अपनी बेबाक और विवादित टिप्पणियों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व
चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने शहीद जवानों की शहादत का मजाक उड़ाया
है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को संबोधित करते हुए लिखा है कि
कश्मीर को लेना है तो बिहार को भी साथ लेना होगा। इतना ही नहीं उन्होंने
बिहार को पाकिस्तान से भी ज्यादा बड़ा खतरा बताया है। हालांकि बाद में इस
पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि ये तो मजाक था। काटजू ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'पाकिस्तानियों, चलो एक बार में ही
अपने सारे विवाद खत्म करते हैं। हम आपको कश्मीर देते हैं लेकिन केवल इस
शर्त पर कि आपको बिहार भी लेना पड़ेगा। यह एक पैकेज डील है। या तो आप पूरा
कश्मीर और बिहार लीजिए या फिर आपको कुछ नहीं मिलेगा।' इस पोस्ट में काटजू
ने एक और ऐसी टिप्पणी की है जिस पर राजनीतिक विवाद भी हो सकता है।
काटजू ने लिखा है, 'अटल बिहारी वाजपेयी ने आगरा समिट में मुशर्रफ के सामने एक ऐसी ही डील रखी थी। लेकिन उसने अपनी मूर्खता में अस्वीकार कर दिया था। अब यह ऑफर पाकिस्तानियों को फिर से मिल रहा है। मत चूक ऐ चौहान।'
इसके बाद भी काटजू अपनी एक फेसबुक पोस्ट में बिहार पर टिप्पणी करते हुए लिखते हैं, 'एक बार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में मेरे इंग्लिश टीचर फिराक़ गोरखपुरी ने मुझसे कहा था कि हिंदुस्तान को खतरा पाकिस्तान से नहीं बल्कि बिहार से है... मुझे अभी तक समझ नहीं आया है कि उनका क्या मतलब था।' लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद काटजू ने अपने फेसबुक पेज पर यह भी लिख दिया है कि लोग कोर्ट में एक पीआईएल फाइल करें कि अब बिहार के बारे में चुटकुले नहीं बनाए जा सकते।

No comments:
Post a Comment