Wednesday, 12 September 2018

4 सप्ताह बाद डीजल-पेट्रोल के दाम में ठहराव bu jagoindiavoice


jagoindiavoice
नई दिल्ली । देश में पेट्रोल तथा डीजल की आसमान छूती कीमतों में बुधवार को 28 दिन बाद ब्रेक लगा। तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों में कोई बदलाव नहीं किया। मंगलवार को महाराष्ट्र के नांदेड जिले के दो पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत 91.02 रुपये प्रति लीटर रही। दोनों जगहों पर डीजल 78.94 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। इनमें एक पेट्रोल पंप जिले के धमार्बाद में और एक कारेगाँव में है। नांदेड़ जिले के ही कई अन्य स्थानों पर तथा परभणी जिले में कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 90 रुपये तथा डीजल 78 रुपये प्रति लीटर के पार रहा। (jagoindiavoice)
चार सप्ताह में एक बार भी इनके दाम नीचे नहीं हुये जबकि इस दौरान कई मौकों पर कच्चे तेल में गिरावट तथा डॉलर की तुलना में रुपये में मजबूती भी रही है। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत 13 अगस्त को घटायी गयी थी। इसके बाद अधिकतर मौकों पर इसमें तेजी रही जबकि गिने-चुने दिनों में इनमें स्थिरता रही है।

काले जादू के चक्कर में पूरे परिवार ने दी जान by jagoindiavoice



jagoindiavoice
अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद शहर में दिल्ली के बुराड़ी कांड जैसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार के तीन सदस्यों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। पूरी घटना के पीछे तंत्र-मंत्र का मामला निकल कर आ रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिवार के मुखिया कुणाल त्रिवेदी अपने परिवार के साथ नरोदा के अवनी स्काई में किराए के फ्लैट में रहते थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली के बुराड़ी कांड की तरह घर के मुखिया 45 वर्षीय कुणाल खुद को फांसी लगाई थी। जबकि उसकी पत्नी कविता और 16 वर्षीय बेटी श्रीन की लाश घर में पड़ी मिली। पुलिस के मुताबिक कविता और उनकी बेटी श्रीन ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या की है। जबकि घर की बुजुर्ग महिला यानी कुणाल की मां बेहोश हालत में पाई गई। उसने भी जहरीली दवा पी थी, हालांकि उन पर इस दवा का असर ज्यादा नहीं हुआ। फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती है।

Wednesday, 5 September 2018

अगर नहीं है आधार कार्ड तो भी होगा बच्चे का स्कूल एडमिशन by jago india voice


यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने कहा कि आधार न होने की स्थिति में स्कूल बच्चों के एडमिशन से इनकार नहीं कर सकते। अथॉरिटी ने स्पष्ट किया कि इस वजह से इनकार करना अवैध है। इस संबंध में यूआईडीएआई की तरफ से राज्यों के सचिवों को सर्कुलर जारी (jago india voice)
jagoindiavoice
किया गया। इसके मुताबिक, स्कूलों को सलाह दी गई कि अपने परिसर में आधार बनवाने और अपडेशन के लिए स्पेशल कैंप लगवाएं। इसके लिए स्थानीय बैंकों, पोस्ट ऑफिस, राज्य शिक्षण संस्थान, जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करें। 
यूआईडीएआई ने कहा, "ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें आधार न होने पर बच्चों को एडमिशन देने से इनकार किया जा रहा है। ये तय किया जाना चाहिए कि आधार के अभाव में किसी बच्चे को उसके अधिकार या फायदे से दूर न किया जाए। इस तरह की मनाही अमान्य है। कानून इसकी इजाजत नहीं देता। जब तक बच्चों का आधार नंबर नहीं बनता है, तब तक पहचान तय करने के दूसरे माध्यमों से उन्हें सुविधाएं और अधिकार दिए जाएं।" माना जा रहा है कि अथॉरिटी का ये कदम उन बच्चों और अभिभावकों के लिए काफी राहत भरा है, जिन पर स्कूल एडमिशन के समय आधार नंबर देने का दबाव बना रहे हैं।

इस पाकिस्तानी से कोहली को Yo-Yo Test में दी पटखनी by jago india voice

दुनिया के सबसे फिट क्रिकेट खिलाड़ियों की बात की जाए तो सबसे जुबान पर सबसे पहले विराट कोहली का ही नाम आता है। क्रिकेट के हर फॉर्मेट में खेलकर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली की फिटनेस का सबूत तो उनके Yo-Yo Test के शानदार नतीजे भी देते हैं। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी ने इस नए फिटनेस टेस्ट में कोहली को भी मात दे दी है। (
jagoindiavoice
jagoindiavoice)
हाल ही में क्रिकेट चलन में आए यो-यो टेस्ट को लेकर भारतीय टीम काफी गंभीर है और खिलाड़ियों के सलेक्ट होने के लिए इस टेस्ट में पास होना जरूरी है। भारत की तरह ही पाकिस्तान ने भी इस हाईटेक फिटनेस टेस्ट को गंभीरता से लिया है। वेबसाइट arysports.tv के अनुसार हाल ही में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट हुआ जिसमें युवा गेंदबाज हसन अली ने बाजी मार ली। हसन अली के फिटनेस टेस्ट के नतीजे विराट कोहली से भी बेहतर आए हैं। हसन ने यो-यो टेस्ट में 20 का स्कोर हासिल किया है जो पाक टीम में सबसे ज्यादा है और कोहली से एक अंक ऊपर है।
आपको बता दें कि टीम इंडिया में आम तौर पर विराट कोहली का ही यो-यो टेस्ट स्कोर सबसे अच्छा है। उनका स्कोर 19 अंक का है। हालांकि मनीष पांडे का 19.2 का स्कोर कोहली से अच्छा रहा है लेकिन वो भारतीय कप्तान के जितने क्रिकेट मैच नहीं खेलते हैं। गौरतलब है कि एशिया कप से पहले पाकिस्तान ने लाहौर में खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट किया। 18 सदस्य टीम में से हसन अली के नतीजे सबसे बेहतर रहे। वहीं टीम में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे इमाद वसीम टेस्ट में पास नहीं हो सके और उन्हें एशिया कप से बाहर होना पड़ा। 

चोरी हुए 21 करोड़ के पुरानी माणिक जड़ी सैंडल मिली by jago india voice

सैंडल को 13 साल से खोजा जा रहा था || Very Costely Sandel Found 


अमेरिका के मिनेसोटा म्यूजियम से 13 साल पहले चोरी हुई रूबी जड़ित सैंडल मिल गई। हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया है कि इन्हें कैसे हासिल किया गया। म्यूजियम ने भी इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सैंडल 80 साल पुरानी है। सैंडल को 13 साल से खोजा जा रहा था। इन्हें 2005 में चुराया गया था। 
हॉलीवुड अभिनेत्री जूडी गारलैंड ने इन सैंडल को 1939 की ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म ‘विजर्ड ऑफ ओज’ में पहना था। म्यूजियम के डायरेक्टर जॉन केल्श के मुताबिक, सैंडल का 10 लाख डॉलर (करीब 7 करोड़ रुपए) का बीमा कराया गया था। इस वक्त इनकी कीमत 30 लाख डॉलर (करीब 21 करोड़ रुपए) बताई जा रही है।  (JagoIndiavoice)

'लोगों ने तरह-तरह की जानकारी दी': पुलिस चीफ स्कॉट जॉनसन के मुताबिक, लोगों ने इनके बारे में कई तरह की जानकारी दी। किसी ने कहा किअनमोल सैंडल एक रेस्त्रां की दीवार में हैं। किसी ने बताया कि उन्हें लोहे की खदानों में फेंक दिया गया है। पुलिस ने इस दौरान सभी जानकारी की जांच की, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। इस बीच, सैंडल की नकल बाजार में आ चुकी थी। कुछ साल पहले इन सैंडल का पता लगाने वाले व्यक्ति को 10 लाख डॉलर का इनाम देने का ऐलान भी किया गया था।
इंश्योरेंस के पैसे भी मांगें: पुलिस ने बताया कि हमने इनके मिलने की उम्मीद खो दी थी। साल भर पहले किसी ने सैंडल का इंश्योरेंस करने वाली कंपनी से सैंडल के बदले पैसे मांगने की कोशिश की। ऐसा कहा जा रहा है कि यहीं से पुलिस ने एफबीआई की मदद ली और एक साल बाद सैंडल को वापस म्यूजियम में पहुंचा दिया। जानकारी के मुताबिक, सैंडल में लगे रत्नों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। 
चोरी वाले दिन म्यूजियम के कैमरे बंद थे: पुलिस ने बताया कि 2005 में सैंडल चोरी होने की रात म्यूजियम के कैमरे काम नहीं कर रहे थे। सैंडल को बेहद साधारण तरीके से शीशा तोड़कर निकाल लिया गया था। घटना के बाद पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। सैंडल की चोरी पर ‘हू स्टोल रूबी स्लिपर्स’ (किसने रूबी की सैंडल चुराई) नामक एक डॉक्यूमेंट्री 2015 में रिलीज हुई थी।

Tuesday, 4 September 2018

इस दिन आएगा ग्रूप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड by jagoindiavoice

jagoindiavoice
RRB Group D की परीक्षा के पहले एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि RRB Group C, ALP Technician की परीक्षा की तरह रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के एडमिट कार्ड भी परीक्षा के दिन से चार-चार दिन पहले जारी होंगे।
परीक्षाएं 17 सितंबर से शुरू होंगी। यानी जिनकी परीक्षा 17 सितंबर को होगी, उनके एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी होंगे।

करीब 62,907 भर्तियों के यह परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए करीब 1 करोड़ 90 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। RRB Group D की परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होंगी। बताया जा रहा है कि परीक्षा के चार दिन पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। यानी जिनकी परीक्षा 17 सितंबर को होगी, उनके एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी होंगे।

यूं डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेप 1- उम्मीदवार या तो डायरेक्ट अपने आरआरबी (जिस आरआरबी - रेलवे भर्ती बोर्ड के लिए आवेदन किया है) की वेबसाइट पर जाएं या फिर वह indianrailways.gov.in पर जा सकते हैं। indianrailways.gov.in पर जाकर Recruitment टैब पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही तमाम RRB के लिंक आपके सामने आ जाएंगे। यहां अपने आरआरबी पर क्लिक करें।

स्टेप-2 RRB की वेबसाइट खुलते ही Admit Card of recruitment to Group D Level-1 Centralized Employment Notice No. 02/2018(English) के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप-3 नई विंडो खुलने पर यूजर आईडी व अपनी जन्मतिथि लिखें और लॉग इन करें। आपके सामने एडमिट कार्ड आ जाएगा।

स्टेप-4  एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें। एडमिट कार्ड पर आपका परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय लिखा होगा। इस एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र लेकर जाएं।


कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट डेढ़ घंटे का होगा। पेपर में कुल 100 प्रश्न होंगे। विभिन्न श्रेणियों के लिए पासिंग प्रतिशत अलग होगा। अनारक्षित श्रेणी के लिए यह 40 प्रतिशत, ओबीसी श्रेणी के लिए 30 प्रतिशत, एससी श्रेणी के लिए 30 प्रतिशत और एसटी श्रेणी के लिए भी 30 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।

Monday, 3 September 2018

लाल रंग वाली सब्जियां खाओ हो जाओगे रंगीले by jago india voice

JagoIndiaVoice
क्या आपने कभी सोचा है कि ये फल और सब्जियां अलग-अलग रंग के क्यों होते हैं। इनके रंग से पोषण का भी कोई नाता है या नहीं। हरे फल और सब्जियों को खाने की सलाह हर कोई देता है, क्योंकि इसमें आयरन, फाइबर और फोटो न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। (JagoIndiaVoice) आज हम आपको लाल रंग के फल और सब्जियों के गुण और खासियतों के बारे में बता रहे हैं।  लाल गहरे रंग की फल और सब्जियां कार्बोहा इड्रेट, प्रोटीन और वसा को शरीर में एनर्जी बनाने में मदद करती हैं। इनमें कई पॉवरफुल और दिल की सेहत सुधारने वाले एंटीऑक्‍सीडेंट्स भी होते हैं जैसे कि एंथोसियानिन, लाइकोपिन, फ्लेवेनॉएड और रेसवेराट्रोल। इनमें हृदय रोगों और प्रोस्‍टेट कैंसर से लड़ने की ताकत होती है और ये स्‍ट्रोक एवं मैकुलर डिजेनरेशन का खतरा भी कम करता है। लाल रंग के खाद्य पदार्थों की सूची इस प्रकार है: