हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे पर एक आइएएस अफसर की बेटी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस हाईप्रोफाइल छेड़छाड़ मामले के बाद पुलिस सकते में आ गई। मामले में सेक्टर-26 पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में आइएएस की बेटी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास बराला और आशीष कुमार गत दिवस शराब के नशे में धुत थे। वह जब कार से ग्रीन मार्केट से गुजर रही थी तो विकास व आशीष ने अपनी कार से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान वह कमेंट करते रहे और उसकी गाड़ी पर कई बार हाथ मारा। दोनों युवक एलएलबी के छात्र हैं। युवती की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने गत देर रात 12.30 बजे दोनों आरोपियों को हाउसिंग बोर्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
सेक्टर-26 पुलिस थाने में पत्रकारों से बातचीत में डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थाने में 354 डी के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दी जाएगी। इस बीच, डीएसपी सतीश कुमार दो घंटे बाद एक बार फिर प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि विकास बराला और आशीष के खिलाफ कुछ और नई धाराएं जोड़ी गई हैं। यह धाराएं पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद जोड़ी गई हैं। पीड़िता ने अपने 164 के बयान में किडनैपिंग की बात नहीं की है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन पर राजनीतिक दबाव है तो उन्होंने कहा कि एेसा कुछ नहीं है।
No comments:
Post a Comment