Friday, 31 August 2018

सबसे बड़ी रेलवे भर्ती का परीक्षा पैटर्न हुआ जारी By Jago India Voice

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के पदों (CEN 02/2018) लेवल-1 के लिए होने वाली कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट का परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। बोर्ड ने वेबसाइट पर नोटिस जारी कर सीबीटी परीक्षा के सेक्शन वाइज मार्क्स की जानकारी दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार सीबीटी परीक्षा 90 मिनट की होगी, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 120 मिनट दिए जाएंगे। ( Jago India Voice)

ग्रुप डी परीक्षा लेवल 1 की सीबीटी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। ये प्रश्न चार कैटेगरी में विभाजित होंगे, जिनमें मैथ्स, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर शामिल होंगे।

ये होंगे सेक्शन वाइज मार्क्स
मैथ्स: 25
जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग: 30
जनरल साइंस: 25
जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर: 20

यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी। इसमें प्राप्ताकों के आधार पर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर अगले चरण पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में भेजेगा।  ( Jago India Voice) 

इस नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि यह सेक्शन वाइज वर्गीकरण सांकेतिक है असली प्रश्नपत्र में वेरिएशन हो सकती हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नोटिस में कहा था कि  ग्रुप डी के पदों (CEN 02/2018) लेवल-1 के लिए सीबीटी परीक्षा 17 सिंतबर से शुरू हो सकती है। अभ्यर्थियों को शहर और पाली की जानकारी दस दिन पहले दी जाएगी। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र परीक्षा के चार दिन पहले ही डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी।


लेवल-2 (ग्रुप सी) के पदों में लोको पायलेट, सहायक स्टेशन मास्टर, तकनीशियन आदि पद हैं। जबकि लेवल-1 (ग्रुप डी) के पदों में गैंगमैन, ट्रैकमैन, प्वांइटमैन आदि की आते हैं। पहले ग्रुप डी के पदों पर जोनल रेलवे भर्ती करता है। इस बार इस पद के लिए आरआरबी से लिखित परीक्षा कराई जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट जोनल रेलवे ही लेगा।
 #Jago #India #Voice

Jio Phone लेने की इच्छा रखने वालों के लिए खुशखबरी by jago India Voice

Jago India Voice
Jio Phone 2 की दूसरी सेल आज यानी गुरुवार को दोपहर 12 बजे से थी। यह सेल खत्म होने के बाद अब कंपनी ने सेल की अगली तारीख की भी घोषणा कर दी है। Jio Phone 2 की दूसरी सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट jio.com के जरिए से की गई। अब अगली यानी तीसरी सेल कंपनी 6 सितंबर को करेगी। यह सेल भी दोपहर 12  बजे से शुरू होगी।  (JagoIndiaVoice)

जियो की आधिकारिक वेबसाइट jio.com पर ही अगली सेल भी होगी। मालूम हो कि जियो फोन 2 की कीमत कंपनी ने 2,999 रुपये रखी है। यह फीचर फोन पिछले जियो फोन से काफी अलग है। इसमें यूजर्स को QWERTY कीपैड मिलता है। इसके अलावा इसमें व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब आदि जैसी एप्स भी चला सकते हैं।

यह फोन एक डुअल सिम फीचर फोन है जो VoWifi को सपोर्ट करता है। फोन में 2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है और यह KaiOS पर काम करता है। फोन की मेमोरी की बात करें तो इसमें 512 एमबी रैम और 4 जीबी की इंटरनल मेमोरी है। इसे यूजर्स 128 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं। 

फोन की बैटरी कंपनी ने 2000 एमएएच की दी है। कंपनी का दावा है कि यह 15 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम के साथ फोन आता है। वहीं, इसमें गूगल असिस्टेंट भी दिया गया है।
Jago India Voice

एनआरआई ने की दो शादियां, घरवालों समेत दूल्हे पर केस

पंजाब के नवांशहर के गांव रैलमाजरा का जसबीर सिंह यूके में रहता है। उसे वहां की सिटीजनशिप मिली हुई है। यूके में शादी करने के बाद उसने इंडिया में एक और शादी कर ली। इसका खुलासा उस समय हुआ जब दूसरी पत्नी ने कहा कि उसे भी यूके जाना है और इसके लिए मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लो। पंचकूला की रहने वाली महिला की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस थाने में जसबीर सिंह, उसके पिता किशाेर सिंह, मां कमलेश सिंह, बहन रीतू और एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी से दहेज के लिए शादी करवाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए रेड करेगी। वहीं, आरोपी पति विदेश जा चुका है।
अक्टूबर 2017 में बरवाला के एक मैरिज पैलेस में शिकायतकर्ता लड़की की पंजाब के नवांशहर मेंं रहने वाले जसबीर सिंह के साथ हुई थी। जसबीर सिंह पिछले 5 साल से यूके में रह रहा था। लड़की के पेरेंट्स की ओर से शादी में करीब 45 लाख का खर्चा किया गया। वहीं, 10 लाख रुपए की एक एफडी भी दूल्हे के नाम पर करवाई गई थी। वहीं, रीजनल पासपोर्ट अफसर सिबास कविराज ने कहा कि अगर नए नियमों के तहत अगर पीड़ित इसकी शिकायत पासपोर्ट ऑफिस करती है तो पुलिस रिपोर्ट पर हम आरोपी का पासपोर्ट कैंसिल कर सकते हैं। 

कश्मीर की इरम बनेंगी राज्य की पहली महिला पायलट

श्रीनगर। कश्मीर की रहने वाली 30 साल की इरम हबीब राज्य की पहली पेशेवर महिला पायलट बनने जा रही हैं। उन्हें अमेरिका से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद देश की दो एयरलाइंस इंडिगो और गो-एयर की तरफ से नौकरी का ऑफर भी मिल गया है। फिलहाल वे लाइसेंस हासिल करने के लिए दिल्ली में क्लास ले रही हैं। 
इरम ने देहरादून से फॉरेट्री में स्नातक और बाद में शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। पीएचडी की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर वे अमेरिका के मियामी स्थित फ्लाइंग स्कूल से पायलट की ट्रेनिंग लेने चली गईं। उन्होंने अमेरिका और कनाडा में पेशेवर पायलट का लाइसेंस भी ले लिया, लेकिन उनकी इच्छा भारत में ही रहने की थी, लिहाजा वे 2016 में स्वदेश लौट आईं। अब उन्होंने भारत में लाइसेंस हासिल करने के लिए दिल्ली में क्लास ज्वाइन की है। उनके पास 260 घंटों की उड़ान का अनुभव है। इरम ने बहरीन में एयरबस-320 उड़ाने की भी ट्रेनिंग ली है। 
माता-पिता को मनाने में लगे छह साल : इरम जब 12वीं क्लास में थीं तो उन्होंने पहली बार अपने माता-पिता से पायलट बनने की मंशा जाहिर की, लेकिन वे राजी नहीं हुए। उन्हें मनाने में करीब छह साल लग गए। आज उन्हें बेटी पर फख्र है। इरम के पिता हबीबुल्ला जारगर सर्जिकल इक्युपमेंट सप्लाई 

Saturday, 5 August 2017

इसबार रक्षाबंधन में देशी राखियों की धूम, चाइनीज राखियां बाजारों से गायब

देश के प्रति चीन का जो रवैया है, उससे हर एक देशवासी में आक्रोश है। तभी तो बाजार में इस बार चाइनीज राखियों का नामोनिशान मिट गया है। ग्राहक भी दुकानदार से साफ कह रहे हैं कि चाइनीज राखियां मत दिखाना। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि इस बार बाजार में चाइनीज राखियां हैं ही नहीं।  
कुछ सालों से तो दीपावली, होली या रक्षा बंधन के त्योहार पर बाजार में चाइनीज उत्पादों की भरमार रहती थी। लेकिन, इसबार चीनी उत्पादों के खिलाफ एक अभियान देश में चला, जिसका असर भी दिखा। वर्तमान में चीन और भारत के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं। चीन की हरकतें ऐसी हैं कि हर किसी में आक्रोश है। 
देहरादून के पलटन बाजार के व्यापारी गौरव विज का कहना है कि दिल्ली में जब राखियां लेने गए तो वहां भी ना के बराबर ही चाइनीज समान है। और वह सिर्फ मेड इन इंडिया राखियां लाए हैं। अब हालात बदल चुके हैं। अब मेड इन इंडिया उत्पाद चाइनीज से बेहतर भी हैं और दाम भी ज्यादा नहीं। फिर, क्यों चाइनीज उत्पाद बेचे जाएं। कुछ समय पहले भारतीय उत्पाद महंगे थे और चाइनीज सस्ते। 
वहीं, ग्राहक प्रमिला सूरी कहती हैं कि भारत चीन के लिए बड़ा बाजार है। और दूसरी तरफ चीन हमारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। एक भारतीय होने के नाते चीनी उत्पादों का पूरी तरह बहिष्कार करने का फैसला लिया है। चाहे राखियां महंगी ही क्यों ना खरीदनी पड़े। 
वहीं व्यापारी प्रमोद अरोड़ा बताते हैं कि दस रुपये से लेकर 250 रुपये तक की रेंज में राखियां हैं। कुछ राखियों के साथ टैडी बियर या अन्य गिफ्ट आइटम जुड़े होते हैं, जिनकी कीमत बढ़ जाती है। 
भाभियों के लिए भी राखियां 
बाजार में भाभियों के लिए भी लुंबे, चूड़ीनुमा और ब्रेसलेट के रूप में राखियां हैं। बॉक्स में भी राखियां हैं, जिसमें एक भाई के लिए और एक भाभी के लिए। दरअसल, वर्तमान में भाभियों के लिए भी राखी भेजने और बांधने का रिवाज चल पड़ा है। अब बाजार भी इसे भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता। 
संडे को भी राखियां बांटेगा डाक विभाग 
राखियों के रूप में बहनों का प्यार भाइयों तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने कमर कस ली है। रविवार को भी राखियां बांटी जाएंगी और रिसीव भी की जाएंगी। समय पर राखियां पहुंचाने के लिए स्टाफ भी बढ़ाया गया है। 
मुख्य डाकघर के चीफ पोस्टर मास्टर जेपी सेमवाल का कहना है कि डाक से राखियां भेजने के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। पिछले कुछ दिनों से डाक डेढ़ से दोगुनी हो गई है। प्रयास किया जा रहा है कि जिस दिन डाक आ रही है, उसी दिन बांट दी जाए। सोमवार को रक्षा बंधन है तो जाहिर तौर पर शनिवार और रविवार को डाक और बढ़ेगी। इसे देखते हुए रविवार को भी डाक बांटने का काम किया जाएगा। साथ ही दूसरे शहरों के लिए डाक भेजी भी जाएगी। इन कामों से जुड़े कार्मिकों को सूचित कर दिया गया है। हालांकि, रक्षा बंधन में दो दिन बचे हैं और ज्यादातर लोग स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री ही करा रहे हैं।  

वेतन दोगुना करने के लिए कानून ला रही सरकार

छोटे उद्योगों में आ सकता है छटनी का दौर
नई दिल्ली- भारतीय कामगारों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार नया कानून लाने जा रही है जिससे कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन करीब दोगुने बढ़ोतरी के साथ 18,000 रुपये प्रति महीना हो जाएगा। यह शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट लेबर पर भी लागू होगा, जिन्हें वेतन के मामले में सबसे अधिक शोषणकारी स्थिति में काम करना पड़ता है। लेकिन असल में यह अच्छी खबर श्रमिकों के लिए बुरी भी हो सकती है।

नया कानून संसद के मॉनसून सत्र में पेश किया जाएगा। यह कम वेतन पा रहे श्रमिकों को उनका हक दिलाने के लिए लाया जा रहा है तो फिर यह उनके लिए खराब कैसे? दरअसल, न्यूनतम मजदूरी दोगुनी किए जाने से स्मॉल स्केल सेक्टर को झटका लग सकता है, जो कि सबसे ज्यादा 'सस्ते श्रमिकों' को रोजगार उपलब्ध कराता है। बहुत सी स्मॉल स्केल इकाइयां नए कानून के मुताबिक मजदूरी देने में असमर्थ होंगी, क्योंकि उन्हें पहले से ही कई समस्याओं से संघर्ष करना पड़ रहा है।

नोटबंदी के बाद कैश की कमी ने छोटे स्तर के उद्योगों को सबसे अधिक प्रभावित किया, क्योंकि उनके दैनिक परिचालन के लिए कैश बहुत जरूरी है। इसके बाद गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स लागू होने से भी कारोबार बाधित हुआ। कम ही संभावना है कि इस सेक्टर की समस्याएं जल्द दूर हो जाएंगी। मुश्किलों से घिरा सेक्टर इस नए कानून पर कैसी प्रतिक्रिया देगा? अधिक वेतन देने में असमर्थ होने पर इन इकाइयों में श्रमिकों की 'छुट्टी' की जा सकती है और मशीनों को काम पर लगाया जा सकता है।

64 वर्ष की उम्र में भी इनसे संजोए हैं शादी के सपने!

पाकिस्‍तान में आयशा गुलालाई वजीर वो नाम है, जो अचानक से मीडिया की सुर्खियां बन गई है। इसकी वजह उनका वह बयान है, जिसमें उन्‍होंने कहा है कि पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने उन्‍हें फोन पर गलत मैसेज भेजे। हालांकि पीटीआई ने इस बयान पर उलटे आयशा को ही घेरने की कोशिश की है और कहा कि ऐसा बयान देने के लिए उन्‍हें पैसे दिए गए हैं। वहीं आयशा का कहना है कि इस मामले के सामने आने के बाद अब उनकी जान को भी खतरा है।
पाकिस्‍तान की सरकार ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है, जिसका पीटीआई ने भी स्‍वागत किया है। यह जांच कमेटी कैमरा प्रोसिडिंग के जरिए अपना काम कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। वहीं प्रधानमंत्री अब्‍बासी ने उन्‍हें पूरी सुरक्षा मुहैया करवाने का भी वादा किया है। आयशा का यह भी आरोप है कि इमरान यहां पर वेस्‍टर्न कल्‍चर लाना चाहते हैं, लेकिन पहले वह अपना घर देख लें। उन्‍होंने इमरान एंड पार्टी को महिलाओं की इज्‍जत न करने वाले लोगों का 'गैंग' तक बताया है। बहरहाल, खबर सिर्फ इतनी नहीं है, बल्कि इससे आगे है।
इमरान खान के आरोप सौ फीसद सही
आयशा का मामला सामने आने के बाद कई लोग उनके समर्थन में सामने आने लगे हैं। नेशनल असेंबली की सदस्‍य मार्वी मेनन ने एक टीवी शो के दौरान साफतौर पर कहा कि आयशा के इमरान खान पर लगाए आरोप सौ फीसद सही हैं। 'नया पाकिस्‍तान' नाम से आने वाले इस टीवी शो के दौरान मार्वी ने यहां तक कहा कि पीटीआई की कई महिला सदस्‍य सिर्फ अपनी सीट बचाने के लिए सामने नहीं आ रही हैं, जबकि इस मामले की सच्‍चाई वह भी अच्‍छे से जानती हैं। वहीं दूसरी तरफ आसिफ भुट्टो जरदारी ने भी ट्वीट कर कहा है कि आयशा के आरोपों को काफी गंभीरता से लेना चाहिए। अपने ट्वीट में उन्‍होंने यहां तक कहा है कि पाकिस्‍तान में महिलाएं इस तरह की बातें करते हुए सहज महसूस नहीं करती हैं और न ही बड़े नाम के खिलाफ उठने की हिम्‍मत जुटा पाती हैं।
इमरान ही नहीं हक ने भी दिया था मैरिज प्रपोजल
दरअसल, अब ये मसला कुछ और ही दिखाई दे रहा है। आयशा की मानें तो उन्‍हें न सिर्फ इमरान खान बल्कि उनकी ही पार्टी एक एक और नेता नईमुल हक ने उन्‍हें शादी के लिए प्रपोज किया था। इसका जिक्र आयशा ने शिराजी के टॉक शो में किया था। यहां पर आपको यह बता देना जरूरी होगा कि जिस इमरान खान पर आयशा ने गंदे मैसेज भेजने का आरोप लगाया है वह 64 वर्ष के हैं और दो शादियां कर चुके हैं। वहीं दूसरे हक ने इसी साल जुलाई में अपना 68वां जन्‍मदिन मनाया है।
गौरतलब है कि लाहौर के पुश्‍तो परिवार से ताल्‍लुक रखने वाले इमरान खान 'नियाजी' ने पहली शादी ब्रिटेन की जमीमा गोल्‍डस्मिथ से 16 मई 1995 में की थी। इसके बाद जमीमा के धर्म परिवर्तन करने के बाद 21 जून को दोबारा निकाह हुआ। उनकी यह शादी 2004 तक चली जिसके बाद उन्‍होंने जमीमा को तलाक दे दिया। इसके बाद बीबीसी की पत्रकार रेहम खान से 2015 में शादी की। लेकिन ये शादी एक वर्ष भी नहीं चली और दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद रेहम ने सार्वजनिक तौर पर इमरान खान पर एक संकीर्ण सोच वाला इंसान होने का आरोप लगाया था।