Monday, 29 December 2014

रघुवर बने नए मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण में पहुंचे राजनीति के कई दिग्गज

रघुवर बने नए मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण में पहुंचे राजनीति के कई दिग्गज
रांची. रघुवर दास ने रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे राज्य के 10वें मुख्यमंत्री हैं। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में हजारों लोगों की भीड़ के बीच राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद ने उन्हें शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ चार मंत्रियों नीलकंठ मुंडा, सीपी सिंह, चंद्रप्रकाश चौधरी और लुईस मरांडी ने भी शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली में छाए कोहरे के कारण नहीं आ पाए।
 
शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बने ये दिग्गज 
 केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, राधा मोहन सिंह, रामकृपाल यादव, उपेंद्र कुशवाहा, सुदर्शन भगत, मुख्यमंत्री रमण सिंह, देवेंद्र फडणवीस, रवींद्र कुमार राय, अर्जुन मुंडा, हेमंत सोरेन, सुशील कुमार मोदी, विनय सहस्त्रबुद्धे, कड़िया मुंडा, सुदेश कुमार महतो, सौदान सिंह, राजेंद्र सिंह, नंदकिशोर यादव के अलावा प्रदेश के सभी भाजपा सांसद व विधायकों के अलावा प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित हुए। 
 
स्टेडियम को सजाया गया था 

बिरसा मुंडा स्टेडियम को शपथ ग्रहण समारोह के लिए विशेष रूप से सजाया गया था। पर्यटन विभाग द्वारा देवघर मंदिर, मां छिन्नमस्तिका मंदिर व झारखंड के अमर शहीदों व नायकों की तसवीर व फ्लैक्स लगाये गये थे। उनमें बिरसा मुंडा, बुद्धू-भगत, नीलांबर-पीतांबर, सिदो-कान्हो व अन्य के कट आउट प्रमुख थे। सबसे ज्यादा कट आउट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के थे, जिस पर अभिनंदन लिखा था। 
 

...तो क्‍या दम घुटने से मरे सभी सवार और बेकाबू होकर गिरा एयर एशिया का विमान?

जकार्ता। 162 यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ रविवार को गायब हुए एयर एशिया के विमान का अब तक कुछ पता नहीं चला है। विमान को खोजने के लिए इंडोनेशिया के समुद्री क्षेत्र को खंगाला जा रहा है। इंडोनेशिया के सुराबाया से सिंगापुर के लिए निकले एयर एशिया विमान के समुद्र में क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है। इंडोनेशिया के राष्ट्रीय खोज एवें बचाव एजेंसी के प्रमुख ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि विमान विमान का मलबा जावा समुद्र की गहराई में हो सकता है। वहीं दूसरी ओर, खोज अभियान में लगे ऑस्ट्रेलियाई विमान को प्लेन गायब होने की लोकेशन से 1,120 किलोमीटर दूर समुद्र में कुछ मलबा मिला है। जकार्ता के एयरफोर्स बेस कमांडर रियर मार्शल वी पुटरेंटो ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि यह विमान का मलबा है या कुछ और। इंडोनेशियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार,  बेलितुंग आइलैंड के कुछ मछुआरों ने विमान के गायब होने की लोकेशन पर जोरदार धमाके की आवाज सुनी थी। मछुआरों ने यह आवाज उसी दौरान सुनी, जब विमान का एयरट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटा। आपदा प्रबंधन समूह के एक सदस्य ने इंडोनेशियाई न्यूज वेबसाइट को बताया कि कई मछुआरों ने धमाके की आवाज सुनी है। हालांकि, इसकी पुष्टि होना बाकी है। अभी कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं। इनमें सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर क्‍या हुआ होगा इस विमान के साथ? 

virat kohli sirsa

virat kohli sirsa

virat kohli sirsa

virat kohli sirsa

virat kohli sirsa

virat kohli sirsa

virat kohli sirsa

virat kohli sirsa

Tuesday, 23 December 2014

50. रोहतक की बहनों ने बस में पीटा मनचलों को, वीडियो पर विवाद


नंबर 50 पर इसलिए क्योंकि: वीडियो के सोशल मीडिया पर वाइरल होने के बाद हरियाणा सरकार द्वारा दोनों बहनों को सम्मानित करने की घोषणा की, लेकिन बाद में पता चला कि दोनों बहनें जानबूझकर करके वीडियो बनवाती हैं  तो  बाद में मामले में नया मोड़ आ गया। 
 
फैक्ट फाइल:
 
•    31 नवंबर को बीसीए फाइनल ईयर की छात्राएं आरती और पूजा कॉलेज से गांव थानाखुर्द लौट रही थीं। तब हरियाणा रोडवेज की बस में लड़कों ने मोबाइल नंबर लिखकर चिट फेंकना शुरू कर दिया।

•    कुछ देर तक तो ध्यान नहीं दिया। विरोध करने पर तीनों लड़कों ने हाथापाई शुरू कर दी। पूरी बस में सिर्फ एक गर्भवती महिला लड़कियों की तरफ से बोली। 

•    लड़कों ने उससे भी बदतमीजी की। तब दोनों बहनें उनसे भिड़ गई। हाथ-पैरों से तो मारा ही, बेल्ट से भी पीटा। बाकी यात्री तमाशा देखते रहे। एक महिला यात्री ने मोबाइल कैमरे से इसे शूट किया।
•    वीडियो वॉट्सऐप और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला रविवार को सामने आया। तब आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। सरकार ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया।

•    छेड़छाड़ करने के आरोपी तीनों युवकों- कुलदीप, मोहित और दीपक ने सेना में भर्ती होने के लिए अर्जी दी हुई है। लेकिन सेना ने कार्रवाई करते हुए कहा कि अब उनके लिए कोई जगह नहीं है।
•    इस बीच, हरियाणा सरकार ने 26 जनवरी को दिए जाने वाले वीरता पुरस्कार के लिए दोनों बहनों के नाम की सिफारिश करने का एलान किया है, लेकिन बाद में जांच होने तक स्थगित कर दिया।

•    दोनों बहनों का कहना है कि जींस पहनी थी इसलिए मनचलों को पीट पाए। इन लड़कों को सबक सिखाना बहुत जरूरी था। 

•    आरोपी लड़कों ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा, कि हमने ऐसा कुछ नहीं किया और ये सब इन दोनों लड़कियों का किया धरा है। हम तो मदद करना चाहते थे, लेकिन लड़कियों ने जबरन झगड़ा किया।

•    आरती और पूजा के पिता राजेश बिजली निगम में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि यदि मेरी बेटियों की तरह समाज की हर लड़की डटकर मुकाबला करे तो कोई ऐसी वारदात नहीं कर सकेगा।  

•    घटना के दो दिन बाद बहनों का एक और वीडियो सामने आया जिसमें इन्हें एक और लड़के को पीटते हुए फिल्माया गया था। इसके बाद इनल लड़कियों के चरित्र पर सवाल उठने लगे। 

•    दिलचस्प बात यह है कि आरती और पूजा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनके साथ दो हजार बार छेड़छाड़ हो चुकी है और वे अब जवाब देना सीख चुकी हैं। 

बकौल पूजा एवं आरती,  बस में जो हुआ उस घटना की स्क्रिप्टः 

बस रोहतक से थाना खुर्द के लिए चली। रोहतक बस स्टैंड से फब्तियों की शुरुआत हुई। अंदर उन्होंने जहां लड़कियां बैठीं थीं, उनसे सीट से उठने को कहा।
 
लड़केः ऐ छोरियों, सीट छोड़ो
 
जवाब:  तुम्हारे पास कोई सीट नंबर तो है नहीं, कहीं और बैठ जाओ
 
लड़के बोलेः  ‘थ्यारी औकात बस कै स्टैपनी पै बैठन को तै है नीं, तों सीट पर बैठी सै, खुद को पीएम समझै है..(बीच में अपशब्द कहे)
 
जवाब:  ‘हम तै खुद नै पीएम नहीं समझती। तू अपने आप नै कै पीएम समझै है। हम सीट से नहीं उठेंगी।’ 
इसके बाद लड़कों ने गालियां देना शुरू कर दिया। 
 
इस पर पीछे बैठीं गर्भवती महिला ने उन्हें टोका, ‘छोरों, थारा इन लड़कियों ने क्या बिगाड़ा है। थारे घर में मां-बैन नहीं सै। इनतै परेशान न करयो।’  
 
महिला की बात सुनकर लड़के और बिगड़ गए। उन्होंने महिला से बदतमीजी करना शुरू कर दिया। इस पर लड़कियों से रहा नहीं गया और उन्होंने उनसे मारपीट शुरू कर दी। 
 
बोली; ‘ छोरी बेशक सै, पर थारे ते डरै नहीं।’

मधु कोड़ा हारे, पत्‍नी जीतीं: जानिए, नतीजों की चौंकाने वाली कुछ और बातें


नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर और झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजे आने जारी हैं। जम्मू-कश्मीर में पीडीपी, जबकि झारखंड में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इन राज्यों में सत्ता पर कौन काबिज होगा, इस सवाल का जवाब तो भविष्य के गर्भ में छिपा है, लेकिन चुनाव के नतीजों में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। 
 
1. जम्मू-कश्मीर में बीजेपी का प्रदर्शन 
मुस्लिम बहुल आबादी वाले राज्य में बीजेपी अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कहना गलत नहीं होगा कि उसे अपनी अल्पसंख्यक विरोधी पार्टी की छवि बदलने में इन नतीजों से काफी मदद मिलेगी। बीजेपी अगर सरकार न भी बना पाए तो भी घाटी के इतिहास में उसका पहली बार विपक्ष में आना तय माना जा रहा है।   
 
2. सीएम उमर अब्दुल्ला का हारना 
जम्मू-कश्मीर के वर्तमान सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला दो जगहों बीरवाह और सोनावार से मैदान में उतरे थे। अब्दुल्ला दोनों ही सीटों से चुनाव हार गए। उन्हें पीडीपी प्रत्याशी अशरफ मीर ने शिकस्त दी। सत्ता पर काबिज अब्दुल्ला का अपनी सीट हार जाना बेहद अप्रत्याशित रहा। हालांकि, अब्दुल्ला ने ट्वीट करके अशरफ को एमएलए बनने की बधाई दी। 
 
3 मधु कोड़ा की हार 
निर्दलीय विधायक रहते हुए कभी झारखंड के सीएम बने और अब जय भारत समानता पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में उतरे मधु कोड़ा मझगांव सीट से चुनाव हार गए। उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा के निरल पूर्ति ने करीब 11 हजार वोटों से हराया। खास बात यह है कि आदिवासी नेता मधु कोड़ा का अपने क्षेत्र में काफी प्रभाव माना जाता है। हालांकि, कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर सीट से जीत गईं।

खुलेआम बोली लगा कर सैकड़ों लड़कियों को ISIS आतंकियों ने बनाया 'सेक्‍स स्‍लेव'

इराक के सिंजर प्रांत में इस्लामिक स्टेट के आने के बाद यजीदी समुदाय के लोग भाग गए थे।
बगदादइस्लामिक स्टेट (आईएस) इराक के सिंजर में यजीदी समुदाय की महिलाओं और बच्चियों को किडनैप कर उनके साथ जानवरों जैसा व्यवहार कर रहा है। आईएस के आतंकी 12 साल से भी कम उम्र की बच्चियों और उनकी मांओं को गुलाम बनाते हैं। उनके बाल पकड़कर घसीटते हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल की ताजा रिपोर्ट 'टॉर्चर, सेक्शुअल स्लेवरी इन इस्लामिक स्टेट कैप्टिविटी इन इराक' में कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। इस रिपोर्ट में आतंकियों के चंगुल से भागकर कर आई लड़कियों ने अपना दर्द बयां किया है। 
1 of 5
इराक के सिंजर प्रांत में इस्लामिक स्टेट के आने के बाद यजीदी समुदाय के लोग भाग गए थे।
 
खुले बाजार में लगाई जाती है बोली
रिपोर्ट के मुताबिक, बीते पांच महीने में इस्लामिक स्टेट ने हजारों महिलाओं और किशोरियों का अपहरण किया है। इन्हें खुले बाजार में सेक्स स्लेव के तौर पर बेचा भी जा रहा है। इनकी बोली 25 डॉलर यानी 1600 रुपए से शुरू होती है। इतना ही नहीं, 12 साल से कम उम्र की लड़कियों और उनकी मांओं के बाल घसीट कर जानवरों की तरह ट्रकों में डाला जाता है। फिर सॉर्टिंग ऑफिस में जाकर उन्हें उनकी उम्र, शिक्षा और शादीशुदा होने के आधार पर बांटा जाता है। महिलाओं की ऊंचे दामों पर बोली लगाई जाती है। इसमें आईएस के कमांडर या बहादुर लड़ाके को जिहाद के के लिए उसकी सेवाओं के बदले में इनाम भी दिया जाता है। खरीदने के बाद महिला पर उसका पूरा अधिकार होता है। महिला मार-पिटाई, यौन प्रताड़णा और रेप  की शिकार होती है या लड़ाके के दोस्तों के बीच साझा की जाती है। रिपोर्ट में कहा गया कि यह क्रूरता का कोई नया उदाहण नहीं हैं। यह शरिया कानून की क्रूर व्याख्या है। 
 
धर्म परिवर्तन कर रहे हैं पश्चिमी देशों के लड़ाके 
रिपोर्ट में बताया गया है कि पश्चिमी देशों के इस्लाम अपनाने वाले जिहादी भी इस घृणित काम को अंजाम दे रहे हैं। पूर्व यजीदी सांसद अमेना सईद ने बताया कि हमने एक लड़की को छुड़वाया था। उसका ऑस्ट्रेलियाई मूल के दो भाइयों ने बंदी बनाकर रेप किया था। अमेना ने बताया कि वे लोग इस्लामी मूल के नहीं थे। वे गोरी चमड़ी और सुनहरे बालों वाले ऑस्ट्रेलियाई थे, जिन्होंने इस्लाम अपनाया था। चंगुल से छूटकर आई कई महिलाओं ने अपने साथ गैंगरेप होने की बात कही है।

नहीं चला मोदी का जादू, घाटी में बीजेपी का 'चेहरा' बनीं हिना बट की जमानत जब्त

श्रीनगर. श्रीनगर की अमीराकदाल सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हिना शफी बट हार गई हैं। उन्हें पीडीपी कैंडिडेट ने अल्ताफ बुखारी ने शिकस्त दी है। बट की यहां जमानत जब्त हो गई। बता दें कि बीजेपी को हिना से बहुत उम्मीदें थीं। हिना विवादों में रही हैं। 14 दिसंबर को श्रीनगर में वोटिंग के दौरान आरोप लगा था कि हिना ने पोलिंग बूथ में घुसकर पीठासीन अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया था। 
क्‍यों हारी हिना 
जम्‍मू-कश्‍मीर मामलों के जानकार और दैनिकभास्‍कर.कॉम के एक्‍सपर्ट पीयूष पंत के मुताबिक,
"राज्‍य में विनिंग कैंडिडेट और बीजेपी के चेहरा के रूप में देखी गईं हिना बट की हार की बड़ी वजह पार्टी का हिंदूत्‍वादी एजेंडा और धारा 370 का मुद्दा रहा। जनता ने इन दोनों मुद्दों को ध्‍यान में रखते हुए माना कि भाजपा को जिताना उसके लिए आत्‍मघाती कदम हो सकता है। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी साफ कहा था कि राज्‍य में धारा 370 को हटाएंगे, लेकिन पार्टी को इससे पीछे हटना पड़ा, क्‍योंकि उसे पता था कि उसे घाटी में चुनावों में इस बात पर जनता का आक्रोश झेलना पड़ेगा। यही वजह थी कि जम्‍मू रैली में भी मोदी ने कहा था कि धारा 370 को हटाएंगे, लिहाजा, घाटी के लोगों ने इसे मद्देनजर रखा। धारा 370 ने एक निर्णायक भूमिका खेली है जम्‍मू-कश्‍मीर के चुनावों में।"

बीजेपी ने कश्‍मीरी पंडितों की कश्‍मीर वापसी की बात तो की, लेकिन उन कश्‍मीरी पंडितों की नहीं सोची, जो यहां बसे हुए हैं। उनकी सुध नहीं ली गई। स्‍थानीय कश्‍मीरी पंडित आज भी बहुत बुरे हालात में जी रहे हैं। कश्‍मीरियत को बचाए रखने वाले स्‍थानीय कश्‍मीरी पंडित इस बात से भी बेहद आहत थे।
 
अमित शाह ने किया था प्रचार 
हिना को लेकर बीजेपी को कितनी उम्मीदें थीं, इस बात का अंदाजा इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खुद उनके लिए प्रचार किया था। वहीं, मोदी ने भी श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में रैली की थी। 
 
...तो उठा लूंगी एके-47
चुनाव प्रचार के दौरान हिना बट ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की कोशिश हुई तो वे खुद एके-47 उठा लेंगी। 
 
पेशे से डॉक्टर हैं हिना 
पेशे से डॉक्टर हिना नेशनल कॉन्फ्रेंस के पूर्व नेता और वकील मोहम्मद शफी बट की बेटी हैं। मोहम्मद शफी बट नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला के खास दोस्त भी हैं। जम्मू-कश्मीर की पार्टियों के बारे में हिना कहती हैं कि सभी ने 1947 से ही कश्मीरियों का शोषण किया है। कश्मीरियों के हक के लिए लड़ने की बात पर वे कहती हैं कि वह कश्मीर की बेटी हैं और उन्हें अल्लाह पर पूरा भरोसा है।