Monday, 3 September 2018

चीन की यह बाईक लगा देगी भारतीय बाइक बाजार में आग by Jago India voice

Jago India Voice
मद्रास के प्रोफेसर व इलेक्ट्रिक वाहनों पर केंद्र सरकार के सलाहकार डॉ. अशोक झुनझुनवाला का कहना है कि भारतीय बाजार में चीनी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन हावी हो सकते हैं। लिहाजा केंद्र इलेक्ट्रिक वाहनों पर अपनी नीति जल्द घोषित करे, ताकि देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का उत्पादन बढ़ सके। (Jago India Voice)

चीन में करीब 2.7 करोड़ ई-दोपहिया वाहन बन चुके हैं, जो भारतीय बाजार में लाए जा सकते हैं। जबकि देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर उस गति से कार्य नहीं हो पा रहा है। देश में सिर्फ दो लाख इलेक्ट्रिक दोपहिये अब तक बने हैं। गैर सरकाररी संगठन 'क्लाईमेट ट्रेंड' द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में झुनझुनवाला ने माना कि चीनी वाहनों का व्यापक प्रसार हो सकता है। इससे हमारे वाहन उद्योग पर तो असर पड़ेगा ही रोजगार भी प्रभावित होंगे, क्योंकि आज इलेक्ट्रिक वाहनों को लोग पसंद कर रहे हैं।  

कार्यक्रम में मौजूद अन्य विशेषज्ञों ने भी इस पर चिंता जताई। उनका कहना है कि सरकार की नीति स्पष्ट नहीं होने के कारण इसके लिए आवश्यक ढांचे का विस्तार नहीं हुआ और निवेश नहीं बढ़ा है। झुनझुनवाला ने कहा कि देश में दोपहिया वाहन सर्वाधिक प्रचलित हैं, दूसरे, उनकी चार्जिंग प्रक्रिया आसान है, इसलिए इन्हें प्राथमिकता के साथ प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसके बाद तिपहियों से लेकर जन परिवहन में इस्तेमाल होने वाले सभी वाहनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क स्थापित किए जाने की भी पैरवी की। 

एक कार्ड से होंगे सभी परिवहन के किराये by jago india voice

Jagoindiavoice

जल्द लॉंच होगा ‘वन नेशन वन कार्ड’|| One National One Card 

सरकार देश में एक ऐसा कार्ड लाने की तैयारी में है, जिसके जरिए सभी तरह के परिवहन के किराए दिए जा सकेंगे। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने कहा कि केंद्र सरकार ‘वन नेशन वन कार्ड’ की दिशा में काम कर रही है और जल्द ही इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।  (Jago india voice)
नीति आयोग ने इस बारे में सभी राज्यों और मामले से जुड़ी कंपनियों से सुझाव मांगे है। इन सुझावों के आधार पर एक देश एक कार्ड की नीति तैयार कर ली जाएगी।( one National One Card ) वो चाहे रेल, बस, वाटर वेज, मेट्रो, ओला, उबर, मेरु और ऑटो हो। साथ ही देश के किसी भी हिस्से में एक ही कार्ड के जरिये भुगतान किया जा सकेगा। आयोग के सीईओ के मुताबिक सभी राज्य इसके तकनीकी पहलुओं पर विचार कर अपनी रिपोर्ट सौपेंगे और उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। Jago india voice
इस कार्ड से परिवहन के सभी विकल्पों के किराए का भुगतान किया जा सकेगा।
नीति आयोग ग्लोबल मोबिलिटी समिट आयोजित कर रहा है और इसी समिट में भविष्य के वाहन कैसे हों इस पर आयोजित कॉन्फ्रेंस में अमिताभ कांत ने ये बातें कहीं। उन्होंने ये भी कहा कि इस समिट और देश का फोकस सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और वाहनों को शेयर करने जैसे विकल्पों पर विचार करने जैसे मुद्दों पर है। उनके मुताबिक 2025-26 में देश में बैटरी की कीमत में भारी गिरावट होने वाली है, जिसके बाद इलेक्ट्रिक वाहनों को बनाना न सिर्फ सस्ता हो जाएगा बल्कि नवोन्मेष के भी तमाम मौके बढ़ेंगे। 

आज पेट्रोल के दामों में आग by jago india voice

JagoIndiaVoice
पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार रिकॉर्ड उच्च स्तरों पर बने हुए हैं। मेट्रो शहरों में सोमवार को पेट्रोल 30 से 32 पैसे और डीजल 39 से 42 पैसे तक महंगा हुआ। मुंबई में पेट्रोल 86.56 रुपए हो गया, जो किसी भी मेट्रो शहर में अब तक का सबसे ज्यादा रेट है। वहीं, आज दिल्ली में पेट्रोल 79.15 रुपए और डीजल 71.15 रुपए प्रति लीटर हो गया। डीजल भी रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड महंगा होने की वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा रही हैं। (JagoIndiaVoice)
सरकार चाहे तो टैक्स घटाकर पेट्रोल-डीजल सस्ता कर सकती है। केंद्र सरकार पेट्रोल पर 19.48 रुपए और डीजल पर 15.33 रुपए एक्साइज ड्यूटी लगाती है। राज्यों के टैक्स अलग से हैं। दिल्ली में पेट्रोल पर 27% वैट लगता है। मुंबई में ये दर 39.12% है। दिल्ली में डीजल पर वैट की दर 17.24% है। इस तरह पेट्रोल और डीजल के रेट में 40-50% तक टैक्स शामिल होता है। महंगे पेट्रोल-डीजल की ये बड़ी वजह है। केंद्र सरकार ने आखिरी बार एक्साइज ड्यूटी पिछले साल अक्टूबर में 2 रुपए घटाई थी। जबकि, नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के बीच इसमें 9 बार बढ़ोतरी की थी। पेट्रोलियम मंत्री ने पिछले महीनों में कई बार कहा कि एक्साइज ड्यूटी नहीं घटाएंगे। तेल की कीमतें काबू में करने के लिए स्थायी समाधान तलाशेंगे। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना भी इनमें से एक है। लेकिन, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले दिनों साफ कहा कि ज्यादातर राज्य इसके पक्ष में नहीं। JagoIndiaVoice

लड़की पांच की बाल 50 वाले: इंटरनेट पर हुई वायरल by jago india voice

jago india voice
उम्र महज 5 साल, इंस्टाग्राम पर केवल 12 पोस्ट व फोलोर्वस... 83000 से भी ज्यादा। यहां जिक्र हो रहा है इजरायल की रहने वाली एक 5 साल की बच्ची का जिसने अपने घने, लंबे व खूबसूरत बालों से सबको अपना फैन बना लिया है। इंस्टाग्राम यूजर्स मीया अफलालो शुनेम नाम की इस बच्ची के दीवाने हो गए हैं। मीया अफलालो ने इंस्टाग्राम पर अपने हेयरस्टाइल की लाजवाब तस्वीरें पोस्ट की हैं। हर कोई मीया के बालों की खूबसूरती देखकर हैरान हो रहा है। मीया ने रेड, पिंक, ब्लैक, व्हाइट ड्रेस में अलग-अलग हेयरस्टाइल के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर की हैं जिनकी सुंदरता लोगों को चौंका रही है। हर फोटो और वीडियो हजारों लाइक बटोर रही है। (jago india voice)

कुत्ते नें भाउ भाउ से जगाई लालूयादव की नींद by Jago India Voice

कार्डियोलॉजी विभाग में इलाजरत लालू प्रसाद अब पेईंग वार्ड में जाने की डिमांड कर रहे हैं। उनके करीबी भोला यादव ने बताया कि रात भर कुत्तों के भौंकने से उनकी नींद उड़ रही है। साथ ही उनके कमरे के बाथरूम की स्थिति खस्ता हुई पड़ी है, जहां से बदबू आती है।  (Jago India Voice)

Jago India Voice
यही कारण है कि अगर लालू प्रसाद को नया पेईंग वार्ड मिल जाए तो वहां उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। साथ ही वे वहां आराम से घूम भी सकते हैं। पेईंग वार्ड में टहलने के लिए काफी जगह भी है। भोला यादव ने बताया कि अगर पेईंग वार्ड मिलता है तो रिम्स प्रबंधन ने जो फीस तय की है वह दी जाएगी। मालूम हो कि पेईंग वार्ड लेने के लिए एक हजार रुपए प्रति दिन के हिसाब से फीस तय की गई है। रिम्स निदेशक ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। जेल प्रशासन के दिशा-निर्देश पर ही कुछ हो सकता है। बताते चलें कि चारा घोटाले के अभियुक्त राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बीते शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया था। जस्टिस एसएस प्रसाद की कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए होटवार जेल भेज दिया था।(Jago India Voice)
कोर्ट ने रिम्स के डॉक्टर को लालू प्रसाद के मेडिकल चेक-अप के भी आदेश दिए थे। इससे पहले, झारखंड उच्च न्यायालय ने 24 अगस्त को लालू प्रसाद यादव को विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के आदेश दिए थे। न्यायालय ने लालू को आत्मसमर्पण करने के लिए 30 अगस्त तक का समय दिया था।

Sunday, 2 September 2018

अवध विश्वविद्यालय : बीएड के छात्र के एडमिट कार्ड पर आए बिग बी

JagoIndiaVoice
फैजाबाद | डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद ने अपने अजब गजब कारनामें से एक बार फिर चौंका दिया है। विश्वविद्यालय ने एक ऐसा एडमिट कार्ड जारी कर दिया है जिसमें छात्र की तस्वीर के जगह प्रख्यात सिने स्टार अमिताभ बच्चन की फोटो लगी है। छात्र की परीक्षा न छूटे इसके लिए संबंधित महाविद्यालय ने एक पत्र जारी कर परीक्षा केंद्र को भेजा, जिसके बाद वह बीएड द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा में शामिल हो सका। लेकिन छात्र के  एडमिट कार्ड पर अमिताभ बच्चन की फोटो चर्चा का विषय बना है। कुल सचिव डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला ने इसे लिपिकीय चूक बताया है। (JagoIndiaVoice)
मामला डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध रवींद्र सिंह स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहिबापुर गोण्डा में बीएड द्वितीय वर्ष के संस्थागत छात्र अमित कुमार द्विवे(JagoIndiaVoice)
दी का है। अमित ने बताया कि बीएड कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 1 सितम्बर से शुरू हुई है। अमित के लिए परीक्षा केंद्र लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोण्डा में बनाया गया है लेकिन उसके प्रवेश पत्र पर उसकी फोटो व सिग्नेचर की जगह अमिताभ बच्चन की फोटो छपी है। जिसे लेकर वह हैरान रह गया। उसने बताया कि केन्द्र प्रभारी ने समस्या देखते हुए परीक्षा की अनुमति दे दी है और अवध विश्वविद्यालय को सूचना दी है।  

68500 शिक्षक भर्ती: विशेष श्रेणी के आरक्षण पर जवाब तलब by jago india voice


(jagoindiavoice)
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में विशेष श्रेणी (दिव्यांग, सेनानी आश्रित, एक्स सविर्समैन) के आरक्षण पर राज्य सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। साथ ही कहा कि इस दौरान की गई नियुक्तियां याचिका के निर्णय पर निर्भर करेंगी। (jagoindiavoice)

यह आदेश न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने आशीष सिंह व अन्य की याचिका पर अधिवक्ता सीमांत सिंह को सुनकर दिया है। याचिका में कहा गया है कि 11 फरवरी 2011 की एनसीटीई की गाइडलाइन में कहा गया है कि अर्हता वाली परीक्षा में सरकार विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ दे सकती है। इसी आधार पर टीईटी में विशेष श्रेणी को पांच फीसदी आरक्षण का लाभ दिया गया। 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों यह लाभ नहीं दिया जा रहा है जबकि यह भी अर्हता परीक्षा है।   (jagoindiavoice)