Saturday, 5 August 2017

64 वर्ष की उम्र में भी इनसे संजोए हैं शादी के सपने!

पाकिस्‍तान में आयशा गुलालाई वजीर वो नाम है, जो अचानक से मीडिया की सुर्खियां बन गई है। इसकी वजह उनका वह बयान है, जिसमें उन्‍होंने कहा है कि पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने उन्‍हें फोन पर गलत मैसेज भेजे। हालांकि पीटीआई ने इस बयान पर उलटे आयशा को ही घेरने की कोशिश की है और कहा कि ऐसा बयान देने के लिए उन्‍हें पैसे दिए गए हैं। वहीं आयशा का कहना है कि इस मामले के सामने आने के बाद अब उनकी जान को भी खतरा है।
पाकिस्‍तान की सरकार ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है, जिसका पीटीआई ने भी स्‍वागत किया है। यह जांच कमेटी कैमरा प्रोसिडिंग के जरिए अपना काम कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। वहीं प्रधानमंत्री अब्‍बासी ने उन्‍हें पूरी सुरक्षा मुहैया करवाने का भी वादा किया है। आयशा का यह भी आरोप है कि इमरान यहां पर वेस्‍टर्न कल्‍चर लाना चाहते हैं, लेकिन पहले वह अपना घर देख लें। उन्‍होंने इमरान एंड पार्टी को महिलाओं की इज्‍जत न करने वाले लोगों का 'गैंग' तक बताया है। बहरहाल, खबर सिर्फ इतनी नहीं है, बल्कि इससे आगे है।
इमरान खान के आरोप सौ फीसद सही
आयशा का मामला सामने आने के बाद कई लोग उनके समर्थन में सामने आने लगे हैं। नेशनल असेंबली की सदस्‍य मार्वी मेनन ने एक टीवी शो के दौरान साफतौर पर कहा कि आयशा के इमरान खान पर लगाए आरोप सौ फीसद सही हैं। 'नया पाकिस्‍तान' नाम से आने वाले इस टीवी शो के दौरान मार्वी ने यहां तक कहा कि पीटीआई की कई महिला सदस्‍य सिर्फ अपनी सीट बचाने के लिए सामने नहीं आ रही हैं, जबकि इस मामले की सच्‍चाई वह भी अच्‍छे से जानती हैं। वहीं दूसरी तरफ आसिफ भुट्टो जरदारी ने भी ट्वीट कर कहा है कि आयशा के आरोपों को काफी गंभीरता से लेना चाहिए। अपने ट्वीट में उन्‍होंने यहां तक कहा है कि पाकिस्‍तान में महिलाएं इस तरह की बातें करते हुए सहज महसूस नहीं करती हैं और न ही बड़े नाम के खिलाफ उठने की हिम्‍मत जुटा पाती हैं।
इमरान ही नहीं हक ने भी दिया था मैरिज प्रपोजल
दरअसल, अब ये मसला कुछ और ही दिखाई दे रहा है। आयशा की मानें तो उन्‍हें न सिर्फ इमरान खान बल्कि उनकी ही पार्टी एक एक और नेता नईमुल हक ने उन्‍हें शादी के लिए प्रपोज किया था। इसका जिक्र आयशा ने शिराजी के टॉक शो में किया था। यहां पर आपको यह बता देना जरूरी होगा कि जिस इमरान खान पर आयशा ने गंदे मैसेज भेजने का आरोप लगाया है वह 64 वर्ष के हैं और दो शादियां कर चुके हैं। वहीं दूसरे हक ने इसी साल जुलाई में अपना 68वां जन्‍मदिन मनाया है।
गौरतलब है कि लाहौर के पुश्‍तो परिवार से ताल्‍लुक रखने वाले इमरान खान 'नियाजी' ने पहली शादी ब्रिटेन की जमीमा गोल्‍डस्मिथ से 16 मई 1995 में की थी। इसके बाद जमीमा के धर्म परिवर्तन करने के बाद 21 जून को दोबारा निकाह हुआ। उनकी यह शादी 2004 तक चली जिसके बाद उन्‍होंने जमीमा को तलाक दे दिया। इसके बाद बीबीसी की पत्रकार रेहम खान से 2015 में शादी की। लेकिन ये शादी एक वर्ष भी नहीं चली और दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद रेहम ने सार्वजनिक तौर पर इमरान खान पर एक संकीर्ण सोच वाला इंसान होने का आरोप लगाया था।

No comments:

Post a Comment