जापानी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन में बेटिकट
स्पेशल सवारी को देख को बीच में ही रुकना पड़ा, यह स्पेशल सवारी था
‘सांप’ जो बड़े आराम से बुलेट ट्रेन के मजे ले रहा था।
टोक्यो।
जापानी बुलेट ट्रेन ‘शिंकानसेन’ में सफर कर रहे एक पैसेंजर की सीट के चारों
ओर एक 30 सेमी लंबा सांप लिपटा हुआ था और जैसे ही इस बात का पता चला ट्रेन
को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना
नहीं है।
ट्रेन ऑपरेटर जेआर टोकाइ ने बताया, ‘रिजर्व सीट पर बैठे पैसेंजर की कुर्सी
में करीब 50 मिनटों से एक सांप लिपटा पड़ा था। जैसे ही एक दूसरे पैसेंजर ने
सांप को देखा तुरंत कंडक्टर को इस बात की सूचना दी। इसके बाद
सुपर-एक्सप्रेस ट्रेन को हमामात्सु स्टेशन पर अचानक रुकना पड़ा और एक मिनट
में रेलवे पुलिस ने सांप को ट्रेन से उतार लिया।
ऐसी उम्मीद जतायी गयी कि किसी यात्री के सामान या फिर मेंटेनेंश के सामान
के साथ सांप ट्रेन में आ गया होगा। जापानी मीडिया के अनुसार, 30 सेमी लंबाई
वाले इस सांप को शुरुआत में अजगर की छोटी प्रजाति समझा गया पर बाद में
स्थानीय चिड़ियाघर द्वारा इसे ‘रैट स्नेक’ बताया गया।‘ रेलवे प्रवक्ता
अत्सुओ उतानो ने बताया कि ट्रेन क्रू मेंबर्स ने अनाउंसमेंट भी किया जिसमें
पूछा कि क्या किसी का पालतू सांप खोया है, लेकिन इसके लिए कोई प्रतिक्रिया
नहीं आयी।
सोमवार को हुए इस घटना के बाद रेलवे ने बताया कि ट्रेन में सांप मिलने की
यह कोई पहली घटना नहीं है। पांच साल पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी।
No comments:
Post a Comment