Monday, 20 April 2015

मलाइका के बिंदास बोल, मेरे बेटे को मेरे आइटम डांस से नहीं पडता फर्क...

अपने डांस से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की ख्‍वाहिश है कि वे कोरियोग्राफर बनें. उन्‍हें अभिनय करने में तो दिलचस्‍पी है ही लेकिन वे फिल्‍मी गानों के लिए भी हमेशा तैयार रहती हैं. वे हाल ही में फिल्‍म 'डॉली की डोली' के गाने 'फैशन खत्‍म...' में नजर आई थी.
उन्‍होंने अपने आईटम सॉन्‍ग 'मुन्‍नी बदनाम' से खासा सुर्खियों बटोरी थी. उनका कहना है कि,' मैं बॉलीवुड नंबर्स कोरियोग्राफ करना चाहूंगी. यदि मुझे अवसर मिलता है, तो मुझे विश्वास है कि मैं इसके साथ न्याय कर सकूंगी. मैंने अरबाज को भी इस बारे में बताया है.'
41 वर्षीया मलाइका इस समय इंडियाज गॉट टैलेंट में जज का रोल भी अदा कर रही हैं. इस शो के पिछले कई सीजन में वे नजर आ चुकी हैं. मलाइका ने बताया कि,' इस सीजन में कई बेहतरीन चीजें देखने को मिलेंगी. खासतौर पर इस बार अमेजिंग एक्ट्स देखने को मिलेंगे. इस बार ऐसे कई इंटरनेशनल एक्ट्स हैं, जो पहली बार शो में प्रस्तुत किये
अपने डांस से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की ख्‍वाहिश है कि वे कोरियोग्राफर बनें. उन्‍हें अभिनय करने में तो दिलचस्‍पी है ही लेकिन वे फिल्‍मी गानों के लिए भी हमेशा तैयार रहती हैं. वे हाल ही में फिल्‍म 'डॉली की डोली' के गाने 'फैशन खत्‍म...' में नजर आई थी.
उन्‍होंने अपने आईटम सॉन्‍ग 'मुन्‍नी बदनाम' से खासा सुर्खियों बटोरी थी. उनका कहना है कि,' मैं बॉलीवुड नंबर्स कोरियोग्राफ करना चाहूंगी. यदि मुझे अवसर मिलता है, तो मुझे विश्वास है कि मैं इसके साथ न्याय कर सकूंगी. मैंने अरबाज को भी इस बारे में बताया है.'
41 वर्षीया मलाइका इस समय इंडियाज गॉट टैलेंट में जज का रोल भी अदा कर रही हैं. इस शो के पिछले कई सीजन में वे नजर आ चुकी हैं. मलाइका ने बताया कि,' इस सीजन में कई बेहतरीन चीजें देखने को मिलेंगी. खासतौर पर इस बार अमेजिंग एक्ट्स देखने को मिलेंगे. इस बार ऐसे कई इंटरनेशनल एक्ट्स हैं, जो पहली बार शो में प्रस्तुत किये

कैच लेने के चक्कर में गई कोलकाता के क्रिकेटर की जान

खेल के दौरान एक क्रिकेटर की मौत की दुखद खबर है. ईस्ट बंगाल क्लब के क्रिकेटर अंकित केसरी को शुक्रवार को क्रिकेट खेलते वक्त मैदान में चोट लगी थी. सोमवार सुबह अंकित केसरी की मौत हो गई.
सीएबी सीनियर नॉकआउट टूर्नामेंट में भवानीपुर क्लब के खिलाफ मैच में खेलते हुए अंकित केसरी को गंभीर चोट लगी थी. अंकित कैच लेने की कोशिश में अपनी ही टीम के खिलाड़ी सौरव मंडल से टकरा गए थे.  तीन दिन से अस्पताल में अंकित का इलाज चल रहा था. अंकित कोलकाता के सिटी अस्पताल में भर्ती थे.
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय ह्यूज की सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दक्षिण ऑस्ट्रेलिया-न्यू साउथ वेल्स मैच के दौरान सीन एबट की बाउंसर सिर में लगने से मौत हो गई थी.

गर्मी और लगातार मैचों से प्रदर्शन पर असर पड़ा: महेंद्र सिंह धोनी

झेलने वाली दो बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज कहा कि लगातार मैचों और गर्मी से उनकी टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ा। चेन्नई ने 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस को मुंबई में हराया था जिसके बाद आज उसे यहां रॉयल्स से खेलना पड़ा।
धोनी ने आठ विकेट से मिली हार के बाद कहा, हमारा यह खराब दिन था। मैंने भी बल्लेबाजी के लिये उतरने के बाद कई गेंदें बर्बाद की। यह अच्छी विकेट थी और जैसा हमने सोचा था, वैसा ही इसे पाया। उन्होंने कहा, लगातार मैच खेलने और गर्मी का प्रदर्शन पर असर पड़ा होगा लेकिन हमें वापसी करनी होगी। चेन्नई के लिये ड्वेन ब्रावो ने 36 गेंद में 62 रन बनाकर दबाव हटाया जबकि एक समय टीम ने तीन विकेट सिर्फ 39 रन पर गंवा दिये थे। धोनी ने आने वाले मैचों में उन्हें बल्लेबाजी क्रम में उपर भेजने के संकेत दिये।
उन्होंने कहा, ब्रावो ने मुझ पर से काफी दबाव हटाया। यदि वह इस तरह से खेल सकता है तो मैं बल्लेबाजी क्रम में कहीं और उतर सकता हूं। बाद में जडेजा और अश्विन हैं लिहाजा इससे हमारी बल्लेबाजी में गहराई आयेगी।

प्रशांत भूषण का AAP पर पलटवार, आशीष खेतान पर लगाया 'पेड न्यूज़' चलाने का आरोप

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के बागी नेता प्रशांत भूषण ने पार्टी की राष्ट्रीय अनुशासन समिति (एनडीसी) से उन्हें कारण बताओ नोटिस मिलने पर पार्टी नेता पर पलटवार किया। उन्होंने समिति के सदस्य पंकज गुप्ता पर संदिग्ध कंपनियों से चंदा लेने एवं आशीष खेतान पर एक कंपनी का पक्ष लेते हुए 'पेड न्यूज़' स्टोरी करने का आरोप लगाया।

नोटिस पर अपने जवाब में भूषण ने इस कदम पर सवाल उठाया और कहा कि गुप्ता और खेतान ने उन पर आरोप लगाए हैं और ऐसे हालात में वह दोनों इस मामले में 'जज' कैसे हो सकते हैं।

एनडीसी ने 17 अप्रैल को भूषण को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि भूषण ने लोगों से पार्टी को चंदा नहीं देने को कहा। दिनेश वाघेला इस समिति के अध्यक्ष हैं, जबकि गुप्ता और खेतान उसके सदस्य हैं। भूषण ने गुप्ता पर एनडीसी के कई फैसलों को लागू नहीं करने का आरोप लगाया।

दो करोड़ रुपया चंदा लेने के मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले को पार्टी के लोकपाल एडमिरल एल रामदास को भेजे जाने के बजाय उन्हें ही पद से बर्खास्त कर दिया गया।

भूषण ने अपने जवाब में लिखा है, 'आप (गुप्ता) भी जानते हैं कि खुद आपके खिलाफ गंभीर आरोप हैं, जिसे राष्ट्रीय लोकपाल एडमिरल रामदास के खिलाफ भेजा जाना चाहिए था। उसमें मुखौटा कंपनियों से दो करोड़ रुपये चंदा लेना शामिल है, जबकि पार्टी की नियमावली के अनुसार पीएसी से अनुमोदन लेना होता है जो आपने नहीं लिया। इसके अलावा, आपने राष्ट्रीय अनुशासन समिति के निर्णयों में बाधा डाली और उन्हें नहीं लागू होने दिया। समिति की मैं अगुवाई कर रहा था, जबकि आप उसके सदस्य थे।' उन्होंने लिखा, 'आपके खिलाफ लगे इन गंभीर आरोपों को, पार्टी संविधान के अनुसार, लोकपाल के पास भेजे जाने के बजाय आपने अब एडमिरल रामदास को ही हटा दिया।'

उन्होंने खेतान पर 'मनगढ़ंत' खबरें लिखने का भी आरोप लगाया और कहा कि पूर्व पत्रकार को बर्खास्त करने के बजाय उन्हें अब दिल्ली डायलॉग कमीशन का अध्यक्ष और फिर राष्ट्रीय अनुशासन समिति का सदस्य नियुक्त कर पुरस्कृत किया गया।

वहीं पार्टी ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि गृहमंत्रालय ने भी आप को मिले चंदे को पाक साफ बताया है। आप ने अपने नेताओं का जोरदार बचाव किया है। आप नेता आशुतोष ने कहा, 'ऐसे आरोप लगाकर वे अपना मजाक बना रहे हैं। आशीष खेतान को अपनी पत्रकारिता पर मीडिया के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।'

Sunday, 19 April 2015

अवॉर्ड्स की रेस में आगे रहीं ये बॉलीवुड सिंगर्स पिछले दो साल से हैं गुमनाम

मुंबई.बॉलीवुड के चमकते नाम कब गुमनामी में खो जाते हैं, किसी को पता ही नहीं चलता। बीते साल तक म्यूजिक वर्ल्ड में उम्मीद की नजरों से देखे जा रहे कई नाम आज गुमनाम हैं। उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ऐसे सिंगर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, जो फिल्मी संगीत में जौहर नहीं दिखा पाए। इनके अलावा कई और नाम हैं जो बीते दो सालों में गुमनामी में खो गए। इनमें से 10 तो ऐसे हैं जो पुरस्कारों की दौड़ में भी अव्वल रहे।

मशहूर दक्षिण भारतीय सिंगर सुजाता मोहन की बेटी श्वेता मोहन दक्षिण भारत का रुख कर चुकी हैं। ‘गुरु’ के बाद ‘रा-वन’ और ‘डेविड’ से उन्होंने उम्मीद जगाई थी। लेकिन शुरुआती सफलता और फिल्मी बैकग्राउंड के बावजूद बॉलीवुड में कदम नहीं जमा सकीं। आजकल तेलुगु और मलयाली फिल्मों में गा रही हैं। फरवरी में उन्होंने एक तेलुगु फिल्म के लिए रिकॉर्डिंग की है।
"काय पो चे' के "मीठी बोलियां...' से चर्चा में आईं मिली नायर भी इसके बाद कोई कमाल नहीं कर सकीं और गुमनामी के अंधेरे में खो गईं। संगीतकारों के परिवार से ताल्लुक रखने वाले तोषी शारिब भी 2013 में "यमला पगला दीवाना-2' और "वार्निंग' के बाद फिल्मी गायन से दूर हो गए। 2014 में "हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' और "जिद' में अपना संगीत दिया। लेकिन गायकी से दूर रहे। नेपाली बाला आस्था ने "खूबसूरत' के गीत "अभी तो पार्टी...' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारी थी, लेकिन इसके बाद से गायब हैं।
पांच साल पहले इंडियन आयडल से चर्चा में आए स्वरूप खान ने "पीके' में "ठरकी छोकरो...' गाकर कामयाबी का स्वाद चखा, लेकिन यह प्रतिभाशाली लोकगायक फिलहाल किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ा है। नंदिनी श्रीकर 2011 में "रा-वन' का "भरे नैना...' और 2012 में "एजेंट विनोद' का "दिल मेरा मुफ्त का...' और "शंघाई' का "दुआ...' गाने के बाद वे चर्चा में आईं। बीते साल "क्वीन' के "हरजाइयां...' ने उनकी झोली में कई पुरस्कार डाले। लेकिन इसके बाद कोई खास काम नहीं आया। नतीजतन दक्षिण की ओर रुख कर लिया।

हर्षदीप कौर

2011 में रॉकस्टार के ‘कतियां करूं...’ को फिल्मफेयर मिला। बीते साल ‘बैंग-बैंग’ का ‘उफ...’ भी चर्चित रहा। अब कोई नई फिल्म खाते में नहीं है। पंजाबी म्यूजिक की ओर रुख किया था। पिछले महीने यानी मार्च में अपने दोस्त मनकीत सिंह से शादी कर ली है। इसे बॉलीवुड से औपचारिक विदाई माना जा रहा है।

फिर से पर्दे पर दिखेगी 'एक पहेली लीला', सीक्वल की तैयारी शुरु

मुंबई फिल्म 'एक पहेली लीला' को रिलीज हुए अभी 10 दिन भी पूरे नहीं हुए और फिल्म के सिक्वल की बात सामने आ गई है। फिल्म में सनी के तड़के ने चारों ओर वाहवाही लूटी है।
ऐसे में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करने वाली फिल्म एक पहेली लीला के सिक्वल की तैयारी फिल्म के मेकर्स ने शुरू कर दी है।
12 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 24.28 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है खबरों की माने तो फिल्म केको-प्रड्यूसर अहमद खान के पास फिल्म के सिक्वल का आइडिया फिल्म की शूटिंग के समय ही आ गया था। पिल्म ने अपनी उम्मीद से ज्यादा की कमाई की है और यह अभी भी कमाई कर रही है।
चर्चा है कि फिल्म के सिक्वल में भी सनी लियोनी को ही कास्ट किया जाएंगा। अब देखना होगा सूत्रों की इस जानकारी में कितनी सत्याता है अगर ऐसा बोता है फिल्म का सीक्वल बनता बै तो फिर दर्शकों को एक बार फिर से जमकर मसाला मिलेगा।

HS ब्रह्मा रिटायर, नसीम जैदी बने चीफ इलेक्शन कमिश्नर

नई दिल्ली।
नसीम जैदी ने देश के 20वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने एच.एस. ब्रह्मा का स्थान लिया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई है। एच.एस. ब्रह्मा अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हुए हैं।
पदभार संभालने के बाद जैदी ने कहा, 'मैं खुद को विशेषाधिकृत और समानित महसूस कर रहा हूं कि मुझे भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त बेहतरीन संस्थानों में से एक का नेतृत्व करने की जिमेदारी दी गई है। मुझे मालूम है कि मेरे कंधों पर एक मुश्किल काम की जिमेदारी है।'
उन्होंने कहा, 'भारतीय निर्वाचन आयोग स्वतंत्रता, पारदर्शिता, पेशेवर, समग्रता के सिद्धातों पर आधारित कुशल चुनाव प्रबंधन के लिए एक रणनीतिक योजना तैयार करेगा।'
जैदी ने कहा कि वह चुनाव आयोग को बेहद पारदर्शी और सक्रिय संगठन बनाना चाहेंगे, जो कि नए सुझाव अपनाने और उन्हें अमल में लाने के लिए तैयार हो। उन्होंने कहा, 'आयोग सुशासन के आधार पर अपने मार्गदर्शक सिद्धांत तैयार करेगा।' इससे पहले जैदी अगस्त 2012 से चुनाव आयुक्त के पद पर थे।