आज पूरे दिन बारिश होने की जताई है संभावना | Rain in Capital of India
नई दिल्ली। राजधानी व आसपास के इलाकों में शनिवार को जमकर बारिश हुई। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 2.55 सेमी (एक इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। एक इलाके में पानी भरे होने से बस फंस गई, इसमें 30 यात्री सवार थे। इसके बाद सभी को निकाला गया। लगातार बारिश से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री गिरावट आ गई और टेम्परेचर 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज पूरे दिन बारिश होने की संभावना जताई है। (Jago India Voice)
![]() |
| Jago India Voice |
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी ट्वीट कर सड़कों-बाजारों पर पानी भरे होने की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मथुरा रोड, शेरशाह रोड से भैरों रोड, पुराना किला रोड, बिहारी कॉलोनी, महर्षि रमन मार्ग, तीन मूर्ति लेन, 11 मूर्ति और गिरधारी लाल गोस्वामी मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। लाजपत नगर मार्केट, पंत नगर बस अड्डा और पुलिस मुख्यालय के पास आईपी मार्ग शनिवार सुबह करीब 9 बजे ही दिल्ली के रेल भवन के आगे सड़क पर करीब एक फीट पानी जमा हो गया। (Jago India Voice) रिंग रोड पर स्थित यमुना बाजार इलाके में डीटीसी की बस के अंदर पानी घुस गया। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-24 पर भी पानी भरने के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। आईटीओ के पास लंबा जाम देखा गया, जिसमें हजारों गाड़ियां रेंगती नजर आईं। इस बीच उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश और भूस्खलन का सिलसिला जारी है। टिहरी गढ़वाल-देहरादून सीमा पर 100 मीटर लंबी और 50 मीटर गहरी झील बन गई है। प्रशासन ने आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों से उनके घरों को खाली करा लिया है। ट्रैफिक पुलिस ने ये भी अलर्ट दिया कि निचले इलाकों में बिजली सप्लाई भी बाधित हो सकती है।

No comments:
Post a Comment