Wednesday, 12 September 2018

काले जादू के चक्कर में पूरे परिवार ने दी जान by jagoindiavoice



jagoindiavoice
अहमदाबाद गुजरात के अहमदाबाद शहर में दिल्ली के बुराड़ी कांड जैसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार के तीन सदस्यों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। पूरी घटना के पीछे तंत्र-मंत्र का मामला निकल कर रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिवार के मुखिया कुणाल त्रिवेदी अपने परिवार के साथ नरोदा के अवनी स्काई में किराए के फ्लैट में रहते थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली के बुराड़ी कांड की तरह घर के मुखिया 45 वर्षीय कुणाल खुद को फांसी लगाई थी। जबकि उसकी पत्नी कविता और 16 वर्षीय बेटी श्रीन की लाश घर में पड़ी मिली। पुलिस के मुताबिक कविता और उनकी बेटी श्रीन ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या की है। जबकि घर की बुजुर्ग महिला यानी कुणाल की मां बेहोश हालत में पाई गई। उसने भी जहरीली दवा पी थी, हालांकि उन पर इस दवा का असर ज्यादा नहीं हुआ। फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती है।

No comments:

Post a Comment