Monday, 3 September 2018

कुत्ते नें भाउ भाउ से जगाई लालूयादव की नींद by Jago India Voice

कार्डियोलॉजी विभाग में इलाजरत लालू प्रसाद अब पेईंग वार्ड में जाने की डिमांड कर रहे हैं। उनके करीबी भोला यादव ने बताया कि रात भर कुत्तों के भौंकने से उनकी नींद उड़ रही है। साथ ही उनके कमरे के बाथरूम की स्थिति खस्ता हुई पड़ी है, जहां से बदबू आती है।  (Jago India Voice)

Jago India Voice
यही कारण है कि अगर लालू प्रसाद को नया पेईंग वार्ड मिल जाए तो वहां उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। साथ ही वे वहां आराम से घूम भी सकते हैं। पेईंग वार्ड में टहलने के लिए काफी जगह भी है। भोला यादव ने बताया कि अगर पेईंग वार्ड मिलता है तो रिम्स प्रबंधन ने जो फीस तय की है वह दी जाएगी। मालूम हो कि पेईंग वार्ड लेने के लिए एक हजार रुपए प्रति दिन के हिसाब से फीस तय की गई है। रिम्स निदेशक ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। जेल प्रशासन के दिशा-निर्देश पर ही कुछ हो सकता है। बताते चलें कि चारा घोटाले के अभियुक्त राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बीते शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया था। जस्टिस एसएस प्रसाद की कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए होटवार जेल भेज दिया था।(Jago India Voice)
कोर्ट ने रिम्स के डॉक्टर को लालू प्रसाद के मेडिकल चेक-अप के भी आदेश दिए थे। इससे पहले, झारखंड उच्च न्यायालय ने 24 अगस्त को लालू प्रसाद यादव को विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के आदेश दिए थे। न्यायालय ने लालू को आत्मसमर्पण करने के लिए 30 अगस्त तक का समय दिया था।

Sunday, 2 September 2018

अवध विश्वविद्यालय : बीएड के छात्र के एडमिट कार्ड पर आए बिग बी

JagoIndiaVoice
फैजाबाद | डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद ने अपने अजब गजब कारनामें से एक बार फिर चौंका दिया है। विश्वविद्यालय ने एक ऐसा एडमिट कार्ड जारी कर दिया है जिसमें छात्र की तस्वीर के जगह प्रख्यात सिने स्टार अमिताभ बच्चन की फोटो लगी है। छात्र की परीक्षा न छूटे इसके लिए संबंधित महाविद्यालय ने एक पत्र जारी कर परीक्षा केंद्र को भेजा, जिसके बाद वह बीएड द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा में शामिल हो सका। लेकिन छात्र के  एडमिट कार्ड पर अमिताभ बच्चन की फोटो चर्चा का विषय बना है। कुल सचिव डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला ने इसे लिपिकीय चूक बताया है। (JagoIndiaVoice)
मामला डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध रवींद्र सिंह स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहिबापुर गोण्डा में बीएड द्वितीय वर्ष के संस्थागत छात्र अमित कुमार द्विवे(JagoIndiaVoice)
दी का है। अमित ने बताया कि बीएड कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 1 सितम्बर से शुरू हुई है। अमित के लिए परीक्षा केंद्र लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोण्डा में बनाया गया है लेकिन उसके प्रवेश पत्र पर उसकी फोटो व सिग्नेचर की जगह अमिताभ बच्चन की फोटो छपी है। जिसे लेकर वह हैरान रह गया। उसने बताया कि केन्द्र प्रभारी ने समस्या देखते हुए परीक्षा की अनुमति दे दी है और अवध विश्वविद्यालय को सूचना दी है।  

68500 शिक्षक भर्ती: विशेष श्रेणी के आरक्षण पर जवाब तलब by jago india voice


(jagoindiavoice)
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में विशेष श्रेणी (दिव्यांग, सेनानी आश्रित, एक्स सविर्समैन) के आरक्षण पर राज्य सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। साथ ही कहा कि इस दौरान की गई नियुक्तियां याचिका के निर्णय पर निर्भर करेंगी। (jagoindiavoice)

यह आदेश न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने आशीष सिंह व अन्य की याचिका पर अधिवक्ता सीमांत सिंह को सुनकर दिया है। याचिका में कहा गया है कि 11 फरवरी 2011 की एनसीटीई की गाइडलाइन में कहा गया है कि अर्हता वाली परीक्षा में सरकार विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ दे सकती है। इसी आधार पर टीईटी में विशेष श्रेणी को पांच फीसदी आरक्षण का लाभ दिया गया। 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों यह लाभ नहीं दिया जा रहा है जबकि यह भी अर्हता परीक्षा है।   (jagoindiavoice)

करनाल में दवा विक्रेता हब को मंजूरी by jago india voice

25 हजार लोगों के लिए नौकरियां भी उपलब्ध हो सकेंगी| jago india voice

JagoIndiaVoice
करनाल। हरियाणा सरकार ने करनाल में फार्मा पार्क बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इससे करनाल में न केवल दो हजार करोड़ का निवेश होगा व 25 हजार लोगों के लिए नौकरियां भी उपलब्ध हो सकेंगी। अब तक करनाल की पहचान ऑटोमाेबाइल हब व बासमती के गढ़ के रुप में होती रही हैै। सरकार का करनाल में करीब पचास एकड़ जमीन में फार्मा पार्क स्थापित करने का प्लान है। सरकार ने यह फैसला फार्मास्यूटिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग हुई बैठक के बाद लिया। राज्य सरकार ने अब केंद्र सरकार के कैमिकल एवं फर्टीलाइजर मंत्रालय, एसएसएसआईडीसी, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से करनाल में फार्मा पार्क का निर्माण करेगी। (jagoindiavoice)
करनाल में फार्मा पार्क के निर्माण के बाद यहां करीब 100 लघु, मध्यम एवं उच्च स्तरीय दवा निर्माता कंपनियां यूनिट लगाने के लिए तैयार हैं। इससे यहां करीब दो हजार करोड़ रुपए का पूंजी निवेश होगा। जबकि हर साल औसतन दस हजार करोड़ का कारोबार होगा। इतना ही नहीं करीब 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। पहले चरण में सरकार द्वारा करीब पचास एकड़ जमीन में पार्क का निर्माण किया जाएगा। एक एकड़ जमीन पर बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए करीब पचास लाख रुपए खर्च होंगे। भविष्य में इस पार्क का विस्तार करके इसे सौ एकड़ तक पहुंचाया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा स्टेट फार्मा पॉलिसी के तहत पार्क बनाया जा रहा है। सरकार द्वारा इस पार्क के निर्माण हेतु जमीन चिन्हित किए जाने के बाद भारत सरकार के फार्मास्यूटिकल, केमिकल एवं फर्टिलाइजर मंत्रालय को सूचित किया जाएगा। बाद में केंद्र सरकार द्वारा बल्क ड्रग इंडस्ट्री के संयुक्त सुविधा केंद्र, मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री व कलस्टर विकास कार्यक्रम के लिए वित्तीय अनुदान दिया जाएगा। 

राजस्थान का खलील देश के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक by jago india voice

खलील लगातार 148 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग करने में सक्षम 

नई दिल्ली। एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में एक नाम ऐसा है जो लोगों को चौंका सकता है। यह नाम है राजस्थान के 20 साल के लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद का। उनके पिता एक कंपाउडर हैं। खलील आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा हैं। खलील ने पिछले साल रणजी ट्रॉफी में अपनी रफ्तार से लोगों को चौंका दिया था। पंजाब के खिलाफ एक मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए थे और इसमें से एक गेंद 92 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई थी। इसके अलावा खलील लगातार 148 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग करने में सक्षम हैं।   ( jago india voice)
( Jago india voice)
खलील मूल रूप से राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया और धीरे-धीरे अपनी तेज रफ्तार और बेहतरीन बाउंसर की वजह से चर्चा में आए। उनको अंडर 19 टीम में जगह मिली। इसके बाद वो आईपीएल में सिलेक्ट हुए। बीसीसीआई इस युवा तेज गेंदबाज पर लगातार नजर बनाए हुए थी। वो एनसीए में ट्रेनिंग करते रहे हैं और राहुल द्रविड़ को अपना गुरू मानते हैं। अब उनको एशिया कप की टीम में शामिल किया गया है। फिलहाल, टीम इंडिया में लेफ्ट आर्म पेसर नहीं है। जहीर खान और आशीष नेहरा के बाद यह जगह अब तक खाली ही नजर आ रही है। ऐसे में चयन समिति ने खलील को आजमाने का फैसला किया है। कुछ दिनों पहले जहीर खान ने खलील की काफी तारीफ की थी। एक इंटरव्यू में जहीर ने कहा था- वो शानदार बॉलर है और उसके पास रफ्तार भी है। मैंने उनको कुछ टिप्स दी हैं और भविष्य में वो देश के लिए खेलेंगे। वीवीएस. लक्ष्मण ने भी कहा था कि खलील की रफ्तार और बाउंसर किसी भी बल्लेबाज को चौंका सकती है। उनके पास स्लोअर वन भी जो वनडे और टी20 में बड़ा हथियार है। ( jago india voice)
टेनिस बॉल से शुरू किया था सफर: खलील खुद कहते हैं कि उन्होंने टेनिस बॉल से तेज गेंदबाजी शुरू की। बाद में सीमेंट विकेट पर उनका हुनर निखरता चला गया। 2016 में वो जब अंडर 19 टीम में चयनित हुए तो राहुल द्रविड़ ने उन्हें फिटनेस और दिमागी तौर पर ज्यादा बेहतर पेस बॉलर बना दिया। उमेश यादव ने देवधर ट्रॉफी में उन्हें बारीकियां सिखाईं।

Saturday, 1 September 2018

आज से ट्रेन में मुफ्त नहीं मिलेगी ये सुविधा by Jago India Voice

सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद नया नियम लागू करने जा रहे है| Big news for Railway 

Jago India Voice
आज से रेलवे टिकट के साथ 10 लाख रु. तक का बीमा मुफ्त नहीं मिलेगा। इसका विकल्प चुनना होगा। अभी तक रेलवे यात्रियों को मुफ्त यात्रा बीमा का लाभ देता था। लेकिन अब बीमा का प्रावधान वैकल्पिक होगा। यात्रियों को वेबसाइट या मोबाइल से टिकट बुक करते समय दो विकल्पों में से एक का चयन करना होगा, जिसमें एक में विकल्प बीमा लेने का होगा और दूसरा छोड़ने का होगा। आईआरसीटीसी ने दिसंबर 2017 में मुफ्त यात्रा बीमा शुरू की थी।
आरक्षित ट्रेन खरीदने वालों को 1 सितंबर से यात्रा बीमा का प्रीमियम अदा करना होगा। रेलवे ने कुछ दिनों पहले मुफ्त बीमा की सुविधा समाप्त करने का फैसला किया था।  (Jago India Voice)
एक सितंबर 2018 के बाद कार या बाइक खरीदने वाले लोगों को अब पहले के
मुकाबले ज्यादा पैसे चुकाने पढ़ेंगे। सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) एक सितंबर से नया नियम लागू करने जा रही है। इस नियम के अनुसार शनिवार 1 सितंबर 2018 से थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पहले के मुकाबले काफी ज्यादा महंगे हो जाएंगे। नए नियम के अनुसार अब 1000 सीसी से कम पावर की कार पर 5286 रुपए देने होंगे। जबकि 1000 सीसी से 1500 सीसी वाली कार पर 9534 रुपए और 1500 सीसी की क्षमता से ज्यादा की कार पर 24,305 रुपए का इंश्योरेंस प्रीमियम चार्ज होगा। वहीं दुपहिया वाहनों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए 75 सीसी से कम के वाहन पर 1045 रुपए देने होंगे। 75 से 150 सीसी के बाइक पर यह चार्ज 3,285 रुपए होगा। 150-350 cc पर यह चार्ज बढ़कर 5,453 रुपए का हो जाएगा।

देश के बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को दिया झटका by Jago India Voice

गाड़ी या फिर घर के लिए कर्ज लेना हो जाएगा महंगा | State bank of India

देश में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक यानि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। अब यहां से गाड़ी या फिर घर के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा। एसबीआई ने अपने बेंचमार्क उधारी दर यानी एमसीएलआर में 0.20 प्रतिशत की शनिवार को बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी है। ये बढ़ोतरी तीन साल की अवधि के लिए है। जिसके बाद अब एसबीआई का एमसीएलआर बढ़कर 8.1 प्रतिशत हो गया।
Jago India Voice
 एमसीएलआर पूर्व में 7.9 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 8.1 प्रतिशत हो गया। एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर 8.25 प्रतिशत से बढ़कर 8.45 प्रतिशत हो गया। अधिकांश खुदरा लोन का बेंचमार्क एक साल के एमसीएलआर से जुड़ा है।    बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से मौद्रिक समीक्षा में बढ़ाए गए रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने के एक महीने बाद अपने एमसीएलआर में यह बढ़ोतरी की। वर्तमान में रेपो रेट 6.50 प्रतिशत है। बीते 6 जून 2018 से पहले रिजर्व बैंक ने 28 जनवरी 2014 को रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी।
(Jago India Voice)
क्या होता है एमसीएलआर

एमसीएलआर वो न्यूनतम दर होती है जिसके नीचे की दर पर कोई भी वाणिज्यिक (कॉमर्शियल) बैंक अपने ग्राहकों को कर्ज नहीं दे सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने साल 2016 के अप्रैल महीने में एमसीएलआर को सामने रखा था, जिसका उद्देश्य वाणिज्यिक बैंकों को लिए एक निर्देश देना था ताकि वो अपनी लेंडिंग रेट्स का निर्धारण कर सके।