नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट का जल्द विस्तार हो सकता है । सूत्रों के
मुताबिक, 12 नवंबर से पहले कैबिनेट का विस्तार होने की संभावना है। इस
कैबिनेट विस्तार में देश को नया रक्षा मंत्री मिल सकता है। हालांकि अभी तक
यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रक्षा मंत्री किसे बनाया जाएगा, लेकिन गोवा के
मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के नाम की चर्चा जोरों पर है।
सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी की विदेश यात्रा से पहले 9 या 10 नवंबर को केंद्रीय कैबिनेट में विस्तार किया जा सकता है। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर आज दिल्ली में भाजपा प्रमुख अमित शाह से मुलाकात की। हालांकि पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर वह इस रक्षा मंत्री और कैबिनेट से जुड़े सवालों के जवाब टाल गए। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि वह इस संबंध में पीएम से होने वाली मुलाकात के बाद ही कुछ बता पाएंगे।
वैसे, उनकी इस मुलाकात के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। कयास यह लगाए जा रहे हैं कि मोदी उन्हें केंद्र में रक्षा मंत्री का दायित्व दे सकते हैं। इसके अलावा श्रीपद नाइक उनके स्थान पर गोवा के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। सुरेश प्रभु और जयंत सिन्हा को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक 10 से 14 नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। फिलहाल स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे कुछ राज्य मंत्रियों को तरक्की देकर कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है, इनमें प्रकाश जावड़ेकर और निर्मला सीतारमन प्रमुख हैं। ऐसे मंत्री जिनके पास कई मंत्रालय हैं उनका भी भार कम किया जा सकता है। इनमें नितिन गडकरी और रविशंकर प्रसाद के नामों की चर्चा जोरों पर है।

No comments:
Post a Comment