलील के पास 2 प्रथम श्रेणी मैच का अनुभव— टीम में नया चेहरा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद राजस्थान के रहने वाले हैं। 20 साल के खलील ने अब तक सिर्फ दो प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। हालांकि लिस्ट ए और टी-20 क्रिकेट का उन्हें खासा अनुभव है। जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान वे भारतीय ए टीम का भी हिस्सा थे। हाल ही में बेंगलुरु में 50 ओवरों वालों चार मैचों की सीरीज में भी वे भारत ए की ओर से खेले थे। खलील ने भारत ए की ओर से जितने में भी मैच खेले उनमें सभी में उन्होंने विकेट लिए हैं। उन्होंने सीमित ओवरों वाले पिछले 9 मैच में 15 विकेट लिए हैं। (Jago India Voice)

इस प्रकार है टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायुडु, मनीष पांडेय, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद।
#Jago #India #Voice #Rohit #Sharma #Hitman #Caption 

No comments:

Post a Comment