Showing posts with label Chota Bacha Jan ke na koi ankh dikhana re. Show all posts
Showing posts with label Chota Bacha Jan ke na koi ankh dikhana re. Show all posts

Friday, 2 September 2011


आमतौर पर किसी कंपनी का सीईओ बनने के लिए मैनेजमेंट की पढ़ाई, लंबा तजुर्बा जैसी चीजों का होना बेहद जरुरी होता है। लेकिन सिंधु राजारमन नाम की 14 साल की बच्ची के लिए इन बातों का कोई मतलब नहीं। क्योंकि इस छोटी सी उम्र में ना तो मैनेजमेंट की पढ़ाई संभव है और ना ही इस खेलने कूदने की उम्र में प्रोफेशनल तर्जुबा ही ही हासिल हो सकता है। लेकिन फिर भी मात्र 14 साल की छोटी सी उम्र में ही यह बच्ची एक एनिमेशन कंपनी की सीईओ बन गई है।



इस कंपनी का नाम है ‘सिप्पन’ और इसका मुख्य कार्यालय चेन्नई में है। लेकिन इस बच्ची की खूबी इतनी भर ही नहीं है। आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी की 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली इस बच्ची को भारत में ‘फास्टेस्ट 2डी और 3डी एनिमेटर’ का खिताब भी दिया गया है।



सिंधु राजारमन के लिए एनिमेशन की तकनीक बस चुटकियों का काम है। इनके एनिमेशन बनाने की स्पीड इतनी तेज है जिसे देखकर आपको लगेगा की मानों ये कंप्यूटर पर खेल रही हैं। इतना ही नहीं एक कंपनी के सीईओ के तौर पर भी ये अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं।



बताया जाता है कि सिंधु ने महज 9 साल की उम्र में ही एनिमेशन सीखना शुरू कर दिया था। और आज वो जिस मुकाम पर हैं उसे हासिल करने में लोगों को सालों साल लग जाते हैं। सबसे तेज एनिमेशन फिल्म बनाने के लिए उनके नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया जा चुका है।