रांची. रघुवर
दास ने रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे राज्य के 10वें
मुख्यमंत्री हैं। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में हजारों
लोगों की भीड़ के बीच राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद ने उन्हें शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री के साथ चार मंत्रियों नीलकंठ मुंडा, सीपी सिंह, चंद्रप्रकाश
चौधरी और लुईस मरांडी ने भी शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली में छाए कोहरे के कारण नहीं आ पाए।
शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बने ये दिग्गज
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, राधा मोहन सिंह,
रामकृपाल यादव, उपेंद्र कुशवाहा, सुदर्शन भगत, मुख्यमंत्री रमण सिंह,
देवेंद्र फडणवीस, रवींद्र कुमार राय, अर्जुन मुंडा, हेमंत सोरेन, सुशील कुमार
मोदी, विनय सहस्त्रबुद्धे, कड़िया मुंडा, सुदेश कुमार महतो, सौदान सिंह,
राजेंद्र सिंह, नंदकिशोर यादव के अलावा प्रदेश के सभी भाजपा सांसद व
विधायकों के अलावा प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में
उपस्थित हुए।
स्टेडियम को सजाया गया था
बिरसा मुंडा स्टेडियम को शपथ ग्रहण समारोह के लिए विशेष रूप से सजाया गया था। पर्यटन विभाग द्वारा देवघर मंदिर, मां छिन्नमस्तिका मंदिर व झारखंड के अमर शहीदों व नायकों की तसवीर व फ्लैक्स लगाये गये थे। उनमें बिरसा मुंडा, बुद्धू-भगत, नीलांबर-पीतांबर, सिदो-कान्हो व अन्य के कट आउट प्रमुख थे। सबसे ज्यादा कट आउट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के थे, जिस पर अभिनंदन लिखा था।
No comments:
Post a Comment