Wednesday, 12 September 2018

अभय चौटाला ने कांग्रेस विधायक को दी जान से मारने की धमकी by jagoindiavoice


बॉक्सिंग के माध्यम से किसी समय बड़े बड़ों के छक्के छुड़ाने वाले हरियाणा के चैंपियन बॉक्सर विधायक कर्ण सिंह दलाल को खुद की ही चिंता सता रही है द्य उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर 33 में स्थित पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करा
 jagoindiavoice
ई है जिसमें उन्होंने दोष लगाया है कि प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला ने जान से मारने की धमकी दी है और उन्हें डर है कि अभय सिंह चौटाला या उनकी पार्टी के लोग उन्हें जान से मार सकते हैं। कर्ण सिंह दलाल की तरफ से की गई इस शिकायत के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने जांच पड़ताल करनी शुरू  (jagoindiavoice) कर दी है परंतु इस मामले में तब तक एफआईआर होना मुनासिब नहीं है जब तक मामले की छानबीन न कर ली जाए क्योंकि जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है वह प्रतिपक्ष के नेता चौटाला हैं। कर्ण सिंह दलाल की तरफ से दी गई शिकायत में उन्होंने कहा है कि जब वह विधानसभा से बाहर निकल रहे थे तो रास्ते में अभय सिंह चौटाला ने उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है इसलिए उन्हें व उनके परिवार को जान का खतरा है। उन्होंने यह भी कहा है कि अभय सिंह चौटाला को हरियाणा के मंत्रियों का सरंक्षण है जिस कारण वह इस मामले को हल्के में नहीं ले सकते हैं। कर्ण सिंह दलाल इस मामले में शिकायत देने के बाद कुछ दिन का इंतजार करेंगे अगर मामले में कार्यवाही नहीं की जाती तो वह अपनी अगली कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे। वहीं दूसरी तरफ करण सिंह दलाल ने कहा कि इनेलो और भाजपा पूरे तरीके से मिल चुकी है इनकी मिलीभगत को वह जनता के सामने जल्द ही उजागर करने जा रहे हैं इसके लिए वह प्रदेश के हर जिले में जाकर न सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे बल्कि इनका कच्चा चिट्ठा भी आम जनता के सामने रखा जाएगा।


अब जल्द आएगी गोबर से बिजली बनाने की योजना by jagoindiavoice

JagoIndiaVoice
जयपुर। खादी ग्रामोद्योग आयोग ने स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर प्लास्टिक मिश्रित तथा गाय के गोबर से कागज बनाया है। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री गिराज सिंह ने बुधवार को कुमारप्पा राष्ट्रीय हस्तनिर्मित पेपर संस्थान में कागज की विशेषता बताते हुए कहा कि कचरे से उपयोगी उत्पाद बनाने की दिशा में यह बहुत बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान की प्रेरणा से इस परियोजना को हाथ में लिया गया है।  JagoIndiaVoice
सिंह ने कहा कि किसानों से पांच रुपये किलो गोबर खरीदने की योजना है जिससे आवारा घूमने वाली गायों के संरक्षण में मदद मिलेगी तथा किसानों को भी इससे फायदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में आयोग के प्रशिक्षण केन्द्रों में गोबर से बिजली बनाने की योजना शुरू हो रही है जिसे बाद में गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि स्फूर्ति योजना के तहत समुह बनाने पर तीन करोड रुपये की सहायता से गोबर उद्योग स्थापित किए जायेंगे। इस अवसर पर उन्होंने नारियल तथा फूलों से बनाई गयी हवन सामग्री को भी बिक्री के लिए जारी किया। आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने दावा किया कि पतंजलि से भी सस्ती एवं अच्छी हवन सामग्री तैयार की गयी है तथा शीघ्र ही देशभर में खादी भण्डारों पर इसकी बिक्री शुरू होगी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक मिश्रित कागज के थैलों की मांग अभी से बढ़ने लगी है तथा रेमण्ड ने डेढ़ लाख थैलों की खरीद का आदेश दिया है।

4 सप्ताह बाद डीजल-पेट्रोल के दाम में ठहराव bu jagoindiavoice


jagoindiavoice
नई दिल्ली  देश में पेट्रोल तथा डीजल की आसमान छूती कीमतों में बुधवार को 28 दिन बाद ब्रेक लगा। तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों में कोई बदलाव नहीं किया। मंगलवार को महाराष्ट्र के नांदेड जिले के दो पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत 91.02 रुपये प्रति लीटर रही। दोनों जगहों पर डीजल 78.94 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। इनमें एक पेट्रोल पंप जिले के धमार्बाद में और एक कारेगाँव में है। नांदेड़ जिले के ही कई अन्य स्थानों पर तथा परभणी जिले में कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 90 रुपये तथा डीजल 78 रुपये प्रति लीटर के पार रहा। (jagoindiavoice)
चार सप्ताह में एक बार भी इनके दाम नीचे नहीं हुये जबकि इस दौरान कई मौकों पर कच्चे तेल में गिरावट तथा डॉलर की तुलना में रुपये में मजबूती भी रही है। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत 13 अगस्त को घटायी गयी थी। इसके बाद अधिकतर मौकों पर इसमें तेजी रही जबकि गिने-चुने दिनों में इनमें स्थिरता रही है।

काले जादू के चक्कर में पूरे परिवार ने दी जान by jagoindiavoice



jagoindiavoice
अहमदाबाद गुजरात के अहमदाबाद शहर में दिल्ली के बुराड़ी कांड जैसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार के तीन सदस्यों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। पूरी घटना के पीछे तंत्र-मंत्र का मामला निकल कर रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिवार के मुखिया कुणाल त्रिवेदी अपने परिवार के साथ नरोदा के अवनी स्काई में किराए के फ्लैट में रहते थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली के बुराड़ी कांड की तरह घर के मुखिया 45 वर्षीय कुणाल खुद को फांसी लगाई थी। जबकि उसकी पत्नी कविता और 16 वर्षीय बेटी श्रीन की लाश घर में पड़ी मिली। पुलिस के मुताबिक कविता और उनकी बेटी श्रीन ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या की है। जबकि घर की बुजुर्ग महिला यानी कुणाल की मां बेहोश हालत में पाई गई। उसने भी जहरीली दवा पी थी, हालांकि उन पर इस दवा का असर ज्यादा नहीं हुआ। फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती है।

Wednesday, 5 September 2018

अगर नहीं है आधार कार्ड तो भी होगा बच्चे का स्कूल एडमिशन by jago india voice


यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने कहा कि आधार न होने की स्थिति में स्कूल बच्चों के एडमिशन से इनकार नहीं कर सकते। अथॉरिटी ने स्पष्ट किया कि इस वजह से इनकार करना अवैध है। इस संबंध में यूआईडीएआई की तरफ से राज्यों के सचिवों को सर्कुलर जारी (jago india voice)
jagoindiavoice
किया गया। इसके मुताबिक, स्कूलों को सलाह दी गई कि अपने परिसर में आधार बनवाने और अपडेशन के लिए स्पेशल कैंप लगवाएं। इसके लिए स्थानीय बैंकों, पोस्ट ऑफिस, राज्य शिक्षण संस्थान, जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करें। 
यूआईडीएआई ने कहा, "ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें आधार न होने पर बच्चों को एडमिशन देने से इनकार किया जा रहा है। ये तय किया जाना चाहिए कि आधार के अभाव में किसी बच्चे को उसके अधिकार या फायदे से दूर न किया जाए। इस तरह की मनाही अमान्य है। कानून इसकी इजाजत नहीं देता। जब तक बच्चों का आधार नंबर नहीं बनता है, तब तक पहचान तय करने के दूसरे माध्यमों से उन्हें सुविधाएं और अधिकार दिए जाएं।" माना जा रहा है कि अथॉरिटी का ये कदम उन बच्चों और अभिभावकों के लिए काफी राहत भरा है, जिन पर स्कूल एडमिशन के समय आधार नंबर देने का दबाव बना रहे हैं।

इस पाकिस्तानी से कोहली को Yo-Yo Test में दी पटखनी by jago india voice

दुनिया के सबसे फिट क्रिकेट खिलाड़ियों की बात की जाए तो सबसे जुबान पर सबसे पहले विराट कोहली का ही नाम आता है। क्रिकेट के हर फॉर्मेट में खेलकर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली की फिटनेस का सबूत तो उनके Yo-Yo Test के शानदार नतीजे भी देते हैं। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी ने इस नए फिटनेस टेस्ट में कोहली को भी मात दे दी है। (
jagoindiavoice
jagoindiavoice)
हाल ही में क्रिकेट चलन में आए यो-यो टेस्ट को लेकर भारतीय टीम काफी गंभीर है और खिलाड़ियों के सलेक्ट होने के लिए इस टेस्ट में पास होना जरूरी है। भारत की तरह ही पाकिस्तान ने भी इस हाईटेक फिटनेस टेस्ट को गंभीरता से लिया है। वेबसाइट arysports.tv के अनुसार हाल ही में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट हुआ जिसमें युवा गेंदबाज हसन अली ने बाजी मार ली। हसन अली के फिटनेस टेस्ट के नतीजे विराट कोहली से भी बेहतर आए हैं। हसन ने यो-यो टेस्ट में 20 का स्कोर हासिल किया है जो पाक टीम में सबसे ज्यादा है और कोहली से एक अंक ऊपर है।
आपको बता दें कि टीम इंडिया में आम तौर पर विराट कोहली का ही यो-यो टेस्ट स्कोर सबसे अच्छा है। उनका स्कोर 19 अंक का है। हालांकि मनीष पांडे का 19.2 का स्कोर कोहली से अच्छा रहा है लेकिन वो भारतीय कप्तान के जितने क्रिकेट मैच नहीं खेलते हैं। गौरतलब है कि एशिया कप से पहले पाकिस्तान ने लाहौर में खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट किया। 18 सदस्य टीम में से हसन अली के नतीजे सबसे बेहतर रहे। वहीं टीम में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे इमाद वसीम टेस्ट में पास नहीं हो सके और उन्हें एशिया कप से बाहर होना पड़ा। 

चोरी हुए 21 करोड़ के पुरानी माणिक जड़ी सैंडल मिली by jago india voice

सैंडल को 13 साल से खोजा जा रहा था || Very Costely Sandel Found 


अमेरिका के मिनेसोटा म्यूजियम से 13 साल पहले चोरी हुई रूबी जड़ित सैंडल मिल गई। हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया है कि इन्हें कैसे हासिल किया गया। म्यूजियम ने भी इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सैंडल 80 साल पुरानी है। सैंडल को 13 साल से खोजा जा रहा था। इन्हें 2005 में चुराया गया था। 
हॉलीवुड अभिनेत्री जूडी गारलैंड ने इन सैंडल को 1939 की ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म ‘विजर्ड ऑफ ओज’ में पहना था। म्यूजियम के डायरेक्टर जॉन केल्श के मुताबिक, सैंडल का 10 लाख डॉलर (करीब 7 करोड़ रुपए) का बीमा कराया गया था। इस वक्त इनकी कीमत 30 लाख डॉलर (करीब 21 करोड़ रुपए) बताई जा रही है।  (JagoIndiavoice)

'लोगों ने तरह-तरह की जानकारी दी': पुलिस चीफ स्कॉट जॉनसन के मुताबिक, लोगों ने इनके बारे में कई तरह की जानकारी दी। किसी ने कहा किअनमोल सैंडल एक रेस्त्रां की दीवार में हैं। किसी ने बताया कि उन्हें लोहे की खदानों में फेंक दिया गया है। पुलिस ने इस दौरान सभी जानकारी की जांच की, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। इस बीच, सैंडल की नकल बाजार में आ चुकी थी। कुछ साल पहले इन सैंडल का पता लगाने वाले व्यक्ति को 10 लाख डॉलर का इनाम देने का ऐलान भी किया गया था।
इंश्योरेंस के पैसे भी मांगें: पुलिस ने बताया कि हमने इनके मिलने की उम्मीद खो दी थी। साल भर पहले किसी ने सैंडल का इंश्योरेंस करने वाली कंपनी से सैंडल के बदले पैसे मांगने की कोशिश की। ऐसा कहा जा रहा है कि यहीं से पुलिस ने एफबीआई की मदद ली और एक साल बाद सैंडल को वापस म्यूजियम में पहुंचा दिया। जानकारी के मुताबिक, सैंडल में लगे रत्नों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। 
चोरी वाले दिन म्यूजियम के कैमरे बंद थे: पुलिस ने बताया कि 2005 में सैंडल चोरी होने की रात म्यूजियम के कैमरे काम नहीं कर रहे थे। सैंडल को बेहद साधारण तरीके से शीशा तोड़कर निकाल लिया गया था। घटना के बाद पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। सैंडल की चोरी पर ‘हू स्टोल रूबी स्लिपर्स’ (किसने रूबी की सैंडल चुराई) नामक एक डॉक्यूमेंट्री 2015 में रिलीज हुई थी।

Tuesday, 4 September 2018

इस दिन आएगा ग्रूप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड by jagoindiavoice

jagoindiavoice
RRB Group D की परीक्षा के पहले एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि RRB Group C, ALP Technician की परीक्षा की तरह रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के एडमिट कार्ड भी परीक्षा के दिन से चार-चार दिन पहले जारी होंगे।
परीक्षाएं 17 सितंबर से शुरू होंगी। यानी जिनकी परीक्षा 17 सितंबर को होगी, उनके एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी होंगे।

करीब 62,907 भर्तियों के यह परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए करीब 1 करोड़ 90 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। RRB Group D की परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होंगी। बताया जा रहा है कि परीक्षा के चार दिन पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। यानी जिनकी परीक्षा 17 सितंबर को होगी, उनके एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी होंगे।

यूं डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेप 1- उम्मीदवार या तो डायरेक्ट अपने आरआरबी (जिस आरआरबी - रेलवे भर्ती बोर्ड के लिए आवेदन किया है) की वेबसाइट पर जाएं या फिर वह indianrailways.gov.in पर जा सकते हैं। indianrailways.gov.in पर जाकर Recruitment टैब पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही तमाम RRB के लिंक आपके सामने आ जाएंगे। यहां अपने आरआरबी पर क्लिक करें।

स्टेप-2 RRB की वेबसाइट खुलते ही Admit Card of recruitment to Group D Level-1 Centralized Employment Notice No. 02/2018(English) के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप-3 नई विंडो खुलने पर यूजर आईडी व अपनी जन्मतिथि लिखें और लॉग इन करें। आपके सामने एडमिट कार्ड आ जाएगा।

स्टेप-4  एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें। एडमिट कार्ड पर आपका परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय लिखा होगा। इस एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र लेकर जाएं।


कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट डेढ़ घंटे का होगा। पेपर में कुल 100 प्रश्न होंगे। विभिन्न श्रेणियों के लिए पासिंग प्रतिशत अलग होगा। अनारक्षित श्रेणी के लिए यह 40 प्रतिशत, ओबीसी श्रेणी के लिए 30 प्रतिशत, एससी श्रेणी के लिए 30 प्रतिशत और एसटी श्रेणी के लिए भी 30 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।

Monday, 3 September 2018

लाल रंग वाली सब्जियां खाओ हो जाओगे रंगीले by jago india voice

JagoIndiaVoice
क्या आपने कभी सोचा है कि ये फल और सब्जियां अलग-अलग रंग के क्यों होते हैं। इनके रंग से पोषण का भी कोई नाता है या नहीं। हरे फल और सब्जियों को खाने की सलाह हर कोई देता है, क्योंकि इसमें आयरन, फाइबर और फोटो न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। (JagoIndiaVoice) आज हम आपको लाल रंग के फल और सब्जियों के गुण और खासियतों के बारे में बता रहे हैं।  लाल गहरे रंग की फल और सब्जियां कार्बोहा इड्रेट, प्रोटीन और वसा को शरीर में एनर्जी बनाने में मदद करती हैं। इनमें कई पॉवरफुल और दिल की सेहत सुधारने वाले एंटीऑक्‍सीडेंट्स भी होते हैं जैसे कि एंथोसियानिन, लाइकोपिन, फ्लेवेनॉएड और रेसवेराट्रोल। इनमें हृदय रोगों और प्रोस्‍टेट कैंसर से लड़ने की ताकत होती है और ये स्‍ट्रोक एवं मैकुलर डिजेनरेशन का खतरा भी कम करता है। लाल रंग के खाद्य पदार्थों की सूची इस प्रकार है:

चीन की यह बाईक लगा देगी भारतीय बाइक बाजार में आग by Jago India voice

Jago India Voice
मद्रास के प्रोफेसर व इलेक्ट्रिक वाहनों पर केंद्र सरकार के सलाहकार डॉ. अशोक झुनझुनवाला का कहना है कि भारतीय बाजार में चीनी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन हावी हो सकते हैं। लिहाजा केंद्र इलेक्ट्रिक वाहनों पर अपनी नीति जल्द घोषित करे, ताकि देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का उत्पादन बढ़ सके। (Jago India Voice)

चीन में करीब 2.7 करोड़ ई-दोपहिया वाहन बन चुके हैं, जो भारतीय बाजार में लाए जा सकते हैं। जबकि देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर उस गति से कार्य नहीं हो पा रहा है। देश में सिर्फ दो लाख इलेक्ट्रिक दोपहिये अब तक बने हैं। गैर सरकाररी संगठन 'क्लाईमेट ट्रेंड' द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में झुनझुनवाला ने माना कि चीनी वाहनों का व्यापक प्रसार हो सकता है। इससे हमारे वाहन उद्योग पर तो असर पड़ेगा ही रोजगार भी प्रभावित होंगे, क्योंकि आज इलेक्ट्रिक वाहनों को लोग पसंद कर रहे हैं।  

कार्यक्रम में मौजूद अन्य विशेषज्ञों ने भी इस पर चिंता जताई। उनका कहना है कि सरकार की नीति स्पष्ट नहीं होने के कारण इसके लिए आवश्यक ढांचे का विस्तार नहीं हुआ और निवेश नहीं बढ़ा है। झुनझुनवाला ने कहा कि देश में दोपहिया वाहन सर्वाधिक प्रचलित हैं, दूसरे, उनकी चार्जिंग प्रक्रिया आसान है, इसलिए इन्हें प्राथमिकता के साथ प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसके बाद तिपहियों से लेकर जन परिवहन में इस्तेमाल होने वाले सभी वाहनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क स्थापित किए जाने की भी पैरवी की। 

एक कार्ड से होंगे सभी परिवहन के किराये by jago india voice

Jagoindiavoice

जल्द लॉंच होगा ‘वन नेशन वन कार्ड’|| One National One Card 

सरकार देश में एक ऐसा कार्ड लाने की तैयारी में है, जिसके जरिए सभी तरह के परिवहन के किराए दिए जा सकेंगे। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने कहा कि केंद्र सरकार ‘वन नेशन वन कार्ड’ की दिशा में काम कर रही है और जल्द ही इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।  (Jago india voice)
नीति आयोग ने इस बारे में सभी राज्यों और मामले से जुड़ी कंपनियों से सुझाव मांगे है। इन सुझावों के आधार पर एक देश एक कार्ड की नीति तैयार कर ली जाएगी।( one National One Card ) वो चाहे रेल, बस, वाटर वेज, मेट्रो, ओला, उबर, मेरु और ऑटो हो। साथ ही देश के किसी भी हिस्से में एक ही कार्ड के जरिये भुगतान किया जा सकेगा। आयोग के सीईओ के मुताबिक सभी राज्य इसके तकनीकी पहलुओं पर विचार कर अपनी रिपोर्ट सौपेंगे और उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। Jago india voice
इस कार्ड से परिवहन के सभी विकल्पों के किराए का भुगतान किया जा सकेगा।
नीति आयोग ग्लोबल मोबिलिटी समिट आयोजित कर रहा है और इसी समिट में भविष्य के वाहन कैसे हों इस पर आयोजित कॉन्फ्रेंस में अमिताभ कांत ने ये बातें कहीं। उन्होंने ये भी कहा कि इस समिट और देश का फोकस सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और वाहनों को शेयर करने जैसे विकल्पों पर विचार करने जैसे मुद्दों पर है। उनके मुताबिक 2025-26 में देश में बैटरी की कीमत में भारी गिरावट होने वाली है, जिसके बाद इलेक्ट्रिक वाहनों को बनाना न सिर्फ सस्ता हो जाएगा बल्कि नवोन्मेष के भी तमाम मौके बढ़ेंगे। 

आज पेट्रोल के दामों में आग by jago india voice

JagoIndiaVoice
पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार रिकॉर्ड उच्च स्तरों पर बने हुए हैं। मेट्रो शहरों में सोमवार को पेट्रोल 30 से 32 पैसे और डीजल 39 से 42 पैसे तक महंगा हुआ। मुंबई में पेट्रोल 86.56 रुपए हो गया, जो किसी भी मेट्रो शहर में अब तक का सबसे ज्यादा रेट है। वहीं, आज दिल्ली में पेट्रोल 79.15 रुपए और डीजल 71.15 रुपए प्रति लीटर हो गया। डीजल भी रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड महंगा होने की वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा रही हैं। (JagoIndiaVoice)
सरकार चाहे तो टैक्स घटाकर पेट्रोल-डीजल सस्ता कर सकती है। केंद्र सरकार पेट्रोल पर 19.48 रुपए और डीजल पर 15.33 रुपए एक्साइज ड्यूटी लगाती है। राज्यों के टैक्स अलग से हैं। दिल्ली में पेट्रोल पर 27% वैट लगता है। मुंबई में ये दर 39.12% है। दिल्ली में डीजल पर वैट की दर 17.24% है। इस तरह पेट्रोल और डीजल के रेट में 40-50% तक टैक्स शामिल होता है। महंगे पेट्रोल-डीजल की ये बड़ी वजह है। केंद्र सरकार ने आखिरी बार एक्साइज ड्यूटी पिछले साल अक्टूबर में 2 रुपए घटाई थी। जबकि, नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के बीच इसमें 9 बार बढ़ोतरी की थी। पेट्रोलियम मंत्री ने पिछले महीनों में कई बार कहा कि एक्साइज ड्यूटी नहीं घटाएंगे। तेल की कीमतें काबू में करने के लिए स्थायी समाधान तलाशेंगे। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना भी इनमें से एक है। लेकिन, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले दिनों साफ कहा कि ज्यादातर राज्य इसके पक्ष में नहीं। JagoIndiaVoice

लड़की पांच की बाल 50 वाले: इंटरनेट पर हुई वायरल by jago india voice

jago india voice
उम्र महज 5 साल, इंस्टाग्राम पर केवल 12 पोस्ट व फोलोर्वस... 83000 से भी ज्यादा। यहां जिक्र हो रहा है इजरायल की रहने वाली एक 5 साल की बच्ची का जिसने अपने घने, लंबे व खूबसूरत बालों से सबको अपना फैन बना लिया है। इंस्टाग्राम यूजर्स मीया अफलालो शुनेम नाम की इस बच्ची के दीवाने हो गए हैं। मीया अफलालो ने इंस्टाग्राम पर अपने हेयरस्टाइल की लाजवाब तस्वीरें पोस्ट की हैं। हर कोई मीया के बालों की खूबसूरती देखकर हैरान हो रहा है। मीया ने रेड, पिंक, ब्लैक, व्हाइट ड्रेस में अलग-अलग हेयरस्टाइल के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर की हैं जिनकी सुंदरता लोगों को चौंका रही है। हर फोटो और वीडियो हजारों लाइक बटोर रही है। (jago india voice)

कुत्ते नें भाउ भाउ से जगाई लालूयादव की नींद by Jago India Voice

कार्डियोलॉजी विभाग में इलाजरत लालू प्रसाद अब पेईंग वार्ड में जाने की डिमांड कर रहे हैं। उनके करीबी भोला यादव ने बताया कि रात भर कुत्तों के भौंकने से उनकी नींद उड़ रही है। साथ ही उनके कमरे के बाथरूम की स्थिति खस्ता हुई पड़ी है, जहां से बदबू आती है।  (Jago India Voice)

Jago India Voice
यही कारण है कि अगर लालू प्रसाद को नया पेईंग वार्ड मिल जाए तो वहां उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। साथ ही वे वहां आराम से घूम भी सकते हैं। पेईंग वार्ड में टहलने के लिए काफी जगह भी है। भोला यादव ने बताया कि अगर पेईंग वार्ड मिलता है तो रिम्स प्रबंधन ने जो फीस तय की है वह दी जाएगी। मालूम हो कि पेईंग वार्ड लेने के लिए एक हजार रुपए प्रति दिन के हिसाब से फीस तय की गई है। रिम्स निदेशक ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। जेल प्रशासन के दिशा-निर्देश पर ही कुछ हो सकता है। बताते चलें कि चारा घोटाले के अभियुक्त राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बीते शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया था। जस्टिस एसएस प्रसाद की कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए होटवार जेल भेज दिया था।(Jago India Voice)
कोर्ट ने रिम्स के डॉक्टर को लालू प्रसाद के मेडिकल चेक-अप के भी आदेश दिए थे। इससे पहले, झारखंड उच्च न्यायालय ने 24 अगस्त को लालू प्रसाद यादव को विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के आदेश दिए थे। न्यायालय ने लालू को आत्मसमर्पण करने के लिए 30 अगस्त तक का समय दिया था।

Sunday, 2 September 2018

अवध विश्वविद्यालय : बीएड के छात्र के एडमिट कार्ड पर आए बिग बी

JagoIndiaVoice
फैजाबाद | डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद ने अपने अजब गजब कारनामें से एक बार फिर चौंका दिया है। विश्वविद्यालय ने एक ऐसा एडमिट कार्ड जारी कर दिया है जिसमें छात्र की तस्वीर के जगह प्रख्यात सिने स्टार अमिताभ बच्चन की फोटो लगी है। छात्र की परीक्षा न छूटे इसके लिए संबंधित महाविद्यालय ने एक पत्र जारी कर परीक्षा केंद्र को भेजा, जिसके बाद वह बीएड द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा में शामिल हो सका। लेकिन छात्र के  एडमिट कार्ड पर अमिताभ बच्चन की फोटो चर्चा का विषय बना है। कुल सचिव डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला ने इसे लिपिकीय चूक बताया है। (JagoIndiaVoice)
मामला डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध रवींद्र सिंह स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहिबापुर गोण्डा में बीएड द्वितीय वर्ष के संस्थागत छात्र अमित कुमार द्विवे(JagoIndiaVoice)
दी का है। अमित ने बताया कि बीएड कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 1 सितम्बर से शुरू हुई है। अमित के लिए परीक्षा केंद्र लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोण्डा में बनाया गया है लेकिन उसके प्रवेश पत्र पर उसकी फोटो व सिग्नेचर की जगह अमिताभ बच्चन की फोटो छपी है। जिसे लेकर वह हैरान रह गया। उसने बताया कि केन्द्र प्रभारी ने समस्या देखते हुए परीक्षा की अनुमति दे दी है और अवध विश्वविद्यालय को सूचना दी है।  

68500 शिक्षक भर्ती: विशेष श्रेणी के आरक्षण पर जवाब तलब by jago india voice


(jagoindiavoice)
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में विशेष श्रेणी (दिव्यांग, सेनानी आश्रित, एक्स सविर्समैन) के आरक्षण पर राज्य सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। साथ ही कहा कि इस दौरान की गई नियुक्तियां याचिका के निर्णय पर निर्भर करेंगी। (jagoindiavoice)

यह आदेश न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने आशीष सिंह व अन्य की याचिका पर अधिवक्ता सीमांत सिंह को सुनकर दिया है। याचिका में कहा गया है कि 11 फरवरी 2011 की एनसीटीई की गाइडलाइन में कहा गया है कि अर्हता वाली परीक्षा में सरकार विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ दे सकती है। इसी आधार पर टीईटी में विशेष श्रेणी को पांच फीसदी आरक्षण का लाभ दिया गया। 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों यह लाभ नहीं दिया जा रहा है जबकि यह भी अर्हता परीक्षा है।   (jagoindiavoice)

करनाल में दवा विक्रेता हब को मंजूरी by jago india voice

25 हजार लोगों के लिए नौकरियां भी उपलब्ध हो सकेंगी| jago india voice

JagoIndiaVoice
करनाल। हरियाणा सरकार ने करनाल में फार्मा पार्क बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इससे करनाल में न केवल दो हजार करोड़ का निवेश होगा व 25 हजार लोगों के लिए नौकरियां भी उपलब्ध हो सकेंगी। अब तक करनाल की पहचान ऑटोमाेबाइल हब व बासमती के गढ़ के रुप में होती रही हैै। सरकार का करनाल में करीब पचास एकड़ जमीन में फार्मा पार्क स्थापित करने का प्लान है। सरकार ने यह फैसला फार्मास्यूटिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग हुई बैठक के बाद लिया। राज्य सरकार ने अब केंद्र सरकार के कैमिकल एवं फर्टीलाइजर मंत्रालय, एसएसएसआईडीसी, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से करनाल में फार्मा पार्क का निर्माण करेगी। (jagoindiavoice)
करनाल में फार्मा पार्क के निर्माण के बाद यहां करीब 100 लघु, मध्यम एवं उच्च स्तरीय दवा निर्माता कंपनियां यूनिट लगाने के लिए तैयार हैं। इससे यहां करीब दो हजार करोड़ रुपए का पूंजी निवेश होगा। जबकि हर साल औसतन दस हजार करोड़ का कारोबार होगा। इतना ही नहीं करीब 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। पहले चरण में सरकार द्वारा करीब पचास एकड़ जमीन में पार्क का निर्माण किया जाएगा। एक एकड़ जमीन पर बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए करीब पचास लाख रुपए खर्च होंगे। भविष्य में इस पार्क का विस्तार करके इसे सौ एकड़ तक पहुंचाया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा स्टेट फार्मा पॉलिसी के तहत पार्क बनाया जा रहा है। सरकार द्वारा इस पार्क के निर्माण हेतु जमीन चिन्हित किए जाने के बाद भारत सरकार के फार्मास्यूटिकल, केमिकल एवं फर्टिलाइजर मंत्रालय को सूचित किया जाएगा। बाद में केंद्र सरकार द्वारा बल्क ड्रग इंडस्ट्री के संयुक्त सुविधा केंद्र, मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री व कलस्टर विकास कार्यक्रम के लिए वित्तीय अनुदान दिया जाएगा। 

राजस्थान का खलील देश के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक by jago india voice

खलील लगातार 148 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग करने में सक्षम 

नई दिल्ली। एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में एक नाम ऐसा है जो लोगों को चौंका सकता है। यह नाम है राजस्थान के 20 साल के लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद का। उनके पिता एक कंपाउडर हैं। खलील आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा हैं। खलील ने पिछले साल रणजी ट्रॉफी में अपनी रफ्तार से लोगों को चौंका दिया था। पंजाब के खिलाफ एक मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए थे और इसमें से एक गेंद 92 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई थी। इसके अलावा खलील लगातार 148 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग करने में सक्षम हैं।   ( jago india voice)
( Jago india voice)
खलील मूल रूप से राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया और धीरे-धीरे अपनी तेज रफ्तार और बेहतरीन बाउंसर की वजह से चर्चा में आए। उनको अंडर 19 टीम में जगह मिली। इसके बाद वो आईपीएल में सिलेक्ट हुए। बीसीसीआई इस युवा तेज गेंदबाज पर लगातार नजर बनाए हुए थी। वो एनसीए में ट्रेनिंग करते रहे हैं और राहुल द्रविड़ को अपना गुरू मानते हैं। अब उनको एशिया कप की टीम में शामिल किया गया है। फिलहाल, टीम इंडिया में लेफ्ट आर्म पेसर नहीं है। जहीर खान और आशीष नेहरा के बाद यह जगह अब तक खाली ही नजर आ रही है। ऐसे में चयन समिति ने खलील को आजमाने का फैसला किया है। कुछ दिनों पहले जहीर खान ने खलील की काफी तारीफ की थी। एक इंटरव्यू में जहीर ने कहा था- वो शानदार बॉलर है और उसके पास रफ्तार भी है। मैंने उनको कुछ टिप्स दी हैं और भविष्य में वो देश के लिए खेलेंगे। वीवीएस. लक्ष्मण ने भी कहा था कि खलील की रफ्तार और बाउंसर किसी भी बल्लेबाज को चौंका सकती है। उनके पास स्लोअर वन भी जो वनडे और टी20 में बड़ा हथियार है। ( jago india voice)
टेनिस बॉल से शुरू किया था सफर: खलील खुद कहते हैं कि उन्होंने टेनिस बॉल से तेज गेंदबाजी शुरू की। बाद में सीमेंट विकेट पर उनका हुनर निखरता चला गया। 2016 में वो जब अंडर 19 टीम में चयनित हुए तो राहुल द्रविड़ ने उन्हें फिटनेस और दिमागी तौर पर ज्यादा बेहतर पेस बॉलर बना दिया। उमेश यादव ने देवधर ट्रॉफी में उन्हें बारीकियां सिखाईं।

Saturday, 1 September 2018

आज से ट्रेन में मुफ्त नहीं मिलेगी ये सुविधा by Jago India Voice

सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद नया नियम लागू करने जा रहे है| Big news for Railway 

Jago India Voice
आज से रेलवे टिकट के साथ 10 लाख रु. तक का बीमा मुफ्त नहीं मिलेगा। इसका विकल्प चुनना होगा। अभी तक रेलवे यात्रियों को मुफ्त यात्रा बीमा का लाभ देता था। लेकिन अब बीमा का प्रावधान वैकल्पिक होगा। यात्रियों को वेबसाइट या मोबाइल से टिकट बुक करते समय दो विकल्पों में से एक का चयन करना होगा, जिसमें एक में विकल्प बीमा लेने का होगा और दूसरा छोड़ने का होगा। आईआरसीटीसी ने दिसंबर 2017 में मुफ्त यात्रा बीमा शुरू की थी।
आरक्षित ट्रेन खरीदने वालों को 1 सितंबर से यात्रा बीमा का प्रीमियम अदा करना होगा। रेलवे ने कुछ दिनों पहले मुफ्त बीमा की सुविधा समाप्त करने का फैसला किया था।  (Jago India Voice)
एक सितंबर 2018 के बाद कार या बाइक खरीदने वाले लोगों को अब पहले के
मुकाबले ज्यादा पैसे चुकाने पढ़ेंगे। सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) एक सितंबर से नया नियम लागू करने जा रही है। इस नियम के अनुसार शनिवार 1 सितंबर 2018 से थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पहले के मुकाबले काफी ज्यादा महंगे हो जाएंगे। नए नियम के अनुसार अब 1000 सीसी से कम पावर की कार पर 5286 रुपए देने होंगे। जबकि 1000 सीसी से 1500 सीसी वाली कार पर 9534 रुपए और 1500 सीसी की क्षमता से ज्यादा की कार पर 24,305 रुपए का इंश्योरेंस प्रीमियम चार्ज होगा। वहीं दुपहिया वाहनों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए 75 सीसी से कम के वाहन पर 1045 रुपए देने होंगे। 75 से 150 सीसी के बाइक पर यह चार्ज 3,285 रुपए होगा। 150-350 cc पर यह चार्ज बढ़कर 5,453 रुपए का हो जाएगा।

देश के बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को दिया झटका by Jago India Voice

गाड़ी या फिर घर के लिए कर्ज लेना हो जाएगा महंगा | State bank of India

देश में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक यानि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। अब यहां से गाड़ी या फिर घर के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा। एसबीआई ने अपने बेंचमार्क उधारी दर यानी एमसीएलआर में 0.20 प्रतिशत की शनिवार को बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी है। ये बढ़ोतरी तीन साल की अवधि के लिए है। जिसके बाद अब एसबीआई का एमसीएलआर बढ़कर 8.1 प्रतिशत हो गया।
Jago India Voice
 एमसीएलआर पूर्व में 7.9 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 8.1 प्रतिशत हो गया। एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर 8.25 प्रतिशत से बढ़कर 8.45 प्रतिशत हो गया। अधिकांश खुदरा लोन का बेंचमार्क एक साल के एमसीएलआर से जुड़ा है।    बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से मौद्रिक समीक्षा में बढ़ाए गए रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने के एक महीने बाद अपने एमसीएलआर में यह बढ़ोतरी की। वर्तमान में रेपो रेट 6.50 प्रतिशत है। बीते 6 जून 2018 से पहले रिजर्व बैंक ने 28 जनवरी 2014 को रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी।
(Jago India Voice)
क्या होता है एमसीएलआर

एमसीएलआर वो न्यूनतम दर होती है जिसके नीचे की दर पर कोई भी वाणिज्यिक (कॉमर्शियल) बैंक अपने ग्राहकों को कर्ज नहीं दे सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने साल 2016 के अप्रैल महीने में एमसीएलआर को सामने रखा था, जिसका उद्देश्य वाणिज्यिक बैंकों को लिए एक निर्देश देना था ताकि वो अपनी लेंडिंग रेट्स का निर्धारण कर सके।

एशियाड: अमित ने मुक्केबाजी में जीता गोल्ड by Jago India Voice

भारत के नाम अब 15 स्वर्ण समेत 67 पदक हो गए| Amit Asian Games Gold Winer

Jago India Voice
जकार्ता। एशियाड में शनिवार को मुक्केबाजी के 49 किग्रा भार वर्ग में अमित पंघाल ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं, ब्रिज में प्रणब बर्धन (60 साल) और शिबनाथ सरकार (56) की जोड़ी ने मेन्स पेयर स्पर्धा में गोल्ड दिलाया। भारत के नाम अब 15 स्वर्ण समेत 67 पदक हो गए। अमित इस वर्ग में पदक जीतने वाले भारत के दूसरे मुक्केबाज हैं। उनसे पहले बिरजू शाह ने 1994 में इस
Jago India Voice
स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था।
(Jago India Voice) 
मुक्केबाजी के फाइनल में अमित ने उज्बेकिस्तान के दुस्मतोव हसनबॉय को 3-2 से हराया। दुस्मतोव 2016 रियो ओलिंपिक चैम्पियन रहे हैं। मेन्स बॉक्सिंग में भारत को 2010 के बाद पहली बार स्वर्ण पदक मिला है। 2010 में विजेंदर सिंह ने 75 किग्रा भार वर्ग और विकास कृष्ण ने 60 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण जीता था। अमित इस एशियाड के फाइनल तक पहुंचने वाले इकलौते भारतीय बॉक्सर रहे। गोल्ड जीतने पर अमित को केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट कर बधाई दी। 

केवल 1 इंच हुई बारिश ने रोकी राजधानी की रफ्तार By Jago India Voice

आज पूरे दिन बारिश होने की जताई है संभावना | Rain in Capital of India

नई दिल्ली। राजधानी व आसपास के इलाकों में शनिवार को जमकर बारिश हुई। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 2.55 सेमी (एक इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। एक इलाके में पानी भरे होने से बस फंस गई, इसमें 30 यात्री सवार थे। इसके बाद सभी को निकाला गया। लगातार बारिश से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री गिरावट आ गई और टेम्परेचर 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज पूरे दिन बारिश होने की संभावना जताई है। (Jago India Voice)

Jago India Voice
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी ट्वीट कर सड़कों-बाजारों पर पानी भरे होने की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मथुरा रोड, शेरशाह रोड से भैरों रोड, पुराना किला रोड, बिहारी कॉलोनी, महर्षि रमन मार्ग, तीन मूर्ति लेन, 11 मूर्ति और गिरधारी लाल गोस्वामी मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। लाजपत नगर मार्केट, पंत नगर बस अड्डा और पुलिस मुख्यालय के पास आईपी मार्ग शनिवार सुबह करीब 9 बजे ही दिल्ली के रेल भवन के आगे सड़क पर करीब एक फीट पानी जमा हो गया। (Jago India Voice) रिंग रोड पर स्थित यमुना बाजार इलाके में डीटीसी की बस के अंदर पानी घुस गया। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-24 पर भी पानी भरने के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। आईटीओ के पास लंबा जाम देखा गया, जिसमें हजारों गाड़ियां रेंगती नजर आईं। इस बीच उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश और भूस्खलन का सिलसिला जारी है। टिहरी गढ़वाल-देहरादून सीमा पर 100 मीटर लंबी और 50 मीटर गहरी झील बन गई है। प्रशासन ने आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों से उनके घरों को खाली करा लिया है। ट्रैफिक पुलिस ने ये भी अलर्ट दिया कि निचले इलाकों में बिजली सप्लाई भी बाधित हो सकती है।

एशिया कप: हिटमैन संभालेंगे टीम इंडिया की कमान by Jago India Voice

विराट को कोहली  को दिया गया रेस्ट|| Rohit Sharma Caption Asian Series

Jago India Voice 
आज होने वाले एशिया कप के लिए टीम का ऐलान किया। इसकी कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। बीसीसीआई ने नियमित कप्तान विराट कोहली को रेस्ट दिया है। टीम में नया चेहरा खलील अहमद होंगे। एशिया कप में छह टीमें खेलेंगी। इनमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। छठी टीम वह होगी, जो एशिया कप क्वालिफायर का फाइनल जीतेगी। इसका निर्णय 6 सितंबर को होगा।
के मुताबिक, विराट कोहली पर बहुत ज्यादा वर्कलोड देखते हुए यह फैसला किया गया। बोर्ड ने बताया, "वे कुछ दिनों से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। हमें क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले हमारे उत्कृष्ट खिलाड़ियों को संभालकर रखने की जरूरत है। उन पर कुछ ज्यादा ही वर्कलोड हो गया था। हमने शुरुआत विराट से की है। उन्हें एशिया कप के लिए आराम दिया गया है।" (Jago India Voice)

खलील के पास 2 प्रथम श्रेणी मैच का अनुभव— टीम में नया चेहरा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद राजस्थान के रहने वाले हैं। 20 साल के खलील ने अब तक सिर्फ दो प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। हालांकि लिस्ट ए और टी-20 क्रिकेट का उन्हें खासा अनुभव है। जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान वे भारतीय ए टीम का भी हिस्सा थे। हाल ही में बेंगलुरु में 50 ओवरों वालों चार मैचों की सीरीज में भी वे भारत ए की ओर से खेले थे। खलील ने भारत ए की ओर से जितने में भी मैच खेले उनमें सभी में उन्होंने विकेट लिए हैं। उन्होंने सीमित ओवरों वाले पिछले 9 मैच में 15 विकेट लिए हैं। (Jago India Voice)

इस प्रकार है टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायुडु, मनीष पांडेय, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद।
#Jago #India #Voice #Rohit #Sharma #Hitman #Caption