Thursday, 21 August 2014

अर्जुन कपूर ने घोड़े से बचाई श्रुति हासन की जान!




अर्जुन कपूर ने घोड़े से बचाई श्रुति हासन की जान!
नई दिल्ली। अपनी आगामी फिल्म 'तेवर' की शूटिंग के दौरान श्रुति हासन बुरी तरह चोटिल हो सकती थीं, वो तो वक्त रहते अभिनेता अर्जुन कपूर ने उन्हें बचा लिया।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, रविवार को तेवर के एक गाने की शूटिंग में अर्जुन कपूर और श्रुति हासन घोड़ों के साथ डांस कर रहे थे। इसी दौरान एक घोड़ा जिसका मुंह श्रुति की तरफ था, वो अचानक मुडऩे लगा। वो घोड़ा श्रुति को लात मारने ही वाला था कि अर्जुन कपूर ने श्रुति को घोड़े के आगे से बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में धकेल दिया।
अर्जुन कपूर की सूझबूझ से ही श्रुति की जान बच पाई। यह हादसा टलने से फिल्म की यूनिट के सभी सदस्यों ने राहत की सांस ली। इस वाकये को लेकर अर्जुन या श्रुति की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिली है। श्रुति हासन मशहूर अभिनेता कमल हासन की बेटी हैं। तेवर अगले साल 9 जनवरी को रिलीज होगी।

krishanarao

krishanarao

Krishanarao

Krishanarao

blooddoate pic

Marwadiyuva sebha