Friday, 30 September 2016

मिस कॉल पर फ्री मिलेगा 1GB एयरटेल 4G डाटा

गैजेट डेस्क। Jio के ऑफर के बाद अब हर कंपनी सस्ते से सस्ता ऑफर यूजर्स को देने के लिए रेस का हिस्सा बन गई है। जहां एक ओर BSNL ने अपने BB प्लान्स और सस्ते कर दिए हैं, वहीं दूसरी ओर एयरटेल भी पीछे नहीं है। एयरटेल ने कुछ समय पहले 5GB फ्री डाटा वाला प्लान निकाला था। अब कंपनी ने एक ऐसा प्लान निकाला है जिसमें एक मिस कॉल देने पर यूजर्स को 1GB फ्री 4G डाटा मिलेगा।  क्या है ये ऑफर-  इस ऑफर के तहत एयरटेल के एक स्पेसिफिक नंबर पर मिस कॉल देने पर आपको 1GB फ्री 4G डाटा 28 दिनों के लिए मिलेगा।
कौन से नंबर पर करना है कॉल-

इस ऑफर के लिए यूजर्स को अपनी एयरटेल 4G सिम से 52122 पर कॉल करना होगा। कॉल एक रिंग जाने पर ही कट जाएगा।
ये ऑफर हर वो एयरटेल यूजर ले सकता है जो 4G सिम होने पर भी 3G यूज कर रहा हो। ये ऑफर 4G नेटवर्क बढ़ाने के लिए है। 
कहां-कहां है उपलब्ध-

ये ऑफर फिलहाल आंध्रप्रदेश , तेलंगाना, महाराष्ट्र, दिल्ली, कोलकाता, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरला, हरियाणा जैसे प्रदेशों के लिए है जल्दी ही बाकी स्टेट्स में भी आएगा। इस ऑफर की वैलिडिटी 28 दिनों से लेकर 90 दिनों तक है। ये आपके टेलिकॉम सर्कल पर निर्भर करता है कि ऑफर की वैलिडिटी आपके लिए कितनी रहेगी।
कैसे पता चलेगा मिल गया है फ्री डाटा-

एक बार कॉल करते ही आपका कॉल डिस्कनेक्ट हो जाएगा। इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा और आप अपना बैलेंस *121*2# पर डायल करके देख सकते हैं।
ये आएगा मैसेज-

Congrats! You have been credited with Free 1GB data, valid for 28 days.
Ensure you switch network setting yo 4G/LTE to experience high-speed internet on India’s widest 4G network.
 
 

Thursday, 29 September 2016

जाति विशेष पर टिप्पणी का मामला: गायिका सपना चौधरी की गिरफ्तारी पर रोक


चंडीगढ़-जाति विशेष के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोपों में घिरी हरियाणवी रागिनी गायिका सपना चौधरी की गिरफ्तारी पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। सपना ने उसके खिलाफ दर्ज एफआइआर को रद्द करने के लिए हाई कोर्ट में गुहार लगाई थी। मामले में सपना ने गिरफ्तारी पर रोक की गुहार भी लगाई थी। गत दिवस भी मामले की सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने मंगलवार को सपना व शिकायतकर्ता सतपाल तंवर को तलब किया था। बुधवार को हाई कोर्ट के आदेश पर सपना और शिकायतकर्ता सतपाल तंवर कोर्ट में पेश हुए। हाई कोर्ट ने तंवर को समझौता करने की सलाह दी, लेकिन तंवर का रुख नकारात्मक रहा। हाई कोर्ट ने कहा कि जब सपना ने माफी मांग ली है और वो तंवर के खिलाफ दर्ज दो एफआइआर भी वापस ले रही हैं तो इस केस को जारी रखने
गायिका सपना ...
का क्या मतलब है। कोर्ट ने गिरफ्तरी पर रोक लगाते हुए मामले की सुनवाई टाल दी। बता दें कि करीब 3 माह पूर्व सपना चौधरी ने सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के चकरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में रागिनी प्रस्तुत की थी। इसमें एक जाति विशेष पर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए खांडसा गाँव के सतपाल तंवर नामक व्यक्ति ने कहा था कि उनके द्वारा गाई गई रागिनी से एससीएसटी वर्ग के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ता ने सेक्टर-29 पुलिस थाना में सपना व अन्य लोगों के खिलाफ उक्त एक्ट के तहत मामला दर्ज करवा दिया था।

भारत से रिश्ते खराब हुए तो डूब सकती है पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री

पाकिस्तान के फिल्म उद्योग को चिंता है कि अगर भारत-पाकिस्तान संबंध और खराब होते हैं और देश में हिन्दी फिल्मों पर प्रतिबंध लगता है तो उसे 70 प्रतिशत तक नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिल्म जगत के लोगों को डर है कि अगर स्थिति बेहतर नहीं होती है तो आखिरकार भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने की आवाज उठेगी।

एक जाने-माने प्रदर्शक, वितरक और एट्रियम सिनेप्लेक्स सीरीज़ के मालिक नदीम मंडविवल्ला ने बताया, 'मैं निराशावादी बातें नहीं करना चाहता हूं लेकिन सच्चाई यह है कि नई हिन्दी और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के प्रदर्शित होने के कारण पिछले कुछ साल में पाकिस्तान के फिल्म उद्योग को एक उंचाई मिली है।'

उन्होंने बताया, 'मैं केवल यह उम्मीद करता हूं कि लंबी समयावधि तक संबंधों में तनाव नहीं रहना चाहिए। यहां तक कि अगर एक अस्थायी प्रतिबंध लगाया जाता है तो हम पर असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अगर कोई स्थायी प्रतिबंध लगता है तो ऐसी संभावना है कि ढेर सारे सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स बंद हो जाएंगे।'

एक लोकप्रिय फिल्म समीक्षक उमर अलवी ने बताया कि सिनेमा के पर्दों और टैक्स में बढ़ोतरी के कारण भी पाकिस्तानी फिल्म उद्योग का पुनरुत्थान हुआ है। अलवी ने बताया, 'कई पाकिस्तानी फिल्में प्रदर्शित हुई हैं और अच्छा कर रही हैं और कई अन्य प्रदर्शित होने के लिए कतार में हैं, लेकिन किसी सिनेमा जगत को बने रहने के लिए एक साल में कम से कम 50 से 60 फिल्मों का निर्माण करना चाहिए जो हम इस समय नहीं कर रहे हैं।'

रणबीर कपूर ने मेहंदी तो रचाई पर शादी नहीं हुई, जानें 'ऐ दिल है मुश्किल'

ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म के नए गाने 'चन्ना मेरेया' को रिलीज हुए अभी चंद ही घंटे हुए हैं कि यूट्यूब पर खबर लिखे जाने तक इस गाने को 55 हजार से ज्यादा दर्शक मिल चुके हैं. फिल्म के इस गाने में अरिजीत की आवाज में एक तरफा प्यार के दर्द को मजेदार तरीके से बयां किया गया है और गाने में फिल्म से जुड़े सस्पेंस जिस अंदाज में दिखाए गए हैं उससे यह गाना और मजेदार नजर आता है. आइए जानें आखि‍र रणबीर अनुष्का पर फिल्माए गए इस गाने की 5 खास बातें:
1. 'चन्ना मेरेया' गाने का म्यूजिक सबसे पहले रणबीर की पहले रिलीज हुई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के गाने 'कबीरा' की याद दिलाता है. गाने के शुरुआती बोल ही एक बात तो साफ कर देते हैं कि रणबीर और अनुष्का दोनों शादी के लिबास में नजर आ रहे हैं और फिर भी रणबीर अनुष्का को अलविदा कहते नजर आ रहे हैं. यह ट्विस्ट गाने के वीडियो से आपकी नजर नहीं हटने देता.
2. पहली बार है जब रणबीर कपूर या फिर यूं कहे कि शायद पहली बार किसी बॉलीवुड एक्टर ने दुल्हन की तरह मेहंदी रचाई है. गाने में रणबीर के मेहंदी से सजे हाथ और नम आंखें एक अलग ही तरह का नजारा पेश करते हैं.
3. गाने के मिक्स इमोशन आपको उलझाते हैं. गाने के वीडियो को देखने के बाद हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर रणबीर शादी छोड़ कर क्यूं जाते हैं, इस तरह से गाने में एक शॉर्ट स्टोरी बयां की गई है जिसका क्लाइमैक्स क्या होता है यह जानना सबके जहन में है.
4. अनुष्का को दुल्हन के लुक में देखना वाकई मजेदार है. सब्यसाची की डिजाइनर ड्रेस में अनुष्का क्या खूब नजर आ रही हैं.
5. गाने की एक बात आपको परेशान कर सकती है... कोई है जिसे रणबीर और अनुष्का 2-3 बार गले लगा रहे हैं. अब ये फवाद हैं या शाहरुख ... हम भी यही सोच रहे हैं...

इन सांवली हीरोइनों ने बॉलिवुड को दी अंतरराष्ट्रीय पहचान

कलर्स के कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में अभिनेत्री तनिष्ठा चैटर्जी पर की गई नस्भेदी टिप्पणी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हमारा मनोंरजन जगत आज भी गोरे-काले के पैमाने के पर अटका हुआ है। लेकिन शायद ऐसी टिप्पणी करने वालों को यह नहीं पाता कि तनिष्ठा चैटर्जी की उपलब्धियों के आगे ऐसे बयान मायने नहीं रखते। तनिष्ठा एक ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने ना सिर्फ अपने देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और बॉलीवुड को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।  
आइये हम आपको तनिष्ठा चैटर्जी के साथ ही कुछ ऐसी सांवली हीरोइनों से मिलवाते हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को एक अलग पहचान दी है। 
पार्च्ड फिल्म में विधवा की भूमिका में दिखी 'तनिष्का चैटर्जी' को अब तक 7 बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है। तनिष्का 2007 में 'ब्रिटिश इंडिपेंडेंट फिल्म अवॉर्ड' में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड हासिल कर चुकी हैं।  इसके साथ ही 'लन्दन एशियन फिल्म फेस्टिवल' में भी सम्मानित की जा चुकी हैं। 
'लॉस एंजिलिस' में भी 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल' में 'बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड' से सम्मानित की गई हैं। तनिष्ठा चैटर्जी हिंदी, अंग्रेजी दोनों फिल्मों में अपना बेहतरीन अभिनय दे चुकी हैं।
स्मिता पाटिल एक ऐसी अभिनेत्री थी जिनके नाम पर आज फिल्म जगत में अवॉर्ड भी दिए जाते हैं 'स्मिता पाटिल अवॉर्ड'। स्मिता पाटिल फिल्म, टेलीविजन और थिएटर हर जगह अपने अभिनय से लोगों को कायल करती थी।  हिंदी और मराठी अभिनेत्री स्मिता पाटिल को 'पदम श्री' पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।  उन्हें 2 बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड  मिला था।  इसके अलावा उन्हें 5 बार बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। 
उन्हें 2 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड में सपोर्टिंग बेस्ट एक्ट्रेस के लिए सम्मनित किया गया था। स्मिता पाटिल ने 'भूमिका, बाजार, आज की आवाज, अर्थ, मंडी' जैसी बेहतरीन फिल्मों में शानदार अभिनय किया था।
नंदिता दास ना सिर्फ अपनी बेहतरीन अभिनय के कारण जानी जाती हैं, बल्कि उनकी सांवली खूबसूरती से भी लाखों दिलों को दीवाना बनाती है।  नंदिता दास अब तक 10 भाषाआों में फिल्में कर चुकी हैं। 'फायर, अर्थ, फ़िराक, हजार चौरासी की माँ'  जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी नंदिता सांवली लड़कियों के दिल के भी काफी  करीब हैं। नंदिता दास ने काले-गोरे के भेदभाव के खिलाफ 'ब्लैक इज ब्यूटीफुल' नाम से एक कैम्पेन भी चलाया था।  इस कैम्पेन की फेसबुक पर काफी चर्चा भी हुई थी।  नंदिता दास कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकी हैं।  2008 में फ्रांस सरकार ने भी उन्हें सम्मानित किया था। उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।  'टोरंटों फिल्म फेस्टिवल' में इनकी फिल्म प्रदर्शित की जा चुकी है।  इसके साथ ही नंदिता अब तक 50 अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भाग ले चुकी हैं।  नंदिता 'कांन्स फिल्म फेस्टिवल' में 2 बार जूरी मेम्बर के रूप में भी शामिल चुकी हैं।  नंदिता दास को कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिल चुका  है।   

न्यूजर्सी स्टेशन पर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, 100 से अधिक घायल

होबोकेन (अमेरिका) : न्यूजर्सी के एक स्टेशन पर आज सुबह व्यस्त घंटों के दौरान एक यात्री ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें तीन लोगों के मारे जाने की खबर और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. 
न्यूयार्क की आधिकारिक आपातकालीन सूचना प्रणाली ने ट्वीट करके कहा, ‘‘न्यूजर्सी के होबोकेन स्टेशन पर एक ट्रांजिट ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण होबोकेन स्टेशन की तरफ आने वाली और यहां से जाने वाली सभी ट्रेन सेवाएं निलंबित की गई हैं.''
एबीसी न्यूज ने खबर दी कि ट्रेन के इंजीनियर और कई यात्रियों सहित दो दर्जन लोग घायल हो गये. सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में प्रमुख ट्रांजिट हब ट्रेन स्टेशन को गंभीर रुप से नुकसान पहुंचा और इसकी छत का एक हिस्सा ढह गया.

रेलवे के नये टाइम-टेबल में 36 जोड़ी नयी ट्रेन, 350 की बढ़ी स्पीड, पढ़ें

नयी दिल्ली : रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अगले एक साल में देश में 36 जोड़ी नई ट्रेन चलाने की तैयारी में हैं. इसके लिये भारतीय रेलवे ने कमर कस ली है. इन ट्रेनों में हमसफर, तेजस और उदय ट्रेनों को शामिल किया गया है. आज रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे की नयी समय सारणी जारी करते हुए कहा कि इस टाइम टेबल के मुताबिक रेलवे 250 ऑपरेशनल हॉल्ट को व्यवसायिक ठहराव देने का भी फैसला कर लिया है. रेलवे के मुताबिक हालांकि अभी नयी ट्रेनों के शुरू होने की तिथि का एलान करना बाकी है.
नयी समय सारणी होगी लागू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय रेलवे के सूत्रों की माने तो आगामी एक अक्तूबर से लागू होने वाले इस समय सारणी की महत्वपूर्ण बात यह है कि इस साल रेलवे मिशन रफ्तार के तहत तीन सौ पचास से अधिक ट्रेनों की स्पीड बढ़ाकर यात्रा में लगने वाले समय को कम करने का फैसला किया है. इन ट्रेनों में 75 ट्रेनें ऐसी हैं जिनकी स्पीड को बढ़ाकर सुपरफॉस्ट श्रेणी में शामिल किया गया है. इस समय सारणी में रेल बजट में घोषित की गयी हमसफर, उदय और तेजस जैसी ट्रेनों के रूट की घोषणा की गयी है. रेलवे द्वारा मुहैया करायी गयी जानकारी के मुताबिक जिन 10 हमसफर ट्रेनों को अगले एक साल में चलाया जायेगा उनमें गोरखपुर से आनंद बिहार वाया लखनऊ, दुर्ग से निजामुद्दीन वाया झांसी, बांद्रा से पटना, सियालदह से जम्मूतवी, वाया लखनऊ व वाराणसी के साथ श्रीगंगा नगर से तिरुचुरल्लापल्ली वाया अहमदाबाद शामिल है.
ट्रेनों के रूट तय
जानकारी के मुताबिक पूरी तरह स्लीपर श्रेणी वाले ट्रेन उदय के रूट दरभंगा से जालंधर वाया गोरखपुर, टाटा नगर से लोक नायक टर्मिनस, विलासपुर से फिरोजपुर, बांद्रा से गोरखपुर शामिल है. वहीं दूसरी ओर तीन तेजस ट्रेनों के जो रूट हैं उनके मुताबिक दिल्ली और चंडीगढ़, लखनऊ और आनंद बिहार और मुंबई सीएटी से मडगांव के बीच चलायी जायेगी. दूसरी ओर उदय ट्रेनों के भी तीन रूट तय किये गये हैं.
तारीख होगी तय
भारतीय रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों के चलने की तारीख इसलिये अभी तय नहीं की गयी है, क्योंकि इन ट्रेनों के नये कोच अभी तैयार हो रहे हैं. इन ट्रेनों के टाइम टेबल को शामिल कर लिया गया है. वहीं दूसरी ओर रेलवे का कहना है कि ट्रेनों के 240 ठहराव को चिन्हित कर लिया गया है. पहले इन ट्रेनों के ठहराव ऑपरेशनल होते थे और उनपर स्टेशनों पर यात्री सवार नहीं हो पाते थे. अब इन ट्रेनों को वाणिज्यिक रूप से ठहराव सुनिश्चित किया गया है.
महिलाओं को आरक्षण
जानकारी के मुताबिक सुरेश प्रभु ने रेलवे स्टेशनों पर दिये जाने वाले कैटरिंग स्टॉल्स में महिलाओं के आरक्षण की व्यवस्था करने की बात कही है. इस ऐलान के बाद स्टेशनों पर मौजूद आठ हजार खाने पीने की दुकानों में से 33 प्रतिशत महिलाओं को दुकानें दी जायेगीं. रेल मंत्री के मुताबिक इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति समृद्ध होगी और वे स्वालंबी बनेंगी. इस बार के रेल बजट में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव था. सभी आरक्षित श्रेणियों में मिलेगा महिलाओं कि हिस्सा देने पर भी विचार हुआ है.

नवरात्र में 10 दिनों का अनोखा संयोग इन लोगों के लिए है अति शुभ

शारदीय नवरात्र का आरम्भ आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 1 अक्टूबर 2016 दिन शनिवार को प्रारम्भ हो रहा है।ज्योतिषियों की मानें तो शारदीय नवरात्र आम जनमानस के लिए इस बार उत्तमफल देने वाला साबित होगा। द्वितीया तिथि की वृद्धि होने से इस बार नवरात्र 10 दिनों का है। यह संयोग चार शतक पूर्व बना था। जो अति उत्तम संयोग है। इस संवत्सर का राजा शुक्र के होने के कारण मां की अराधना अति शुफलदायक होगी।
देवी का दिन सोमवार और शुक्रवार को ही माना जाता है। इसमें भी भगवती पूजन के लिए सोमवार का विशेष महत्व है। साथ ही नवरात्र के पहले दिन हस्त नक्षत्र एवं ब्रह्म योग नवरात्र के शुभफल को बढ़ा देते हैं। शुक्र की अधिष्ठात्री देवी हैं माता जगदम्बा है और शुक्र धन वैभव संपन्नता का प्रतिनिधि ग्रह है।
ज्योतिर्विद पं.दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि ग्रहों की स्थिति के अनुसार बहुत अच्छी स्थिति बन रही है। चूंकि शुक्र की अधिष्ठात्री देवी माता दुर्गा हैं। अतः इन नवरात्र शुक्र की असीम कृपा माता के भक्तों को मिलेगी क्योंकि शुक्र पूरे नवरात्र के दौरान स्वगृही तुला राशि में विराजमान रहेगा। पूरे नवरात्र मंगल धनु राशि में है जो अत्यंत शुभकारी है। धनु राशि में मंगल उच्चाभिलाषी मित्र गृही होकर बैठा है मंगल की यह स्थिति नौकरी-पेशा वालों के लिए और पुलिस फोर्स के लिए बेहतर समय होगा और देश में आयुध से सम्बंधित नए समझौते हो सकते है।
पंडित दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि बुध, गुरु की स्थिति भी अच्छी है। ऐसे में उन छात्रों जो रोजगार के नए अवसर खोज रहा है उसे मंगल, बुध, गुरु का पूर्ण सहयोग तो मिलेगा ही साथ ही माता का पूजा अर्चना करने से सेना एवं अन्य जगहों पर नए अवसर प्राप्त होंगे। चाहे नौकरीपेशा, व्यवसायिक या श्रमिक वर्ग हो ग्रहों का पूरा आशीर्वाद पूरे जनमानस एवं हर वर्ग को मिल रहा है। ग्रहों की यह स्थिति व्यवसाय की शुरुआत के लिए लिए भी अच्छी है।
शुक्र का पुरे नवरात्र स्वगृही होना महिलाओं की स्थिति एवं वर्चस्व में वृद्धि का भी संकेत है। अतः इस नवरात्र महिलाएं अगर माता का व्रत, पूजन पूर्ण मनोयोग से करें तो निश्चित ही उनके सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

कैसे पाक का हाथ थामने वाले से सर्जिकल ऑपरेशन करने वाला शख्स बने PM मोदी?

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने उरी हमले पर दुख जताते हुए पाकिस्तान को सीधा संदेश दिया था जिसमे उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के हुक्मरान सुन लें भारत इस दर्द को भूलने वाला नहीं  है. साथ ही उन्होंने देशवासियों को भरोसा दिलाया था कि हमारे 18 जवानों की शहादत बेकार नहीं जायेगी. उस वक्त प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने सीधे संकेत दे दिया था कि वो इस दर्द का जवाब जरूर देंगे. आज खबर आयी कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में दो किलोमीटर अंदर घुस कर भारतीय फौज ने सर्जिकल स्ट्राइक की. इस खुफिया मिशन में कई आतंकी और आतंकियों के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया.
यह दूसरी बार है जब भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है. इससे पहले म्यामांर बॉर्डर पर भारतीय सेना ने इसी तरह एक खुफिया मिशन को अंजाम दिया था. भारत इस फैसले तक कैसे पहुंचा? मोदी के कार्यकाल में हुए इन दो स्ट्राइक ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि भारत कोई शॉफ्ट स्टेट नहीं है, जिसे आसानी से निशाना बना ले. म्यांमार में भी ऑपरेशन को अंजाम पूर्वोत्तर के उग्रवादी संगठन द्वारा 20 जवानों को शहीद किये जाने के बाद दिया गया था. इन दोनों ऑपरेशन की क्लोज मानिटरिंग एनएसए अजीत डोभाल ने की. दोनों स्ट्राइक में अंतर यह है कि म्यांमार की सीमा पर पर किये गये ऑपरेशन के लिए बेहतर रिश्तों के कारण उसे भरोसे में लिया गया था, लेकिन पाकिस्तान अधिकृत इलाके में बिना सूचना सीधी कार्रवाई की गयी.
सवाल उठता है कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद की गयी शानदार कूटनीतिक शुरुआत के बावजूद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में कैसे धीरे-धीरे खटास बढ़ती गयी? नयी सरकार के बेहतर संबंध स्थापित करने के प्रयास को कैसे झटका लगा? सवाल कई हैं लेकिन भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इन दो सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बदली है.
कैसे बनी सर्जिकल स्ट्राइक की योजना और कैसे दिया गया पूरे मिशन को अंजाम? 
 
उरी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी और उनके पुरानी तरह ही घटना की निंदा करने पर सवाल खड़े होने लगे. सोशल मीडिया से लेकर मुख्यधारा की मीडिया में भी इसकी चर्चा होने लगी की क्या भारत इस तरह के हमलों का जवाब नहीं देगा. केरल के कोझिकोड में एक सभा के दौरान उन्होंने पाकिस्तान को सीधा संकेत दिया. उनके बयान की चौतरफा सराहना हुई. 
 
इस दौरान विभिन्न स्तर पर सिलसिलेवार बैठकें होती रहीं. गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, एनएसए अजित डोभाल समेत सेना के कई महत्वपूर्ण अधिकारियों ने अलग-अलग बैठक की. कई दौर की इस बैठक में कई अहम फैसले लिये गये, जिनमें पाकिस्तान को अलग- थलग करना, सिंधु जल समझौता की समीक्षा सहित  कई अन्य महत्वपूर्ण स्तर पर पाकिस्तान को जवाब देने की रणनीति बनी. इस बीच सेना और खुफिया सूत्रों ने लगातार सीमा पर आतंकवादियों को ट्रेक किया जो सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे. 
 
भारत ने ट्रेक किया कि आतंकियों का लांचिंग पैड नजदीक है और कई आतंकी सीमा पार करने की ताक में हैं. भारत ने इनके ठिकाने और लांचिंग पैड को खत्म करने की योजना बनायी और हेलीकॉप्टर से एलओसी के नजदीक पहुंचे. सेना के जवानों ने रेंगते हुए बार्डर पार किया और सीमा पार करने की ताक में बैठे आतंकी और उनके ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया. ऑपरेशन रात के 12.30 बजे से लेकर सुबह 4.30 बजे तक चला. ऑपरेशन की सफलता के बाद इसकी जानकारी पाकिस्तान को भी दे दी गयी. इस तरह के हमले से भारत ने साबित कर दिया कि सेना के जवानों के पास सर्जिकल स्ट्राइक करने की क्षमता है और LOC के उस पार घुस कर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की योग्यता है.
 
भारत ने बढ़ाया दोस्ती के हाथ पाकिस्तान ने पीठ में घोपा छुरा 
 
नयी सरकार गठन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शार्क देशों को न्यौता दिया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी इसमें शामिल हुए और नये सिरे से संबंध स्थापित हुए. इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के मुखिया कई मंचों पर मिले. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक पाकिस्तान उतरे और नवाज शरीफ के घर पर चाय पी. दोनों तरफ से तोहफों का आदान-प्रदान हुआ. किसी ने आम भेजे तो किसी ने साड़ी भेजकर संबंधों को प्रगाड़ करने की कोशिश की. पठानकोट हमले के साथ ही पाकिस्तान ने पीठ में एक बार फिर छुरा घोंपने का काम किया. 
 
पाकिस्तान की जांच एजेंसी ने भारत आकर इसकी जांच की, लेकिन अपने वादे से मुकर कर भारतीय टीम को पाकिस्तान जाकर जांच करने नहीं दिया. बातचीत के लिए पाकिस्तान ने अलगाववादियों को बीच में लाने की कोशिश की. जम्मू कश्मीर में आतंकी बुहरान वानी के मारे जाने के बाद पाकिस्तान ने उसे हीरो की तरह स्थापित करना शुरू कर दिया. लगातार जम्मू कश्मीर में सेना के कैंप और बार्डर के उस पार से फायरिंग जारी रही. पाकिस्तान की इन हरकतों के बाद संबंध खराब होते गये. पाकिस्तान पोषित आतंकियों ने उरी हमला करके भारत के सब्र की सीमा तोड़ दी. जिसका जवाब भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में दिया.  
 
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की रणनीति 
 भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमेशा से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद की चर्चा करता रहा है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित कई संगठन और आतंकवादी पाकिस्तान की शरण में हैं. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन के दौरान एक बार फिर पाक का नापाका चेहरा पूरी दुनिया के सामने पेश किया. पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तो बेनकाब हुआ ही.
 भारत और अफगानिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में  मिलकर पाकिस्तान के आतंकवाद पर सवाल खड़े किये. सार्क देशों ने भी इस बार पाकिस्तान में होने वाली बैठक का  बहिष्कार कर दिया उसमें भारत के साथ चार ऐसे देश थे जिन्होंने बैठक में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पाक को घेरते हुए कई बार बयान दिया कि दूसरे क्षेत्रीय सहयोग संगठनों की तरह सार्क इसलिए बेहतर ढंग से काम नहीं कर पा रहा क्योंकि इसमें एक देश का रवैया आड़े आता है.

पहली बार LoC पारकर PAK के कब्जे वाले कश्मीर में घुसी Indian Army

नई दिल्ली.उड़ी हमले के 10 दिन बाद इंडियन आर्मी ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया। पहली बार लाइन ऑफ कंट्रोल पार किया और पाक के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर आतंकियों के लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया। आर्मी ने आंकड़े तो नहीं बताए, लेकिन माना जा रहा है कि सर्जिकल कमांडो स्ट्राइक में कुल 38 अातंकी मारे गए। पीओके के 2 किमी अंदर 7 आतंकी कैम्प तबाह कर दिए। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में पाक आर्मी के भी 2 सैनिक मारे गए। भारत के इस एलान के बाद पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने कहा कि हम अमन चाहते हैं। भारत इसे हमारी कमजोरी न समझे। बता दें कि 45 साल में छठी बार ऐसा हुआ है कि हमारी सेना ने सीमाओं के पार जाकर ऐसी साहसिक कार्रवाई की है। डीजीएमओ ने क्या किया खुलासा...
- डीजीएमओ रणवीर सिंह ने कहा, ''कल बहुत ही भरोसेमंद और पक्की जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी एलओसी के साथ लॉन्च पैड्स के अंदर इकट्ठा हुए हैं। वे इस इरादे के साथ इकट्ठा हुए थे कि घुसपैठ कर सीमा के इस तरफ जम्मू-कश्मीर के अंदर या भारत के अहम शहरों में आतंकी हमले कर सकें।"
- "यह खबर मिलने के बाद भारतीय सेना ने कल रात आतंकियों के लॉन्च पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक किए। इसका मकसद आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करना था जो हमारे देश के लोगों को नुकसान पहुंचाना चाहते थे।"
- "हमारे सर्जिकल स्ट्राइक में कई आतंकी मारे गए। एलओसी पार उन्हें भारी नुकसान पहुंचा। यह ऑपरेशन अभी खत्म हो गया है। इसका मकसद आतंकियों से निपटना था। हमारा तुरंत ऐसा कोई ऑपरेशन दोबारा चलाने का इरादा नहीं है। लेकिन भारतीय आर्म्ड फोर्सेस किसी भी आपात स्थिति का जवाब देने को पूरी तरह तैयार है।"
- "मैंने पाक के डीजीएमओ से बात कर उन्हें कल रात के ऑपरेशन की जानकारी दी। हम किसी भी सूरत में आतंकियों को एलओसी के पार बेझिझक हरकत नहीं करने दे सकते। हमें यह गवारा नहीं होगा कि आतंकी हमारे देश के अंदर किसी भी नागरिक को नुकसान पहुंचाएं।"
- "पाक ने जनवरी 2004 में भराेसा दिलाया था कि वे अपनी सरजमीं का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिए नहीं होने देंगे। हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान अपने वादे पर कायम रहेगा और को-ऑपरेट करेगा।"
कैसे हुआ सर्जिकल स्ट्राइक?
- इंडियन आर्मी के पैरा कमांडोज ने एलओसी पारकर इसे अंजाम दिया। एयरफोर्स की मदद नहीं ली गई। सिर्फ पैरा कमांडो शामिल थे, जिन्हें एलओसी तक हेलिकॉप्टरों के जरिए पहुंचाया गया।
- बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात 12.30 बजे यह ऑपरेशन शुरू हुआ जो 4 घंटे चला। 7 आतंकी कैम्प पर सर्जिकल स्ट्राइक किए गए। हमारे कमांडो पाक के कब्जे वाले कश्मीर में 2 किमी अंदर तक घुस गए। 38 आतंकी मार गिराए।
- पाकिस्तान इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन्स ने माना कि भारत ने एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ भिम्बेर, हाॅटस्प्रिंग, केल और लिपा सेक्टर में हमला किया।
- बताया जा रहा है कि भारतीय कमांडोज का जवाब देने पाक आर्मी आगे आई, लेकिन काउंटर ऑपरेशन में पाक के भी दो सैनिक मारे गए।
क्या होती है सर्जिकल स्ट्राइक
- सर्जिकल स्ट्राइक में सेना गुपचुप तरीके से सीमा के पार जाकर ऑपरेशन को अंजाम देती है। अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को भी ऐसे ही मारा था।
पढ़ें: सबसे दिलचस्प घटनाक्रम जो बता रहा है कि कैसे जारी थी हलचल?
1# जॉन कैरी ने सुषमा स्वराज से दिन में दो बार फोन पर बात की:मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चर्चा हुई। कहा गया कि जॉन ने उड़ी हमले की निंदा की।
2# सुसैन और अजीत के बीच फोन पर बात:अमेरिकी नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर (NSA) सुसैन राइस और अजीत डोभाल के बीच गुरुवार की सुबह बातचीत हुई। सुसैन ने फोन कर उड़ी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा व्हाइट हाउस चाहता है कि यूएन की ओर से घोषित आतंकी संगठनों के खिलाफ पाकिस्तान एक्शन ले और उन्हें तबाह करेंं।
3# सार्क समिट का बायकॉट: दो दिन पहले भारत ने एलान किया कि वह नवंबर में इस्लामाबाद में होने वाली सार्क समिट का बायकॉट करेगा। चार और देश पीछे हटे। इससे पहले यूएन में सुषमा ने पाक पर तीखे बयान दिए।
4# एलओसी पर फायरिंग:बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एलओसी पर सीजफायर वॉयलेशन की खबरें आईं। सुबह पाक मीडिया के हवाले से खबर आई कि भारत की जवाबी फायरिंग में पाक के दो सैनिक शहीद हो गए।
5# अमेरिका हुआ एक्टिव: गुरुवार सुबह अमेरिका की नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर सुजैन राइस ने हमारे एनएसए अजीत डोभाल से फोन पर बात की।
6# हाई लेवल मीटिंग:मोदी ने गुरुवार सुबह कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्युरिटी की अहम मीटिंग बुलाई। इसमें राजनाथ, सुषमा, जेटली, पर्रिकर, डोभाल, आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग, फॉरेन सेक्रेटरी एस जयशंकर और डीजीएमओ रणवीर सिंह शामिल हुए।
7# अहम बैठक टली:कोई बड़ा एलान होना था, इसलिए पाक को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने से जुड़ी एक अहम बैठक टाल दी गई।
8# ...और खुलासा:तभी खबर आई फॉरेन मिनिस्ट्री और डिफेंस मिनिस्ट्री की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीएमओ सामने आए और सर्जिकल स्ट्राइक का खुलासा किया।
कितनी अहमियत रखता है यह खुलासा?
(a) पहली बार एलओसी पार की:
भारत-पाक के बीच 1949 में कराची एग्रीमेंट के बाद सीजफायर लागू हुआ था। तब से 775 किमी की रेखा सीजफायर लाइन कहलाने लगी। 1971 में इसे एलओसी नाम दिया गया। तब से अब तक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि हमारी आर्मी ने एलओसी पार किया है।
(b) पहली बार खुलकर एलान:यह भी पहली बार हुआ है कि पाक के मामले में भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की बात पहली बार खुलकर कबूल की है। पिछले साल म्यांमार में जब भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक किया था, तब भारत ने खुलकर इस बारे में कुछ नहीं कहा था।
(c) मनमोहन, सोनिया को बताया:मोदी सरकार और आर्मी ने इसे कितने बड़े पैमाने पर कबूल किया है, इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि इस सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट के अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, जम्मू-कश्मीर के गवर्नर और सीएम को भी जानकारी दी गई। सुषमा स्वराज ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। वहीं, राजनाथ सिंह ने सभी राज्यों के सीएम को फोन कर बताया।
(d) मोदी ने बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग: इस खुलासे के बाद मोदी ने शाम को ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई। कांग्रेस से लेकर सभी दलों ने सरकार और आर्मी के इस कदम की तारीफ की है।

पहली बार LoC पारकर PAK के कब्जे वाले कश्मीर में घुसी हमारी आर्मी, 38 आतंकी मार गिराए

नई दिल्ली । भारतीय सेना द्वारा पीओके में देर रात किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनेताओं की ओर से एक सुर में सराहना मिल रही है। पूरा राजनीतिक जगत एकजुट हो भारतीय सैनिक के इस साहस को सलाम कर रहा है। इस क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार के इस कदम को सराहनीय बताया और कहा कि देश की सुरक्षा के लिए किसी भी काम में हम सरकार के साथ हैं। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी ट्वीट कर इस सफल ऑपरेशन के लिए सेना को बधाई दी है। पर जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सीमा पर बढ़े तनाव के प्रति चिंता जतायी है।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज्यवर्द्धन राठौर ने भारतीय आर्मी और प्रधानमंत्री को इस साहसी कदम के लिए बधाई दिया। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि अब खेल शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस समय पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है। उधर शाहनवाज हुसैन ने इसे सभी आतंकवादियों के लिए सबक बताया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी पूरे दिल से भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन करती है। हमारे देश के जांबाज सिपाहियों को हमारा सलाम।'
भारतीय जनता के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज हर देशवासी को भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व महसूस हो रहा है, वो हल्ला नहीं मचाते, करके दिखाते हैं। साथ ही लिखा है कि आज 56 इंच के सीने वाले नेता ने, सभी देशवासियों का सीना 66 इंच का कर दिया। ये तो बस शुरुआत है। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा, 'उड़ी हमले से भारत में रोष था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंकी हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। हाल के दिनों में घुसपैठ की कोशिशें भी बढ़ीं। पाकिस्तान से हर मुद्दे पर बात की कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया। पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करता है। लेकिन उम्मीद है कि पाकिस्तान अब बाज आ जाएगा। पाकिस्तान को अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखने पर काम करना चाहिए। सेना और पीएम मोदी के हाथों में देश महफूज है।
भारतीय सेना द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा, 'सेना के इस कदम का हम स्वागत करते हैं। हम आशा करते हैं कि पाकिस्तान को इससे सबक मिलेगा और वह अपनी नापाक हरकतों से बाज आ जाएगा।'
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा आतंक के लॉन्च पैड्स पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना को बधाई देता हूं। सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवादियों को भारी नुकसान हुआ लेकिन भारतीय सेना का कोई जवान इस सर्जिकल स्ट्राइक में घायल नहीं हुआ है। यह दिखाता है कि हम राष्ट्र की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही में भारतीय सेना के उन जांबाज सिपाहियों को सलाम करता हूं, जिन्होंने उन्हें माकूल जवाब दिया जो मासूम भारतीयों पर हमला करते हैं और आतंकवाद फैलाते हैं।
इधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि इस समय पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'भारत माता की जय। पूरा देश भारतीय सेना के साथ है।' शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमारे सुरक्षाबलों को हम सलाम करते हैं, जिन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना ने पीओके में जाकर आतंकवादियों को निशाना बनाया है। यह सभी आतंकवादियों के लिए सबक है। हमें आत्मरक्षा करने का हक है।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक तब किया गया, जब पाकिस्तान ने हमारे सामने कोई रास्ता नहीं छोड़ा है। पाकिस्तान लगातार अपनी जमीन पर आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। भारतीय सेना का यह कदम एक उदाहरण है कि हम कैसे सीमापार के आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा, 'अगर हमारी सेना ने निर्णय लिया है, तो पूरा राष्ट्र उनका समर्थन करेगा।'
पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने भारतीय सेना को सफल सर्जिकल स्ट्राइक के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नमो सरकार आंतकवाद के खिलाफ जंग लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है। जम्मू और कश्मीर के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश की तरह व्यवहार कर रहा है, उसे माकूल जवाब देना जरूरी था। यह स्ट्राइक भारतीय सेना का हौसला बढ़ाएगी।
बता दें कि भारत ने पहली बार सीमा पार जाकर पीओके में देर रात सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। भारतीय डीजीएमओ के अनुसार, इस सर्जिकल स्ट्राइक में आतंकियों को भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए भारत के डीजीएमओ ने कहा कि भारत ने बीती रात पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया। इस कार्रवाई को स्पेशल कमांडो द्वारा अंजाम दिया जाएगा। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सर्जिकल स्ट्राइक की निंदा की है और कहा कि उसकी शांति की चाह को कमजोरी ना समझा जाए।

दो गरुड़ कमांडो की कहानी, एक शहीद हुआ तो दूसरा 6 गोलियां खाकर लड़ता रहा

अंबाला। भारतीय सेना ने बुधवार रात को एलओसी पार करके कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसे बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के उड़ी आर्मी बेस और इससे पहले पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के बदले के रूप में देखा जा रहा है। देश के वीरों को सलाम करते हुए हरियाणा के दो गरुड़ कमांडोज की कहानी से अवगत करा रहा है। शहीद गुरसेवक को मिला शौर्य चक्र, शैलभ गौड़ 6 गोलियां खाकर भी 1 घंटे तक लड़ते रहे...
झाड़ियों में छिपे आतंकियों पर नजर पड़ी तो सबसे पहले झपटा था 
शैलभ गौड़
- पठानकोट हमले में अंबाला कैंट के गरुड़ कमांडो शैलभ गौड़ जख्मी हो गए थे। पेट में छह गोलियां लगने के बावजूद कमांडो पूरा एक घंटा आतंकियों से लड़ते रहे।
- बाद में कमांडो शैलभ को अन्य सैनिकों की मदद से वहां से निकालकर पठानकोट के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया और वहां से करीब 15 दिन तक आईसीयू में रहने के बाद शैलभ घर लौटे थे।
- शैलभ ने बताया था कि वह शहीद गुरसेवक के साथ ही मोर्चे पर तैनात थे। पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान इन दोनों की नजर सबसे पहले झाड़ियों में छिपे आतंकियों पर पड़ी। सबसे पहले शैलभ गौड़ ने ही आतंकियों पर फायर किया।
- आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिस दौरान गुरसेवक सिंह ने उसे (शैलभ को) पीछे धकेलकर खुद आतंकियों से लोहा लेने की ठानी। साथी शहीद हो गए, पर पेट में 6 गोलियां खाकर भी शैलभ 1 घंटे तक आतंकियों से लड़ते रहे।

पाकिस्‍तान में 3 किलोमीटर तक अंदर घुसे हमारे स्पेशल कमांडोज, रात को चार घंटे तक चला ऑपरेशन

मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक करीब 25 स्पेशल कमांडोज ने ये ऑपरेशन पूरा किया. इन कमांडोज ने भिंबेर, केल, लीपा और टट्टापानी के पास बने लॉन्च पैड्स को अपना निशाना बनाया. एक ही समय में भारतीय सेना ने अलग-अलग जगहों पर बने 3 कैंप्स का खात्म किया. रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, एनएसए अजीत डोभाल, सेना प्रमुख और डीजीएमओ ने पूरी रात सर्जिकल ऑपरेशन को मॉनीटर किया.
वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट रद्द
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद वाघा बॉर्डर पर गुरुवार को होने वाली बीटिंग रिट्रीट को रद्द कर दिया गया है. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के इस आदेश के बाद आज वाघा बॉर्डर पर परेड नहीं होगी.
भारत ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिशें
डीजीएमओ ने यह बताया कि इस साल पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की 20 कोशिशें नाकाम की गई हैं. उरी और पूंछ में हुए आतंकी हमलों में पाकिस्तानी हाथ होने के कई सबूत हैं. इन हमलों में मारे गए आतंकवादियों के पास से कई ऐसे सामान मिले हैं जिनके पाकिस्तान का चिह्न बना हुआ है. इतना ही नहीं भारत ने कई बार पाकिस्तान को सबूत सौंपे हैं लेकिन कोई असर नहीं हुआ है.

Tuesday, 27 September 2016

सावधान! इस तरह बैंक एटीएम काट रहे हैं आपकी जेब

नई दिल्ली, एएनआई। उड़ी में हुए आतंकी हमले से देश अभी पूरी तरह से उबर भी नहीं पाया कि पंजाब के पठानकोट में संदिग्ध शख्स को देखे जाने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जैसे में इस सूचना की भनक पुलिस को लगी आनन-फानन में उस शख्स की चप्पे-चप्पे पर तलाशी की जा रही है। फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है।

इससे पहले उस वक्त पठानकोट दहल उठा था जब आतंकियों ने इस साल की शुरूआत में ही यहां की वायुसेना छावनी पर धावा बोल दिया था। इस हमले में चार आतंकियों को मार गिराया गया था जबकि इस घटना में भारत के दो जवान भी शहीद हो गए थे।


श्रीनगर में SSB कैंप पर ग्रेनेड से हमला

दूसरी तरफ श्रीनगर स्थित सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल(SSB) के कैंप पर भी हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि कैंप पर ग्रेनेड से हमला हुआ है। हमले के बाद से सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

पठानकोट में संदिग्ध शख्स दिखने के बाद मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली, एएनआई। उड़ी में हुए आतंकी हमले से देश अभी पूरी तरह से उबर भी नहीं पाया कि पंजाब के पठानकोट में संदिग्ध शख्स को देखे जाने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जैसे में इस सूचना की भनक पुलिस को लगी आनन-फानन में उस शख्स की चप्पे-चप्पे पर तलाशी की जा रही है। फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है।

इससे पहले उस वक्त पठानकोट दहल उठा था जब आतंकियों ने इस साल की शुरूआत में ही यहां की वायुसेना छावनी पर धावा बोल दिया था। इस हमले में चार आतंकियों को मार गिराया गया था जबकि इस घटना में भारत के दो जवान भी शहीद हो गए थे।


श्रीनगर में SSB कैंप पर ग्रेनेड से हमला

दूसरी तरफ श्रीनगर स्थित सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल(SSB) के कैंप पर भी हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि कैंप पर ग्रेनेड से हमला हुआ है। हमले के बाद से सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

इन 10 उपायों से मुंह के दुर्गन्ध को करें दूर

मुंह के दुर्गन्ध की समस्या एक ऐसी समस्या है, जिससे आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। आप कितने भी स्मार्ट और सुंदर क्यों ना दिख रहें हो, मुंह की दुर्गन्ध आपको लोगों के बीच शर्मिंदा कर देती है।
लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपने मुंह की दुर्गन्ध से परेशान हैं, तो हम आपको बाताते हैं ऐसे 10 उपाय जिससे आपको इस दुर्गन्ध से मिल जायेगा छुटकारा।
1. जीभ की सफाई
मुंह की दुर्गन्ध में हमारे जीभ की बहुत बड़ी भूमिका होती है। अगर आपके मुंह से दुर्गन्ध आ रही है, तो आप अपने जीभ की सफाई पर भी पूरा ध्यान दें। जीभ पर जमी गन्दगी मुंह की दुर्गन्ध का कारण बन सकती है। इसलिए हर बार खाना खाने के बाद अपने जीभ को भी अच्छे से साफ करें।
मुंह की दुर्गन्ध से छुटकारा के लिए मुंह को नम रखना भी बहुत जरूरी है। मुंह ड्राई होने पर हमारा खाना जीभ और दांतों के बीच ही रह जाता है। इसके लिए जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की आदत डालें।

3. रोजाना सोने से पहले करें ब्रश
रात को सोने से पहले रोजाना ब्रश करने की आदत डालें।
4. खाने के बाद करें कुल्ला
कुछ भी खाने के बाद अच्छे से कुल्ला करना नहीं भूले।
5. सिगरेट और तम्बाकू से बचें
सिगरेट और तम्बाकू मुंह पर बहुत प्रभाव छोड़ती है। इसके सेवन से मुंह में गंध बनी रहती है, इसलिए अगर आप तम्बाकू और सिगरेट का सेवन करते हैं, तो इससे बचें।
6. खांए शुगर लेस कैंडी या शुगर लेस च्विंगम
आप मुंह की दुर्गन्ध से छुटकारा पाने के लिए शुगर लेस कैंडी या शुगर लेस च्विंगम खा सकते हैं। यह आपके मुंह में चिपके खाद्य पदार्थ को निकालने का काम करता है।

7. फ्लॉश करें
दांतों में दिन में एक बार जरूर फ्लॉश करें। अगर संभव हो तो हर बार खाने के बाद फ्लॉश करें। फ्लॉश आपके दांतों के बीच की उन गंदगियों को निकालता है, जो ब्रश और कुल्ला करने पर भी नहीं निकल पाती है ।

8. बेकिंग सोडा से अपने दांतों की करें सफाई 
सप्ताह में एक बार बेकिंग सोडा से अपने दांतों की सफाई करें। अपने टूथ ब्रश में बेकिंग सोडा की हल्की मात्रा लगाकर आप रोजाना भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा आपके मुंह के बैक्टेरिया को खत्म करने में मदद करता है।
9. सरसों का तेल में नमक मिलाकर दांतों की करें सफाई
 सरसों के तेल में चुटकी भर नमक मिलाकर अपने दांतों की सफाई करें। यह भी आपके मुंह की दुर्गन्ध खत्म करने में मददगार होता है।
10. डॉक्टर के पास जाएँ
 समय-समय पर दांतों के डॉक्टर के पास भी जरूर जाएँ।

...तो इस बीमारी की वजह से अकेलापन महसूस करते हैं कुछ लोग

कुछ लोगों को अवसाद और अकेलापन घेरे रहता है। एक नई रिसर्च में सामने आया है कि इसके पीछे खराब शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। करीब 10,000 लोगों पर की गई इस रिसर्च में सामने आया है कि अकेलापन महसूस करने के पीछे जेनेटिक कारण भी मौजूद हैं।
साइंस जर्नल ‘जर्नल न्यूरोसाइकोफार्माकोलाजी’ में प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक, अकेलापन का आनुवांशिक खतरा तंत्रिका रोग से जुड़ा होता है। लंबे समय तक नकारात्मक भावनाओं की वजह से और अवसाद के लक्षणों से इसका संबंध है। अमेरिका के सैन डिएगो स्कूल ऑफ मेडिसिन, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान के प्रोफेसर, प्रमुख शोधकर्ता अब्राहम पालमर ने कहा, ‘‘दो लोगों के एक समान संख्या में करीबी दोस्तों और परिवार में एक के लिए सामाजिक संरचना सही दिखती है जबकि दूसरे के लिए नहीं।’’
पालमर ने कहा, ‘‘हमारा मतलब है ‘अकेलेपन की आनुवांशिक गड़बड़ी से है।’ हम जानना चाहते हैं कि क्यों, समान हालात में आनुवांशिक रूप से एक जैसा आदमी दूसरे से ज्यादा अकेला महसूस करता है?’’ अपने नवीनतम शोध में पालमर और उनके दल ने 10,760 लोगों के आनुवांशिक और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों का अध्ययन किया। इन लोगों की आयु 50 या इससे ज्यादा रही।
शोधकर्ताओं ने पाया कि अकेलापन इनके पूरे जीवन काल में रहा। यह कभी-कभी परिस्थितियों की वजह से और 14 से 27 प्रतिशत एक आनुवांशिक वजह से भी रही। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि अकेलापन तंत्रिका रोग और अवसाद वाले लक्षणों के साथ अगली पीढ़ी में चला जाता है। अध्ययन में कहा गया है कि हालांकि अकेलापन महसूस करना आंशिक तौर पर आनुवांशिक है, लेकिन इसमें आसपास का वातावरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

लहसुन करेगा मोटापा दूर, जानें इन फायदों को भी

लहसुन का इस्तेमाल घरों में सब्जियों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिए लहसुन कितना फायदेमंद है। लहसुन में एलिसीन नाम के कम्पाउंड पाया जाता है जिसमें एंटीबैक्टेरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटीऑक्सिटेंड प्रोपर्टी होती हैं। एक स्टडी की मानें तो लहसुन मोटापा घटाने में भी मददगार साबित होता है। अगर आप कैलोरी घटाना चाहते हैं तो लहसुन को अपना डाइट में शामिल कर लें। लहसुन में काफी मात्रा में विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लहसुन का फायदा लेने के लिए लहसुन की कच्ची कली को चबा-चबा कर खाएं। अगर शरीर में एंटीबॉयोटिक की मात्रा बढ़ानी हैं तो खाली पेट लहसुन खाएं।
दिल की बीमारियों में फायदेमंद
लहसुन दिल की बीमारियों में खासा फायदेमंद होता है। इसको खाने से ब्लड सरकुलेशन सुधरता है और कोलेस्ट्रोल कम होता है। इसलिए अगर दिल की बीमारियों से बचना है तो रोज सुबह एक यो दो लहसुन की कली खाएं।
हाइपरटेंशन को करता है कम
स्टडीज की मानें तो लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को कम करके ब्लड वेसल्स को चौड़ा करता है जिससे शरीर में रक्त का संचार अच्छे से होता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो उन्हें एक लकी लहसुन की रोज खाली पेट खानी चाहिए।
अर्थराइटिस के दर्द को करता है कम
लहसुन उन लोगों को भी राहत देता है तो जिन लोगों को रूमेटॉयड अर्थराइटिस के लक्षण होते हैं उनके लिए लहसुन रामबाण है। अगर आपको भी अर्थराइटिस के दर्द की समस्या है तो अपनी रोज खाने में लहसुन को शामिल कर लें।
बढ़ाता है शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति
लहसुन विटामिन सी, बी6 और मैग्नीज का अच्छा सोर्स होता है। इसमें एंटीऑक्सिटेंड गुण के कारण ये किसी भी तरह के इंफेक्शन से भी जमकर लड़ता है।
कफ और कोल्ड भी करता है दूर
लहसुन में एंटीवायरल और एंटीबॉयोटिक गुण होते हैं जिसकी वजह से कफ और कोल्ड की अवस्था में इसे खाने से विशेष लाभ होता है। इसके अलावा अस्थमा के लोगों के लिए भी यह खासा फायदेमंद है।

अगर घर में कर रही हैं वैक्स, तो लड़कियां जरा संभलकर

लड़कियां अपनी ब्यूटी और त्वचा को लेकर बहुत ही सचेत रहती हैं। वे महीने में एक या दो बार पार्लर जरूर जाती हैं, लेकिन कई बार लड़कियां पार्लर जाने में आलस कर जाती हैं, ऐसे में वे घर बैठकर ही अपने पैर या हाथ की वैक्सिंग कर लेती हैं। लेकिन ये शेविंग इतनी भी सुरक्षित नहीं होती है। घर में पैर या हाथ की शेविंग करने से पहले आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा। अगर शेविंग के वक्त थोड़ी सी भी गलती हो जाती है तो वो आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक बन सकती है। इसलिए रेजर मारने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
ब्यूटी एक्सर्ट के अनुसार लड़कियां अपने पैरों को शेव करने से पहले कई गलतियां करती हैं। इसलिए आज हम आपको उन गलतियों से बचने के उपाय बताएंगे।
सबसे पहले तो शेविंग के लिए इस्तेमाल होने वाले रेजर का खूब अच्छे से ध्यान दें। प्लास्टिक का रेजर या किसी और का इस्तेमाल किया हुआ रेजर अपनी त्वचा पर न लगाएं। ये बहुत ही खतरनाक है। एक रेजर इलेक्ट्रिक का होता है और दूसरा आम रेजर। इलेक्ट्रनिक के जो रेजर होते हैं, वे आरामदायक तो होते हैं, लेकिन उनमें खतरा तो होता है।
कभी ना करें ये गलतियां
-शॉवर लेने से पहले कभी भी शेविंग नहीं करनी चाहिये क्योंकि त्वचा उस समय बिल्कुल ड्राई और कठोर होती है। हमेशा शरीर को गीला करके ही शेविंग करनी चाहिेए।
-पैर या हाथ को सॉफ्ट करके ही रेजर लगाएं। इससे बाल अच्छे से बाहर निकलते हैं। स्क्रबिंग भी कर सकती हैं।
- साबुन लगाने से त्वचा खुरदरी हो जाती है, इसलिए शेविंग या वेक्सिंग से पहले फोम का इस्तेमाल करें तो ज्यादा अच्छा है।
-एक रेजर दो बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें। ध्यान रखें रेजर सबसे अहम चीज है। इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है। ऐसे में अपना पर्सनल रेजर ही प्रयोग करें। रेजर दिन प्रतिदिन पुराना होता जाता है और उसकी धार कम होती जाती है।
-गलत दिशा में शेविंग आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक होती है। पैरों की शेविंग नीचे से ऊपर होनी चाहिए। ऊपर से नीचे नहीं। बाल अगर गलत दिशा से निकलते हैं तो बहुत दर्द होता है।

-मौसम के मुताबिक आपको वैक्स का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर गर्मी है तो कोल्ड सर्दी है तो हॉट वेक्स। इससे भी काफी फर्क पड़ता है।
-कुछ सॉफ्ट एरिया होते हैं जहां हमें गुनगुने पानी से पहले साफ करना चाहिए फिर रेजर लगाना चाहिए।

रात को मोजे में नींबू डालकर सोएंगे तो ये 5 शानदार फायदे

अक्सर लोगों के घरों में ऐसे कई सदस्य होंगे, जिनके पैरों से बदबू आते हैं और न सिर्फ घर में बल्कि बाहर आस-पास के लोगों के बीच शर्मसार होना पड़ता है। इतना ही यदि आपके पैरों की एड़ियां फटी हो तो रात को सोने से पहले मोजे में नींबू डालकर लेटे, तब यह बेहद कारगर साबित हो सकता है। नींबू न सिर्फ गर्मियों में बल्कि पैरों की देखभाल करने में असरदार होता है। नींबू न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही लाभदायक है, बल्कि इससे पैरों से जुड़ी समस्याएं भी खत्म की जा सकती है। इसके अलावा ऐसा करने से 5 शानदार फायदे मिल सकते हैं, जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे।
नींबू को मोजे में रखने के 5 शानदार फायदे
1. पैरों के तलवे
रात में सोने से पहले मोजे में नींबू डालकर सोएं, इससे न सिर्फ आपके पैर की त्वचा मुलायम रहते हैं बल्कि फटी हुई एड़ियां भी ठीक हो जाती हैं।
2. नहीं होगी बदबू
पैरों से आने वाली बदबू लोगों के लिए बड़ी समस्या है। जूता-चप्पल पहनने के बाद बाद पसीना आना और इसके बाद जबरदस्त बदबू हर किसी के लिए परेशानी का विषय होता है। यदि आप इससे जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना आपको सोते वक्त मोजे में नींबू डालकर सोना चाहिए।
3. पैरों का रंग साफ और गोरापन
यदि आपके पैर में दाद या फिर रंग दबा हुआ हो तो इसका रंग साफ करने और गोरापन पाने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है। पैरों में यदि दाने होते हैं तो भी यह फायदेमंद हो सकता है।
4. पैरों का रूखापन
पैरों से जुड़ी समस्याओं में सबसे ज्यादा परेशानी रूखापन होता है। इसके लिए लोग कई प्रकार के लोशन आदि का प्रयोग करते हैं। पैरों के रूखेपन को दूर करने के लिए यह तरीका आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है।
5. पैरों में नमी और दाद से सुरक्षा
रात में सोते वक्त नींबू को मोजे में डालकर सोने से नमी तो आती ही है, साथ ही दाद जैसी कोई समस्या दूर रहती है। इतना ही नहीं नींबू के पोषक तत्व आपके पैरों के दुर्गंध को दूर भी कर देता है।
क्या है नींबू का प्रयोग करने का तरीका?
  • नींबू को दो टुकड़ों में काट लें और फिर इसे पूरे पैरों के तलवों पर अच्छे से घिस लीजिए। अब आप बचे हुए टुकड़े को एड़ियों के उपर रखकर इसे ढ़क लें। नींबू का आकर इतना हो कि इससे आपकी पूरी एड़ी ढ़क जाए। इसके बाद आप जुराबे पहनें।
  • नींबू से पैर की एड़ियों को मोजों के अंदर कम से कम दो घंटे तक ही रखें। आपको कुछ दिनों तक थोड़ा अटपटा या अजीब सा लग सकता है लेकिन आपको इसके बेहतर परिणाम दिखने लगेगें।
नींबू कैसे करता है असर
नींबू के रस में कई तरह के तत्व होते हैं जो पैरों और एड़ियों की समस्या को अच्छी तरह से ठीक कर देते हैं। रूखी और फटी एड़ियां फिर से मुलायम और सुंदर बन जाती हैं। नींबू के इस घरेलू उपाय को आप नियमित कुछ दिनों तक करते रहें। आपको बेहतर और स्वस्थ लाभ दिखने लगेगें।

सुषमा स्वराज के बाद अमेरिका ने दी पाकिस्तान को नसीहत, कहा- आतंकी संगठनों पर हो कार्रवाई

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण के बाद कहा कि पाकिस्तान को सभी आतंकवादी संगठनों पर कार्रवाई करने की जरूरत है. इसमें ऐसे संगठन भी शामिल हैं जो पड़ोसी देशों को निशाना बनाते हैं. सुषमा स्वराज ने यूएनजीए में अपने भाषण में विश्व से उन देशों पर कार्रवाई करने का आह्वान किया था जो आतंकवाद को पनाह देते हैं.
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा, 'हमारा ध्यान पाकिस्तान की सरजमीं पर आतंकवादी खतरे से निपटने के लिए उनकी क्षमताओं को बढ़ाने पर है.'
चरमपंथ के खिलाफ गंभीर अभियान
उन्होंने कहा कि वे चरमपंथ के खिलाफ एक गंभीर और स्थाई अभियान चलाए हुए हैं. हमारा विश्वास है कि वे इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने आतंकवाद का सामना करने के लिए कदम उठाए हैं, लेकिन हम यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उन्हें सभी आतंकवादी संगठनों को निशाना बनाने की जरूरत है. इनमें वे भी शामिल हैं, जो पाकिस्तान के पड़ोसी देशों को निशाना बनाते हैं.
संबंध सामान्य करें भारत-पाक: US
अमेरिका की ओर से यह बयान जम्मू-कश्मीर के उरी में 18 सितंबर को सैन्य शिविर पर किए गए हमले के बाद आया है, जिसमें 18 जवान शहीद हो गए. इस हमले के लिए भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को जिम्मेदार ठहराया है. टोनर ने भारत, पाकिस्तान से संबंधों को सामान्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में ही किसी को भी लाभ नहीं होगा.

'भारत के साथ घनिष्ठ संबंध'
उन्होंने कहा कि अमेरिका का भारत के साथ बहुत ही गहरा और व्यापक द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय संबंध रहा है. टोनर ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और मुझे लगता है कि हमारा रुख भी वैश्विक रुख के समान ही है. हमारे भारत के साथ यकीनन बहुत घनिष्ठ व्यापारिक और आर्थिक संबंध हैं.

कश्मीर पर काटजू की विवादित टिप्पणी, बवाल बढ़ने पर बताया मजाक

अपनी बेबाक और विवादित टिप्पणियों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने शहीद जवानों की शहादत का मजाक उड़ाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को संबोधित करते हुए लिखा है कि कश्मीर को लेना है तो बिहार को भी साथ लेना होगा। इतना ही नहीं उन्होंने बिहार को पाकिस्तान से भी ज्यादा बड़ा खतरा बताया है। हालांकि बाद में इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि ये तो मजाक था। काटजू ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'पाकिस्तानियों, चलो एक बार में ही अपने सारे विवाद खत्म करते हैं। हम आपको कश्मीर देते हैं लेकिन केवल इस शर्त पर कि आपको बिहार भी लेना पड़ेगा। यह एक पैकेज डील है। या तो आप पूरा कश्मीर और बिहार लीजिए या फिर आपको कुछ नहीं मिलेगा।' इस पोस्ट में काटजू ने एक और ऐसी टिप्पणी की है जिस पर राजनीतिक विवाद भी हो सकता है।
काटजू ने लिखा है, 'अटल बिहारी वाजपेयी ने आगरा समिट में मुशर्रफ के सामने एक ऐसी ही डील रखी थी। लेकिन उसने अपनी मूर्खता में अस्वीकार कर दिया था। अब यह ऑफर पाकिस्तानियों को फिर से मिल रहा है। मत चूक ऐ चौहान।'
इसके बाद भी काटजू अपनी एक फेसबुक पोस्ट में बिहार पर टिप्पणी करते हुए लिखते हैं, 'एक बार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में मेरे इंग्लिश टीचर फिराक़ गोरखपुरी ने मुझसे कहा था कि हिंदुस्तान को खतरा पाकिस्तान से नहीं बल्कि बिहार से है... मुझे अभी तक समझ नहीं आया है कि उनका क्या मतलब था।' लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद काटजू ने अपने फेसबुक पेज पर यह भी लिख दिया है कि लोग कोर्ट में एक पीआईएल फाइल करें कि अब बिहार के बारे में चुटकुले नहीं बनाए जा सकते।

भारत ने तोड़ा सिंधु जल समझौता तो पाक उठाएगा ये बड़ा कदम

इस्लामाबाद। सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान ने भी भारत को जवाब देने का मन बना लिया है। पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक सरताज अजीज ने कहा है कि अगर भारत 56 साल पुराने सिंधु जल समझौते को निलंबित करता है तो उनका मुल्क संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का रूख करेगा। साथ ही, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस समझौते को रद्द करने को ‘युद्ध छेड़ने की गतिविधि’ के तौर पर लिया जा सकता है।
पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार अजीज ने इस मुद्दे पर नेशनल एसेंबली में कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून बताते हैं कि भारत एकतरफा तरीके से इस समझौते से खुद को अलग नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि समझौता रद्द करने की कार्रवाई को दोनों देशों के बीच युद्ध की कार्रवाई के तौर पर लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समझौते को एकतरफा तौर पर रद्द करना पाकिस्तान और इसकी अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की घंटी होगी। उन्होंने कहा कि यदि भारत समझौते का उल्लंघन करेगा तो पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का रूख कर सकता है। अजीज ने कहा कि भारती के इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय शांति के उल्लंघन के तौर पर लिया जा सकता है और इस तरह पाकिस्तान एक अच्छी वजह को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का रूख कर सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस मसले पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचने पर विचार कर रहा है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 56 साल पुराने सिंधु जल समझौते की एक समीक्षा बैठक की कल अध्यक्षता की थी। जिस दौरान यह फैसला किया गया कि भारत झेलम सहित पाकिस्तान नियंत्रित नदियों के जल का बंटवारा समझौते के मुताबिक ‘अधिकतम दोहन’ करेगा। उरी हमले में 18 सैनिकों के शहीद होने के बाद पाकिस्तान पर पलटवार करने के भारत के पास विकल्पों की तलाश करने के मद्देनजर यह बैठक हुई। हमले के बाद यह मांग की जाने लगी कि सरकार पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए जल बंटवारा समझौता को रद्द कर दे। समझौते के तहत व्यास, रावी, सतलुज, सिंधु, चेनाब और झेलम, छह नदियों के पानी का दोनों देशों में बंटवारा होना था। इस संधि पर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने सितंबर 1960 में हस्ताक्षर किये थे। पाकिस्तान पर्याप्त पानी नहीं मिलने की शिकायत करता रहा है और कुछ मामलों में अंतरराष्ट्रीय पंचाट के पास गया है।

उरी हमले को लेकर पाक उच्चायुक्त तलब, भारत ने सौंपे सबूत

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने उरी हमले को लेकर पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, ”विदेश सचिव ने आज पाक उच्चायुक्त को तलब कर उरी हमले के सीमा से जुड़े होने के सबूत दिए.”
विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने बताया, “पाक उच्चायुक्त को जानकारी दी गई कि उरी हमले के दो गाइड जिन्हें स्थानीय गांव वालों ने पकड़ा था ये दोनों पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद के रहने वाले हैं. इन दोनों गाइड को फिलहाल हिरासत में लिया गया है.”
विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, ”पकड़े गए गाइड में एक का नाम फैसल हुसैन (20 साल) और दूसरे काम नाम यासीन खुर्शीद (19 साल) है. प्ररंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उरी हमले में मार गए आतंकियों में एक आतंकी भी मुजफ्फराबाद का रहने वाला था. मारे गए आतंकी का नाम हाफिज है.”
भारत की तरफ से सौंपे गए ये सबूत पाकिस्तान के मुंह पर तमाचे की तरह हैं. आज पाकिस्तान से सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने नेशनल असेंबली में कहा था कि भारत ने ही उरी हमला करवाया था. इसके बाद पाकिस्तान को सबूत देने के लिए उच्चायुक्त तलब किया गया.

डाटा वाॅर में वोडाफोन की एंट्री, 250 रुपए में 1GB रि‍चार्ज पर देगी 9GB 4जी डाटा फ्री

नई दि‍ल्‍ली. रि‍लायंस जि‍यो के फ्री 4जी डाटा और फ्री वॉइस कॉल के ऑफर्स ने दूसरी कंपनि‍यों को भी सस्‍ते प्‍लान लाने पर मजबूर कर दि‍या है। सस्‍ते डाटा वाॅर...

Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-INDU-COMP-vodafone-launched-new-free-4g-data-offer-business-news-hindi-5426718-PHO.html?utm_source=browser&utm_medium=push_notification&utm_campaign=NotifyVisitors_notification

...जब सांप ने रोकी जापान के हाई स्‍पीड बुलेट ट्रेन की रफ्तार

जापानी हाई-स्‍पीड बुलेट ट्रेन में बेटिकट स्‍पेशल सवारी को देख को बीच में ही रुकना पड़ा, यह स्‍पेशल सवारी था ‘सांप’ जो बड़े आराम से बुलेट ट्रेन के मजे ले रहा था।
टोक्यो। जापानी बुलेट ट्रेन ‘शिंकानसेन’ में सफर कर रहे एक पैसेंजर की सीट के चारों ओर एक 30 सेमी लंबा सांप लिपटा हुआ था और जैसे ही इस बात का पता चला ट्रेन को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
ट्रेन ऑपरेटर जेआर टोकाइ ने बताया, ‘रिजर्व सीट पर बैठे पैसेंजर की कुर्सी में करीब 50 मिनटों से एक सांप लिपटा पड़ा था। जैसे ही एक दूसरे पैसेंजर ने सांप को देखा तुरंत कंडक्टर को इस बात की सूचना दी। इसके बाद सुपर-एक्सप्रेस ट्रेन को हमामात्सु स्टेशन पर अचानक रुकना पड़ा और एक मिनट में रेलवे पुलिस ने सांप को ट्रेन से उतार लिया।
ऐसी उम्मीद जतायी गयी कि किसी यात्री के सामान या फिर मेंटेनेंश के सामान के साथ सांप ट्रेन में आ गया होगा। जापानी मीडिया के अनुसार, 30 सेमी लंबाई वाले इस सांप को शुरुआत में अजगर की छोटी प्रजाति समझा गया पर बाद में स्थानीय चिड़ियाघर द्वारा इसे ‘रैट स्नेक’ बताया गया।‘ रेलवे प्रवक्ता अत्सुओ उतानो ने बताया कि ट्रेन क्रू मेंबर्स ने अनाउंसमेंट भी किया जिसमें पूछा कि क्या किसी का पालतू सांप खोया है, लेकिन इसके लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी।
सोमवार को हुए इस घटना के बाद रेलवे ने बताया कि ट्रेन में सांप मिलने की यह कोई पहली घटना नहीं है। पांच साल पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी।

रिश्‍वत लेने के आरोपी पूर्व नौकरशाह बीके बंसल ने बेटे सहित खुदकुशी की

इसी साल जुलाई में जब बंसल की गिरफ्तारी हुई थी उस समय उनकी पत्‍नी और बेटी ने भी सुसाइड कर ली थी। बंसल पर एक फार्मा कंपनी से नौ लाख रुपये घूस में लेने का आरोप था।पूर्व नौकरशाह बीके बंसल और उनके बेटे ने मंगलवार को अपने घर पर खुदकुशी कर ली। बंसल कॉर्पोरेट मंत्रालयस में डीजी थे। उन्‍हें सीबीआई ने भ्रष्‍टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। बंसल और उनके बेटे के शव मधु विहार स्थित घर से बरामद किए गए। इसी साल जुलाई में जब बंसल की गिरफ्तारी हुई थी उस समय उनकी पत्‍नी और बेटी ने भी सुसाइड कर ली थी। बंसल पर एक फार्मा कंपनी से नौ लाख रुपये घूस में लेने का आरोप था। सीबीआई ने उनके अपार्टमेंट से 60 लाख रुपये नकद, 20 प्रोपर्टी के दस्‍तावेज और 60 बैंक खातों के दस्‍तावेज बरामद किए थे। बताया जाता है कि बंसल पत्‍नी और बेटी की मौत के बाद से सदमे में थे।बीके बंसल कारपोरेट भारतीय कॉरपोरेट विधि सेवा (आईसीएलएस) के वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के अधिकारी थे। उन्हें पिछले साल कॉरपोरेट मामलों के महानिदेशक के पद पर नियुक्‍त किया गया था।  16 जुलाई को सीबीआई ने बीके बंसल को मुंबई की एक कंपनी से फाइव स्टार होटल में 9 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उनके साथ तीन अन्य अधिकारी भी गिरफ्तार किए गए थे। बंसल सहित गिरफ्तार तीनों अधिकारी मुंबई की फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के हाथों किए जा रहे उल्लंघन की जांच से जुड़े थे। मुंबई वेस्टर्न रीजन (कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय) के रीजनल डायरेक्टर ने जांच के दौरान गड़बड़ियां पाई थीं। मुंबई की इस कंपनी के सीईओ ने जांच से बचने के लिए कथित तौर पर एक बिचौलिए से मदद मांगी जो दिल्ली में उनके डिस्ट्रिब्यूटर के तौर पर काम कर रहा था।आरोप है कि बंसल ने एसएफआइओ की जांच रिपोर्ट की सिफारिश आगे नहीं बढ़ाने की एवज में 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। दिल्ली के इस बिचौलिए ने मोल-भाव कर 20 लाख में सौदा तय कर लिया और इसकी दूसरी किस्त नौ लाख देते वे रंगे हाथ दबोचे गए।  वह जमानत पर थे। उनकी पत्‍नी और बेटी ने सुसाइड के बाद  अलग-अलग सुसाइड नोट छोड़े थे। इनमें कहा गया है कि सीबीआइ के छापे से बहुत बदनामी हुई और वे उसके बाद जिंदा नहीं रहना चाहतीं। उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।

Monday, 26 September 2016

'जिनके घर शीशे के हों वह दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते'

संयुक्त राष्ट्र: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया. उन्होंने वैश्विक आतंकवाद के मुद्दे को उठाया. उन्होंने कहा, आतंकवाद व्यक्ति या देश का नहीं मानवता का अपराधी है. उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा - ख्वाब देखना छोड़ दे पाकिस्तान, कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा.

आतंकवाद पर बोलीं सुषमा

  • सुषमा स्वराज ने कहा, इसी महीने 9/11 की बरसी थी और पिछले 15 दिनों में एक बार फिर एक आतंकी हमले में मासूमों को मारने की कोशिश की गई.
  • हम पर भी उरी में इन्हीं आतंकी तत्वों ने हमला किया है.
  • इस साल ढाका से उरी तक हुए हमले बताते हैं कि हम इन्हें रोकने में नाकाम रहे हैं.
  • आतंकवाद व्यक्ति या देश का नहीं मानवता का अपराधी है.
  • आतंकवादियों को कौन धन देता है, सहारा देता है?
  • हमें पुराने समीकरण त्यागने होंगे, मिलकर आतंकवाद का सामना करना होगा.
  • यदि कोई देश इस रणनीति में शामिल नहीं होता तो उसे अलग-थलग करना होगा.
  • कुछ देश आतंकवाद ही बोते, उगाते, बेचते और निर्यात करते हैं.
  • ऐसे देशों की पहचान सुनिश्चित करने और जिम्मेदारी तय करें.
पाकिस्तान के बारे में सुषमा स्वराज ने कहा
  • जिनके अपने घर शीशे के हों वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते.
  • खुद के गिरेबान में झांके और देखें कि बलूचिस्तान में क्या हो रहा है, वहां जो हो रहा है वह यातना की पराकाष्ठा है.
  • पाक प्रधानमंत्री किन शर्तों की बात कर रहे हैं, हमने कब रखी शर्त.
  • हम शर्तं लगा रहे हैं या आप
  • क्या पीएम मोदी कोई शर्त लेकर लाहौर गए थे?
  • हमने मित्रता का पैमाना खड़ा किया और हमें पठानकोट व उरी मिले.
  • हमारे पास बहादुर अली जिंदा सबूत हो कि वो सीमा पार से आया है.
  • पाक का मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा, जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा.
सुषमा स्वराज ने कई अन्य मुद्दों पर भी रखी अपनी बात
  • सुषमा स्वराज ने कहा, सुरक्षा परिषद की स्थायी और अस्थायी दोनों तरह के सदस्यों में बढ़ोतरी होनी चाहिए.
  • उन्होंने कहा, मैं अपने और अपने देश की ओर से पीटर थॉमसन को इस बैठक की अध्यक्षता करने के लिए धन्यवाद देती हूं.
  • इस मंच पर हम तमाम घटनाओं पर चर्चा करते हैं.
  • साल भर पहले मैंने यहीं से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संबोधित किया था. एक साल में विश्व में काफी कुछ बदल गया है. कुछ बदलाव काफी चिंताजनक है.
  • हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है गरीबी को मिटाना.
  • हमने 'स्वच्छ भारत अभियान' छेड़ा और दो लाख विद्यालयों में 4 लाख शौचालय बनवाए गए.
  • इसी तरह 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' में लाखों महिलाएं जुड़ी.
  • 'मेक इन इंडिया' और 'डिजिटल इंडिया' में कई कार्यक्रम चल रहे हैं.
  • भारत की विकास यात्रा में नए आयाम जुड़े हैं.
  • भारत में टिकाऊ विकास होगा तभी पूरी दुनिया में होगा.
  • जलवायु परिवर्तन भी हमारे सामने गंभीर चुनौती है.
  • प्रकृति के पास इतनी संपत्ति है कि सबकी जरूरत पूरी हो सकती है. लेकिन प्रकृति किसी का लालच पूरा नहीं कर सकती.
  • ये जरूरी है कि विकसित देश सबकी भलाई के लिए तकनीक और धन दें.
  • गांधी जयंती पर देश पेरिस जलवायु समझौते पर मुहर लगाएगा.

रोड एक्सीडेंट से बचना व अपने परिजनों को बचाना है तो यह खबर जरूर पढ़ें

देश में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। सड़क हादसों की वजह से यहां हर दिन सैकड़ों लोग अपनी जान गंवाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में सड़क हादसों से हर दिन 400 लोगों की जान जाती है। यानी हर 3.6 मिनट में एक भारतीय की जान सड़क हादसे में जाती है। सड़क हादसों में हुई मौतों के मामले में भारत का स्थान विश्व में पहला है। आइए अब जानते हैं ऐसे कौन-कौन से कारण हैं जिनकी वजह से सड़क हादसे होते हैं।
   भारत में शराब पी कर गाड़ी चलाने को सबसे बड़ी वजहों में से एक माना जाता है। ड्रंक एंड ड्राइविंग की वजह से यहां हर एक बड़ी सड़क दुर्घटना होती है और प्रत्येक घंटे 16 लोगों की जान जाती है।

सड़क का जर्जर होना
सड़क का जर्जर होना भी हादसों की एक मुख्य वजह है। सड़क मार्ग पर बड़े-बड़े गड्डे का होना जर्जर स्थिति को दर्शाता है। सड़क के जर्जर होने से वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में काफी परेशानी होती है। जिससे सड़क हादसे होते हैं।

अब नहीं लगना होगा लाइन पर, रिलायंस जियो सिम की होगी होम डिलीवरी

रिलायंस जियो पिछले दो महीने से कभी अच्छे और बुरे कारणों से चर्चा में रहा है। जहां जियो 31 दिसंबर तक अपने ग्राहकों को फ्री प्लान दे रहा है। उसकी दूसरी तरफ ग्राहकों को ये सिम लेने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। वहीं कई लोगों के सामने सिम लेने के बाद उसके एक्टिवेशन को लेकर दिक्कतें आ रही हैं। लेकिन अब रिलायंस अपने ग्राहकों की ये सभी दिक्कत दूर करने जा रहा है और वह जल्द ही होम डिलीवरी कि जरिए जियो का सिम अपने ग्राहकों को भेजेगा।
एक टेक वेबसाइट के मुताबिक, जियो की मार्केट
में काफी डिमांड है और इसको लेकर ही कंपनी अब एक ऑनलाइन वेबसाइट लेकर आ रही है। लोग इस ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर अपना जियो का सिम बुक करा सकते हैं। बस इसके लिए ग्राहक को अपनी कुछ जानकारी देनी होगी। एक बार ग्राहक का रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद कंपनी आवेदनकर्ता को 5 से 7 दिनों में सिम उसके घर के पते पर भिजवा देगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस ने इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है और जल्द ही मेट्रो शहरों में इस सुविधा को लॉन्च कर सकती है।
अगर ऐसा होता है तो जल्द ही ग्राहकों को सिम मिलने की दिक्कत काफी हद तक दूर हो जाएगी। हालांकि सिम के एक्टिवेशन करना भी एक समस्या है और कंपनी के सामने उसको भी दूर करना एक चुनौती होगी। गौरतलब है कि पांच सितंबर से रिलायंस ने जियो का 4जी सिम लॉन्च किया था।

तस्वीर से छेड़छाड़ कर 50 से ज्यादा छात्राओं को किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार

नौ से 16 साल उम्र के बीच की 50 ज्यादा लड़कियों की तस्वीरों से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार किया है। राजेश गंभीर नाम के सनकी युवक को दिल्‍ली के उत्तरी पूर्व इलाके के अशोक नगर से गिरफ्तार किया है।
आरोपी राजेश अशोक विहार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। वह दुकान पर आने वाली कम उम्र की छात्राओं की तस्वीर ले लेता था और फिर फोटो एडिटर ऐप के जरिए निर्वस्त्र महिला के शरीर में उनका चेहरा लगाकर उन्हें भेजता था। छात्राओं को उनकी निर्वस्त्र तस्वीर भेजकर उन्हें गलत काम करने के लिए ब्लैकमेल करता था। उन पर फोन पर अश्लील चैटिंग करने का दबाव बनाता था।
लेकिन आरोपी की करतूत का खुलासा तब हुआ जब एक 15 वर्षीय छात्रा के पिता ने पुलिस में शिकायत दी कि उनकी बेटी बनावटी अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी राजेश जिस नंबर से वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहा था वह नंबर फर्जी कागजात पर लिया गया था।
पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि वह अब तक कम से कम 50 छात्राओं के साथ ऐसा कर उन्हें ब्लैकमेल कर चुका है। आरोपी जिन किशोरी को की तस्वीरों से छेड़छाड़ की थी वह दिल्ली के नामी स्कूल की छात्राएं हैं। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में यह भी पता लगाया कि कम उम्र की ऐसी लड़कियों को टारगेट करता था तो घर में ऐसी बातें बताने से डरती हों या जिन्हें इस बारे में कोई ज्ञान न हो कि ऐसे मामले में किेससे शिकायत करनी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार का उसका मोबाइल फोन और कम्प्यूटर बरामद किया गया है। आरोपी ने कई छात्राओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें ब्लैकमेल करने की बात बताई है। उसके पास से कई छात्राओं की तस्वीरें भी मिली हैं। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आगे पढ़ें, कैसे बचें ऐसी घटनाओं से-

2020 तक बड़ी आबादी की मौत का कारण बनेगी दिल की बीमारियां

दिल का ख्याल रखें दिल से। ये बात जितनी सुनने में अच्छी लगती है, उतनी ही जरूरी भी है। आज अगर किसी बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ गया है तो वो है दिल से जुड़ी हुई बीमारियां। जरूरी नहीं है कि वो हार्ट अटैक हो, लेकिन दिल से ही हर बीमारी जुड़ी हुई होती है। दिल हमारे शरीर का अहम हिस्सा है, लेकिन आज हम दिल के प्रति ही सबसे ज्यादा लापरवाह हो गए हैं।
29 सितंबर को हम वर्ल्ड हार्ट डे मनाने जा रहे हैं, लेकिन क्या हमें पता है कि हमारा दिल कितना कमजोर होता जा रहा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन कुछ ऐसे आंकड़े बता रहा है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। अमेरिका में 42 सेकेंड में एक व्यक्ति की मौत केवल दिल का दौरा पड़ने से होती है। वहीं, भारत में भी दिल की बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।


साल 2020 तक दिल की बीमारी से मरेंगे ज्यादातर लोग

साल 2001-2014 तक दिल की बीमारी से मरने वालों की संख्या 92 फीसद का इजाफा हुआ है। अगर आंकड़ों में बात करें तो 1.65 लाख लोग हर साल हार्ट अटैक से मरते हैं। सबसे बड़ी और चिंताजनक बात ये है कि वर्ल्ड हेल्थ ने चेतावनी जारी की है कि साल 2020 में जितने लोग मरेंगे, उनमें से ज्यादातर लोगों की मौत का कारण ये दिल की बीमारी ही होगी।

दिल की भी होती है उम्र
पहले उम्र के साथ-साथ दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता था, लेकिन अब बदलती जिंदगी और लाइफस्टाइल की वजह से हमें छोटी उम्र में ही दिल की बीमारियां हो जाती हैं। दिल की भी एक उम्र होती है। सुनकर आश्चर्य लग रहा होगा, लेकिन ये सच है। और इसकी उम्र हमारे हाथ में है। हमें अपने दिल का जितना ख्याल रखेंगे, उतनी ही इसकी उम्र लंबी होगी।
क्यों कमजोर हो गया दिल

युवाओं में दिल की बीमारी का खतरा इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि उनकी लाइफस्टाइल बदलते समय के साथ बहुत बदल रही है। स्मोकिंग, जंक फूड, ड्रिंकिंग की बुरी आदतें उनके दिल को कमजोर बना देती है। हाइपरटेंशन और तनाव की वजह से ही दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा बढ़ गया है।
दिल की बीमारी से जुड़े कुछ तथ्य

देश की कुल आबादी में 4.5 करोड़ लोग इस बीमारी से जुझ रहे हैं। साल 2030 तक 35.9 फीसद लोग इस बीमारी से मर सकते हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। वैसे तो 25 से 30 साल की उम्र के लोगों को ये बीमारी होती है। लेकिन हालिया रिसर्च बताती है कि ये बीमारी अब युवाओं में ज्यादा होने लगी है।
आईए इसके कारणों से रू-ब-रू होते हैं
कोलेस्ट्रल का खतरा बढ़ने से दिल की बीमारियां होती हैं। जैसे आप रोजाना अगर तेल और फ्राइड खाना खाएंगे तो आपको कई तरह की दिल की बीमारी हो सकती है।
फैट बढ़ने से
अगर आपका वजन बढ़ता जा रहा है तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। आपके दिल पर बोझ बढ़ता है। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य का, वजन का पूरा ख्याल रखना होता है। रोजाना एक्सरसाइज और योग करते रहने से आपका दिल स्वस्थ्य रहता है।
बदलती लाइफस्टाइल
बदलती मॉर्डन लाइफस्टाइल आपके लिए खतरे की घंटी है। अभी आपको समझ नहीं आ रहा है, लेकिन आप जितना खाने पीने में लापरवाही करेंगे उतना ही आपका दिल कमजोर होता जाएगा।
स्मोकिंग और ड्रिंकिंग की बुरी आदतें
स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से आपका फेफड़ां खराब हो जाता है। आपका लीवर और किडनी सड़ जाती है। शरीर के अंदर की आंते सूख जाती हैं।
टेंशन और तनाव है कारण
ज्यादा तनाव और स्ट्रेस लेने से आपकी दिमाग की नसें कमजोर हो जाती हैं। ब्लड प्रेशर और सुगर से भी दिल की शिकायतें हो सकती हैं।
ऐसे रखें दिल का ख्याल
विश्व हृदय दिवस के दिन हम आपको कुछ सलाह देंगे, आप अपने दिल का ख्याल कैसे रख सकते हैं। केवल जागरूकता फैलाने से नहीं होगा, बल्कि जरूरत है कुछ खास बातों पर ध्यान देने की।
हमें अपनी बनावट, जीवनशैली पर खास ध्यान देना होगा। खान-पान, सोना, नींद और भी कई चीजों का ख्याल रखना होगा। खुश रहना होगा, ज्यादा तनाव लेने से जीवन दुखी होता है और दिल कमजोर।
मोटापे का ख्याल रखें। आधे घंटे कम से कम वॉक पर जाएं। एक्सरसाइज करें और लाइफस्टाइल को बदलें।

Gurmeet Ram Rahim Singh JI to donate money for research

Gurmeet Ram Rahim Singh to donate money for research
Chandigarh: Gurmeet Ram Rahim Singh Insan says his share of earning from his upcoming film 'MSG The Warrior: Lion Heart' will be donated to be used for scientific research.
Gurmeet said the money will be put to use for plant stem cell and tissue culture research, read a statement. 
The film's trailer was launched with much fanfare at Shah Satnam
ji Dham at Sirsa on Friday. 
Gurmeet entered the world of entertainment in 2015 with the controversial 'MSG The Messenger'. In 2016, he came back with 'MSG-2 The Messenger'.
'MSG The Warrior: Lion Heart' is the fourth instalment, "Online Gurukul" being the third film.
'MSG The Warrior Lion Heart' is about a medieval warrior who fights aliens from outer space, to protect the dignity of womenfolk and his motherland. The film releases on October 7.

एमएस धोनी जिन 3 खिलाड़ियों को टीम से हटाना चाहते थे, उनका जिक्र बायोपिक में नहीं!

नई दिल्ली: टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में उन तीन खिलाड़ियों के नाम शामिल नहीं है, जिन्हें कप्तान धोनी टीम से बाहर करना चाहते थे. निर्देशक नीरज पांडे का कहना है कि यह उनके तथा क्रिकेट खिलाड़ी के बीच का आपसी निर्णय था, क्योंकि दोनों का मानना था कि उनके नामों को दर्शाने से अच्छा होने के बजाए काफी कुछ बिगड़ सकता था.
फिल्म के ट्रेलर के एक दृश्य में धोनी के किरदार में नजर आने वाले सुशांत सिंह राजपूत को यह कहते देखा जा रहा है कि ये तीन खिलाड़ी वनडे टीम में फिट नहीं हो रहे हैं. इसके जवाब में एक चयनकर्ता कहता है कि धोनी उस इंसान को बाहर करना चाहता है, जिसने उसे आगे बढ़ाया. एक अन्य व्यक्ति कहता है कि यह इन तीनों को नहीं रोक सकता.
इस पर सुशांत कहते हैं, "हम सभी सेवक हैं और राष्ट्रीय कार्य कर रहे हैं."
फिल्म के इस दृश्य के बारे में पांडे का कहना है कि उन्होंने इसमें क्रिकेट खिलाड़ियों को नामों को छुपाने की कोशिश की है. पांडे ने आईएएनएस को बताया, "इस फिल्म के इस दृश्य के बारे में हमने तीनों खिलाड़ियों के नामों को छुपाने का फैसला किया है और इसका निर्णय एक बैठक के दौरान लिया गया. इसके काफी कुछ अच्छा होने के बजाए बिगड़ सकता था."
खिलाड़ियों के नामों को फिल्म में छुपाए जाने के पीछे किसी बड़े विवाद से बचने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर निर्देशक ने कहा, "मुझे इसमें विवाद खड़ा होने का अंदेशा था, इसलिए लगा था कि यह फिल्म को काफी नुकसान पहुंचा सकता है. इसके साथ ही ये वे तीन क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो देश के लिए खेले थे. इस कारण इसे गलत तरीके में भी लिया जा सकता था."

कानपुर में टीम इंडिया के 500वें टेस्ट में बने कुछ खास रिकॉर्डों पर एक नजर...

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए कानुपर में उसे 197 से करारी मात दी और 500वें टेस्ट को यादगार बना दिया. दोनों टीमों के बीच अब तक 55 टेस्ट मैच गए हैं, जिनमें टीम इंडिया ने 19 मैच जीते हैं, वहीं न्यूजीलैंड को 10 मैचों में जीत मिली हैं, जबकि 26 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं. कानपुर टेस्ट में कई रिकॉर्ड भी बने हैं. जिनमें से कुछ खास रिकॉर्ड इस प्रकार हैं...
भारतीय गेंदबाजों में अश्विन बने नंबर वन : भारतीय गेंदबाजों की बात करें, तो सबसे तेज 200 विकेट लेने के मामले में अब अश्विन नंबर वन बन गए हैं. उन्होंने 37वें टेस्ट में 200 विकेट हासिल कर लिए, जबकि उनसे पहले हरभजन सिंह ने 46 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी. अश्विन ने उनसे 9 मैच कम खेले हैं. वह 200 विकेट लेने वाले नौंवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में अश्विन और हरभजन के बाद टीम इंडिया के मौजूदा कोच अनिल कुंबले ( 47), भगवत चंद्रशेखर (48 ) और कपिल देव ( 50 मैच) का नंबर आता है. अश्विन भारत की तरफ से 200 विकेट लेने वाले नौवें गेंदबाज और पांचवें स्पिनर बन गए हैं. भारत की तरफ से 200 या इससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अनिल कुंबले ( 619), कपिल देव ( 434 ), हरभजन सिंह ( 417), जहीर खान ( 311), बिशन सिंह बेदी ( 266), चंद्रशेखर (242), जवागल श्रीनाथ (236), इशांत शर्मा ( 209) और अश्विन (200 ) शामिल हैं.
सबसे तेज 200 विकेट में अश्विन वर्ल्ड नंबर दो : सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर क्लेरी ग्रिमेट वर्ल्ड नंबर वन हैं. ग्रिमेट ने 1936 में 36वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी. कानपुर टेस्ट से पहले अश्विन 200 विकेट से 7 विकेट दूर थे. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया के 500वें टेस्ट मैच में 7 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड बना दिया और दूसरे नंबर पर काबिज हो गए. हालांकि इस मैच में उन्होंने कुल 10 विकेट लिए हैं. अब उनके नाम 37 टेस्ट में 203 विकेट हो गए हैं. इस समय सबसे तेज विकेट के मामले में तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से पाकिस्तान के वकार यूनुस और ऑस्ट्रेलिया के तूफानी तेज गेंदबाज रहे डेनिस लिली हैं. इन दोनों ने 38 मैचों में 200 विकेट लेने का कारनामा किया था. वकार यूनुस ने साल 1995 में यह कारनामा किया था.
8 साल बाद ऊपरी 3 बल्लेबाजों का 30 से अधिक स्कोर : 2008 के बाद पहली बार ऊपर के 3 भारतीय बल्लेबाजों ने 30 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. केएल राहुल, मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ा. कानपुर टेस्ट की दोनों पारियों को देखें तो राहुल ने 32 और 38, मुरली विजय ने 65 और 76, वहीं पुजारा ने 62 और 78 रन बनाए. इस मैच से पहले टीम इंडिया के ऊपरी 3 बल्लेबाजों ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मोहाली टेस्ट में यह कारनामा किया था.
घर में लगातार 10वीं जीत : टीम इंडिया 2013 से घर में कोई मैच नहीं हारी है. इस दौरान 11 मैच खेले गए, जिनमें से उसे 10 में जीत मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा. इस प्रकार वह 3 साल से घर में अजेय है.
रोहित का रिकॉर्ड : रोहित शर्मा ने 33 पारियों में टेस्ट में 1000 रन पूरे किए. उन्होंने वीवीएस लक्ष्मण, चेतन चौहान जैसे बल्लेबाजों से कम पारियों में ऐसा किया है. भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 1000 रन बनाने वाले रोहित चौथे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले विराट कोहली, एमएस धोनी और युवराज सिंह ने यह कारनामा किया था.
भज्जी के रिकॉर्ड की बराबरी : आर अश्विन ने न केवल भज्जी को सबसे तेज 200 विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ा है, बल्कि टेस्ट करियर में किसी टेस्ट में 5वीं बार 10 विकेट झटके. इसके साथ ही उन्होंने हरभजन के 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. हालांकि टीम इंडिया की ओर से किसी टेस्ट में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मुख्य कोच अनिल कुंबले के नाम है, जिन्होंने 8 बार यह कमाल किया था.
साझेदारी का रिकॉर्ड : दूसरी पारी में मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा के बीच दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी हुई. यह भारत में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है.
नहीं लगा शतक, बने 1193 रन : कानपुर टेस्ट में 1193 रनों का अंबार लगा, लेकिन कोई  भी खिलाड़ी शतक नहीं बना पाया. एशियाई महाद्वीप में टेस्ट मैचों के लिहाज से बिना शतक लगे चारों पारियों में बने ये सबसे अधिक रन हैं.
क्रेग के 50 विकेट : न्यूजीलैंड के स्पिनर मार्क क्रेग ने अपने 15वें टेस्ट में 50 विकेट पूरे कर लिए, जो न्यूजीलैंड स्पिनरों में से दूसरा सबसे तेज 50 विकेट रहा. टेस्ट इतिहास में न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने तीसरी बार टीम इंडिया के खिलाफ एक मैच में 10 या अधिक विकेट लिए हैं. इससे पहले नागपुर टेस्ट में उन्होंने 19 विकेट और अहमदाबाद टेस्ट में 12 विकेट लिए थे.

सीतापुर में रोड शो के दौरान राहुल गांधी पर फेंका गया जूता

rahul_story_657_060615124822नई दिल्ली/लखनऊ: यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों देवरिया से दिल्ली की किसान यात्रा पर हैं. इसी क्रम में सोमवार को जब राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रोड शो कर रहे थे, तभी उनके ऊपर एक शख्स ने जूता फेंक दिया. हालांकि जूता राहुल गांधी को नहीं लगा और पुलिस ने तुरंत जूता फेंकने वाले शख्स को हिरासत में लिया.
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई भारी चूक देखने को मिली. यहां रोड शो कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आज एक शख्स ने जूता फेंकने की कोशिश की. खबरों की मानें तो राहुल सीतापुर के शांतिनगर मुहल्ले से जैसे ही रोड शो के लिए पहुंचे, हरिओम नाम के शख्स ने ट्रांसपोर्ट चौराहे पर कुछ दूरी से उन पर जूता फेंक दिया. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को तत्काल हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए सिटी थाने ले गये.
हरीओम के मुताबिक जब कांग्रेस खुद सरकार में थी तो क्या यूपी बेहाल नहीं था? केवल इतना ही नहीं हरिओम ने कहा कि राहुल गांधी उरी में शहीद हुये 18 सैनिकों की शहादत याद करने की जगह रोड शो कर रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस शख्स ने राहुल पर यह कहते हुए जूता फेंका कि रोड शो बेकार का तमाशा और दिखावा है. पुलिस ने कहा कि युवक से पूछताछ की जा रही है. वह किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं रखता है. फिलहाल राहुल गांधी पर जूता फेंकने वाला शख्स पुलिस की हिरासत में है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

तो वहीं इस हमले को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, अभी हम बस से आ रहे थे किसी ने मेरे ऊपर जूता फेंका, मुझे लगा नहीं. मैं BJP-RSS के लोगों को बताना चाहता हूं कि वो मुझपर कितना भी हमला करे, मैं लड़ता रहूंगा और पीछे नहीं हटूंगा. मेरा भाई चारा और प्यार मेरे साथ है और आप की नफरत आप के साथ.
उत्तर प्रदेश में देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने अपने अभियान के दूसरे चरण में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखते हुए सोमवार को कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का रिमोट कंट्रोल मोदी के हाथों में है.
अमौसी हवाईअड्डे पर उतरने के बाद राहुल गांधी लखनऊ से सड़क मार्ग से सीतापुर होते हुए लखीमपुर खीरी पहुंचेंगे. हवाईअड्डे पर उनका स्वागत पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ पूर्व सांसद राजा राम पाल और विधायक रीता बहुगुणा जोशी ने किया. इसके बाद उनका काफिला सीतापुर की ओर रवाना हो गया.
सीतापुर से पहले भिटौली में उन्होंने छोटी सी सभा में कहा कि उत्तर प्रदेश की दो पार्टियों के दिग्गज मायावती और मुलायम सिंह का रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है.
उन्होंने कहा कि बीएसपी अध्यक्ष मायावती और मुलायम सिंह यादव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लड़ने का दम नहीं है. सिर्फ कांग्रेस ही उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराने में सक्षम है.
इसके बाद उनका काफिला सीतापुर की ओर रवाना हो गया. राहुल गांधी सीतापुर में रोड शो करने के साथ ही लखीमपुर में रोड शो और खाट पर चर्चा कार्यक्रम भी करेंगे.
सीतापुर में राहुल गांधी करीब चार बजे काजी कमालपुर और हरगांव में राहुल बैठक करेंगे. लखीमपुर खीरी में करीब पांच बजे से खाट पर चर्चा कार्यक्रम होगा. राहुल गांधी इसके बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे.

खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा : पीएम

सिंधु जल समझौते पर सरकार सख्त, पीएम बोले- खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा
नई दिल्ली: सिधु जल समझौते पर भारत सरकार सख्त हो गई है. आज सिंधु जल समझौते पर बैठक के बाद पीएम मोदी ने बयान दिया कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा. सरकार सिंधु जल समझौते पर पुनर्विचार कर सकती है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि सरकार पाकिस्तान का पानी कम कर सकती है.
बैठक में भारत से पाकिस्तान को पानी नियंत्रित करने वाली व्यवस्था ‘पर्मानेंट इंडस कमीशन’ की बैठक को आतंकवाद मुक्त माहौल बनने तक रोकने का फैसला किया गया है. बैठक में एक अहम फैसले के तहत टुलबुल नेवीगेशन सिस्टम जिसे भारत से सस्पेंड कर दिया था अब भारत उस पर भी पुनर्विचार करेगा. अगर पाकिस्तान अपना रवैया नहीं बदलता है तो इसे दोबारा शुरू किया जा सकता है.
पीएम मोदी की बैठक में एक inter ministerial task force बनाने का फैसला भी लिया है. यह टास्क फोर्स तय करेगी कि भारत कैसे और मजबूती के साथ पश्चमी नदियों के पानी के इस्तेमाल पर अपनी दावेदारी पेश कर सकता है. 1960 में समझौते के मुताबिक अभी भारत पूर्वी नदियों का पानी इस्तेमाल करता है.
इस के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि तीन नए बांध जिन पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ उन्हें जल्द से क्लीयर काम शुरू किया दाए. एक बात स्पष्ट तौर पर बताना जरूरी है कि सिंधु जल समझौते को रद्द करने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है.
पीएम ने कहा कि जब चीन संधि का हिस्सा नहीं है चिंता क्यों ?
पीएम मोदी ने चीन को लेकर उठ रही चिंताओं पर भी बैठक में बात रखी. पीएम ने कहा कि जब चीन संधिका हिस्सा है ही नहीं तो चिंता करने की कोई बात नहीं. दरअसल कहा जा रहा था कि चीन भारत के लिए सिंधु नदी का पानी रोक सकता है.  1960 में हुए समझौते के तहत आने वाली 6 नदियों में से एक सिंधु नदी की शुरुआत चीन से और दूसरी नदी सतलुज की शुरुआत तिब्बत से होती है.
एक आशंका के मुताबिक कहा जा रहा था कि गर चीन ने भारत में आने वाले पानी को ही रोक दिया तो फिर हमारे यहां भाखड़ा डैम, कारचम वांगटू हाईड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट और नाथपा झाकरी डैम में पनी नहीं आएगा.
आपको बता दें कि 56 साल पहले 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी समझौता हुआ था. इसके तहत सिंधु बेसिन में बहने वाली छह नदियों में से सतलुज, रावी और ब्यास पर भारत का पूर्ण अधिकार है. . संधि के मुताबिक भारत इन नदियों के पानी का कुल 20 फीसद पानी रोक सकता है.

शपथ लेने के बाद 3 बार छुए अखिलेश के पैर

लखनऊ. अखिलेश्‍ा सरकार का सोमवार को 8वीं बार विस्तार हुआ। इसमें 10 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के पद पर शपथ ली। बर्खास्‍तगी के 15 दिन बाद ही गायत्री प्रजापति की वापसी हुई है। उन्‍हें 12 सितंबर को सीएम ने मंत्री पद से बर्खास्त किया था। शपथ लेने के बाद गायत्री ने अखिलेश यादव के 3 बार पैर छुए। इसके बाद उन्‍होंने मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के भी पैर छुए। इस पर गवर्नर राम नाईक ने उन्हें टोक दिया। कहा कि अनुशासन में रहें। बता दें कि प्रजापति 3 साल में चौथी बार मंत्री बने हैं। और किसने ली शपथ...
- न्यूज एजेंसी यूएनआई के मुताबिक, गायत्री प्रजापति मंत्री पद की शपथ लेने के बाद तुरंत सीएम अखिलेश के पास गए और उन्होंने तीन बार उनके पैर छुए।
- बाद में वे मुलायम सिंह और शिवपाल यादव के पास गए और उनसे आशीर्वाद लिया।
- इसके अलावा मनोज पांडेय, शिवाकांत ओझा और जियाउद्दीन रिजवी ने भी कैबिनेट पद की शपथ ली है।
- अभिषेक मिश्र, नरेंद्र वर्मा और अंबेडकरनगर से विधायक शंखलाल मांझी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। ये राज्य मंत्री से प्रमोट किए गए।
- मिनिस्‍टर ऑफ स्‍टेट फॉर ट्रांसपोर्ट (स्‍वतंत्र प्रभार) यासिर शाह, मिनिस्‍टर ऑफ स्‍टेट फॉर फिशरीज एंड पब्लिक एंटरप्राइजेज (स्‍वतंत्र प्रभार) रियाज अहमद और मिनिस्‍टर ऑफ स्‍टेट फॉर फैमिली वेलफेयर (स्‍वतंत्र प्रभार) रविदास मेहरोत्रा को कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रमोट किया गया है।
- इस बीच, अखिलेश यादव ने राज्‍य मंत्री पप्‍पू निषाद को बर्खास्त कर दिया।
पितृपक्ष में हुआ कैबिनेट का विस्‍तार
- कहा जा रहा है कि हाल के दिनों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई शपथ ग्रहण समारोह पितृपक्ष के दौरान हुआ हो।
- सियासी गलियारों में इसे शुभ नहीं माना जाता है।
अब ये है कैबिनेट की स्थित‍ि
- कैबिनेट मंत्री- 33
- स्वतंत्र प्रभार- 9
- राज्य मंत्री- 18
- 4 ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
- 3 ने स्वतंत्र प्रभार से प्रमोशन पाया
- 3 ने राज्य मंत्री पद से प्रमोशन पाया
- 1 राज्य मंत्री को बर्खास्त किया गया
गायत्री प्रजापति ने चाैथी बार ली शपथ
- जब फरवरी 2013 में मंत्र‍िमंडल का पहली बार विस्‍तार हुआ था, तब गायत्री प्रजापति को सिंचाई राज्‍य मंत्री बनाया गया।
- इसके बाद जुलाई 2013 में वो सिंंचाई राज्‍य मंत्री से प्रमोट होकर खनन विभाग के राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) बने।
- एक बार फिर प्रमोशन के बाद वे जनवरी 2014 में कैबिनेट मंत्री बने और उन्‍हें खनन विभाग मिला। उन्हें 12 सितंबर 2016 को बर्खास्‍त कर दिया गया था।
- गायत्री पर करप्शन के आरोप हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के ऑर्डर के बाद गायत्री प्रजापति को मंत्री के पद से हटाया गया था।
वोट बैंक को साधने की कोशिश
- कहा जा रहा है कि चुनाव को देखते हुए सपा ने पंडित, पिछड़े और मुस्लिम समाज के लोगों को साधने की कोशिश की है। साथ ही, बीजेपी के सवर्ण वोटों को भी काटने की कोशिश है।
- शपथ ग्रहण समारोह में अहमद हसन, नावेद सिद्दीकी जैसे कई बड़े नेता मौजूद रहे।