रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के पदों (CEN 02/2018) लेवल-1 के लिए होने वाली कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट का परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। बोर्ड ने वेबसाइट पर नोटिस जारी कर सीबीटी परीक्षा के सेक्शन वाइज मार्क्स की जानकारी दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार सीबीटी परीक्षा 90 मिनट की होगी, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 120 मिनट दिए जाएंगे। ( Jago India Voice)ग्रुप डी परीक्षा लेवल 1 की सीबीटी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। ये प्रश्न चार कैटेगरी में विभाजित होंगे, जिनमें मैथ्स, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर शामिल होंगे।
ये होंगे सेक्शन वाइज मार्क्स
मैथ्स: 25
जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग: 30
जनरल साइंस: 25
जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर: 20
यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी। इसमें प्राप्ताकों के आधार पर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर अगले चरण पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में भेजेगा। ( Jago India Voice)
इस नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि यह सेक्शन वाइज वर्गीकरण सांकेतिक है असली प्रश्नपत्र में वेरिएशन हो सकती हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नोटिस में कहा था कि ग्रुप डी के पदों (CEN 02/2018) लेवल-1 के लिए सीबीटी परीक्षा 17 सिंतबर से शुरू हो सकती है। अभ्यर्थियों को शहर और पाली की जानकारी दस दिन पहले दी जाएगी। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र परीक्षा के चार दिन पहले ही डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी।
लेवल-2 (ग्रुप सी) के पदों में लोको पायलेट, सहायक स्टेशन मास्टर, तकनीशियन आदि पद हैं। जबकि लेवल-1 (ग्रुप डी) के पदों में गैंगमैन, ट्रैकमैन, प्वांइटमैन आदि की आते हैं। पहले ग्रुप डी के पदों पर जोनल रेलवे भर्ती करता है। इस बार इस पद के लिए आरआरबी से लिखित परीक्षा कराई जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट जोनल रेलवे ही लेगा।
#Jago #India #Voice

