जकार्ता।
162 यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ रविवार को गायब हुए एयर एशिया के
विमान का अब तक कुछ पता नहीं चला है। विमान को खोजने के लिए इंडोनेशिया के
समुद्री क्षेत्र को खंगाला जा रहा है। इंडोनेशिया के सुराबाया से सिंगापुर
के लिए निकले एयर एशिया विमान के समुद्र में क्रैश होने की आशंका जताई जा
रही है। इंडोनेशिया के राष्ट्रीय खोज एवें बचाव एजेंसी के प्रमुख ने सोमवार
को पत्रकारों से कहा कि विमान विमान का मलबा जावा समुद्र की गहराई में हो
सकता है। वहीं दूसरी ओर, खोज अभियान में लगे ऑस्ट्रेलियाई विमान को प्लेन गायब होने की लोकेशन से 1,120 किलोमीटर दूर समुद्र में कुछ मलबा मिला
है। जकार्ता के एयरफोर्स बेस कमांडर रियर मार्शल वी पुटरेंटो ने इसकी
जानकारी दी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि यह विमान का मलबा है या
कुछ और। इंडोनेशियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बेलितुंग आइलैंड के
कुछ मछुआरों ने विमान के गायब होने की लोकेशन पर जोरदार धमाके की आवाज सुनी
थी। मछुआरों ने यह आवाज उसी दौरान सुनी, जब विमान का एयरट्रैफिक कंट्रोल
से संपर्क टूटा। आपदा प्रबंधन समूह के एक सदस्य ने इंडोनेशियाई न्यूज
वेबसाइट को बताया कि कई मछुआरों ने धमाके की आवाज सुनी है। हालांकि, इसकी
पुष्टि होना बाकी है। अभी कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं। इनमें सबसे
बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर क्या हुआ होगा इस विमान के साथ?
No comments:
Post a Comment