Monday, 17 September 2012

Haridwar

Manoj Kumar
बॉलीवुड की शाही शादी का वक्त करीब आ गया है। फिल्म इंडस्ट्री के 'छोटे नवाब' और कपूर खानदान की लाडली करीना कपूर की शादी के कार्ड बंटने लगे हैं। 'सैफीना' 18 अक्टूबर में शादी के मंडप में बैठने के लिए तैयार हैं। हॉलीवुड के स्टार ब्रैड पिट ने सैफ और करीना को शुभकामनाएं दी हैं। 
लेकिन इस बीच शादी को लेकर एक विवाद सामने आ रहा है। खबर है कि पटौदी परिवार के भोपाल और हैदराबाद में रहने वाले कुछ रिश्तेदार सैफ और करीना की शादी में शिरकत नहीं करेंगे। पटौदी परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि सैफ की चाची और चचेरा भाई विवाह समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। वहीं कुछ रिश्तेदारों को निमंत्रण नहीं भेजा गया तो कुछ इस शादी के खिलाफ होने के कारण नहीं आएंगे।

शादी की तैयारियों का सारा जिम्मा संभाल रही सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने परिवार के लोगों को शादी के बारे में मीडिया में कुछ भी नहीं बोलने की सख्त हिदायत दी है। मिड डे के साथ विशेष बातचीत में शर्मिला ने बताया, 'मुझे पता है कि लोग और मीडिया इस शादी को लेकर काफी उत्साहित है, लेकिन कुछ भी हो यह हमारी निजी मामला है। जी हां मैंने अपने परिवार के लोगों को मीडिया से इस विषय में बात नहीं करने को कहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि शादी के कार्ड बांटे जाने की खबर मीडिया वालों तक कैसे पहुंच गई। न जाने कौन ये सब कर रहा है।'

सैफ की मां और मंसूर अली खान पटौदी की बेगम शर्मिला टैगोर अपने सिग्नेचर वाला वर्चुअल कार्ड मेहमानों को भेज रही हैं। शर्मिला टैगोर ने यह कार्ड रिंकू के नाम से भेजा है। शायद कम ही लोगों को मालूम हो कि शादी के बाद उनका नाम बदल कर रिंकू रख दिया गया था।
सैफीना की शादी का जश्न मनाने और दावत-ए-वलीमा में शर्मिला ने अपनी बेटियों सबा और सोहा सहित परिवार के तमाम सदस्‍यों की ओर से मेहमानों को आमंत्रित किया है।  अगली तस्‍वीर में आप सैफ की शादी के कार्ड की एक झलक देख सकते हैं।

No comments:

Post a Comment