Saturday, 5 August 2017

वेंकैया नायडू देश के 13वें उपराष्ट्रपति बने, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली. वेंकैया नायडू 13वें उपराष्ट्रपति होंगे। उन्होंने शनिवार को हुए चुनाव में गोपालकृष्ण गांधी को हराया। दोनों सदनों के कुल 785 सांसदों में से 771 ने वोट डाला। नायडू को 516 वोट मिले। वहीं, गांधी को 244 वोट मिले। इस चुनाव में पहला वोट नरेंद्र मोदी ने डाला। इस दौरान 98.20% वोटिंग हुई। कुल 760 वैलिड वोट पड़े। 11 वोट अवैध घोषित किए गए। जीत 
के बाद नायडू ने कहा- "मैं प्रधानमंत्री और सभी पार्टी लीडर का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 14 सांसदों ने वोट नहीं डाला। इनमें बीजेपी से 2, कांग्रेस से 2, आईयूएमएल से 2, टीएमसी से 4, एनसीपी से 1, पीएमके से 1 और 2 निर्दलीय सांसद शामिल हैं।
- इन सांसदों ने वोट नहीं डाला: विजय गोयल (बीजेपी) , सांवरलाल जाट (बीजेपी), मौसम नूर (कांग्रेस), रानी नारा (कांग्रेस), उदयनराजे भोसले (एनसीपी), अंबुमणि रामाडॉस (पीएमके) से हैं।
वहीं, कुणाल कुमार घोष, तापस पॉल, प्रोतिमा मंडल और अभिषेक बनर्जी टीएमसी से हैं। पीके कुल्हालीकुट्टी और अब्दुल वहाब आईयूएमएल के सांसद हैं। अनु आगा और एन के सारनिया निर्दलीय सांसद हैं।
- बीजेपी सांसद विजय गोयल और सांवर लाल जाट की तबियत ठीक नहीं है। दोनों सांसद हॉस्पिटल में एडमिट हैं।
गांधी ने कहा- मैं वेंकैया जी को बधाई देता हूं
- रिजल्ट आने के बाद, गोपालकृष्ण गांधी ने कहा- ''मैं वेंकैयाजी को उपराष्ट्रपति पद की बधाई देता हूं। मैं सभी सांसदों का धन्यवाद अदा करता हूं। फ्री स्पीच और सेक्युलिरिज्म के लिए देश की सभी पार्टियां एक साथ होकर लड़ीं। मैं आप सबसे कहना चाहता हूं कि इस चुनाव में बहुत बड़ी जीत मिली है। पहली वेंकैयाजी को और दूसरी हमारे देश की उत्सुकता और जागरूकता से हमें बोलते की आजादी मिलेगी।''
- गुलाम नबी आजाद ने कहा- ''18 दलों के कैंडिडेट को वोट देने के लिए मैं सभी पार्टियों को धन्यवाद देता हूं। उपराष्ट्रपति के पहले चुनाव के मुकाबले इस बार हमारे 17-18 वोट बढ़े हैं।''
- सीताराम येचुरी ने कहा- ''आगे हम देखेंगे कि कौन-कौन सी पार्टियों के सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की और किन लोगों के वोट इनवैलिड हुए। मैं गोपालकृष्ण गांधी को भी धन्यवाद देता हूं।''
पहली बार राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बीजेपी के
- ऐसा पहली बार है कि बीजेपी के नेता 3 बड़े संवैधानिक पदों- राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पर काबिज होंगे। 
- इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद ने विपक्ष के उम्मीदवार मीरा कुमार को हराया था। नायडू 13वें उपराष्ट्रपति होंगे। मौजूदा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और देश के पहले उपराष्ट्रपति एस राधाकृष्णन लगातार 2-2 कार्यकाल तक इस पद पर रहे।

No comments:

Post a Comment